आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

थाईलैंड, चीन और जापान के कलाप्रेमी खानसामें कई सदियों से फल और सब्जियों को आकर्षक आकारों में तराशते आ रहे हैं | ज्यादातर आकृतियों को बनाने के लिए सिर्फ एक परिंग चाकू (छोटा चाकू) और अपनी एक मनपसंद सब्जी या फल चाहिये होते हैं | बस थोड़े से अभ्यास से ही आप इन सामान्य चीजों का इस्तेमाल कर के आकर्षक सजावटी सलाद आदि बना सकते हैं, या फिर ऐसी सुन्दर मूर्तियाँ, जिनकी तारीफ़ करे बिना आपके मेहमान रह नहीं पायेंगे |

विधि 1
विधि 1 का 3:

खरबूजे को तराशकर उसकी एक सुन्दर कटोरी बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप ऐसा कोई भी खरबूजा ले सकते हैं, जिसका छिलका सख्त हो और जो कही से भी कटी-फटा या नर्म न हो | तराशने के लिए अक्सर तरबूजों को इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि वे आकार में बड़े होते हैं | पर आप किसी भी बड़े, सख्त खरबूजे को तराशने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं |
  2. फलों को तराशने के लिए हमेशा सबसे तेज़धार चाकू का इस्तेमाल करें, ताकि आप चाकू को अच्छी तरह से नियंत्रित कर पायें | खरबूजे के एक छोर से एक छोटा हिस्सा काट लें, ताकि खरबूजे को रखने के लिए एक आधार तैयार हो जाये | आप खरबूजे को लम्बाई में रख सकते हैं, या फिर अगर आपको खरबूजे से एक लम्बी कटोरी बनानी है, तो आप उसे लेटा कर रख सकते हैं |
    • फलों को तराशने के लिए स्टेनलेस स्टील या पीतल (ब्रोंज़) का चाकू सबसे ज्यादा उपयुक्त है, क्योंकि इससे फलों का रंग खराब नहीं होता है | [१]
  3. एक बारीक परमानेंट मार्कर का इस्तेमाल कर के खरबूजे पर एक डिज़ाइन बनायें, जैसे कि एक हंस के सिर और उसके पंखों का छायाचित्र | आप चाहें तो अपने हाथों से ही खरबूजे पर डिज़ाइन बना सकते हैं, पर काफी सारे लोग पहले एक कागज़ पर डिज़ाइन बना कर उसे काट लेते हैं, फिर उस कागज़ के स्टैंसिल से खरबूजे पर डिज़ाइन बनाते हैं | आप को इस तरह के स्टैंसिल, स्टेशनरी की दुकानों या ऑनलाइन वेबसाइट्स पर मिल जायेंगे |
    • खरबूजे के लिए ख़ास तौर पर बने डिज़ाइन ढूँढना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, पर ऐसी काफी सारी वेबसाइट्स हैं, जहाँ पर आपको कद्दू के डिज़ाइन मिल सकते हैं | आप इन डिज़ाइन को खरबूजों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
    • अपने डिज़ाइन को इस तरह से लगायें कि वह खरबूजे की ऊपरी सतह को कम से कम ढकें, क्योंकि उसे अक्सर कटोरी का आकार बनाने के लिए हटा दिया जाता है |
  4. खरबूजे के छिलके पर परमानेंट मार्कर से बने डिज़ाइन पर चाकू चलायें और पूरे डिज़ाइन को बारीकी से काट लें | छिलका कितना सख्त है और चाकू कितना तेज़, इस पर निर्भर करते हुए आप या तो डिज़ाइन को चाकू से काट सकते हैं, या फिर चाकू को एक आरी की तरह आगे-पीछे कर के डिज़ाइन पर चला सकते हैं | बस आपको यह निश्चित करना है कि आप छिलके और गूदे के आरपार काट रहे हों |
  5. एक बार जब पूरा डिज़ाइन कट जायें, तो उन सारे छिलकों को निकाल लें जो खरबूजे पर न ठहर रहे हों | अगर ज़रुरत पड़े तो आप खरबूजे के ऊपर एक गोल या अंडाकार कट भी लगा सकते हैं, ताकि वह एक कटोरी के आकार का हो जाये | सावधानीपूर्वक इन हिस्सों को खरबूजे में से निकाल लें और अगर ज़रुरत पड़े, तो इन्हें हिला कर या काट कर खरबूजे के गूदे से अलग कर लें |
  6. एक चम्मच या "मेलन बालर" (छोटी गेंद के आकार में खरबूजे का गूदा निकालने के लिए) से खरबूजे में से सारा गूदा निकाल लें | खरबूजे के अन्दर मौजूद बीज, गूदा आदि निकाल लें और सिर्फ उसके छिलके को छोड़ दें | हालाँकि अगर आप खरबूजे की कटोरी में रंगों की भिन्नता चाहते हैं, तो आप गूदे की एक पतली परत छोड़ सकते हैं |
  7. अक्सर खरबूजे की कटोरी को फलों के सलाद से भरा जाता है | आप इसे केक या किसी ख़ास डेज़र्ट के साथ तुरंत परोस सकते हैं, या फिर फ्रिज में रख सकते हैं | इसके अलावा आप खरबूजे की इस कटोरी में स्नैक्स, फलों से सजे छोटे केक, या कोई दूसरा रंग-बिरंगा खाद्य पदार्थ डाल सकते हैं | खरबूजे की इन कटोरियों को दुर्लभ ही गैर खाद्य सामग्री से भरा जाता है, क्योंकि थोड़े समय बाद तो ये वैसे ही खराब हो जाती हैं |
    • आप चाहें तो फलों के सलाद को परोसने से पहले उनका तरल भाग अलग कर सकते हैं | ऐसा करने के लिए खरबूजे की कटोरी के तल में कुछ छेद कर दें और उसे एक पैन आदि के ऊपर रख दें | फलों के सलाद में से तरल निकल कर पैन में एकत्र हो जायेगा | [२]
    • अगर खरबूजे की कटोरी में रखी सामग्री उसके तल में मौजूद बड़े छेदों में से बाहर गिर रही हैं, तो आप खरबूजे की कटोरी के अन्दर एक पार्चमेंट पेपर (चिकना कागज़) या ऐसी ही कोई दूसरी चीज लगा सकते हैं |
  8. खरबूजे की कटोरी के लिए एक ढक्कन तैयार करें (वैकल्पिक): अगर आपने जो खरबूजे का ऊपरी हिस्सा काटा था, वह सही-सलामत है, तो आप उस पर भी एक डिज़ाइन बना सकते हैं | इसे आप खरबूजे के ऊपर रख कर उसका एक आकर्षक ढक्कन बना सकते हैं | यह चरण पूरी तरह से वैकल्पिक है, और अक्सर यह ज्यादा जटिल, खूबसूरत और जादुई डिज़ाइन बनाने के लिए इस्तेमाल होता है | अगर आपका डिज़ाइन ज्यादा वास्तविक है, जैसे कि एक हंस का छायाचित्र, तो वह खरबूजे से बनी इस कलात्मक कटोरी का आकर्षण घटा देगा और उससे कटोरी और ढक्कन के बीच में फर्क करना भी मुश्किल हो जायेगा | इसलिए ढक्कन पर रंगीन, जादुई डिज़ाइन ही बनायें |
विधि 2
विधि 2 का 3:

खीरे को तराशकर एक फूल बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक मध्यम या बड़े खीरे को एक छोर से एक-तिहाई हिस्से में काटें और अगर खीरा छोटा है तो उसे 2 बराबर हिस्सों में काटें | खीरे के आकार का सटीक होना महत्वपूर्ण नहीं है, पर आप खीरे के जिस हिस्से को तराशने जा रहे हों, उस हिस्से में खीरे का एक छोर होना चाहिये और एक कटा हुआ भाग |
    • खीरे के बचे हुए हिस्सों को फेंकें नहीं, क्योंकि अक्सर, खीरे का फूल बनाने के लिए सिर्फ एक कोशिश काफी नहीं होती |
  2. खीरे के छिलके को एक स्ट्रिप (पट्टी) के आकार में काटें: एक तेजधार, स्टेनलेस स्टील से बने परिंग चाकू (छोटा चाकू) को खीरे के कटे हुए हिस्से पर रखें | हरे छिलके के बस थोड़ी नीचे चाकू चलाते हुए, खीरे की परिधि (सर्कमफरेंस) के 1/8 हिस्से जितनी चौड़ी एक स्ट्रिप काटें | छिलके के नीचे धीरे-धीरे चाकू चलाते रहें, जब तक कि चाकू खीरे के छोर से 1/2 इंच (1.25 सेंटीमीटर) की दूरी पर न हो | चाकू को निकाल लें और छिलके की स्ट्रिप को खीरे पर लगा रहने दें | [३]
    • अगर खीरे के छिलके की स्ट्रिप बीच में ही टूट जाये, तो आप इसी खीरे पर स्ट्रिप काटने का अभ्यास कर सकते हैं |
  3. इस प्रक्रिया को तब तक दोहराते रहें, जब तक कि आपने खीरे के सारे हरे छिलके को स्ट्रिपस में न काट लिया हो, या जिन्हें अब हम फूल की "बाहरी पंखुड़ियाँ" कह सकते हैं |
  4. अब सावधानीपूर्वक खीरे के गूदे को भी स्ट्रिपस में काटें: फिर से, एक परिंग चाकू का इस्तेमाल करते हुए, खीरे के कटे हुए हिस्से से शुरुआत करें और पतली-पतली स्ट्रिपस काटें | इस बार आप खीरे के सख्त, सफ़ेद-हरे हिस्से से फूल की "अंदरूनी पंखुड़ियाँ" तैयार करेंगे |
    • यह करना छिलके को तराशने से ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि इसमें आपको स्ट्रिपस इतनी पतली काटनी है कि वे मुड़ सकें, पर वे इतनी पतली भी नहीं होनी चाहिये कि टूट ही जायें | इसलिए इस काम को धीरे-धीरे करें और अगर आपके हाथ या आँखों में थकान महसूस होने लगे, तो आप कुछ देर के लिए रुक भी सकते हैं |
  5. चाकू का इस्तेमाल कर के खीरे के बीच में मौजूद गूदा और बीज निकाल लें | अगर कोई बाहरी गूदा बचा हुआ है, जिसे आपने स्ट्रिप्स में नहीं काटा, तो आप उसे भी निकाल सकते हैं |
  6. खीरे की "पंखुड़ियों" को एक त्रिकोण आकार में तराशें: एक चाकू या केंची का इस्तेमाल कर के हर "पंखुड़ी" के सिरे को त्रिकोण आकार में काटें | कोशिश करें कि आप सभी त्रिकोणों का आकार एक ही रखें, ताकि वे ज्यादा आकर्षक और बराबर लगें |
  7. फूल का केंद्र बनाने के लिए गाजर का एक छोटा, गोल टुकड़ा काटें और उसे खीरे की स्ट्रिप्स के बीच में लगा दें | आप के पास दूसरे रंगीन, खाद्य विकल्प भी हैं, जैसे- छोटी बेर्री, टमाटर का गोल छिलका, या फिर एक असली फूल भी | छोटे, खाने योग्य फूल जो इस खीरे को और भी सुन्दर बनायेंगे, वे हैं- डेन्डेलियन की कली (सिंहपर्णी), क्लोवर (तिपतिया घास), या फिर अंग्रेज़ी डेज़ी (गुलबहार) | [४]
विधि 3
विधि 3 का 3:

कुछ जटिल डिज़ाइन तराशें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप चाहें तो पीतल के चाकू भी ले सकते हैं, पर बाकी दूसरी धातुओं से बने चाकू अक्सर फलों का रंग खराब कर देते हैं | तेज़धार परिंग चाकू या थाई कार्विंग (तराशना) चाकू, जटिल डिज़ाइन तराशने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं | फलों को तराशने के लिए इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर चाकूओं की धार केवल 2-4 इंच (5-10 सेंटीमीटर) लम्बी होती है, पर उनका हैंडल लम्बा और पकड़ने में आरामदायक होता है |
    • आप चाहें तो कुछ ख़ास कामों के लिए अतिरिक्त औज़ार भी इस्तेमाल कर सकते हैं | अक्सर फलों के स्ट्रिप्स तराशने के लिए, एक ज़ेस्टर (छिलके कदुकस करने के लिए) या एक गार्निशिंग औज़ार (खाद्य सामग्री को अलग-अलग आकार में काटने के लिए) इस्तेमाल किया जाता है, जिसमे 'V' स्ट्राइप लगी हो | [५]
  2. खरबूजे की सतह ज्यादा बड़ी होती है और उसका सख्त छिलका उस पर तराशे गये डिज़ाइन को पकड़े रखता है | अगर आप ज्यादा अभिलाषी महसूस कर रहे हैं, तो आप लगभग किसी भी फल को तराश सकते हैं | वैसे सेब या अनानास जैसे सख्त फलों को तराशना, कीवी या संतरे जैसे नर्म फलों के मुकाबले ज्यादा आसान होता है |
    • इस तरीके में हम मान कर चल रहे हैं कि आप एक खरबूजे को तराश रहे हैं, पर बाकी फलों को तराशने का भी लगभग यही तरीका है |
  3. आपका जो मुख्य हाथ है, उसके अंगूठे को चाकू के हैंडल पर रखें, धार के बिल्कुल नज़दीक | अपनी तर्जनी (इंडेक्स) ऊँगली को धार के कुंद, ऊपरी हिस्से पर रखें | और अपनी बीच वाली ऊँगली को धार की एक तरफ पर रखें, अंगूठे की दूसरी तरफ | [६] अपनी चौथी और पाँचवी ऊँगली को हैंडल के चारों और मोड़ लें, ताकि चाकू को आसानी से पकड़ा जा सके |
  4. खरबूजे के छिलके पर, एक सरल सा डिज़ाइन बनाने की कोशिश करें, जैसे कि एक दिल या गोले का आकार | डिज़ाइन को एक ही गहराई तक काटें, पर इस बार आपको गूदे के आरपार नहीं काटना, सिर्फ छिलके के पार काटना है और इस तरह से कि उसके नीचे मौजूद गूदा न दिखें |
  5. बिना छिलके या गूदे को निकाले, पहले बनाये गये डिज़ाइन के अन्दर एक जाली का डिज़ाइन तराशें | जाली की लकीरों में से आप खरबूजे के गूदे का आकर्षक, सुन्दर रंग देख पायेंगे | [७]
  6. खरबूजे पर बने जाली के डिज़ाइन के चारों और या किसी और जगह, छोटे और ज्यादा जटिल डिज़ाइन बनाने की कोशिश करें | छोटी, सीधी लकीरों का इस्तेमाल कर के हीरे का आकार बनायें, जिसे बनाना कर्व (वक्र) वाले डिज़ाइन को बनाने से थोड़ा ज्यादा आसान होता है |
    • इस तरह के पतले डिज़ाइन को तोड़े बिना, उसके चारों और छिलके निकालने का अभ्यास करने में आपको काफी वक़्त लगेगा | यह निश्चित कर लें कि छिलके के जिस हिस्से को आप निकालने जा रहे हैं, वह चारों तरफ से कटा हुआ हो | अगर आप को छिलके के इस हिस्से को निकालने में मुश्किल हो रही है, तो आप इस हिस्से के बीच में चाकू की नोक डाल सकते हैं और फिर आराम से इस हिस्से को चाकू से खींच कर बाहर निकाल सकते हैं |
  7. एक अलग तरह की प्रस्तुति के लिए, काटने के दौरान, चाकू को नीचे की तरफ करने की बजाये, एक कोण पर रखें | इससे एक ढलान वाली प्रस्तुति मिलती है और फिर आप इस पर ओवरलैपिंग (एक दूसरे को ढकते हुए) डिज़ाइन बना सकते हैं | जैसे कि अगर आप इस तकनीक से 'v' के डिज़ाइन बनायेंगे, तो वे फूलों की पंखुड़ियों जैसे दिखेंगे |

सलाह

  • ऐसा फल चुनें जिसका छिलका सख्त हो और कही से भी कटा-फटा न हो | साथ ही फल का आकार अजीब सा नहीं होना चाहिये, और न ही उसमे किसी तरह की गाँठे होनी चाहियें |
  • अपने चाकूओं की धार हमेशा तेज़ रखें, ताकि आप चाकूओं को सुरक्षित और बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकें |

चेतावनी

  • किसी बड़े की निगरानी में ही बच्चों को फल तराशने दें | वे चाकू को कितना नियंत्रित कर सकते हैं, उसी अनुसार उन्हें सिर्फ सरल डिज़ाइन तराशने दें |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,१३६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?