आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

तांबे की सफाई कई तरीकों से की जा सकती है, ज्यादातर उन चीजों का प्रयोग करके जो आपके घर में पहले से ही उपलब्ध होती हैं। यहां पर कुछ सबसे पसंदीदा तरीके दिये हैं।

विधि 1
विधि 1 का 7:

सिरका या विनेगर और नमक से कॉपर (ताँबे) की चीज़ों को साफ़ करना

आर्टिकल डाउनलोड करें

सादा नमक और सिरका या विनेगर के कांबिनेशन्स, तांबे से ऑक्सीकरण (oxidization) को कम करते हैं। यानी ताँबे को साफ़ और उजला निकालते हैं।

  1. तांबे पर सिरका और नमक डालें।
  2. किसी भी तरह के दाग और गंदगी को हटाने के लिए रगड़ते रहें।
विधि 2
विधि 2 का 7:

सिरका और नमक विधि [१]

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक बड़े बर्तन में 1 बड़ा चम्मच नमक और 1 कप सफेद सिरका डालें: इसे पानी से भरें।
  2. इसे उबालें और तब तक उबालते रहें जब तक दाग निकल न जाए।
  3. एक बार वस्तु ठंडी हो जाए, तो उसे साबुन मिले गर्म पानी से धोएं। धोएं और सूखाएं।
विधि 3
विधि 3 का 7:

नींबू/नारंगी विधि

आर्टिकल डाउनलोड करें

आप नींबू का उपयोग करके तांबे के बर्तनों और प्लेटों जैसे सामानों के दाग को साफ कर सकते हैं।

  1. दाग वाले हिस्से पर तब तक रगड़ें जब तक वह निकल न जाए: यदि आप चाहें, तो नींबू के आधे टुकड़े में नमक लगा सकते हैं।
  2. आप तांबे की वस्तु को धुलने से पहले स्कॉच-ब्राइट (scotch brite) पैड से रगड़ सकते हैं।
विधि 4
विधि 4 का 7:

नींबू और नमक विधि

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. उसमें नमक डालें और मिश्रित करके एक पेस्ट बनायेँ।
  2. स्थायी चमक लाने के लिए बीवैक्स (beeswax) से पॉलिश करें। [२]
विधि 5
विधि 5 का 7:

नमक, सिरका और आटा विधि [३]

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. उन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
  2. पेस्ट को तांबे पर लगाएँ और दाग वाली जगह पर उसकी एक परत बनाएँ।
विधि 6
विधि 6 का 7:

केचप (Ketchup) विधि

आर्टिकल डाउनलोड करें

विश्वास करें या ना करें, तांबे से आक्सीकरण को हटाने के लिए केचप उत्तम होता है। झंझट की वजह से यह विधि शायद छोटे क्षेत्रों के लिए ही बेहतर होती है।

  1. केचप की हल्की से लेकर मध्यम मोटाई तक की एक फिल्म लगाएँ।
  2. यह देखने के लिए कि, क्या यह काम करता है, इसे एक सिक्के पर आज़माएं।
विधि 7
विधि 7 का 7:

सल्फामिक (Sulfamic) विधि

आर्टिकल डाउनलोड करें

इस विधि का सबसे अच्छा उपयोग ऑक्सीकृत/धब्बे वाले तांबे के साथ किया जाता है, जहां तांबा ही एकमात्र साफ किया जाने वाला पदार्थ होता है। अन्य धातु जिससे पदार्थ बना है, सल्फ्यूरिक वॉश (sulfuric wash) से खराब हो सकता है और/या उनमें गड्ढे पड़ सकते हैं।

  1. रबड़ के दस्ताने पहन करके, सल्फामिक एसिड और पानी को मिलाकर, एक ऐसा कन्सेंट्रेशन बनाएँ, जो साफ किए जाने वाले टुकड़े के लिए पर्याप्त हो: सल्फामिक पैकेज पर से वॉल्यूम और मिक्सचर रेट्स के लिए निर्देशों को प्राप्त किया जा सकता है।
  2. उत्पाद के तांबे वाले हिस्से को सल्यूशन में डुबोएं।
  3. एक बार सल्यूशन में बुलबुले बनने बंद हो जाएँ, तो उत्पाद को बाहर निकाल लें और अच्छी तरह से धुल लें।
  4. परिणाम स्वरूप, एक चमकदार तांबे का प्रॉडक्ट मिलेगा।

सलाह

  • कॉमर्शियल कापर-पॉलिश खरीदने के लिए उपलब्ध है।
  • गंदगी जमने से रोकने के लिए तांबे की सजावटी वस्तुओं को नियमित रूप से पोछ्ते रहें। पोछने के लिए एक ठंडे, नम कपड़े का प्रयोग करें। [४]
  • तांबे को साफ करने का दूसरा तरीका नमक और एल्यूमीनियम-फॉइल-विधि का उपयोग करना है, जिसका प्रयोग चांदी को साफ करने के लिए किया जाता है। एक कटोरे में एल्यूमीनियम फॉइल की एक परत डालें, उसमें गर्म पानी लें और पर्याप्त टेबल साल्ट मिलाएँ ताकि वह और अधिक न घुल सके, फिर तांबे की वस्तु को कटोरे में डाल दें। सुनिश्चित करें कि वस्तु नमक के पानी में डूबा हुआ हो और तांबा, एल्यूमीनियम फॉइल को छू रहा हो, यदि जरूरत हो तो उसे एल्यूमीनियम फॉइल पर रगड़ें। कुछ मिनट इंतज़ार करें। चांदी की प्रक्रिया के विपरीत, हटाए गए दाग, तांबे पर रह जाते हैं, इसलिए यह साफ नहीं दिखेगा, परंतु रीएक्टेड दाग को नरम कपड़े से हटाया जा सकता है।

चेतावनी

  • सजावटी रोगन की गई वस्तुओं को केवल साबुन के पानी से धुलना चाहिए और अच्छी तरह से सुखाना चाहिए। इस तरह के तांबे की वस्तुओं पर पॉलिशिंग या स्क्रबिं करने से उनकी सुरक्षात्मक कोटिंग हट जाएगी। [५]

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • सिरका
  • नमक
  • नींबू
  • साफ करने के लिए कपड़ा
  • पॉलिश करने के लिए कपड़ा
  • बीवैक्स

रेफरेन्स

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १०,४८७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?