आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

तो आपको एक पुराना सिक्का विरासत में या संयोग से मिला है और यह मूल्यवान लगता है, लेकिन आपको नहीं पता इसे कैसे बेचें। सिक्का बेचना कोई मुश्किल काम नहीं है जब तक की आप धैर्यवान है। इससे पहले कि आप एक सिक्का बेच सकें, आपको अपने सिक्के और इसके मूल्य की पहचान करने के लिए द ऑफिसियल रैड बुक या ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता है। फिर, सिक्के के डीलरों की खोज करें और उस व्यक्ति को खोजने का प्रयास करें जो नियमित रूप से उस ही प्रकार के पदार्थ के सिक्कों की बिक्री करता हो जैसा की आपके पास है और उसकी कीमत आंकता हो। अपने सिक्कों को अच्छी तरह से संभालें और आप अपने निवेश पर मिलने वाली धनराशि को बढ़ा लेगें।

भाग 1
भाग 1 का 3:

सिक्कों का मूल्यांकन

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. इससे पहले कि आप एक सिक्का बेच सकें, आपको यह जानना होगा कि आपके पास कौन सा सिक्का है। सबसे पहले, सिक्के के मूल्य का पता लगाएँ, फिर तारीख और मिंट मार्क पर ध्यान दें। ये सारी जानकारियाँ सिक्के पर ही कहीं होंगी। फिर आप उन्हें एक ऑनलाइन सर्च इंजन में टाइप कर सकते हैं कि आपके पास कौन सा सिक्का है।
    • सिक्का डीलर और कलेक्टर शायद आपकी मदद करने में सक्षम हो सकते हैं। सिक्के के दोनों तरफ की एक स्पष्ट फोटो लें और इसे सिक्का कलेक्टरों के समूह को ऑनलाइन भेजें यदि आप सिक्के को उनके पास नहीं ले जा सकते हैं।
  2. सिक्के की स्थिति मूल्य को प्रभावित करती है। सिक्के को दोनों तरफ से फिर से देखें। क्या यह गंदा या खरोंचा हुआ दिखता है? हानि जितनी ज्यादा बुरी है, आपके सिक्के के लिए आपको उतना कम मूल्य मिलेगा। किसी भी मुद्रण त्रुटियों को भी देखें, क्योंकि ये अक्सर मूल्य में वृद्धि करते हैं। [१]
    • सिक्के 70-बिंदु पैमाने पर वर्गीकृत किए गए हैं, जहां 0 "खराब" है और 70 "मिंट कंडीशन" है। "गुड" या 6 रेटेड सिक्के वास्तव में बहुत टूटे-फूटे हैं, और "फाइन" या 12-15 रेट किए गए मध्यम मात्रा में टूटे-फूटे है। [२]
    • सिक्के को साफ करने का प्रयास न करें! सिक्के ऐतिहासिक कलाकृतियां हैं और कलेक्टर उन्हें प्राकृतिक पसंद करते हैं। सफाई वास्तव में सिक्के को और नुकसान पहुंचा सकती है।
  3. एक बार जब आपको पता चल जाएगा कि आपके पास कौन सा सिक्का है, तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि इसकी कीमत कितनी है। बहुत सारी ऑनलाइन साइटें हैं जो वर्तमान सिक्का मूल्यों की एक सूची बनाए रखती हैं। एक अन्य विकल्प है आपके स्थानीय किताबों की दुकान में जाना और 'द ऑफिशियल रेड बुक' खरीदना, जो कि सिक्का मूल्यों की एक आधिकारिक और बहुत विस्तृत गाइड है। [३]
    • सिक्के थोक मूल्य पर सूचीबद्ध हैं। जब आप अलग-अलग सिक्के बेचते हैं तो आपको उतना मूल्य नहीं मिल सकता है।
  4. आपके सिक्के का मूल्य कितना है, यह जानने के लिए नीलामी की निगरानी करें: सिक्का मूल्यों के बारे में अधिक जानकारी हाल ही की बिक्री की खोज करके पाई जा सकती है। हेरिटेज ऑक्शन्स जैसी साइटों से सभी प्रकार के सिक्के गुज़रते हैं। इसकी एक झलक पाने के लिए कि दूसरे उन सिक्कों के लिए कितना भुगतान कर रहे हैं वैसे ही सिक्कों कि खोज करें जैसा कि आपके पास है। [४]
  5. सिक्का संग्रह को महत्व देने के लिए एक मूल्यांकनकर्ता प्राप्त करें: जब आप मूल्यवान सिक्के या एक बड़े संग्रह बेच रहे हों तो मूल्यांकनकर्ता आवश्यक हैं। एक भरोसेमंद सिक्का मूल्यांकनकर्ता या डीलर को खोजने के लिए अपनी स्थानीय फोन डायरेक्टरी में या ऑनलाइन खोजें। वे प्रत्येक सिक्के का विश्लेषण करेंगे, इसकी प्रामाणिकता को सत्यापित करेंगे, और आपको बताएँगे कि इसका मूल्य कितना है। [५]
    • मूल्यांकनकर्ता की प्रतिष्ठा को जानने के लिए अन्य ग्राहकों के ऑनलाइन रिव्यु को देखें या बैटर बिज़नेस ब्यूरो से परामर्श करें।
    • कई सम्मानित डीलर अमेरिकन न्यूमिज़माटिक्स एसोसिएशन या प्रोफेशनल कॉइन ग्रेडिंग सर्विस जैसे समूहों के सदस्य हैं। भरोसेमंद मूल्यांकनकर्ताओं को खोजने के लिए इन साइटों का उपयोग करें।
  6. विभिन्न खरीदार विभिन्न प्रकार के सिक्कों के विशेषज्ञ होते हैं। यदि आप एक बार में एक से अधिक सिक्के बेच रहे हैं, तो उन्हें मूल्य-आधारित समूहों में अलग करने का प्रयास करें। उच्च, मध्यम और निम्न-मूल्य के सिक्कों के समूह बनाएँ। आप सिक्कों को किस प्रकार समूहित करते हैं, यह आप पर निर्भर करता है, लेकिन ऐसा करने का सबसे आसान तरीका थोक मूल्य द्वारा है। [६]
    • आप सिक्कों को इस आधार पर भी अलग कर सकते हैं कि वे कितने टूटे-फूटे हैं, उनमें इस्तेमाल होने वाली धातु, या वे कहाँ छपे थे।
भाग 2
भाग 2 का 3:

खरीदार ढूंढ़ना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सिक्के बेचते समय स्थानीय सिक्का डीलर देखने के लिए सबसे पहला प्राकृतिक स्थान हैं। अधिकतर आप यहाँ निम्न और मध्यम मूल्य के सिक्के बेचेंगे। जब आप किसी डीलर के पास जाते हैं, तो उनके स्टॉक को देखें। यदि उनके पास उस ही धातु और समान गुण के बने बहुत सारे सिक्के हैं जैसा की आप बेच रहे हैं, तो संभावना है कि वे आपको उचित मूल्य देंगे।
    • कई डीलर दुर्लभ सिक्कों को भी संभाल सकते हैं, लेकिन इन सिक्कों को बेचते समय आपको आम तौर पर नीलामी या निजी संग्राहकों से अधिक धन प्राप्त होगा।
    • याद रखें कि डीलर एक व्यवसाय चला रहे हैं। लाभ कमाने के लिए, वे आपको थोक मूल्य से कम का भुगतान करेंगे।
    • कई डीलरों को आपके सिक्कों का मूल्यांकन करने देना सबसे अच्छा है। जब-जब आप दुकानों में जाएँ, विनम्र बने रहें।
  2. कॉइन शोज में बड़ी संख्या में खरीदार और विक्रेता आते हैं। उन लोगों को देखें जो उसी प्रकार के सिक्कों को खरीद-बेच रहे हैं जैसे की आप बेच रहे है। उचित विक्रय बिंदु पर चर्चा करें, लेकिन बेचने के लिए दबाव महसूस न करें। आपको हमेशा एक कॉइन शो में एक शानदार प्रस्ताव नहीं मिलता है, लेकिन आपके पास भरोसेमंद डीलरों को खोजने और ऐसे लोगों से मिलने का अवसर होगा जो आपको सही दिशा में मार्गदर्शन कर सकते हैं। [७]
  3. ये साइटें आपके अपने घर से सिक्के बेचने का एक तेज़ तरीका हैं। आप सामान्य और दुर्लभ दोनों सिक्कों को खरीदने के लिए तैयार साइटों को ढूंढ सकते हैं। फिर से, उन डीलरों पर नज़र रखें जो कि वैसे ही सिक्कों पर ध्यान देते हैं जैसे की आप बेच रहे हैं। दुर्लभ सोने के सिक्के वाले डीलर को वीट पैनी या बफैलो निकक्ल में दिलचस्पी नहीं होती है।
    • अपने सिक्कों के लिए अधिक रुचि और उचित ऑफ़र प्राप्त करने के लिए सिक्कों की अच्छी तस्वीरें लें। एक रौशनी-भरे वातावरण में काम करें ताकि अक्षर और मिंट मार्क्स यथासंभव दिखाई दें।
  4. “नुमिस्मैटिक न्यूज़” और “कॉइन वर्ल्ड’’ जैसे प्रकाशन सिक्का डीलरों के विज्ञापनों को प्रदर्शित करते हैं। पत्रिकाएँ सिक्का बिक्री के बारे में जानकारी प्रदान करती हैं, उस ही दौरान वे आपके सही खरीदार को भी प्रकट कर सकती हैं। अपने स्थानीय सिक्के की दुकान में या ऑनलाइन देख कर एक ले लीजिए। [८]
    • आप जो भी करें, अपने स्थानीय समाचार पत्र में विज्ञापन देने से बचें। यहां तक कि अगर आप किसी से सुरक्षित स्थान पर मिलते हैं, तो भी यह आपके सिक्कों को चोरों का संभावित लक्ष्य बनाता है।
  5. सिक्का नीलामी ऑनलाइन और व्यक्तिगत दोनों रूप में होती है। वे सभी आकारों में होती हैं और स्थानीय, क्षेत्रीय या राष्ट्रीय हो सकती हैं। एक नीलामी खोजने की कोशिश करें जिसमें आपके सिक्कों के जैसे धातु के बहुत सारे सिक्कों हों, जैसे कि तांबा या चांदी। नीलामियां अप्रत्याशित होती हैं, इसलिए आप जितना एक डीलर भुगतान करेगा हो सकता है उससे कम कमाएं या आपको अपनी बिक्री मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि मिल सकती है।
    • नीलामी अंतिम बिक्री मूल्य का लगभग 10-15% खरीदार और विक्रेता दोनों से शुल्क लेती है। आप एक सिक्के की नीलामी से कितना कमा सकते हैं निर्धारित करते समय इस बात का ध्यान रखें।
    • नीलामी साइटें जैसे ईबे भी ठीक हैं, लेकिन घोटाले से बचें और सावधान रहें । [९]
भाग 3
भाग 3 का 3:

बिक्री को संभालना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ऐसे खरीदारों को चुनें जो आपको उचित विश्लेषण दें: निर्लज्ज खरीदार बेहतर सौदा पाने की उम्मीद में कम दाम ऑफर करते हैं। यदि संभव हो तो अपने सिक्कों का मूल्यांकन करने वाले व्यक्ति को देखें। उन्हें प्रत्येक सिक्के का अलग-अलग विश्लेषण करना चाहिए। ऐसे किसी भी व्यक्ति से बचें जो सिक्कों पर लंबे समय तक नज़र रखने की जहमत उठाए बिना आपको सब के लिए एक ही कीमत प्रदान करता है। कोई भी खरीदार जो आप पर अपने सिक्कों को तुरंत बेचने के लिए दबाव डाले उसे मना करदें।
    • पॉजिटिव रिव्यु और जाने-माने न्यूमिज़माटिक्स संगठनों से मान्यता प्राप्त डीलरों को ढूढें।
  2. कई सारे खरीदारों द्वारा सिक्कों का मूल्यांकन करवाएँ: अपने सिक्कों का सबसे अधिक मूल्य पाने के लिए अलग-अलग दुकानों में जाएँ । कई डीलरों को उनके सिक्कों का मूल्यांकन करने और उन पर प्रस्ताव देने दें। हर एक को बताएं कि आप "उनके प्रस्ताव के बारे में सोचेंगें और बाद में वापस आएंगें।" फिर, जब आप बेचने के लिए तैयार हों, तो उस डीलर को चुनें जिसके साथ आप व्यापार करने में सहज महसूस करते हैं। [१०]
  3. सिक्कों का एक भरपूर संग्रह बेचते समय, सिक्कों को पैकेज डील के रूप में रखना बेहतर होता है। कई डीलरों को केवल कुछ सिक्कों में ही रुचि होगी। वे उच्च मूल्य के सिक्के निकाल लेंगे, जो आपको कम मूल्यवान संग्रह के साथ छोड़ देगा जो कि बेचना मुश्किल है। पूरे संग्रह के लिए एक मूल्य निर्धारित करें और उस ही पर बने रहें।
  4. सिर्फ एक सिक्का भी जो आपको मुफ्त में मिला हो, वह भी आपके लिए कानूनी समस्याएं पैदा कर सकता है। आपकी सरकार सिक्कों को बेचकर होने वाले किसी भी मुनाफे पर कर लगाती है। यही कारण है कि आपके द्वारा की जाने वाली हर बिक्री और साथ ही किसी भी सिक्के की खरीद की एक विस्तृत सूची को रखना महत्वपूर्ण है। [११]
    • अपने लोकल टेक्स लॉ के बारे में परामर्श करें कि कैसे अपनी इनकम को रिपोर्ट करें।

सलाह

  • सिक्कों को साफ प्लास्टिक की खोली में रखें। प्लास्टिक सिक्कों को नुकसान से बचाता है, और एक साफ़ प्लास्टिक आपके सिक्के की पूरी सुंदरता को संभावित खरीदारों को प्रदर्शित करता है।

चेतावनी

  • एक सिक्के को साफ करने का प्रयास इसे नुकसान पहुंचा सकता है और इसके मूल्य को कम कर सकता है। खरीदार सिक्के को उसके वास्तविक रूप में पसंद करते हैं।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ९,७१७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?