आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

लहसुन की हर कली को अच्छी तरह से साफ़ कर के बारीक काटना, रसोई का एक बेहद ज़रूरी कौशल है, जिसका इस्तेमाल आप कई तरह के व्यंजनों को बनाने के दौरान करेंगे | सबसे बढ़िया बात यह है कि, लहसुन को बारीक काटने की तकनीक सीखने में आप को बस कुछ ही मिनट लगेंगे, चाहे फिर आप पारंपरिक तरीके से चाकू इस्तेमाल कर के लहसुन को बारीक काटे या फिर अन्य वैकल्पिक तरीकों से | बस थोड़े से अभ्यास से, आप जल्द ही एक पेशेवर खानसामे की तरह अपने व्यंजन में ज़ायकेदार बारीक कटा लहसुन डालने लगेंगे |

विधि 1
विधि 1 का 2:

एक चाकू से बारीक लहसुन काटे

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to लहसुन को बारीक काटें
    लहसुन को बारीक काटने के लिए पहले आप को उसकी कलियों को तैयार करना होगा | सबसे पहले अपनी हथेली से लहसुन की गाँठ को जोर से दबाये | दबाब की वज़ह से लहसुन की कलियाँ एक दूसरे से अलग हो जायेगी |
    • लहसुन की गाँठ का बाहरी ढीला छिलका, जो कि आसानी से टूट जाता है और जिसकी बनावट कागज़ जैसी होती है, आप उसे निकाल कर फेंक सकते है और लहसुन की कलियों तक पहुँच सकते है | ध्यान रखें कि आप इस छिलके के साथ लहसुन की छोटी कलियों को न फेंक दे जो इस छिलके की वज़ह से दिखाई नहीं देती | [१]
    • ज्यादातर खाद्य विधियों में लहसुन की कलियों या उसकी गाँठों की संख्या दी गयी होती है, जो कि उस ख़ास व्यंजन में इस्तेमाल करनी होती है | हालाँकि, अगर ऐसा नहीं है, तो एक मध्यम लहसुन की कली से आपको करीब एक बड़ी चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन मिल जायेगा | [२]
  2. Watermark wikiHow to लहसुन को बारीक काटें
    पकाने से पहले, लहसुन की हर कली पर जो पारदर्शी छिलका चिपका होता है, उसे निकालना ज़रूरी होता है | ऐसा करने के कई सारे तरीके है | कुछ नीचे दिए गये है:
    • एक तरीका है कि आप लहसुन की कली का सख्त ऊपरी हिस्सा (जहाँ से कली लहसुन से जुड़ी होती है) काट दे और कली पर हल्का, पर निरंतर दबाब बना कर उसे छिलके में से निकाल ले |
    • दूसर तरीका है कि आप चाकू की धार को एक तरफ से कली पर रखें और कली को जोर से नीचे की तरफ दबाये, जब तक कि आपको उसका छिलका निकलता हुआ न महसूस हो | उसके बाद छिलके को अपनी उँगलियों से निकाल ले | ध्यान रखें कि आपको कली को पूरी तरह से नहीं दबाना है, नहीं तो कली का गूदा, उसके छिलके के साथ मिल जायेगा |
  3. Watermark wikiHow to लहसुन को बारीक काटें
    आप लहसुन की कली को जितना पतला काट सके, उतना ही बेहतर है | एक तेज़ चाकू यह काम आसान कर देगा, पर चूँकि लहसुन की कलियाँ काफी छोटी होती है, तो इन्हें काटने के दौरान आपको ख़ास सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आप को चोट लग सकती है | नीचे देखे:
    • इस तरह की काटने के दौरान लगने वाली चोटों से बचने के लिए, खानसामे जो नुस्खा अपनाते है, वह यह कि, वे काटने वाली चीज (जैसे यहाँ पर लहसुन की कली) को अपनी उँगलियों के सिरों से पकड़ लेते है, जिससे कि उनकी उँगलियों के जोड़ मुड़ जाते है, जब वे काटने के तख्ते पर अपनी उँगलियों को दबाते है | इस तरह से, चाकू की एक तरफ उँगलियों के जोड़ों के सहारे टिक जाती है, जिससे कि चाकू और उँगलियों के सिरों को बीच में एक जगह बच जाती है, और काटने के दौरान चोट लगने की संभावना बेहद कम हो जाती है |
    • लहसुन को काटते वक़्त, चाकू पर अच्छी तरह से नियंत्रण बनाने के लिए, आप चाकू को काटने वाले तख्ते पर रखें और उसे हिलाते हुए आगे-पीछे कर के चलाये, न कि ऊपर-नीचे कर के | [३]
  4. Watermark wikiHow to लहसुन को बारीक काटें
    लहसुन की कली को 90 डिग्री के कोण पर घुमाये और उसे दोबारा काटे | यहाँ पर भी वही बात, पतला-पतला काटने से आपको बारीक लहसुन मिलेगा | उसके बाद पहले की तरह काटे |
    • जब आप लहसुन की कली को काटना खत्म कर लेंगे, तो आप के पास कई दर्जन (या कई सौ भी) लहसुन के छोटे-छोटे चौकोर टुकड़े होंगे | बधाई हो — आपने अभी अभी एक लहसुन की कली को बारीक काट लिया है !
  5. Watermark wikiHow to लहसुन को बारीक काटें
    आप जितना बारीक लहसुन काटेंगे, आप के पास उतने ही ज्यादा छोटे टुकड़े होंगे, जिससे कि आपके व्यंजन, और ज्यादा ज़ायकेदार और सुगंधित हो जायेंगे | अगर खाद्य विधि में ज्यादा बारीक लहसुन के लिए कहा गया है, तो बारीक कटे लहसुन का एक ढेर बनाये और उसे दोबारा चाकू को आगे-पीछे करते हुए काटते रहे ताकि आपको बिल्कुल बारीक कटा हुआ लहसुन मिल जाये, या फिर उसमें अगर लहसुन के कुछ बड़े टुकड़े बचे है तो वे भी बारीक कट जाये |
    • तो "बारीक" कटा हुआ लहसुन वह है जो कि बहुत सारे छोटे छोटे टुकड़ों में कटा हो | और "मोटा" कटा लहसुन वह है जो बस कुछ बड़े टुकड़ों में कटा हो |
विधि 2
विधि 2 का 2:

बिना एक चाकू के लहसुन को बारीक काटे

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to लहसुन को बारीक काटें
    यहाँ पर आप लहसुन को छीलने के वैकल्पिक तरीके सीखेंगे, अगर किसी कारणवश आप चाकू इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है | इन सभी तरीकों के लिए, आपको पहले की तरह ही लहसुन की कलियों को छील कर तैयार करना होगा | दूसरे शब्दों में:
    • लहसुन की गाँठ में से अपनी ज़रुरत के हिसाब से उसकी कलियों को अलग करें |
    • लहसुन की गाँठ के बाहरी छिलके को फेंक दे |
    • लहसुन की हर कली को दबा कर उसके छिलके में से निकाले या फिर उसे एक चाकू से जोर से दबाये और उसका छिलका निकाल ले |
  2. Watermark wikiHow to लहसुन को बारीक काटें
    लहसुन को बारीक काटने का एक आसान तरीका है, एक काँटे के दाँत इस्तेमाल कर के उसे काटना | इस तरीके के लिए आप को थोड़ा ज्यादा जोर लगाना पड़ सकता है, पर इसका परिणाम आश्चर्यजनक रूप से बढ़िया होता है | इस तरीके को इस्तेमाल करने के लिए: [४]
    • लहसुन को एक काटने वाले तख्ते पर लेटा दे और धातु का एक मज़बूत काँटा ले |
    • काँटे के दाँतों को लहसुन पर दबाये | लहसुन को जोर से दबाये ताकि वह काँटे के दाँतो की बीच की जगह में से गुजर जाये |
    • काँटे को घुमाये और दूसरी दिशा में यही चीज दोबारा करें | ऐसा करते रहे जब तक कि आपको बारीक कटा हुआ लहसुन न मिल जाये |
    • काँटे में लगे लहसुन के टुकड़ों को निकाल ले और लहसुन का सख्त डंडी वाला ऊपरी हिस्सा निकाल कर फेंक दे | अब लहसुन इस्तेमाल करने के लिए बिल्कुल तैयार है |
  3. Watermark wikiHow to लहसुन को बारीक काटें
    लहसुन को तैयार करने के लिए एक और बढ़िया औज़ार है लहसुन प्रेस (दबाने का एक यन्त्र) | इस औज़ार से आप लहसुन को दबा कर उसका एक कुटा हुआ पेस्ट बना सकते है | एक लहसुन प्रेस को इस्तेमाल करने के लिए: [५]
    • लहसुन की कली को प्रेस के अंदरूनी धातु के हिस्से में डाले |
    • हैंडल को दबाये | लहसुन प्रेस की दूसरी तरफ मौजूद छेदों में से बाहर आ जायेगा |
    • प्रेस पर लगे लहसुन को निकाल कर बाकी के लहसुन के साथ मिला ले, जो कि प्रेस में से बाहर आया था | अब आप इस लहसुन को इस्तेमाल कर सकते है |
    • इस तरह एक दूसरा औज़ार है-मामदस्ता |
  4. Watermark wikiHow to लहसुन को बारीक काटें
    माइक्रोप्लेन एक छोटा औज़ार है जो कि एक बेहद-बारीक कदुकस जैसा दिखता और काम करता है | एक लहसुन की कली को माइक्रोप्लेन पर कदुकस करने से आप के पास ब्लेड जितने पतले लहसुन के टुकड़े होंगे और वो भी काफी कम समय में |
    • माइक्रोप्लेन को इस्तेमाल करने के लिए, लहसुन को माइक्रोप्लेन की धार पर रगड़े और नीचे एक कटोरी में एकत्र कर ले | लहसुन के पतले और गीले टुकड़े, नीचे एक कटोरी में एकत्र हो जायेंगे |
    • जब लहसुन कदुकस करने के लिए ज्यादा छोटा हो जाये और आपकी उँगलियाँ चोटिल हो सकती हो, तो बचे हुए लहसुन को कूट कर या काट कर बाकी के कदुकस लहसुन के साथ मिला दे |
  5. 5
    आप चाहे तो एक खाद्य प्रोसेसर भी इस्तेमाल कर सकते है: आप लगभग किसी भी खाद्य प्रोसेसर (सब्जी काटने की मशीन) से लहसुन को बारीक काट सकते है | आप को कुछ एक बार खाद्य प्रोसेसर को रोक रोक कर चलाना होगा और फिर आप के पास बढ़िया बारीक कटा हुआ लहसुन होगा | चूँकि, लहसुन की कलियाँ काफी छोटी होती है, तो सिर्फ एक लहसुन की कली के लिए खाद्य प्रोसेसर को व्यवस्थित करना एक अच्छा विचार नहीं है | हालाँकि, अगर आप काफी सारी लहसुन की कलियों को बारीक काटना चाहते है, तो यह एक कारगार तरीका है |

सलाह

  • ऐसे तरीके जिन में लहसुन की कलियों को बेहद बारीक काटा जाता हो या उन्हें कुचला जाता हो (जैसे कि दबा कर या एक माइक्रोप्लेन में कदुकस कर के ), उनसे लहसुन का ज़ायका और सुगंध और ज्यादा तेज़ हो जाते है, बजाये लहसुन काटने के पारंपरिक तरीके के | [६] ध्यान रखें: इन तरीकों से आपके व्यंजन में लहसुन का ज़ायका, बाकी ज़ायकों पर भारी भी पड़ सकता है |
  • साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि पकाने के दौरान बारीक कटा लहसुन, पूरी कलियों या मोटे कटे लहसुन के मुकाबले ज्यादा जल्दी जल जाता है |

वीडियो

विकीहाउ के बारे में

आर्टिकल समरी (Summary) X

लहसुन की कली को छीलने के बाद, एक तेज धार के चाकू की मदद से कली को लंबाई के अनुसार काट लें। चाकू इस्तेमाल करते समय सावधान रहें और अपनी उँगलियों को मोड़ लें, ताकि चाकू की ब्लेड के सामने आपकी उँगलियों के सिरे नहीं, बल्कि आपके पोर हों। लहसुन को फिर से क्रॉसवाइज़ स्लाइस करें। अब जब तक लहसुन के पीस आपके चाहे हुए साइज में न कट जाएँ, तब तक चाकू को लहसुन पर आगे और पीछे चलाते रहना जारी रखें।

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,१०८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?