आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

फ्रेंच को दुनिया की सबसे खूबसूरत भाषाओं में से एक माना जाता है। फ्रेंच सीखने से, आप 220 मिलियन से अधिक अतिरिक्त लोगों के साथ में बात करने में सक्षम हो जाएँगे। हालाँकि, भाषा सीखना मुश्किल हो सकता है। लेकिन इस गाइड के साथ, आप कुछ ही समय में फ्रेंच में बातचीत करने लग जाएंगे! इस गाइड में आपको फ्रेंच भाषा का क्विक ओवरव्यू और और इसे सीखने का तरीका बताया गया है। (French languages seekhen)

विधि 1
विधि 1 का 3:

फ्रेंच सीखना शुरू करना (French Bhasha Sikhen)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. क्या आप एक देखकर, सुनकर, या चलते-फिरते, भावनाओं के साथ में सीखने वाले हैं? इसका अर्थ है कि क्या आप स्वयं शब्दों को देखकर, आप से बोले गए उन शब्दों को सुनकर, या सुनने और देखने और उनके साथ क्रियाओं या भावनाओं को जोड़कर सबसे अच्छा सीखते हैं। [१]
    • यदि आपने पहले कुछ भाषाएं सीखी हैं, तो एक बार फिर से ध्यान देकर सोचें कि आपने उन्हें कैसे सीखा और देखें कि आपके लिए क्या कारगर रहा और क्या नहीं।
    • अधिकांश क्लासरूम सेटिंग्स में आप लिखने का काम तो बहुत अधिक करेंगे, लेकिन बोलने का काम कम होगा। किसी भी भाषा को बोलना और उसमें तल्लीन होना अत्यंत महत्वपूर्ण है और भाषा में और अधिक कुशल बनने का एक तरीका है।
  2. 90 दिनों में, आप लगभग 80% भाषा सीख चुके होंगे। सबसे आम शब्द बातचीत का सबसे बड़ा प्रतिशत बनाते हैं, इसलिए सबसे आम शब्दों को याद करके शुरू करें।
    • सुनिश्चित करें कि आप उन शब्दों का अभ्यास करते रहें जो आपने पहले इस्तेमाल किए हैं, ताकि आप नए शब्दों को याद करते समय उन्हें भूल न जाएँ।
    • शीर्ष दस सबसे आम फ्रांसीसी शब्द में: être (होने वाला), avoir (रखने के लिए), je (मैं), de (का, द्वारा, से, तो, में साथ) , ne (नहीं), pas (नहीं; कदम गति), le (the; उसे, वह (एक मर्दाना एकवचन संज्ञा का जिक्र करते हुए)), la (the; उसे, वह (एक स्त्री एकवचन संज्ञा का जिक्र करते हुए)), tu (तुम), vous (तुम, स्वयं) शामिल हैं। [२]
    • अपने घर की हर चीज़ पर फ़्रेंच शब्द का लेबल लगा दें और सुनिश्चित करें कि जब भी आप शब्दों को पढ़ें तो ज़ोर से बोलें।
    • अपने आप से फ्लैश कार्ड बनाएं और जब आप कभी बस में हों, टीवी देखते समय विज्ञापनों के दौरान या जब भी आपके पास थोड़ा सा फ्री टाइम हो, तो उनका उपयोग करें।
  3. जानें कि क्रिया (verbs) संज्ञा (nouns) के साथ में और एक दूसरे के साथ कैसे काम करती है। फ्रेंच की शुरुआत में आप जो चीजें सीखते हैं, वो आपके भाषा में अधिक कुशल होने के साथ और अधिक समझ में आती हैं। उच्चारण जैसी अन्य चीजें भी सीखें।
    • भाषा सीखने के लिए व्याकरण अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है। इसे ठीक से बोलने के लिए, आपको यह समझने की आवश्यकता होगी कि क्रिया कैसे काम करती है, वर्तमान, भूतकाल और भविष्य काल कैसे काम करते हैं, और संज्ञाओं के साथ लिंग कैसे काम करते हैं। हम अंग्रेजी में चीजों को आगे कहते हैं, उदाहरण के लिए बाथरूम, जबकि फ्रेंच (और बाकी दुनिया) चीजों को पीछे की ओर कहते हैं, जैसे कि इसे स्नान के कमरे से बाहर कहने में अधिक समय लगता है।
    • उच्चारण सीखें। यह इंग्लिश की बजाय, फ्रेंच में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि अन्य भाषाओं के बोलने वालों के लिए शब्दों को उनके ध्वनि के तरीके से अलग तरीके से लिखा जाता है। जैसे, फ्रेंच में स्वर "eau" होता है, जिसका उच्चारण "o" होता है या "oi" जिसका उच्चारण "wa" होता है। [३] आपको यह जानना होगा कि ये उच्चारण कैसे काम करते हैं।
विधि 2
विधि 2 का 3:

खुद को फ्रेंच भाषा में तल्लीन करना (Immersing Yourself in French)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. भाषा से खुद को परिचित करने के लिए, आपको उसमें पढ़ना और लिखना होगा। यह आपको उन शब्दों का उपयोग करने में मदद करेगा जिन्हें आप याद कर रहे हैं और उन्हें आपके दिमाग में फिट कर देगा।
    • किसी भी भाषा को पढ़ना सीखते समय शुरू करने के लिए बच्चों की किताबें शुरुआत करने की एक बेहतरीन जगह होती हैं। चूंकि ये बच्चों को उनकी मूल भाषा सीखने में मदद करते हैं, इसलिए ये नई भाषा सीखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए इसे पढ़ना सीखने में मदद करेगा।
    • एक और आइडिया ये है कि आप अपनी पसंदीदा पुस्तकों को फ्रेंच में खोजें। यह आपकी रुचि को बनाए रखने में मदद करेगा और साथ ही जैसे कि आप पहले ही बुक को पढ़ चुके हैं, इसलिए ये फ्रेंच में लिखे शब्दों को समझने में भी आपकी मदद करेगा। पहले सरल शुरुआत करना अच्छा है, क्योंकि सीखने की शुरुआत में एक बहुत ही मुश्किल किताब आपको केवल निराश करेगी। [४]
    • एक फ्रेंच जर्नल रखें। यहां तक ​​​​कि अगर आप हर दिन केवल कुछ वाक्य लिखते हैं, तो यह आपको यह दिखाने में मदद करेगा कि आपने कितना सुधार किया है और आपको भाषा का अभ्यास करने का मौका मिलेगा।
  2. कुछ फ्रेंच म्यूजिक चलाएं या फ्रेंच भाषा में डब की हुई अपनी पसंदीदा फिल्म देखें। फ्रेंच सिनेमा, और फ्रेंच टेलीविजन शो और रेडियो स्टेशनों की तलाश करें। आप जो सुन रहे हैं उसे कॉपी करने का अभ्यास करें।
    • कई बहुभाषाविद (polyglots, एक से अधिक भाषा जानने वाले लोग) जल्दी से एक भाषा सीखने के लिए "शेडोइंग (shadowing)" तकनीक (यानि किसी को भाषा में बात करते सुनना और फिर खुद उसे दोहराना) आजमाने से मदद मिलने की बात कहते हैं। बाहर निकलें और अपने हैडफोन लगाएँ। भाषा को सुनते समय तेज चलें। वॉक करते समय आप जो सुनते हैं उसे ज़ोर से और स्पष्ट रूप से उसे दोहराएँ। दोहराएँ, आगे बढ़ें, फिर दोहराएँ। ये आपको भाषा के साथ मूवमेंट को कनेक्ट करने और अपना ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा ताकि आपका सारा ध्यान चीजों को याद करने में नहीं उलझा रहेगा। [५]
    • प्राकृतिक फ्रेंच बोलने वालों को सुनने से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि फ्रेंच कितनी जल्दी बोली जाती है और इंटोनेशन (intonation) यानि लय कैसे काम करती है। जितना अधिक सुनोगे, उतना ही अच्छा मिलेगा।
    • शुरुआत में, मूवी देखते समय, फ़्रेंच सबटाइटल चालू करें ताकि आप डायलॉग का बेहतर ढंग से अनुसरण कर सकें और यह समझ सकें कि आप जो शब्द पढ़ रहे हैं वह बोले जाने पर कैसे कार्य करता है।
  3. यह फ्रेंच सीखने के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। आपको भाषा बोलनी चाहिए, भले ही आप ज्यादा न जानने के बारे में असहज महसूस करते हों। हर कोई इस तरह से शुरुआत करता है, लेकिन प्रैक्टिस के साथ आप बेहतर होते जाएंगे।
    • अपने लिए एक ऐसे स्काइप (skype) फ्रेंड की तलाश करें, जो मूल रूप से फ्रेंच भाषा बोलता है। इंटरनेट पर या कॉलेजों और स्थानीय भाषा स्कूलों के माध्यम से ऐसे बहुत सारे प्रोग्राम उपलब्ध हैं जो आपको फ्रेंच भाषी लोगों से जोड़ सकते हैं।
    • अपने उच्चारण की आलोचना से निराश न हों। इसके बजाय, आलोचक को धन्यवाद दें और सुधार करने के लिए काम करें।
    • जब आप अकेले हों तो जोर से फ्रेंच में बोलें। बताएं कि आप क्या कर रहे हैं। यदि आप बर्तन धोते हैं या कार चलाते हैं, तो इसके बारे में बात करें। अपने इंटोनेशन और उच्चारण पर ध्यान दें।
  4. आप जो सीखते हैं उसका अभ्यास किए बिना, आप बहुत आगे नहीं जा सकते हैं। यहां तक ​​​​कि एक भाषा सीखने में भी एक निश्चित मात्रा में प्रतिबद्धता और समय देने की जरूरत होती है। जब तक आप कड़ी मेहनत करते हैं और जो सीख रहे हैं उसका अभ्यास करते हैं, तब तक आपके लिए फ्रेंच अच्छी तरह से न सीखने का कोई कारण नहीं है!
    • फ्रेंच में सोचो। फ्रेंच में सोचने का अभ्यास करने के लिए दिन में समय निकालें। किराने की दुकान पर जाएं और उनके द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादों के बारे में और वहाँ मिले लोगों के साथ में हुई आपकी बातचीत के बारे में सोचें। आपके बीच में हुई उस बातचीत का फ्रेंच में अनुवाद करने का अभ्यास करें। [६]
    • अपनी फेसबुक (या अन्य सोशल मीडिया) सेटिंग्स को फ्रेंच में बदल दें। आप अभी भी जानते हैं कि सब कुछ कहाँ है, लेकिन ये आपको आप जो सीख रहे हैं, उसका अभ्यास करा देता है।
    • हिम्मत न हारें! कभी-कभी आपको ऐसा लगेगा कि आप इसे कभी नहीं कर सकते, लेकिन आप कर सकते हैं। जब तक आप अभ्यास करते हैं और अपने सीखने के तरीकों में बदलाव करते हैं, तब तक आपके लिए फ्रेंच न सीखने का कोई कारण नहीं है।
विधि 3
विधि 3 का 3:

फ्रेंच के उपयोगी वाक्य सीखना (Learning Useful Phrases)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. शुरू करने के लिए ये उपयोगी वाक्यांश और शब्द हैं, क्योंकि अधिकांश लोग इसी तरह से बातचीत शुरू और समाप्त करते हैं। आगे दी गई उच्चारण की गाइड में "zh" का उच्चारण "j" और "sh" का मेल होगा।
    • "Bonjour" जिसका अर्थ है "हैलो (Hello)" और इसका उच्चारण "बोनजोर (bohn-zhoor)" होता है।
    • "Je m'appelle..." का अर्थ "मेरा नाम..." और इसका उच्चारण "झुह मह-पहल (zhuh mah-pehl)" होता है।
    • "Au revoir" का अर्थ "गुडबाय (goodbye)" होता है और इसे "ओ-रे-व्वार (oh-reh-vwar)" होता है।
  2. यह महत्वपूर्ण है, खासकर यदि आपको दूसरे व्यक्ति को अधिक धीरे बोलने या कुछ दोहराने का बोलने की आवश्यकता है। प्रैक्टिस के दौरान सुनिश्चित करें कि आप सही शब्द चुनते हैं, क्योंकि इंग्लिश अनुवाद और फ्रेंच अर्थ एक दूसरे से भिन्न हो सकते हैं।
    • "Parlez lentement" का अर्थ है "कृपया धीरे बोलें" और इसका उच्चारण "पर-ले लेहन-ट-मॉन (par-lay lehn-ta-mohn)" होता है।
    • "Je ne comprends pas" का अर्थ है "मुझे समझ में नहीं आया" और इसका उच्चारण "झुह नुह कोह्न-प्राह्न पाह (zhuh nuh kohn-prahn pah)" होता है।
  3. उन लोगों को धन्यवाद देना न भूलें जो आपकी मदद कर रहे हैं: "मर्सी (merci)" या "मर्सी बीकूप (merci beaucoup)" कहें जिसका अर्थ है "धन्यवाद" या "बहुत बहुत धन्यवाद।"

सलाह

  • कुछ लोग स्वाभाविक रूप से भाषा सीखने में अच्छे होते हैं, और कुछ नहीं। इसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल न करें।
  • जैसे-जैसे आप अपनी शब्दावली का विस्तार करते हैं, अपने दैनिक जीवन में मिलने वाली चीजों का अनुवाद करना शुरू करें। उदाहरण के लिए, आप एक गीत सुन सकते हैं, और जब आप इसे सुनते हैं, तो उन शब्दों और व्याकरण के बारे में सोचना शुरू करें जो गीत को फ्रेंच में अनुवाद करने के लिए आवश्यक हैं। इसे यातायात संकेतों, संगीत और यहां तक ​​कि बातचीत पर भी लागू किया जा सकता है। हालांकि यह एक परेशानी की तरह लग सकता है, कभी-कभी ऐसा भी होगा कि आप अपनी मूल भाषा में एक शब्द के बारे में सोचेंगे और महसूस करेंगे कि आप इसके लिए फ्रेंच शब्द को नहीं जानते हैं। यह आपके कौशल में सुधार करने और यह सुनिश्चित करने का एक शानदार तरीका है कि आपने जो सीखा है उसे न भूलें।
  • अपने आप से फ्रेंच में बात करने की कोशिश करें और अपनी गलतियों पर हंसना याद रखें (इससे मदद मिलती है।)
  • ऐसे समय पर फ्रेंच बोलने की कोशिश करें जब कोई आपकी बात न सुन सके। यदि आप किसी वाक्यांश के बारे में सुनिश्चित नहीं हैं, तो उसके लिए ऑनलाइन एक ट्रांसलेटिंग एप के लिए सर्च करें। गलती करने से न घबराएँ; ये पूरी तरह से नॉर्मल है और सीखने की प्रक्रिया का एक भाग है।

चेतावनी

  • अपनी सीखी हुई फ्रेंच का उपयोग करें, नहीं तो आप उसे भूल जाएंगे।
  • यदि आप से कोई शब्द गलत निकल जाता है, तो क्षमा मांगें और एक बार फिर से शांति से ट्राई करें।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १५,०७९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?