आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

खाने को छुरी कांटे (knife and fork) से खाने के प्रयास में आप आसानी से आदिम शिकारी जैसे लग सकते हैं। मगर डिनर पार्टियों में, किसी रैस्टौरेंट में या किसी औपचारिक अवसर पर, आप चाहेंगे कि इनका इस्तेमाल सही ढंग से किया जाए। इसका एक यूरोपीय (या कॉन्टिनेन्टल) स्टाइल है और दूसरी अमेरिकन स्टाइल है। आपको कौन सा पसंद है?

विधि 1
विधि 1 का 3:

यूरोपीय (कॉन्टिनेन्टल) स्टाइल

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. जान लीजिये कि काँटा प्लेट के बाईं ओर होगा और छुरी दाईं ओर: अगर आपके पास एक से अधिक काँटे हों तब बाहर की ओर वाला काँटा सलाद के लिए होगा और अंदर की ओर वाला मुख्य डिश के लिए। मुख्य डिश वाला काँटा, सलाद के काँटे से बड़ा होगा।
    • टेबल की सेटिंग पर हम लास्ट सेक्शन में चर्चा करेंगे। अभी हम अपना ध्यान इन बर्तनों के इस भाग पर केन्द्रित करते हैं कि इन्हें पकड़ा और इनसे खाया कैसे जाये। बेशक “सही” तरीके से।
  2. प्लेट में रखी चीज़ों को काटने के लिए, छुरी को अपने दाएँ हाथ से उठाइए और पकड़िए: तर्जनी आम तौर पर सीधी रहेगी और छुरी की गुट्ठल ओर, शीर्ष के आधार पर टिकेगी। शेष चार अंगुलियाँ हत्थे पर लिपटेंगी। जबकि आपकी तर्जनी शीर्ष पर है तब अंगूठा दूसरे ओर उसके विपरीत दिशा में होगा। छुरी के हत्थे को आपकी हथेली के आधार को छूना चाहिए।
    • यह दोनों ही स्टाइलों में एक समान है। और दोनों स्टाइल दाएँ हाथ से काम करने वालों के लिए हैं। अगर आप बाएँ हाथ से काम करने वाले हैं तब इस लेख में लिखी हर चीज़ को उलट कर पालन करने का ही विचार करिए।
  3. टाइन्स (दांते) आपसे विपरीत (नीचे की ओर) दिशा में होंगे। तर्जनी सीधी होगी, और काँटे के हेड के निकट पीछे की ओर टिकी रहती हैं, मगर इतनी निकट भी नहीं कि आपके खाना छू जाने का ख़तरा हो। शेष चार अंगुलियाँ हत्थे के चारों ओर लिपटी होती हैं।
    • इसे अक्सर “हिडन हैंडल (hidden handle)” विधि भी कहते हैं। यह इसलिए क्योंकि पूरा हैंडल आपके हाथ से छुपा होता है, और उसे देखा नहीं जा सकता।
  4. कलाई मोड़िए, ताकि आपकी तर्जनियाँ प्लेटकी तरफ इशारा करती लगें: इससे काँटे और छुरी की नोक भी कुछ हद तक प्लेट की ओर इंगित करती है। आपकी कोहनी सहज होनी चाहिए न कि हवा में उठी हुई और असहज।
    • जब हम उसकी ही बात कर रहे हैं, तब यह भी कह दें कि आपकी कोहनियाँ मेज़ पर नहीं टिकी होनी चाहिए। परंतु यदि आप कटलरी के इस्तेमाल से कुछ समय के लिए विराम ले रहे हैं, तब इस बारे में बहुत चिंता मत करिए।
  5. Watermark wikiHow to छुरी काँटे का इस्तेमाल करें (Use a Fork and Knife)
    तर्जनी से बल लगा कर काँटे से खाने को नीचे को दबाइए: अगर आप काट रहे हैं, तब छुरी को काँटे के आधार के निकट रखिए और आरी चलाने की तरह काटिए। पास्ता जैसे खाने को सहज, आसान काट की आवश्यकता होगी, जबकि कड़े माँस को काटने के लिए कुछ काम करना पड़ेगा। आम तौर पर, एक बार में केवल एक या दो कौर के लिए ही काटिए।
    • काँटा ऐसे पकड़िए कि टाइन्स (दांते) आपकी तरफ मुड़े हों, जबकि छुरी की तुलना में काँटा आपसे दूर हो। किसी कोण में होना भी ठीक है – बस यह सुनिश्चित कर लीजिये कि आप अपनी छुरी को साफ देख सकें कि आप कहाँ काट रहे हैं। आपको काँटे के ऊपर से छुरी दिखनी चाहिए।
  6. काँटे से खाने के छोटे-छोटे हिस्से अपने मुँह में ले जाइए: खाने के इस स्टाइल में, काँटे को अपने मुँह के निकट लाइये जबकि उसके टाइन्स बाहर को मुड़े हों। जब आप खाने को अपने मुँह के पास लाएँगे तब काँटे के पीछे का हिस्सा ऊपर की ओर होगा।
    • आप दाएँ हाथ से काम करने वाले हों तब भी, काँटे को अपने बाएँ हाथ में रखिए। यदि आप दोनों तरीकों का परीक्षण करके देखेंगे तब आप पाएंगे कि यह तरीका दोनों में अधिक प्रभावी है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

अमरीकन स्टाइल

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कॉन्टिनेंटल तरीके से “भिन्न,” काँटे के इस्तेमाल के अमरीकन स्टाइल में उसे बहुत कुछ कलम की तरह पकड़ा जाता है। उसका हैंडल, अंगूठे और पहली अंगुली के बीच, आपके हाथ के सहारे रहता है, और आपकी तर्जनी सबसे ऊपर रहती है। यहाँ भी, टाइन्स, आपसे विपरीत दिशा में मुड़े हुये नीचे की ओर रहते हैं।
  2. यहाँ पर भी हाथ उसी तरह रखे जाएंगे जैसे कि पहले बताए गए स्टाइल में – तर्जनी आधार के पास और बाकी अंगुलियाँ उस पर लिपटी हुई।
  3. Watermark wikiHow to छुरी काँटे का इस्तेमाल करें (Use a Fork and Knife)
    काँटे (टाइन्स) से अपने खाने को नीचे दबाइए, और आरी चलाने की तरह करते हुये सहजता से काटिए। छुरी की तुलना में काँटा आपके अधिक नज़दीक होना चाहिए। खाते समय एक बार में केवल एक या दो कौर के लिए ही काटिए।
  4. Watermark wikiHow to छुरी काँटे का इस्तेमाल करें (Use a Fork and Knife)
    यहाँ पर दोनों स्टाइलों का अंतर सामने आता है: एक कौर काटने के बाद, अपनी छुरी प्लेट के किनारे पर रख दीजिये (ब्लेड 12, और हैंडल 3 बजे पर) और काँटे को दाएँ हाथ से बाएँ पर ले लीजिए। इसे ऐसे मोड़िए कि टाइन्स ऊपर की ओर मुड़े हों और तब कौर मुँह में डालिए।
    • यह विधि तब प्रचलित थी, जब अमरीका पहली बार अमरीका बना। यूरोप इसे इस्तेमाल करता था, मगर अधिक प्रभावी तरीके के पक्ष में, दूसरी ओर बढ़ गया। हालांकि अंतर तो सभी जगह हैं, मगर यह परिवर्तन महासागर के उस पार नहीं पहुंचा है।
  5. काटने के अलावा, काँटा दाएँ हाथ में ले कर खाइये जबकि उसके टाइन्स ऊपर की ओर हों: अगर आप कोई ऐसी डिश खा रहे हों जिसमें काटने की ज़रूरत न हो, इस विधि के अनुसार काँटा लगातार अपने दाएँ हाथ में ही रखिए। कौर काटते समय टाइन्स नीचे की ओर हो सकती हैं, मगर अधिकांश समय वापस ऊपर की ओर ही रहेंगी। हालाँकि, यह जान लीजिये कि केवल बहुत ही औपचारिक परिस्थिति में यह कभी भी कोई मसला बनेगा। हम उस समय की बात कर रहे हैं जब राष्ट्राध्यक्ष आपके सामने बैठे हों। उसके अलावा, चिंता मत करिए।
    • आपकी कटलरी को कभी भी मेज़ से नहीं छूना चाहिए। अगर आप केवल काँटे का इस्तेमाल कर रहे हों, तब यह ध्यान रखिए कि आपकी छुरी प्लेट के किनारे रखी हो। जब आप अपना कांटा नीचे रखें, उसका हैंडल किनारे पर टिकाइए, और टाइन्स प्लेट के केंद्र के निकट।
विधि 3
विधि 3 का 3:

डाइनिंग एक्स्ट्राज़

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. 95% बार खाने के समय आप केवल छुरी, कांटे और चम्मच का ही इस्तेमाल करेंगे। मगर कुछ फ़ैन्सी मौकों पर, आप कुछ अतिरिक्त चीज़ों को देखेंगे और सोचेंगे कि आपको क्या करना चाहिए। यह एक साधारण ख़ाका है:
    • चार चीज़ों वाली सेटिंग में, एक सलाद काँटा, एक प्लेस कांटा (मुख्य डिश के लिए), एक प्लेस छुरी और कॉफी के लिए एक टी स्पून होता है। सलाद कांटा बाहर की ओर होगा और प्लेस कांटे से छोटा होगा।
    • पाँच चीज़ों वाली सेटिंग में वह सब तो होगा और साथ में एक सूप स्पून। सूप स्पून आपके कॉफी वाले टी स्पून से बहुत बड़ा होगा।
    • छह चीज़ों वाली सेटिंग में पहले कोर्स का छुरी काँटा होगा (बाहर की ओर), मुख्य कोर्स का काँटा और छुरी, और एक डेसर्ट/सलाद काँटा और कॉफी का टी स्पून। अंतिम दो छोटे होंगे।
    • सात चीज़ों वाली सेटिंग में वह सब होगा और साथ में एक सूप स्पून। सूप स्पून, कॉफी स्पून से काफ़ी बड़ा होगा और छुरी या काँटा नहीं होगा।
      • अगर आप कभी अपने दाईं ओर काँटा देखें (कांटे आम तौर पर दाईं ओर नहीं रखे जाते), तब यह ऑयस्टर काँटा होगा।
      • बर्तन सामान्यतः इस्तेमाल के क्रम में रखे जाते हैं। जब भी संदेह हो, सबसे बाहर से शुरू करके अंदर की ओर आइये।
  2. जब आप दो कौरों के बीच में विराम ले रहे हों, कटलरी को रेस्ट करने की स्थिति में रख दीजिये: वेटर को यह बताने के दो तरीके हैं कि अभी आपने “समाप्त नहीं किया” है:
    • यूरोपीय स्टाइल: अपनी प्लेट पर छुरी और काँटे को क्रॉस करके रखिए, काँटे को छुरी के ऊपर, टाइन्स नीचे की ओर। इन दोनों को एक उल्टा “वी” बनाना चाहिए।
    • अमरीकन स्टाइल: छुरी आपकी प्लेट के ऊपर के निकट रहेगी, ब्लेड 12 बजे, हैंडल 3 बजे। कांटे को, शरीर से थोड़ा सा कोण बनाते हुये, टाइन्स ऊपर करके रखना है।
  3. Watermark wikiHow to छुरी काँटे का इस्तेमाल करें (Use a Fork and Knife)
    जब आप खाना खा चुकें, तब कटलरी को समापन की स्थिति में रखें: इससे वेटर को पता चलेगा कि आपकी प्लेट हटाई जा सकती है (वह तब, जबकि उसको पता होगा)। इसमें भी दो विचारधाराएँ हैं:
    • यूरोपीय स्टाइल: छुरी और काँटा एक दूसरे के समानान्तर, हत्थे 5 बजे पर, ब्लेड और टाइन्स प्लेट के केंद्र की ओर (टाइन्स नीचे की ओर)।
    • अमरीकन स्टाइल: यूरोपीय स्टाइल की ही तरह, अंतर केवल यह कि टाइन्स ऊपर की ओर रहेंगे।
  4. Watermark wikiHow to छुरी काँटे का इस्तेमाल करें (Use a Fork and Knife)
    चावल और अन्य छोटी चीज़ों में थोड़ी चतुराई दिखाइए: उनमें व्यर्थ ही चाकू घोंपते रहने की जगह, आपको उन्हें स्कूप की तरह काँटे से उठाना होगा। अमरीकन स्टाइल में आम तौर पर काँटे पर ही विश्वास किया जाता है (जो कि, कम प्रभावशाली है), जबकि यूरोपीय स्टाइल में स्कूप करने के लिए छुरी की धार या ब्रेड के टुकड़े का इस्तेमाल किया जाता है।
  5. Watermark wikiHow to छुरी काँटे का इस्तेमाल करें (Use a Fork and Knife)
    अगर आपके पास एक चम्मच है, तब कुछ नूडल्स अपने काँटे में फँसा कर चम्मच के आधार पर लगा कर, लपेटिए। अगर नूडल्स बहुत लंबी हैं और मुश्किल लग रहा है, तब ज़रूरत होने पर उन्हें छुरी से काट लीजिये। मगर कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले, एक बार में कुछ ही नूडल्स उठाने का प्रयास करिए। और सुनिश्चित करिए की आपके पास में एक नैपकिन तैयार रहे!
    • अगर आपको पास्ता खाने में कठिनाई हो रही है, तब आप अकेले नहीं हैं। सबसे माहिर पास्ता खाने वालों को भी इसमें परेशानी हो सकती है। इसमें बात छुरी काँटे की उतनी नहीं है जितनी इसकी, कि उसे सुड़कना नहीं चाहिए!

सलाह

  • परेशान मत हो जाइए। कोई भी 100% एक ही तरीके से नहीं करता है। और कुछ भोजनों के लिए थोड़े अलग तरीके अपनाने होंगे। अगर आपको मूल पता है, तब विस्तार की बहुत चिंता मत करिए।

चेतावनी

  • अपनी कोहनियाँ बाहर को मत निकालिए! उनको अपने शरीर के बगल में ही रहने देने का अभ्यास करिए। अन्यथा आप अपने पड़ोसी को धक्का मार देंगे!

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५,८१६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?