आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

पॉकी गेम पार्टी में खेला जाने वाला एक खेल है जिसे पॉकी नाम के एक जापानी चॉकलेट (या चीनी) से कोट करे हुए बिस्कुट के साथ खेलते हैं। दो खिलाड़ी पॉकी को वॉल्ट डिज़्नी की एनिमेटेड रोमानंटिक फिल्म "लेडी एंड द ट्रैम्प" (Lady and the Tramp) के स्टाइल से अपने बीच में रखते हैं। वे उसे पकड़े रहने वाला आखिरी व्यक्ति बनने की कोशिश करते हैं जिसके परिणामस्वरूप अक्सर वे एक दूसरे को चूमते हैं। आप खेल के नियमों को फॉलो करके और एक ऐसा पार्टनर चुनकर जिसे आपको चूमने में कोई आपत्ति न हो, बहुत जल्दी पॉकी खेलने वाले एक बढ़िया खिलाड़ी बन सकते हैं।

भाग 1
भाग 1 का 2:

खेल को आयोजित करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. पॉकी मीठी जापानी कूकीज़ हैं। बाज़ार में कई अलग-अलग फ्लेवर वाली पॉकी मिलती हैं। आप उनको अपने लोकल एशियाई मार्केट या ग्रोसरी स्टोर के अंतर्राष्ट्रीय सेक्शन से खरीद सकते हैं। ऐसे मिल्क चॉकलेट फ्लेवर सबसे ज्यादा पोपुलर है लेकिन आप ग्रीन टी (matcha), स्ट्रॉबेरी, और कूकीज़ एंड क्रीम (cookies ‘n cream) जैसे फ्लेवर्स की पॉकी भी ले सकते हैं। [१]
    • अगर आपको पॉकी न मिले तो आप कोई भी लंबा और पतला बिस्कुट, जैसे कि एक ब्रेडस्टिक इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. एक ऐसा पार्टनर चुनें जिसे आपको चूमने में कोई आपत्ति न हो: अगर आप इस खेल को लोगों के एक ग्रुप के साथ खेलेंगे तब भी खेल के नियम वही रहेंगे। दो जोड़े इसे एक ही समय पर खेल सकते हैं। उसके बाद दोनों जोड़ो के विजेता एक दूसरे के साथ पॉकी गेम खेल सकते हैं।
    • पॉकी गेम खेलने के फलस्वरूप अक्सर चूमना पड़ता है इसलिए शुरू में ही एक ऐसा पार्टनर चुनना अच्छा है जिसे चूमने में आपको कोई एतराज न हो।
    • आप इसको अपने क्रश के साथ दोस्ती की शुरुआत करने या अपने अच्छे दोस्त के और करीब आने के एक अवसर जैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. पॉकी पार्टी में खेला जाने वाला एक मज़ेदार (और सेक्सी!) गेम है। आप पार्टी में पॉकी लायें और उसके साथ खेलने का प्रस्ताव रखें। आप पूछ सकते हैं, “क्या किसी ने कभी पॉकी गेम खेला है?” आपका प्रश्न सुनकर लोग उत्साह प्रकट कर सकते हैं या उसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हो सकते हैं। दोनों परिस्थितियों में लोग आकर्षित होंगे और खेल के नियमों को ध्यान से सुनेंगे।
    • इस खेल को अन्य अवसरों पर भी खेला जा सकता है, जैसे कि स्लीपोवर्स (sleepovers) यानी कि जब बच्चे या युवा लोग अपने दोस्तों के घरों पर रात बिताते हैं।
  4. अपने दांतों को ब्रश करें और पक्का करें कि आपके मुंह से बदबू नहीं आ रही है: खेल के दौरान आप दूसरे खिलाड़ियों के करीब जायेंगे, इस बात को ध्यान में रखते हुए आपको शिष्टाचार के तौर पर अपने दांतों को ब्रश करना और अपनी सांस को सुगंधित रखना चाहिए। यदि पार्टी में आपके पास टूथब्रश न हो तो आप थोड़ी देर के लिए मिंट गम की एक स्टिक चबा सकते हैं। [२]
    • खेल शुरू करने से पहले मिनट गम को हटा दें ताकि वह पॉकी पर न चिपके।
    • पक्का करें कि आपकी तबीयत ठीक है। अगर आप बीमार हों तो इस खेल को न खेलें। ब्रश करने से वो जर्म्स नहीं हटेंगे। [३]
भाग 2
भाग 2 का 2:

खेल खेलें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आपने पॉकी गेम खेलने के लिए जिस पार्टनर को चुना है उसकी ओर अपना मुंह रखें: दोनों पार्टनर्स को एक सा पोस्चर रखना चाहिए इसलिए आप दोनों को बैठना या खड़ा होना चाहिए। फिर एक दूसरे के काफी करीब जाना चाहिए ताकि आप दोनों के चेहरे एक दूसरे से 12” ( 30 cm) दूर हों। [४]
    • पक्का करें कि आप दोनों आराम से बैठे या खड़े हैं। यदि खड़े होने में आप दोनों को अटपटा लगे तो बैठ जाएँ।
  2. आप दोनों पॉकी स्टिक के एक-एक एंड को अपने दांतों के बीच में पकड़ें ताकि पॉकी से आप दोनों के मुंहों के बीच में एक लाइन बन जाये। कोशिश करके पॉकी को अभी काटना न शुरू करें। एक खिलाड़ी को 3 नंबर से शुरू करके नीचे की ओर (3, 2, 1) गिनने या काउंटडाउन करने दें फिर खेल आरंभ करें। [५]
    • पॉकी स्टिक की केवल एक साइड पर चॉकलेट लगी होती है। उसकी दूसरी साइड सादी होती है। लेकिन इससे कोई अंतर नहीं पड़ता है कि किस खिलाड़ी के पास चॉकलेट वाली साइड है।
    • अगर आप इस खेल को एक ग्रुप में खेल रहे हों तो आप किसी अन्य व्यक्ति को काउंटडाउन शुरू करने दे सकते हैं।
  3. अपनी साइड के एंड को तब तक काटें जब तक आप पॉकी के बीच के हिस्से तक पहुँच जाएँ: दोनों खिलाडियों को पॉकी स्टिक के एंड्स को काटते हुए उसके बीच के हिस्से की ओर जाना चाहिए। ऐसा करते समय आपको कोशिश करनी चाहिए कि पॉकी गिरे नहीं। आपका पॉकी के बीच के हिस्से तक पहुँचने का मकसद है। [६]
    • अगर पॉकी स्टिक गिर जाये तो आप जल्दी से दूसरी पॉकी उठा लें। यदि आप एक ग्रुप में खेल रहे हैं तो आप दोनों "हार" सकते हैं और आपको खेल से बाहर जाना पड़ सकता है।
  4. दोनों खिलाड़ियों के मुंह पॉकी स्टिक के बीच में मिलते हैं। लेकिन जो खिलाड़ी अपने मुंह को पहले हटा लेता है वह हार जाता है। किसी के इतने ज्यादा करीब होने पर अजीब सा महसूस हो सकता है। लेकिन आप उस समय हंसकर पॉकी स्टिक के टुकड़े को न गिरने दें। ज्यादातर कोई भी खिलाड़ी पीछे नहीं हटता है जिसकी वजह से उनके बीच में चुंबन होता है। ऐसे में सब लोग जीतते हैं! [७]

चेतावनी

  • आप अंत में किसे अपने पार्टनर के रूप में चूमते हैं, इसकी वजह से बाकी लोगों में जलन उत्पन्न हो सकती है।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,४९६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?