आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

क्या अभी-अभी ताजे एवोकाडो की एक टोकरी आपके पास पहुंची है? उसे देखते ही क्या आपका मन ग्वाकामोल के लिए मचल गया, लेकिन आपका एवोकाडो अभी उसके लायक पक के तैयार नहीं है? कोई बात नहीं, आपको आपके मन को मसोसने की जरूरत नहीं, क्योंकि कच्चे या अधपके एवोकाडो को आगे बताये जा रहे तरीके से तेजी से पकाया जा सकता है।

विधि 1
विधि 1 का 3:

अनकटे एवोकाडो को पकाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कच्चे एवोकाडो को एक भूरा (ब्राऊन) पेपर बैग में रखें: इस पेपर बैग का इस्तेमाल एवोकाडो को पकाने में मदद करने वाली ईथीलीन गैस को बैग के अंदर रोकने के लिए किया जाता है। ध्यान रखें कि इस बैग में कोई छेद न हो।
    • पेपर बैग ईथीलीन गैस को उसके अंदर रोकने का एक साधन है। यदि आपके पास कोई ऐसा डब्बा या बर्तन हो जिसके अंदर हवा को रोका जा सकता है, तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी दादी माँ आपको आटे के डब्बे का उपयोग करने का सुझाव देंगी। आप मैकडोनाल्ड्स के खाली पैकेट का भी बखूबी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. Watermark wikiHow to एवोकाडो पकाएं
    पेपर बैग के अंदर एवोकाडो के साथ केला, सेब या टमाटर रखें: इस काम के लिए केला सबसे अच्छा रहेगा, मगर दूसरे फलों से भी काम चल जायेगा। अगर आपके पास इन फलों में से कोई भी नहीं है, तो आप बैग में 1 या 2 अतिरिक्त एवोकाडो ही रख सकते हैं।
    • ऊपर बताए गए फल दूसरे फलों की तुलना में ईथीलीन गैस का उत्सर्जन अधिक मात्रा में करते हैं। जितनी अधिक मात्रा में ये ईथीलीन गैस का उत्सर्जन करते है, उतनी ही जल्दी फल पक जाते हैं। [१]
  3. Watermark wikiHow to एवोकाडो पकाएं
    बैग का मुंह अच्छे से बंद करके सामान्य तापमान पर किसी सुरक्षित स्थान पर रखें: इसे धूप से बचाकर 65°-75° F (18°-24° C) तापमान के बीच रखना सबसे अच्छा परिणाम देता है। अगर आपके बैग में एवोकाडो के अलावा कोई दूसरा फल नहीं है, तो इसे पकने में 2 से 5 दिन लगेंगे। [२]
  4. Watermark wikiHow to एवोकाडो पकाएं
    अगर आप ने बैग में ऊपर बताये गए दूसरे फल भी रखे हैं, तो एवोकाडो के पकने की प्रक्रिया तेज होगी और यह 1 से 3 दिनों में पक जायेगा। [३] जब इसके छिलके आसानी से उतरने के योग्य हो जाएं तब आप समझ जाएं कि आपका एवोकाडो खाने के लायक तैयार है। आप इसका पता एवोकाडो को हल्के से दबा कर सकते हैं। सिर्फ एवोकाडो का रंग देखकर इसके पके होने का अंदाजा ठीक से नहीं लगता।
    • कच्चा एवोकाडो ताजा और हरा दिखता है। यह जैसे-जैसे पकता जाता है वैसे-वैसे यह पहले तो बैंगनी, और फिर काले रंग का हो जाता है (यह वह अवस्था है जब आप इसका उपयोग करीब 2 दिनों में कर पाएंगे) । जब यह बिलकुल खाने के योग्य हो जाता है तो यह इतना गहरा हरा/ भूरा हो जाता है कि बहुत हद तक बैंगनी-काला जैसा दिखने लगता है। [२]
      • पक जाने के बाद इसे कुछ दिनों के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है, परंतु जैसे-जैसे दिन गुजरेंगे, इसके स्वाद में कमी आएगी। [४]
विधि 2
विधि 2 का 3:

कटे एवोकाडो को पकाएं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to एवोकाडो पकाएं
    कटे हुए एवोकाडो के ऊपर नींबू के रस का छिड़काव करें: कटा हुआ एवोकाडो जल्दी ख़राब होकर भूरा और लुगदी जैसा हो जाता है। इसलिए इसको ऐसा बनने से बचाने के लिए नींबू के रस जैसे एसिडिक कारक का उपयोग किया जाता है। यह आपके कटे हुए एवोकाडो को बेकार और बर्बाद होने से बचाता है।
  2. Watermark wikiHow to एवोकाडो पकाएं
    कटे हुए एवोकाडो के दोनों टुकड़ों को कटे हुए भाग की ओर आपस में जोड़कर इस पॉलिथीन में इस तरह से लपेटें, मानो यह एक पूरा एवोकाडो का फल हो। इसे फ्रिज में रख दें।
    • अगर आपके पास पॉलिथीन रैपर नहीं हो तो किसी ऐसे एयरटाइट डब्बे या बर्तन का इस्तेमाल करें जिसे पूरी तरह से सील किया जा सके।
  3. इस प्रक्रिया में लगने वाला समय इस बात पर निर्भर करता है कि आपका कटा हुआ एवोकाडो कितना पुराना था। इसे बाहर निकालें और इसमें उँगली चुभो कर देखें। यदि यह मुलायम और खाने योग्य लगता है तो इसे चख कर देखें। यदि यह अभी तैयार नहीं है, तो इसे वापस उसी तरह से पॉलिथीन शीट में लपेटकर फ्रिज में रख दें।[Image:Ripen an Avocado Step 7.jpg|center]]
विधि 3
विधि 3 का 3:

एवोकाडो जमा करना और उपयोग करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अधपके या कच्चे और अनकटे एवोकाडो को सामान्य तापमान में ही रखें: इन्हें फ्रिज में कत्तई न रखें। ठंढे तापमान में ये नहीं पकते। [४] सामान्य तापमान में रखे हुए आपके एवोकाडो को पकने में 6 दिनों तक का समय लगेगा।
  2. Watermark wikiHow to एवोकाडो पकाएं
    कटे हुए या मसले हुए एवोकाडो के लिए नींबू के रस का उपयोग करें: अगर यह ग्वाकामोल के रूप में भी हो तो भी इसके ऊपर नींबू या ताजे संतरे के रस का छिड़काव करें। रस में उपलब्ध एसिड एवोकाडो के भूरा होने की प्रक्रिया को धीमा करता है जिससे यह लंबे समय तक उपयोग के लायक रहता है।
    • यदि आपने अपने एवोकाडो में कुछ भूरापन देखा, तभी भी इसे फेंकने की जरूरत नहीं है। बस उसके भूरे हो गए भागों को निकाल दीजिये और बचे हुए एवोकाडो का उपयोग जल्दी से जल्दी कर लीजिये। [५]
    • यदि आपने एवोकैडो आधा काट लिया है और मैश नहीं किया गया है या कटा हुआ नहीं है, तो आप कटे हुए सतह पर पानी डालकर और इसे फ्रिज में रखकर नींबू वाला स्वाद इसमें आने से बचा सकते हैं। हो सकता है यह नींबू के रस और भी बदतर दिखाई दे, लेकिन यह एक ऐसी लेयर होगी जो वास्तव में इसके बाकी हिस्सों को लंबे समय तक ताजा रखती है। पतली भूरी लेयर आसानी से वापस छील जाती है, और आपके पास एक ताजा, एवोकैडो-स्वाद वाला ही एवोकैडो होता है।
  3. Watermark wikiHow to एवोकाडो पकाएं
    यदि आपके एवोकाडो की स्थिति ज्यादा ख़राब हो गयी है , तो इसका शोरबा बना लें और फ्रिज में रख दें: अगर आपका एवोकाडो बिलकुल खाने के लायक तैयार है, मगर आप किसी वजह से उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में भी इसका शोरबा बनाकर ही फ्रिज में रखें। ऐसा करके आप खराब हो रहे या हो जाने वाले एवोकाडो का भी उपयोग डिप या स्प्रैड इत्यादि में कर पाएंगे। फल को पूरा का पूरा फ्रिज में न रखें, क्योंकि ऐसा करने से इसका स्वाद ख़राब हो जायेगा। [५]
    • एवोकाडो को डीप फ्रिज नहीं करने को प्राथमिकता देनी चाहिए । ऐसा तभी करना चाहिए जब इसके तत्काल उपयोग की स्थिति नहीं बन रही हो।
    • वैकल्पिक रूप से, यदि जमे हुए मैश किए हुए एवोकैडो आपको पसंद नहीं हैं, तो आप इसे संरक्षित करने के लिए क्यूबड एवोकैडो (cubed avocado) का अचार भी बना सकते हैं।
  4. इससे आपको एवोकाडो के पकने के अलग-अलग स्टेप्स को समझने में मदद मिलेगी। यदि आप इसके पकने की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे, तो आपको एवोकाडो की स्थिति और अवस्था को समझने का अच्छा अनुभव हो जायेगा। आप एवोकाडो को अच्छी तरह समझ पाएंगे। पकने के विभिन्न अवस्थाओं में एवोकाडो स्पष्ट रूप से भिन्न स्वरूपों में दिखते हैं।
    • अगर आपके एवोकाडो ने बस अभी-अभी पकना शुरू किया है, तो इसे आप ज्यादा आसानी से ग्रिल या बेक कर सकते हैं।
    • अगर आपका एवोकाडो सामान्य से ज्यादा समय लेने के बाद भी अधपका रह गया है, तो इसके टुकड़े कर के इसका उपयोग सलाद या साल्सा में किया जा सकता है। इसके कड़े और ठोस टुकड़े आपके इन व्यंजनों में काफी अच्छे दिखेंगे।
    • अगर आपके पास पके हुए एवोकाडो का गुच्छा हो, तो उनसे कोई क्रीमी व्यंजन, जैसे फ्लान्स, आइसक्रीम या चीज़केक बनाने का प्रयास करें। हो सकता है आपके नए प्रयोगों से किसी नए व्यंजन का जन्म हो जाये! वैसे भी प्रयासों से क्या परहेज करना!

सलाह

  • एवोकाडो को पकाने के लिए सिर्फ ब्राउन पेपर बैग काफी हो सकता है। सिर्फ पेपर बैग का उपयोग भी एवोकाडो को खुला छोड़ देने की अपेक्षा तेजी से पकाता है। मगर, बैग में अन्य फलों को रख देने से पकने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
  • आटे से भरे बैग में एवोकाडो को रखने से भी इसके पकने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। [६]

चेतावनी

  • एवोकाडो को फ्रिज में तभी रखें जब आपको फल को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की जरूरत हो। फ्रिज में रखने पर एवोकाडो नहीं पकेगा।
  • “एवोकाडो माइक्रोवेव न करें”। आपको इंटरनेट पर ऐसा करने के डेरों सुझाव मिल जायेंगे (तकनीकी रूप से किसी भी चीज को माइक्रोवेव किया भी जा सकता है), मगर यह आपके एवोकाडो के स्वाद को बर्बाद कर देगा। [२]

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • एवोकाडो
  • पेपर बैग
  • केला, सेव या टमाटर (प्रक्रिया को तेज करने के लिए)

वीडियो

विकीहाउ के बारे में

आर्टिकल समरी (Summary) X

एवोकाडो पकाने के लिए, कुछ दिनों के लिए उसे एक ब्राउन पेपर बैग में सील करके रख दें, इससे बैग में एथिलीन गैस इकट्ठी हो जाएगी, जो फल को पका देगी। पकाने की प्रक्रिया को और तेज करने के लिए, उसमें केले, सेब और टमाटर जैसे दूसरे फलों को भी रख दें, ये भी एथिलीन गैस छोड़ते हैं। बैग को सील करने के बाद, एवोकाडो के पकने का इंतजार करते वक़्त, उसे रूम टेम्परेचर पर रखें और सीधी धूप से दूर रखें। जब आप एवोकाडो को आराम से दबा सकें और ये नरम महसूस हो, तब समझ जाएँ कि वो पक गया है।

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ७,७०७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?