आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
पिना कोलाडा एक मीठी और स्वादिष्ट कॉकटेल (कई सारे तरल और शराब से बना एक पेय पदार्थ) है जो कि बनी है रम (एक तरह की शराब), नारियल की क्रीम और अनानास के रस से | अपनी पसंद के अनुसार, आप इसे मिक्सी में घुमा सकते है, जमा सकते है या बर्फ़ के साथ मिला सकते है | 1978 से पिना कोलाडा पोर्तो रिको का आधिकारिक पेय है, पर आप इस उष्णकटिबंधीय (tropical) पेय का घर में ही आनंद उठा सकते है | अगर आप जानना चाहते है कि इसे कैसे बनाये तो नीचे दिए गये लेख को पढ़े |
सामग्री
- 60 मिलीलीटर सफ़ेद रम
- 30 मिलीलीटर नारियल की क्रीम
- 90 मिलीलीटर अनानास का रस
- 1 कप कुटी बर्फ़
- 1 अनानास का कटा टुकड़ा
जमा क्रीम युक्त पिना कोलाडा
- 30 मिलीलीटर नारियल की क्रीम
- 180 मिलीलीटर अनानास का रस
- 45 मिलीलीटर भारी क्रीम
- 60 मिलीलीटर सफ़ेद रम
- 2 कप कुटी बर्फ़
- 1 मरस्चिनो चेरी (चासनी युक्त सजावटी चेरी)
- 1 कप ताज़ा स्ट्रॉबेरी
- 2 बड़ी चम्मच चीनी
- 120 मिलीलीटर अनानास रस
- 3/4 कप या 180 मिलीलीटर आम का रस
- 90 मिलीलीटर सफ़ेद रम
- 60 मिलीलीटर ट्रिपल सेक (संतरे के ज़ायके वाली शराब)
- 1/4 कप कुटी बर्फ़
- एक पुदीने की डंडी
चरण
-
मिक्सी में 1 कप कुटी बर्फ़ डाले: बाकी बर्फ़ के मुकाबले कुटी बर्फ़ को मिक्सी में घुमाना सबसे आसान है |
-
30 मिलीलीटर नारियल क्रीम मिक्सी में डाले: इससे आप के पेय में हल्का सा नारियल का स्वाद आ जायेगा पर वह पेय के स्वाद पर हावी नहीं होगा |
-
60 मिलीलीटर सफ़ेद रम मिक्सी में डाले: इस शराब से पिना कोलाडा में वह दम आ जायेगा जिसे आप ढूंढ रहे है | शराब रहित पिना कोलाडा बनाने के लिए इस कदम को छोड़ दे |
-
90 मिलीलीटर अनानास का रस मिक्सी में डाले |
-
सभी सामाग्री को एक साथ मिक्सी में मिला ले: मिक्सी को मध्यम गति पर चलाये जब तक कि सारी सामाग्री अच्छी तरह से न मिल जाये | पिना कोलाडा चिकनी सी, मीठी और क्रीम युक्त होनी चाहिये |
-
पिना कोलाडा को एक गिलास में डाले |
-
सजाये: इस पेय को एक अनानास के कटे टुकड़े से सजाये | आप पिना कोलाडा में एक मरस्चिनो चेरी भी डाल सकते है | इस पेय के आप गर्मी में मज़े ले-या वैसे किसी भी समय ले सकते है !
-
हो गया !
-
2 कप कुटी बर्फ़ मिक्सी में घुमाये: कुटी बर्फ़ को मिक्सी में डाल कर तेज़ गति पर घुमाये ताकि बर्फ़ के बड़े टुकड़े न बचे और हमारा जमा हुआ पिना कोलाडा बिल्कुल चिकना सा बन जाये |
-
बाकी की सामाग्री मिक्सी में डाले: 90 मिलीलीटर नारियल क्रीम, 180 मिलीलीटर अनानास का रस, 45 मिलीलीटर भारी क्रीम और 60 मिलीलीटर रम को मिक्सी में डाले |
-
इन सभी सामाग्री को तेज़ गति पर 15 सेकंड तक मिलाये: इन्हें तब तक मिलाये जब तक कि ये एक गाढ़े जमे हुए मिश्रण में न बदल जाये |
-
एक गिलास में इस पेय को डाले: कोई भी गिलास चलेगा, पर एक हरिकेन ग्लास (एक सजावटी गिलास) या एक लम्बा गिलास ज्यादा आकर्षक लगेगा |
-
इस पेय को एक मरस्चिनो चेरी से सजाये: चेरी को आधा काटे और उसे गिलास के किनारे पर सजा दे |
-
इस पेय में एक स्ट्रॉ लगा दे: यह जमी हुई पिना कोलाडा एक स्ट्रॉ के साथ पीने पर सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी |
-
परोसे: इस पेय का आप कभी भी आनंद उठा सकते है |
-
एक मिक्सी में स्ट्रॉबेरी और चीनी डाले: 1 कप स्ट्रॉबेरी जो कि एक चौथाई हिस्सों में कटी और जिनका हरा हिस्सा निकला हो और 2 बड़ी चम्मच चीनी एक मिक्सी में डाले | इन्हें तब तक मिक्सी में घुमाये जब तक की इनका मिश्रण चिकना सा न हो जाये और स्ट्रॉबेरी चीनी के साथ मिल कर गाढ़ा रस न बन जाये | [१] X रिसर्च सोर्स
-
स्ट्रॉबेरी के मिश्रण और बाकी की सामाग्री को एक जग में डाले: स्ट्रॉबेरी का मिश्रण, 120 मिलीलीटर अनानास रस, 3/4 कप आम का रस, 90 मिलीलीटर सफ़ेद रम और 60 मिलीलीटर ट्रिपल सेक को एक बड़े जग में डाले | इन्हें एक साथ मिलाये ताकि ये एक हो जाये |
-
फ्रिज में रखे : इस मिश्रण को कम से कम एक घंटे के लिए ठंडा होने दे |
-
परोसे: इस स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी कॉकटेल को एक ठन्डे मार्टीनी गिलास (एक सजावटी गिलास) में डाले और इसे एक पुदीने की डंडी से सजाये |
सलाह
- आप सामाग्री को दोगुना या तिगुना कर के एक बारी में एक से ज्यादा पिना कोलाडा बना सकते है |
- अगर आप को लगे कि मिक्सी में घुमाने के बाद, आपका पिना कोलाडा ज्यादा पतला हो गया है, तो आप और ज्यादा बर्फ़ डाल कर फिर से घुमा सकते है |
चेतावनी
- जब आप नारियल क्रीम खरीदे तो "नारियल क्रीम" लिखे डिब्बे ही ख़रीदे न कि "नारियल दूध" | ये दोनों अलग चीजे है |
- एक बार में तीन से ज्यादा पिना कोलाडा न बनाये, ज्यादातर मिक्सी की इससे ज्यादा क्षमता नहीं होती और फिर आपकी सामाग्री अच्छी तरह से नहीं मिलेगी |
चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी
- मिक्सी
- गिलास
विकीहाउ के बारे में
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,७७७ बार पढ़ा गया है।