आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

ऑरेंज (orange) कलर या नारंगी रंग एक सहायक या सेकेंडरी कलर है जो कि लाल और पीले रंग से मिलकर बनता है, परंतु प्रत्येक रंग की अलग-अलग मात्रा मिलाने से ऑरेंज कलर के अलग –अलग शेड बनेगें | रंगों के मूलभूत सिद्धान्त को सीखने के बाद ही आप को इन प्रमुख माध्यमों जैसे – पेंट, फ्रास्टिंग,और पोलीमर क्ले में प्रयोग करना चाहिए |

विधि 1
विधि 1 का 3:

कलर बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. [१] ऑरेंज सेकेन्डरी (Secondary) कलर है, इसका अर्थ यह है कि आप इसको दो प्राइमरी (primary) कलर्स मिलाकर बना सकते हैं | ऑरेंज कलर बनाने के लिए लाल और पीले दो कलर्स की जरूरत है |
    • ”प्राइमरी” कलर्स (colors) नेचुरल होते हैं और यह दूसरे रंगों से नहीं बनते हैं | लाल, पीला, और नीला तीन प्राइमरी कलर हैं, पर यहाँ ऑरेंज कलर बनाने में आपको सिर्फ लाल और पीले की जरूरत पड़ेगी |
    • ”सेकेन्डरी” कलर्स दो प्राइमरी कलर्स को मिलाने से बनते हैं | क्योंकि आपको ऑरेंज कलर बनाने के लिए लाल और पीले रंग को मिलाना पड़ता है, इसलिए ऑरेंज सेकेन्डरी कलर माना जाता है | बैंगनी (violet) और हरा दूसरे दो सेकेन्डरी कलर हैं |
  2. बराबर मात्रा में वास्तविक लाल रंग और पीला रंग मिलाने से वास्तविक ऑरेंज रंग बनता है, परंतु यदि आप हल्का –सा अलग शेड चाहते हैं तो लाल या पीले रंग में से कोई एक ज़्यादा मात्रा में मिला सकते हैं |
    • पीला नारंगी और लाल नारंगी दो साधारण प्रकार हैं | इन कलर्स को “टर्शरी” (tertiary) कलर्स भी कहा जाता है | यह कलर्स आमतौर पर कलर व्हील में, प्राइमरी और सेकेन्डरी कलर के बीच में आते हैं |
      • पीले नारंगी रंग में दो भाग पीला और एक भाग लाल रहता है, या एक भाग ऑरेंज और एक भाग पीला रहता है |
      • लाल नारंगी रंग में दो भाग लाल और एक भाग पीला रहता है, या एक भाग ऑरेंज और एक भाग लाल का रहता है |
  3. नारंगी रंग के शेड को बदले बिना, हल्का और गहरा नारंगी रंग पाने के लिए आप उसमें जितनी जरूरत हो उतना काला या सफ़ेद रंग मिलाइए |
    • आप जितनी मात्रा में काला या सफ़ेद रंग मिलाएंगे, यह सुनिश्चित करेगा कि ऑरेंज कलर कितना गहरा या हल्का होगा |
    • यह ध्यान रखें कि रंग को अधिक हल्का करना आमतौर पर “टिंट” (tints) कहलाता है और गहरा करने को “शेड” (shades) कहते हैं |
विधि 2
विधि 2 का 3:

ऑरेंज पॉलीमर क्ले (polymer clay) बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आदर्श स्वरूप आपके पास कम से कम दो रेड क्ले, दो यलो क्ले, एक व्हाइट क्ले, एक पारभाषी क्ले, और एक ब्लैक क्ले होना चाहिए |
    • एक हल्का रेड क्ले (जिसमें थोड़ा ऑरेंज हो) और एक गहरा रेड क्ले (जिसमें थोड़ा वायलेट हो) लेने की कोशिश करें |
    • इसी प्रकार एक गहरा यलो क्ले (जिसमें हल्का –सा ऑरेंज हो) और एक हल्का यलो (जिसमें हल्का –सा ग्रीन हो) लें |
    • ध्यान दें कि यदि आप चाहें तो रेड और यलो के दो से ज्यादा रंगो का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन कम से कम दो का उपयोग करने में आपको अभी भी सिद्धांतों का निरीक्षण करके यह समझना चाहिए कि यह कैसे काम करेगा |
  2. Watermark wikiHow to ऑरेंज रंग बनायें
    बराबर मात्रा में गहरा लाल ओर गहरा पीला क्ले लेकर अपनी उंगलियों की सहायता से उसको अच्छे से मिलायें | दोनों भागों को उंगलियों के बीच में दबाकर आपस में गूथें जब तक कि वह अच्छे से मिल न जाये | [२]
    • जब ये मिल जाए, तब आप देखेंगे कि बिना धारियों वाला एक पूर्ण ऑरेंज क्ले बन गया है |
    • यह जो रेड और यलो रंग का कॉम्बिनेशन है, वह आकर्षक (चटक) ऑरेंज रंग बनना चाहिए क्योंकि ये दोनों रंग कलर व्हील पर नारंगी रंग की तरफ झुकते हैं |
  3. बराबर मात्रा में रेड और यलो क्ले मिलाकर उनके तीन सेंपल्स (samples) बनायें | पहले बताई गयी ऑरेंज क्ले बनाने की विधि को दोहरायें |
    • गहरे लाल रंग और हल्के पीले से मीडियम टोन (medium tone) वाला खुबानी रंग बनना चाहिये |
    • हल्के लाल रंग और गहरे पीले रंग को मिलाने से मीडियम टोन वाला खरबूज का रंग बनना चाहिये |
    • हल्के लाल और हल्के यलो रंग से दबा हुआ ऑरेंज रंग जिसमें थोड़ा सा ब्राउन शेड हो, बनना चाहिये |
  4. आप अपना पसंदीदा रंगत वाला ऑरेंज रंग चुने और उसके दो डुप्लीकेट (duplicate) रंग और बनायें | आप दो तरीकों से ऑरेंज क्ले को हल्का कर सकते हैं, और एक ही रंगत के दो सेंपल्स से नतीजों की तुलना करना आसान हो जाएगा |
    • एक चुटकी सफ़ेद क्ले ऑरेंज के सेंपल्स में मिलायें, उनको अच्छे से एकसार कर लें ताकि धारियें ना रहें | रंग हल्का (lighter tint) होना चाहिये और साथ ही वह ज्यादा चमकीला ना हो |
    • एक चुटकी ट्रांसलूसेंट (translucent) क्ले को दूसरे वाले ऑरेंज सेंपल में मिलायें, और उसमे धारियाँ न दिखें तब तक मिलायें | रंग कम चमकदार होना चाहिए पर उसका टिंट (tint) न बदले |
      • ध्यान दें कि बहुत ज्यादा ट्रांसलूसेंट क्ले मिलाने से ठोस ऑरेंज होने की बजाय वह आधा पारदर्शी ऑरेंज बन जायेगा |
  5. अपने पसंदीदा ऑरेंज क्ले का दूसरा सेंपल बनायें | छोटी चुटकी भर काला क्ले लें और इसको सेंपल में मिलायें, जब तक कि धारियाँ न मिट जायें |
    • इसके परिणाम स्वरूप जो ऑरेंज क्ले बनेगा वह ऑरेंज रंगत वाला होगा, परंतु काला रंग उसको गहरा शेड (shade) देगा | इसका नतीजा यह है कि ऑरेंज हल्का सा भूरा दिखेगा |
    • ब्लैक क्ले दूसरे रंग पर आकस्मिक प्रभाव डालता है, जिसमे ऑरेंज भी शामिल है, इसीलिए शेड को बहुत ज्यादा गहरा होने से बचाने के लिए ब्लैक कलर को कम मात्रा में उपयोग करना चाहिए |
विधि 3
विधि 3 का 3:

ऑरेंज फ्रास्टिंग बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कम से कम चार गहरी प्लेट (plate) या छोटे कटोरे लें |1/4 कप तैयार किया हुआ व्हाइट फ्रास्टिंग प्रत्येक प्लेट में डालें |
    • ऑरेंज फ्रास्टिंग तैयार करने के बहुत सारे तरीके हैं, परंतु प्रत्येक में व्हाइट फ्रास्टिंग की आवश्यकता होगी |आपको इसके कम से कम चार सेंपल्स की जरूरत होगी, लेकिन आपको ज्यादा विकल्पों के साथ प्रयोग करना है तो 6 से 12 तक सेंपल्स बनाएँ |
    • आपको लगभग चार अलग –अलग फूड डाई (dye) लेना चाहिए: एक ऑरेंज, एक रेड, एक यलो, और एक ब्लैक | अतिरिक्त प्रयोगों के लिए रेड और यलो की अधिक रंगत पर विचार करें |
    • आमतौर पर वही पेस्ट, पाउडर और जैल फूड कलर का प्रयोग करें जो फ्रास्टिंग के लिए बने हों | लिक्विड फूड डाई को नजरंदाज करें, क्योंकि फ्रास्टिंग पर अधिकतर यह नकारात्मक प्रभाव डालते हैं | [३]
  2. Watermark wikiHow to ऑरेंज रंग बनायें
    एक साफ टूथपिक को ओरेंज फूड कलर वाले बर्तन में डुबाएँ | अब इसको फ्रास्टिंग वाली डिश में डालें और उसको अच्छी तरह से हिलाएँ जब तक कि वह कलर बराबर न मिल जाए, और धारियाँ न मिट जाएँ |
    • जब आप व्हाइट आइसिंग के साथ फूड कलर मिला रहें हैं तो इसका जो परिणाम होगा उसकी रंगत फूड डाई के रंग जैसी गहरी नहीं होगी | इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना ऑरेंज डाई मिला रहे हैं, अंत में आपको इसका हल्का शेड ही मिलेगा |
    • ध्यान रखें कि जब थोड़ा डाई कलर डालेंगे तो उससे हल्का ऑरेंज बनेगा और यदि डाई अधिक मात्रा में डालेंगे तो पक्का और गहरा रंग बनेगा |
  3. रेड और यलो कलर को दो अलग –अलग साफ टूथपिक से लें और दोनों को व्हाइट सेंपल की फ्रास्टिंग में मिलाएँ, एवं धारियाँ मिटने तक घुमाते रहें |
    • दोनों के कांबिनेशन से ऑरेंज फ्रास्टिंग बनना चाहिए | जो दूसरा सेंपल है वह पहले से बनाए हुये सेंपल जैसा नहीं होगा, क्योंकि जो रेड और यलो कलर पहले लिया था उसकी रंगत थोड़ी अलग होगी |
  4. ऑरेंज फूड डाई से या रेड या यलो डाई को मिलाकर दूसरी ऑरेंज फ्रास्टिंग का सेंपल बनाएँ | अब इसमें एक बूंद ब्लैक फूड कलरिंग भी मिलाएँ |
    • ऑरेंज कलर की रंगत को बदले बिना, ब्लैक कलर उसको डार्क शेड देता है | हालांकि आप एक बार में ब्लैक फूड कलरिंग कम मात्रा में उपयोग करते हैं, क्योंकि यह थोड़ा सा ही फ्रास्टिंग के कलर पर बहुत प्रभावशाली असर डालता है |
  5. यदि आपने व्हाइट आइसिंग का अतिरिक्त सेंपल तैयार किया है, तो आप उसका उपयोग अलग फूड कलरिंग बनाने में या अलग रंग बनाने में कर सकते हैं | नोट्स बनाएँ जिससे कि आपको बाद में कभी इसके समान ऑरेंज रंग बनाना हो तो बना सकें |
    • अधिकतर फूड कलरिंग निर्माणकर्ता आपको परामर्श देते हैं, परंतु आप अपने हिसाब से प्रयोग कर सकते हैं |
    • विभिन्न सुझाव सम्मिलित हैं:
      • रोजी पीच (rosy peach) कलर बनाने के लिए 9 पार्ट रेड के साथ 10 पार्ट यलो कलर के मिलाएँ | [४]
      • एप्रीकोट (apricot) कलर को बनाने के लिए 2 पार्ट ऑरेंज और 1 पार्ट गोल्डन यलो को मिलाएँ | [५]
      • रस्टी ऑरेंज (rusty orange) बनाने के लिए 8 पार्ट ऑरेंज, 2 पार्ट रेड, और 1 पार्ट ब्राउन (brown) को मिलाएँ | [६]

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

ऑरेंज पेंट बनाना

  • पेंट पैलेट या पेंट डिश (paint palette or paint dish)
  • पैलेट नाइफ (palette knife)
  • स्क्रेप पेपर (scrap paper)
  • पेंट ब्रश (paint brush)
  • रेड क्राफ्ट पेपर (red craft paint)
  • यलो क्राफ्ट पेपर (yellow craft paint)
  • ब्लैक क्राफ्ट पेपर (black craft paint)
  • व्हाइट क्राफ्ट पेपर (white craft paint)
  • ऑरेंज क्राफ्ट पेपर (orange craft paint)

ऑरेंज फ्रास्टिंग बनाना

  • 4 से 12 छोटे कटोरे
  • तैयार की हुई व्हाइट फ्रास्टिंग
  • ओरेंज फूड कलरिंग
  • रेड फूड कलरिंग
  • यलो फूड कलरिंग
  • ब्लैक फूड कलरिंग
  • टूथपिक्स (toothpicks)
  • चम्मच

ऑरेंज पॉलीमर क्ले बनाना

  • गहरा लाल पॉलीमर क्ले
  • गहरा पीला पॉलीमर क्ले
  • हल्का लाल पॉलीमर क्ले
  • हल्का पीला पॉलीमर क्ले
  • व्हाइट पॉलीमर क्ले
  • ट्रांसलूसेंट पॉलीमर क्ले
  • ब्लैक पॉलीमर क्ले

वीडियो

विकीहाउ के बारे में

आर्टिकल समरी (Summary) X

ऑरेंज पेंट बनाने के लिए, लाल और पीले पेंट को एक-बराबर मात्रा में मिला लें। हल्के यलो-ऑरेंज कलर के लिए, 1 भाग रेड और 2 भाग यलो पेंट को एक-साथ मिलाएँ। डार्क रेड-ऑरेंज बनाने के लिए, 1 भाग यलो पेंट और 2 भाग रेड पेंट के मिला लें। अगर आपके पास में यलो पेंट नहीं है, तो फिर यलो बनाने के लिए रेड और ग्रीन पेंट को एक बराबर मात्रा में मिला लें, फिर ऑरेंज बनाने के लिए उसे और रेड पेंट के साथ में मिला दें। ऑरेंज फूड कलरिंग बनाने के लिए, रेड और यलो फूड कलरिंग को एक-बराबर मात्रा में मिक्स कर लें। आपके कलर को ज्यादा डार्क बनाने के लिए थोड़ी और फूड कलरिंग मिला लें या फिर उसे हल्का बनाने के लिए थोड़ी और यलो फूड कलरिंग मिला लें। पेंट, फूड कलरिंग या क्ले की मदद से ऑरेंज बनाने की और भी सलाह के लिए, पढ़ते जाएँ!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३०,३४५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?