आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

आप कोई कलात्मक कार्य कर रहे हों, अपने घर के पास की तालाब को पक्का करा रहे हों या फिर कोई गणित का प्रश्न हल कर रहे हों, अगर आपको गोलाकार चीजों की परिधि निकालनी आती है, तो आपका काम काफी आसान हो जाएगा |

विधि 1
विधि 1 का 2:

व्यास का उपयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. व्यास यानि डायमीटर का उपयोग कर परिधि निकालने के सूत्र को लिखें| यह एक काफ़ी आसन सूत्र है: C = πd | इस समीकरण में, "C" दर्शाता है गोले की परिधि को, और "d" व्यास को| आप सिर्फ व्यास को π से गुणा कर के परिधि निकाल सकते हैं | π का गणितीय मूल्य ३.१४ के आस पास होता है |
  2. व्यास को समीकरण में रखें और हल करें | उदहारण के तौर पर इस प्रश्न को लेते हैं: आपके पास एक तसली है जिसका व्यास ८ फुट है, और आप उसपर एक छह फुट की पट्टी लगाना चाहते है जो तसले से गोलाकार लगी हो | अगर अब आप उस पट्टी की परिधि को जानना चाहते हैं, तो आपको पहले तसले और पट्टी के व्यास को निकालना पड़ेगा, जो की होगी ८ फुट + ६ फुट + ६ फुट, क्योंकि तसले की साथ पट्टी की चौड़ाई दो बार जुड़ कर नया व्यास बनाएगी | तो नया व्यास बना ८+६+६ जो की हुआ २० फुट| अब इस नए व्यास को आप सूत्र में रखे और परिधि निकाल लें | :
    • C = πd
    • C = π x 20
    • C = 62.8 feet
विधि 2
विधि 2 का 2:

रेडियस का उपयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. रेडियस, यानि त्रिज्या, से परिधि निकालने के सूत्र को लिखें | रेडियस व्यास का आधा होता है, तो हम ये कह सकते हैं की परिधि 2r होगा| इसतरह हम रेडियस की मदद से परिधि निकालने के सूत्र को लिख सकते हैं: C = 2πr. इस सूत्र में, "r" गोले के रेडियस को दर्शाता है | और हमने पहले भी बात की थी की π का गणितीय मूल्य ३.१४ के आस पास होता है | अगर आपके पास कैलकुलेटर है तो उसपर भी आप π का गणितीय मूल्य निकाल सकते हैं |
  2. सूत्र में अब रेडियस डालकर उसे हल करें | उदाहरण के तौर पर मान लीजिए की आपके पास एक चरखा है जिसे आप सजाना चाहते हैं | इसे सजाने के लिए आप एक रंगीन कागज उस पर गोलाकार लगा सकते हैं | चरखे का रेडियस है 5 inches (12.7 cm). आपको जो कागज काटना है उसकी परिधि के लिए आपको सिर्फ चरखे का रेडियस सूत्र में डालना होगा:
    • C = 2πr
    • C = 2π x 5
    • C = 10π
    • C = 31.4 inches (79.8 cm)

सलाह

  • अगर आपके पास कैलकुलेटर नहीं है तो आप इसे खरीदने की सोच सकते हैं | इससे आपका उत्तर ज्यादा सटीक हो जाएगा, क्योंकि कैलकुलेटर π के सही मूल्य के साथ गणना करेगा ना की ३.१४ के अनुमानित मूल्य से | साइंटिफिक कैलकुलेटर एक बेहतर विकल्प होगा |
  • याद रखें: कुछ जगहों पर आपसे π का मूल्य ३.१४ या २२/७ लेकर ही चलने को कहा जाएगा, वहां ध्यान रखें |

चेतावनी

  • आराम से मूल्य निकालें | याद रखिये—हड़बड़ी में ही गड़बड़ी होती है |
  • याद से अपने गणित को जांच ले, क्योंकि एक छोटी भूल आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है |
  • अगर आपको कहीं दुविधा है तो अपने किसी दोस्त, बड़े भाई बहन या शिक्षक से पूछ लें | वो ज़रूर आपकी मदद करेंगे |

संबंधित लेखों

फ़ीट को मीटर में बदलें (Convert Feet to Meters)
भाग करें (Division Kaise Kare)
मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)
फ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलें
गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)
क्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करें
आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करें
समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालें (Calculate the Area of a Trapezoid)
वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)
माध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करें
आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)
सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)
ग्राम को किलोग्राम में बदलें
षट्कोण के क्षेत्रफल की गणना करें (Calculate the Area of a Hexagon)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १८,३५० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?