PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें

प्ले डो (play dough) बनाना आसान है। बच्चों और सब उम्र के लोगों को इस मज़ेदार (और सस्ते) काम में आनंद आयेगा।

सामग्री

  • 1 प्याला सादा आटा
  • 1/4 प्याला पानी
  • 1/3 प्याला नमक
  • 1 बड़ा चम्मच वनस्पति तेल
  • फूड कलरिंग, ग्लिटर, आदि (इच्छानुसार) (Food coloring, glitter, etc)
विधि 1
विधि 1 का 2:

स्टोव-टॉप प्ले डो बनायें (Stove-top Play Dough)

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक कटोरे में आटे और नमक को अच्छी तरह मिलाएं।
    • आप उसमें एक बड़ा चम्मच ऐलम डाल सकते हैं ताकि वह बच्चों को खाने में अच्छा न लगे और वे उसे न खाएं। ऐलम एक संरक्षक का काम करता है और जीवाणु की उपज को धीमा कर देता है। वह विषैला नहीं होता है पर उसे ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में दर्द हो सकता है।
    • आप उसमें दो बड़े चम्मच क्रीम ऑफ टार्टर (cream of tartar) डालकर उसे लचीला बना सकते हैं। [१]
  2. Watermark wikiHow to प्ले डो (Play Dough) बनायें
    एक सॉस पैन में पानी उबालें। जब वह उबलने लगे उसमें फूड कलरिंग और वनस्पति तेल डालें। उन्हें चलायें जबतक वे अच्छे से मिल जाएँ।
    • ग्लिसरीन की कुछ बूंदें डालने से उसमें चमक आयेगी। [२]
  3. Watermark wikiHow to प्ले डो (Play Dough) बनायें
    धीरे से सूखे संघटकों को सॉस पैन के मिश्रण में डालें और लगातार चलायें।
  4. Watermark wikiHow to प्ले डो (Play Dough) बनायें
    इस चरण में आपका मिश्रण मैश करे हुए आलू की तरह गाढ़ा पर चिकना होगा। अगर वह इस तरह न हो और ज्यादा गीला हो तो आप उसमें और आटा मिलाएं। ज्यादा सूखा हो तो पानी डालें।
  5. पैन को स्टोव पर से उतारें। जब वह ठंडा हो जाये उसमें से डो का मिश्रण निकालें। उसे गूंधे जबतक उसकी संरचना प्ले डो जैसी बराबर और एकसमान हो जाये।
विधि 2
विधि 2 का 2:

गरमाई के बिना प्ले डो बनायें

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to प्ले डो (Play Dough) बनायें
    एक कटोरे में आटा और नमक डालें। फिर उनको मिलाएं ताकि वे बराबर से मिल जाएँ।
    • आप उसमें एक बड़ा चम्मच ऐलम डाल सकते हैं ताकि वह बच्चों को खाने में अच्छा न लगे और वे उसे न खाएं। ऐलम एक संरक्षक का काम करता है और जीवाणु की उपज को धीमा कर देता है। वह विषैला नहीं होता है पर उसे ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में दर्द हो सकता है।
    • आप उसमें दो बड़े चम्मच क्रीम ऑफ टार्टर डालकर उसे लचीला बना सकते हैं। [३]
  2. Watermark wikiHow to प्ले डो (Play Dough) बनायें
    सूखे मिश्रण में पानी और वनस्पति तेल डालें और लगातार चलायें।
    • ग्लिसरीन की कुछ बूंदें डालने से उसमें चमक आयेगी। [४]
  3. Watermark wikiHow to प्ले डो (Play Dough) बनायें
    अगर आपको वह चिपचिपा लगे तो और आटा मिलाएं। ज्यादा सूखा हो तो और पानी डालें।
  4. Watermark wikiHow to प्ले डो (Play Dough) बनायें
    इस समय फूड कलरिंग, ग्लिटर या अन्य संरचना प्रदान करने वाले संघटकों को डालें और मिलाएं, जबतक सब चीजें पूरे डो में बराबर से मिल जाये।
  5. Watermark wikiHow to प्ले डो (Play Dough) बनायें
    गूंधने के लिए डो को कटोरे में से एक समतल सतह पर निकालें। उसे गूंधे और ढेलों को बराबर करके ठीक से मिलाएं। अंत में आटे को एकसमान और बराबर होना चाहिए।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • मिलाने का कटोरा
  • सॉस पैन (Saucepan)
  • चम्मच
  • गूंधने के लिए सतह

सलाह

  • डो की संरचना और रूप रंग बदलने के लिए अन्य मज़ेदार संघटकों (जैसे ग्लिटर) को मिलाने के बारे में सोचे। डो में दूसरी गंध चाहते हों तो पेपरमिंट या अन्य कोई तेल डालें। ध्यान रखें कि आप अपने बच्चे को उसे खाने का लालच नहीं देना चाहते हैं।
  • जब आप डो का उपयोग नहीं कर रहे हों तो उसे एक एयरटाइट कंटेनर, जैसे एक ज़िप्लोक बैग या कोई पुराना खाना रखने का डिब्बा जिसे आप इस्तेमाल नहीं करते हैं, में रखें। जब डो को इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उस समय उसे फ्रिज में रखकर फफूंदी और जीवाणु की उपज से बचा सकते हैं।
  • भिन्न रेसिपीज़ संघटकों को भिन्न अनुपात में मिलाने के लिए बताती हैं। आप अलग अलग मात्रा में मिलाकर देखें कि आपके लिए कौन सा अनुपात सबसे अच्छा है।
  • इस काम में बच्चों को मदद करने दें और अपने पसंद के रंग आदि चुनने दें; इस तरह उन्हें भी भाग लेने का मज़ा आयेगा (3-6 साल के बच्चों के साथ प्ले डो बनाने में बहुत मज़ा आता है)।
  • प्ले डो के साथ काम करने से पहले आपको अपने हाथ धोने चाहिए।
  • पूर्वोपाय के लिए घर में बनाये हुए डो को एक या दो हफ्तों बाद फेंक दें। डो को ज्यादा समय अच्छा रखने के लिए बच्चों को उसके साथ खेलने से पहले हाथ धोने के लिए कहें। जमीन पर गिरा हुआ डो, या जिस डो पर किसी ने छींक या खाँस दिया हो, या मुँह में रखा हो, हटा दें। कक्षा से बीमारी बहुत जल्दी फैल सकती है इसलिए संभालकर काम करें। डो को ज़िप बैग्स या कसके बंद होने वाले टप्पर वेयर के कंटेनर्स में रखें।

चेतावनी

  • प्ले डो को कमरे के तापमान पर या फ्रिज में लम्बे समय तक संचित करके रखने का काम सावधानी से करें, उसमें फफूंदी लग जायेगी।
  • पालतू पशुओं को डो में जो नमक है उससे हानि हो सकती है। इसलिए डो को उनसे दूर रखें।
  • पकाने और खेलने के समय बड़े लोगों को देखभाल करनी चाहिए।

वीडियो

विकीहाउ के बारे में

आर्टिकल समरी (Summary) X

होममेड प्ले डो बनाने के लिए, सबसे पहले एक बाउल में 2 कप या 260 ग्राम आटा और 1/2 कप या 150 ग्राम नमक डालें। फिर, इलास्टिसिटी या खिंचाव पाने के लिए 2 छोटी चम्मच टार्टर क्रीम मिला लें। इन सारे इंग्रेडिएंट्स को अच्छे से मिक्स करें। इंग्रेडिएंट्स के मिक्स होने के बाद, 2 चम्मच वेजिटेबल ऑइल मिला लें। फिर, एक पैन में डेढ़ कप या 355 ml पानी गर्म करें। कुछ बूंदें फूड कलरिंग की मिला लें। पानी के उबलने के बाद, उसे धीरे-धीरे बाउल में डाल लें, साथ में इंग्रेडिएंट्स को मिक्स भी करते जाएँ। फाइनली, प्ले डो को गूँधने से पहले, 1-2 मिनट के लिए ठंडा होने दें। फिर, एंजॉय करें!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,५२५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?