आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

चाहे आप छात्र हों या प्रोफेशनल, एक विजिट रिपोर्ट (visit report) आपको किसी इंडस्ट्रियल या कॉर्पोरेट लोकेशन पर होने वाली कार्य प्रणालियों और कार्य शैलियों को लिखित रूप में प्रस्तुत करने का मौका देती है | ये रिपोर्ट लिखना बेहद आसान हैं | सबसे पहले साईट का विवरण पेश करें और फिर बताएं की जब तक आप वहां थे तो आपने क्या क्या किया | अगर ज़रुरत हो, तो ये सोचें की आपने इस विजिट में क्या सीखा | इसके इलावा कोई और अधिक क्षोध या जानकारी की ज़रुरत नहीं है |

विधि 1
विधि 1 का 3:

साईट का विवरण पेश करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. विजिट रिपोर्ट लिखने का कोई एक तरीका नहीं होता है | अगर आप छात्र हैं, तो अपने इंस्ट्रक्टर द्वारा दिया गया असाइनमेंट देखें | अगर आप किसी कंपनी के लिए काम करने वाले कंसलटेंट या प्रोफेशनल हैं तो उदाहरण के लिए अपनी कंपनी की अन्य विजिट रिपोर्ट पर गौर फरमायें | [१]
    • रिपोर्ट अधिकतर 2-3 पेज लम्बी होती हैं, पर कुछ मामलों में, ये रिपोर्ट थोड़ी लम्बी भी हो सकती है |
    • कुछ मामलों में, आपको साईट के बारे में अपने विचार या सुझाव देने को कहा जायेगा | अन्य मामलों में, आपको सिर्फ साईट का विवरण देना होगा |
    • अपने बॉस या इंस्ट्रक्टर से अन्य विजिट रिपोर्ट के मॉडल मांगें | अगर आपको मॉडल नहीं मिलें, तो सैंपल ऑनलाइन देख लें |
  2. पेपर की शुरुआत विजिट के बारे में सामान्य जानकारी दे कर करें: ये उसकी भूमिका की तरह काम करेगा | एक पैराग्राफ में, अपने पाठकों को बताएं की आपने कब साईट विजिट की थी और साईट कहाँ पर स्थित है | ये भी बताएं की साईट पर आपने किससे बातचीत की | अगर ज्यादा विस्तृत यात्रा की ज़रुरत थी, तो आप संक्षेप में बता सकते हैं की आप साईट पर कैसे पहुंचे थे | [२]
  3. 1-2 पैराग्राफ में बताएं की साईट की प्रकार की है | क्या वो फैक्ट्री, कंस्ट्रक्शन साईट, बिज़नेस है या फिर स्कूल? उसकी साइज़, लेआउट और वहां इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के बारे में जानकारी दें | साथ में ये भी बताएं की कितने लोग साईट पर काम करते हैं और साईट किसकी है | [३]
    • अगर आप फैक्ट्री गए थे, तो ये बताएं की वहां या बनता है और कैसे उपकरणों का इस्तेमाल होता है |
    • अगर आपने कंस्ट्रक्शन साईट विजिट किया, तो बताएं की क्या निर्माण किया जा रहा है और अब निर्माण पूर्ण होने में कितना समय लगेगा | आपको साईट का लेआउट और वो इलाका कैसा है |
    • अगर आप बिज़नेस को विजिट कर रहे हैं, तो बताएं की वह बिज़नेस क्या करता है | ये भी बताएं की आप बिज़नेस के किस विभाग में गए थे |
    • अगर आप स्कूल विजिट कर रहे हैं, तो ये बताएं की वह किस ग्रेड तक पढ़ाते हैं | ये भी बताएं की वहां कितने बच्चे पढ़ते हैं | इसके साथ उन टीचर के नाम जिनकी कक्षाओं में आपने समय व्यतीत किया था |
  4. कालक्रम के मुताबिक जो भी विजिट में हुआ उसको समझाएं: अपनी विजिट की शुरुआत से बताएं | आपने क्या किया? आपकी किस से मुलाकात हुई? अपने साईट से निकलने तक जो भी हुआ उसकी विस्तृत जानकारी दे दें | ये कुछ पैराग्राफ से लेकर कुछ पृष्ठों तक हो सकता है | इसमें ये निम्नलिखित बातें शामिल करें: [४]
    • आपने किस से बात की? उन्होनें आपको क्या बताया?
    • आपने साईट पर क्या देखा?
    • वहां क्या घटनाएं हुईं? क्या आपने किसी सेमिनार, प्रश्न उत्तर सेशन, या इंटरव्यू में भाग लिया?
    • क्या आपने किसी उपकरण या तकनीक का डेमोंसट्रेशन देखीं?
  5. साईट पर होने वाले कामों की संक्षेप में जानकारी दें: जितना हो सके विस्तृत करके, साईट पर होने वाली प्रक्रिया और प्रणालियों का विवरण पेश करें | अगर वह किसी उत्पाद को खास प्रक्रिया से बनाते हैं, तो इस प्रक्रिया का चरण दर चरण विवरण दें | [५]
    • उदाहरण के तौर पर, किसी कार फैक्ट्री में ये बताएं की कार रोबोट बना रहे हैं या इन्सान | असेंबली लाइन के एक एक चरण का विवरण दें |
    • अगर आप बिज़नेस को विजिट कर रहे हैं, उस के भीतर मोजूद अलग अलग विभागों के बारे में बात करें | उनके कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर और वह अपने बिज़नेस को चलाने के लिए किन प्रोग्राम का प्रयोग कर रहे हैं उसके बारे में बताएं |
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपनी विजिट को लेकर विचार करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आप छात्र हैं तो ये बताएं की आपने साईट पर क्या सीखा: आप जो क्लास में सीख रहे हैं और जो आपने साईट पर सीखा है उसमें सम्बन्ध जोड़ें | साथ में बताएं की साईट पर जाने से कैसे क्लास में सिखाई जाने वाली बातों को समझना सहज हुआ | आप खुद से कुछ ऐसे सवाल पूछ सकते हैं: [६]
    • क्या आपने साईट पर कुछ ऐसा सीखा जिसके बारे में आपको पहले ज्ञान नहीं था?
    • साईट पर किसने आपको सबसे ज्यादा उपयोगी जानकारी दी?
    • आपकी विजिट का सबसे पसंदीदा भाग कौन सा था और क्यूँ?
  2. ध्यान दें की कौनसी प्रक्रिया, नीतियाँ या प्रणाली सब से बेहतरीन नतीजे दे रही है | इसके इलावा अगर कोई कमी दिखाई दे, तो उसका भी ज़िक्र करें | जितना हो सके सटीक विवरण करें | मशीन, उपकरण, प्रणाली या नीति जिस समस्या का हल निकल सके उसके बारे में बताएं | [७]
    • उदाहरण के तौर पर, आप कह सकते हैं की फैक्ट्री नयी तकनीक का प्रयोग तो करती है लेकिन कर्मचारियों को नए उपकरण के साथ काम करने के लिए प्रशिक्षण मिलना चाहिए |
    • अगर विजिट में से कोई बेहद महत्वपूर्ण चीज़ पूर्ण नहीं हो पाई थी, तो बताएं की वह क्या थी | उदाहरण के तौर पर, शायद आप मेनेजर से बात करना चाहते थे या मेन फैक्ट्री फ्लोर देखना चाहते थे |
  3. अगर आपसे सुझाव मांगे जाते हैं, तो कुछ पैराग्राफ्स में अपने ख्याल और अवलोकन लिखें | साईट में मोजूद परेशानी के हिस्से पहचानें और उन्हें सुधारने के लिए सटीक, और पालन किये जाने लायक सुझाव दें | [८]
    • अपने सुझावों को साईट की मालिक आर्गेनाइजेशन या संस्था के मुताबिक पेश करें | इस साईट में सुधार लाने के लिए उनके द्वारा पालन करने लायक कुछ व्यावहारिक और उचित परामर्श क्या है?
    • सटीक रहे: ऐसा मत कहें की उन्हें अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव की ज़रुरत है | ये बतलाएं की उन्हें किस प्रकार के उपकरण की ज़रुरत है तथा वह कर्मचारियों के आत्मविश्वास में कैसे बदलाव ला सकते हैं |
विधि 3
विधि 3 का 3:

रिपोर्ट को फॉर्मेट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. टाइटल विजिट का और साईट का नाम होना चाहिए जैसे "एयरप्लेन फैक्ट्री की विजिट" या "कॉर्पोरेट हेडक्वार्टरस की विजिट |" टाइटल के अन्दर, अपना नाम, संसथान, और विजिट की तारीख लिखें | इस पेज पर कोई और जानकारी नहीं लिखें | [९]
    • अगर आप किसी एक स्टाइल गाइडलाइन जैसे, APA या शिकागो स्टाइल ( Chicago style) का पालन कर रहे हैं, तो ध्यान से टाइटल\ पेज को उसकी हैण्ड बुक के नियमों के मुताबिक ही बनाएं |
  2. अपने वाक्यों को छोटा और संक्षिप्त रखें | ज्यादा विशेषणों या घुमावदार भाषा का प्रयोग नहीं करें | इससे आपकी रिपोर्ट साफ़ और आसानी से समझने वाली हो जाएगी | [१०]
    • ये मत कहें की “विजिट रोचक थी” या “मुझे बोरियत हुई |” आपने जो भी देखा या सीखा उसके बारे में सटीक विवरण दें |
  3. अगर ज़रुरत लगे तो सम्बंधित तसवीरें भी शामिल करें: वैसे तो तस्वीरों की ज़रुरत नहीं होती है, पर कुछ विजिट रिपोर्ट में ये सहायक साबित होती है | ग्रुप फोटोग्राफ्स, मशीनों की तसवीरें, साईट का लेआउट दिखाते हुए ग्राफ़िक्स उपयोगी साबित हो सकते हैं | [११]
  4. किसी प्रकार के लेखन में गलतियों की जांच करें | किसी और से कहें की वह आपको पढ़कर सुनाये ताकि आपको पता चले की वह सुनने में सही लग रहा है या नहीं | अगर आप छात्र हैं, तो अपने प्रोफेसर के निर्देश पढ़ लें और ये सुनिश्चित कर लें की आपने सभी हिस्सों को शामिल किया है | [१२]

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १५,८७५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?