आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
इस विकिहाऊ में आपको सिखाया जाएगा कि गूगलप्ले बुक्स लाइब्रेरी से ईबुक्स को कैसे डाउनलोड करें। आप डेस्कटॉप कम्प्युटर पर यह करने के लिए गूगलप्ले बुक्स वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं या आप आईफ़ोन या एण्ड्रोइड पर गूगलप्ले बुक्स ऐप का इस्तेमाल यह सुनिश्चित करने को कर सकते हैं कि जब आपके पास इन्टरनेट एक्सेस (access) या सेलुलर डाटा (cellular data) एक्सेस न हो तब भी आप किताबें पढ़ सकें।
चरण
-
गूगलप्ले वेबसाइट खोलिए: कम्प्युटर के वेब ब्राउज़र (browser) में https://play.google.com/books पर जाइए। अगर आप लॉग्ड इन (logged in) होंगे गूगलप्ले पर आपकी किताबों की सूची खुल जाएगी।
- अगर आप गूगल अकाउंट में लॉग्ड इन नहीं हैं, तब आगे बढ्ने से पहले संकेत मिलने पर अपना ईमेल एड्रेस और पासवर्ड एंटर कर दीजिये।
-
आवश्यक हो तो किताब खरीदिए: अगर आपके पास गूगलप्ले बुक्स लाइब्रेरी में कोई किताबें नहीं है, तब आपको डाउनलोड करने से पहले उन्हें खरीदना होगा।
- विंडो के सबसे ऊपर लेखक, टाइटल, या कीवर्ड (keyword) टाइप करिए।
- बुक पर क्लिक करिए।
- विंडो के सबसे ऊपर दाम (या मुफ़्त) पर क्लिक करिए। यदि प्रॉम्प्ट (prompt) किया जाए तब पासवर्ड डाल कर और भुगतान संबंधी माँगी गई जानकारी दे कर अपनी ख़रीदारी की पुष्टि करिए।
-
अपनी किताब खोजिए: अपनी पुस्तक सूची पर स्क्रॉल (scroll) करिए जब तक कि आपको वह किताब न मिले जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
- आप किताबों के सैंपल (samples) डेस्कटॉप पर नहीं डाउनलोड कर सकते।
- अगर आपने कोई किताब ख़रीदी है, तब सबसे पहले पेज के बाईं ओर My books पर क्लिक करिए।
-
क्लिक करिए ⋮ : यह बुक्स आइकन (icon) के दाएँ निचले कोने पर होता है। ऐसा करने से एक ड्रॉप डाउन (drop-down) मेनू आ जाएगा।
- सैंपल्स को डेस्कटॉप पर डाउनलोड नहीं किया जा सकता।
-
किताब डाउनलोड करिए: ड्रॉप डाउन मेनू में Download EPUB या Download PDF पर क्लिक करिए। किसी भी विकल्प पर क्लिक करने से ईबुक को एसीएसएम फॉर्मेट (format) में डाउनलोड करने को प्रॉम्प्ट आ जाएगा।
- आपके ब्राउज़र की सेटिंग के आधार पर, आपको पहले सेव लोकेशन (save location) या डाउनलोड कनफर्म (confirm) को चुनना होगा।
-
डाऊनलोड की हुई फाइल को पीडीएफ़ में कन्वर्ट (convert) करिए: चूंकि पीडीएफ़ और ईपीयूबी दोनों ही विकल्पों से एसीएसएम फिल डाऊनलोड होती हैं, आपको एसीएसएम फ़ाइल को पढ़ने योग्य पीडीएफ़ फ़ाइल में बदलना होगा। ऐसा करने के लिए:
- अपने कम्प्युटर के वेब ब्राउज़र से https://ebook.online-convert.com/convert-to-pdf/ पर जाइए।
- पेज के ऊपर के निकट Choose file पर जाइए।
- अपनी ईबुक की एसीएसएम फ़ाइल चुनिये।
- Open पर क्लिक करिए।
- नीचे स्क्रोल करिए और Convert file पर क्लिक करिए।
- कनवर्ज़न (conversion) पूरा होने का इंतज़ार करिए। कनवर्ज़न पूरा होने के बाद पीडीएफ़ स्वतः डाऊनलोड हो जाएगा।
-
आवश्यक हो तो अपनी लाइब्रेरी में ईबुक शामिल करिए: अगर आपके पास अभी गूगलप्ले बुक्स लाइब्रेरी में अभी किताब न हो, आप यह करके शामिल कर सकते हैं:
- वेब ब्राउज़र में https://play.google.com/store/books/ पर जाइए और अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करिए।
- विंडो में सबसे ऊपर सर्च फ़ील्ड (search field) में लेखक, टाइटल या कीवर्ड टाइप करिए।
- बुक्स आइकन के नीचे दाएँ हाथ वाले कोने पर मूल्य (या मुफ़्त) चुनिये: प्रॉम्प्ट किए जाने पर अपनी खरीद की पुष्टि कीजिये और माँगी गई भुगतान सूचनाएँ एंटर करिए।
-
गूगलप्ले बुक्स खोलिए: गूगलप्ले बुक्स ऐप आइकन को टैप करिए, जो सफ़ेद पृष्ठभूमि में नीले त्रिकोण की तरह दिखता है। अगर आप लॉग्ड इन होंगे तब यह गूगलप्ले बुक्स होम पेज को खोलेगा।
- अगर आप अपने गूगल अकाउंट में लॉग्ड नहीं हैं, तब गूगलप्ले बुक्स होम पेज से अपना नाम चुनिये या आवश्यक हो तो अपना ईमेल एड्रेस और पासवर्ड डालिए।
- अगर आपके पास गूगलप्ले बुक्स डाउनलोडेड नहीं हो, तो आप उसे ऐप स्टोर से मुफ़्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
-
दबाइए ☰ : यह स्क्रीन के ऊपर बाएँ कोने में होगा। एक पॉप-आउट (pop-out) मेनू सामने आएगा।
-
दबाइए Library : आपको यह विकल्प पॉप-आउट मेनू में मिलेगा। ऐसा करने से आपको अपनी डाउनलोड की हुई पुस्तकों की सूची मिलेगी।
-
डाउनलोड करने के लिए किताब ढूंढिए: उपलब्ध किताबों में तब तक स्क्रॉल करें जब तक आपकी मनपसंद किताब न मिल जाये।
- अगर आपने कोई किताब ख़रीदी या चुनी नहीं है, तब वहाँ कोई भी नहीं होगी।
-
दबाइए ⋮ : यह बुक आइकन में नीचे-दाएँ कोने पर होगा। ऐसा करने से पॉप-अप मेनू सामने निकल कर आयेगा।
-
टैप करिए Download : आपको यह विकल्प पॉप-अप मेनू में मिलेगा। इसको चुनने से आपको किताब को अपने आईफ़ोन या आईपैड पर डाउनलोड करने का प्रॉम्प्ट मिलेगा। अब आप जब चाहें तब किताब पढ़ सकते हैं, इन्टरनेट या सेलुलर सर्विस नहीं होने पर भी। [१] X रिसर्च सोर्स
-
पर गूगलप्ले बुक्स खोलिए: गूगलप्ले बुक्स आइकन पर टैप करिए, जो की सफ़ेद बॉक्स में नीले त्रिकोण की तरह दिखेगा। ऐसा करने से अगर आप लॉग्ड इन होंगे तो मुख्य गूगलप्ले बुक्स पेज खुलेगा।
- अगर आप लॉग्ड इन नहीं होंगे, तब प्रॉम्प्ट किए जाने पर अपना गूगल अकाउंट चुनिये।
- अगर आपके पास गूगलप्ले बुक्स ऐप नहीं है, आप उसे गूगलप्ले स्टोर से मुफ़्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
-
आवश्यक हो तो अपनी लाइब्रेरी में किताब शामिल करें: अगर आपकी लाइब्रेरी में किताबें नहीं हैं, तब डाउनलोड करने से पहले आपको कम से कम एक तो खरीदनी ही होगी। ऐसा करने के लिए:
- स्क्रीन के ऊपर पर टैप करिए (यह टेक्स्ट फ़ील्ड की जगह हो सकता है)।
- सर्च फ़ील्ड में लेखक, टाइटल या कीवर्ड टाइप करिए।
- उस पर टैप करके किताब चुनिये।
- किताब का सैंपल डाऊनलोड करने के लिए FREE SAMPLE पर टैप करिए, या किताब खरीदने के लिए किताब के दाम पर टैप करिए।
- खरीद की पुष्टि करिए और जो भी भुगतान करना हो उसका विवरण एंटर करिए।
-
टैप करिए टैब Library : यह स्क्रीन पर सबसे नीचे होगा। ऐसा करने से आपकी डाऊनलोड की हुई पुस्तकों की सूची सामने आएगी।
-
डाऊनलोड करने के लिए किताब खोजिए: जो भी किताब आप डाऊनलोड करना चाहते हैं उसको ढूँढने के लिए अपनी लाइब्रेरी में स्क्रोल करिए।
-
टैप करिए ⋮ : यह बुक आइकन पर दाएँ-निचले कोने में होगा। इसको टैप करने से एक पॉप-अप मेनू सामने आयेगा।
-
टैप करिए Download : आपको यह विकल्प पॉप-अप मेनू में मिलेगा। इसको चुनने से आपके स्मार्ट फ़ोन या टैबलेट में किताब डाऊनलोड करने का प्रॉम्प्ट मिलेगा। अब आप जब चाहें तब अपनी किताब पढ़ सकते हैं, यहाँ तक कि जब इन्टरनेट या सेलुलर सेवाएँ न भी हों तब भी।
सलाह
- डेस्कटॉप या एण्ड्रोइड पर ख़रीदी हुई किताबें किसी भी उस प्लेटफॉर्म पर आपकी गूगल बुक्स लाइब्रेरी में दिखेंगी जहां आपने उसी गूगल अकाउंट में साइन इन किया हुआ होगा।
चेतावनी
- आईफ़ोन या एण्ड्रोइड पर किताबें डाउनलोड करते समय भी ऑफलाइन किताबों को पढ़ने के लिए आपको गूगलप्ले ऐप इन्स्टाल करने की आवश्यकता होगी।