आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
गूगल ग्रेविटी ट्रिक या "इस्टर एग (Easter Egg)" कैसे एक्सेस करें यह आप इस विकीहाउ आर्टिकल के जरिए सीखेंगे।
-
जावास्क्रिप्ट-इनेबल्ड डेस्कटॉप में वेब ब्राउज़र ओपन करें: वेब साइट को एक्सेस करने के लिए आप कोई भी आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले ब्राउज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं—जैसे क्रोम, फायरफॉक्स, एड्ज, या सफारी; हालांकि, आपका ब्राउज़र जावास्क्रिप्ट इनेबल्ड होना चाहिए।
- अधिकतर ब्राउज़र, जो ऊपर लिखें गए हैं, उनमें जावास्क्रिप्ट डिफॉल्ट तरीके से इनेबल्ड होता है।
- यदि वेबब्राउज़र में जावास्क्रिप्ट इनेबल्ड नहीं है, तो आगे की चरण की तरफ बढ़ने से पहले आपको अपने पसंदीदा बेबब्राउज़र में जावास्क्रिप्ट इनेबल करने की आवश्यकता होगी।
-
सर्च बार पर क्लिक करें: यह आपको गूगल पेज के मध्य भाग में दिखाई देगा।
-
सर्च बार में google gravity टाइप करें।
-
I'm Feeling Lucky टैब पर क्लिक करें: यह टैब आपको सर्च बार के नीचे मिलेगा। इस पर क्लिक करने पर गूगल ग्रेविटी पेज खुल जाएगा।
- यदि आप Google Search या ↵ Enter की दबाते हैं, तो सर्च रिसल्ट की लिस्ट में सबसे ऊपर गूगल ग्रेविटी साइट दिखाई देगा।
-
गूगल ग्रेविटी पेज लोड होने तक इंतजार करें: स्लो इंटरनेट कनेक्शन वाले कंप्यूटर में, गूगल ग्रेविटी इंटरफेस लोड होने में एक मिनट लग सकता है। जब आपको गूगल लोगो और सर्च बार दिखाई देगा, आप अगले चरण की तरफ बढ़ सकते हैं।
-
अपने माउस कर्सर को मूव करें: पेज के सफेद हिस्से में माउस कर्सर को मूव करके नीचे की तरफ ले जाने पर गूगल लोगो, अन्य बटन और पेज एलिमेंट पेज में नीचे की तरफ गिर जाएंगें।
- जब गूगल ग्रेविटी एलिमेंट नीचे की तरफ गिर जाएंगे, आप उन्हें पेज में कहीं पर भी क्लिक या ड्रैग कर सकते हैं।
-
लिंक के जरिए गूगल ग्रेविटी पेज को एक्सेस करें: यदि किसी कारणवश I'm Feeling Lucky बटन लोड नहीं हो रहा है, तो आप अपने कंप्यूटर के वेब ब्राउज़र में गूगल ग्रेविटी पेज को एक्सेस करने के लिए https://mrdoob.com/projects/chromeexperiments/google-gravity/ टाइप करें।
- यह लिंक मोबाइल ब्राउज़र पर भी खोला जा सकता है।
चेतावनी
- किसी आउटडेटेड ब्राउज़र या स्लो कंप्यूटर पर गूगल ग्रेविटी पेज खोलने की कोशिश करने पर आपका ब्राउज़र फ्रीज़ या क्रैश होने की संभावना है।
विकीहाउ के बारे में
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,६८७ बार पढ़ा गया है।