आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

बर्फीला केकड़ा एक जलीय जीव है जो कि एटलांटिक, प्रशांत और आर्कटिक महासागर में पकड़ा जाता है। यह मुख्यतः रूप से उत्तरी अमेरिका, उत्तरी यूरोप और जापान में खाया जाता है, हालाँकि इन्हें दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है। बर्फीले केकड़े की टांगो को बनाने के कई तरीके हैं जिनमें उबालना, ग्रिल करना, बेक करना और भाप से पकाना शामिल है। आइए जानते हैं कि बर्फीले केकड़े की टांगे कैसे पकाई जाती है।

विधि 1
विधि 1 का 3:

बर्फीले केकड़े की टांगे उबालना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. केकड़े की टांगे खरीदते समय अपने सबसे बड़े बर्तन का माप ध्यान में रखें। ये टांगे केवल जोड़ों से ही मुड़ सकती हैं और आप इन्हें समूचे ही बर्तन में रखना चाहेंगे।
  2. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    केकड़े की टांगों को अच्छी तरह गलाएँ। इन्हें पूरी रात फ्रिज में ढक कर रखें।
    • ज्यादातर केकड़े की टांगे ख़रीदते वक़्त पहले से ही पकी हुई होती है ताकि उन्हें पकाने में ज्यादा समय ना लगे। हालाँकि ताजा रखने के लिए प्रायः इन्हें जमे हुए रूप में भी रखते हैं।
    • यदि ये पूरी रात फ़्रिज में ठीक से नहीं जमी रह पाएँ तो इन्हें बड़े बर्तन में रखें। बर्तन को सिंक में रखें और टांगो पर तब तक ठंडा पानी डालें जब तक कि वह पूरी तरह से गल न जायें।
  3. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    सबसे बड़े बर्तन में ठंडा पानी भरें। पानी बर्तन के ⅔ भाग तक भरना चाहिए।
  4. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    लगभग 1 चम्मच (6 ग्राम) नमक पानी में मिलाएं।
  5. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    बर्नर को तेज आँच पर जलायें। पानी को उबालने के लिए रखें।
  6. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    टांगो को बाँधे और उबलते पानी में डालें। ध्यान रखें कि डालते समय पानी का छींटा कहीं आप को जला ना दे।
    • यदि पानी उबलना बंद हो जाए तो बर्तन में पड़ी टांगो के साथ पानी में एक बार फिर से उबाल लायें।
  7. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    टांगो को 4 से 5 मिनट तक उबालें।
  8. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    धातु के लंबे चिमटे की सहायता से बर्फ़ीले केकड़े की टांगो को निकालें। पानी निचोड़ने के लिए उन्हें एक कटोरे में रखें।
  9. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    कैंची की सहायता से प्रत्येक केकड़े की टांगों को लंबाई में काट लें। प्रत्येक मेहमान को टांग परोसें।
    • आप समुद्री खाना खाने वाले कांटे हर व्यक्ति को देना चाहेंगे ताकि वह कांटे की सहायता से अच्छी तरह खा सकें।
  10. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    प्रत्येक मेहमान के लिए एक बड़ा चम्मच (15ml) मक्खन पिघलाएं। साथ में नींबू के कुछ टुकड़े परोसें ताकि वे स्वादानुसार इन्हें लगाकर खा सकें।
    • आप मक्खन की जगह घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप मक्खन पिघलाएं तो उसे 4 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। मक्खन के गाड़े भाग को अलग करने के लिए इसे चिकने कपड़े से छाने। छाना हुआ मक्खन मेहमानों को खिलायें।
विधि 2
विधि 2 का 3:

बर्फीले केकड़े की टांगे भाप में पकाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    भाप में पकाने के लिए एक ऐसा बड़ा बर्तन ढूँढ़े जिसका ढक्कन हो और उसमें जालीदार टोकरी हो। यदि आपकी जालीदार टोकरी छोटी है तो एक बार में सभी टांगे उसमें रखने में दिक़्क़त होगी।
  2. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    केकड़े की टांगों को अच्छी तरह गीला करने के बाद पोंछ लें।
  3. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    बर्तन को लगभग आधा ठंडे पानी से भरे और उस पानी में नमक छिड़कें। जालीदार टोकरी को उसमें रख कर के बर्तन के ढक्कन से ढक दें।
  4. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    बर्तन को तेज़ आँच पर पानी में उबाल आने तक के लिए रखें।
  5. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    जब उबाल आ जाए तो बर्तन का ढक्कन खोल दें। केकड़े की टांगों को जोड़ों से मोड़ें और उन्हें भाप की टोकरी में रख दें।
  6. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    जालीदार टोकरी के ऊपर ढक्कन दोबारा लगायें और 6 मिनट तक टांगो को भाप में पकने दें।
  7. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    जालीदार टोकरी से निकालें और तुरंत परोसें। मक्खन और नींबू के टुकड़ों के साथ परोसें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

बर्फीले केकड़े की टांगों को सेंकना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ओवन को 350 डिग्री Fahrenheit (177 degrees Celsius) पर पहले से गरम करें। एक सेंकने वाली रैक को ओवन के बीच में रखें।
  2. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    गली हुई केकड़े की टांगों को अच्छी तरह सुखा लें।
  3. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    रसोई की कैंची की सहायता से केकडों की टांगों को काटें। टांगो को लंबाई में काटें जिससे कि मेहमान कांटे की सहायता से ज्यादा अच्छी तरह इन्हें खा सकें।
  4. केकड़े की टांगो को बड़ी सेंकने वाली ट्रे में रखें।
  5. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    टांगों पर मक्खन या जैतून का तेल ब्रश की सहायता से लगायें।
  6. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    उस पर नींबू का रस निचोड़े और अपनी पसंद के अनुसार नमक, काली मिर्च और अन्य मसाले छिड़कें।
  7. Watermark wikiHow to केकड़े की टांग पकायें
    ओवन से निकाले और तुरंत परोसे। आप मेहमानों को मक्खन और नींबू दे सकते हैं लेकिन चूँकि टांगो पर ये पहले से ही लगा हुआ है इसलिए देना ज़रूरी नहीं है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • बड़ा बर्तन
  • पानी
  • नमक
  • छाननेवाली टोकरी
  • धातु का चिमटा
  • रसोई की कैंची
  • समुद्री भोजन वाले काँटे
  • नींबू के टुकड़े
  • मक्खन
  • छ्न्ना
  • सेंकने वाली ट्रे

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,५२७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?