आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
यह लेख एक PayPal अकाउंट खोलने के लिए आवश्यक बुनियादी प्रक्रिया का विवरण देगा। eBay के जरिये भुगतान का पसंदीदा तरीका PayPal है, इसलिए यदि eBay पर आप खरीदने या बेचने का इरादा रखते है, तो एक PayPal अकाउंट बनाने की पुरजोर सिफारिश की जाती है।
-
PayPal वेबसाइट पर जाइए।
-
Sign Up बटन पर क्लिक कीजिए: "Sign Up" लिंक होमपेज के दायें शीर्ष पर स्थित है।
-
देश और भाषा का चयन करें।
-
अपने मनचाहे खाते के स्वरूप का चयन करें: विभिन्न प्रकार के खातों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित हैं। चुने हुए खाता प्रकार के नीचे 'Get Started' पर क्लिक करें।
- व्यावसायिक खाते के लिए, अलग-अलग तीन विकल्प हैं, इनमें से प्रत्येक में लाभ और शुल्क के अलग-अलग ढांचे हैं:
- Standard: मुफ़्त, लेकिन check out करने के लिये ग्राहक को PayPal को ही माध्यम बनाना होगा।
- Advanced: मासिक $5, और ग्राहक सीधे आपकी वेबसाइट पर check out कर सकता है।
- Pro: मासिक $30, और check out की पूरी प्रक्रिया को निर्धारित करने पर आपका सम्पूर्ण नियंत्रण होगा।
- व्यावसायिक खाते के लिए, अलग-अलग तीन विकल्प हैं, इनमें से प्रत्येक में लाभ और शुल्क के अलग-अलग ढांचे हैं:
-
एक पासवर्ड सहित अपनी सम्पर्क सूचनाओं को दर्ज करें : अपना वर्तमान ईमेल पता दर्ज कीजिए, ताकि पासवर्ड भूलने की स्थिति में खाते तक पहुँच सकें।
- पासवर्ड कम से कम 8 वर्णों का होना चाहिए। इस सूचना को एक सुरक्षित स्थान पर सहेज लीजिए जिससे कहीं आप इसे भूल न जाएँ (हालांकि भूले हुए पासवर्ड को पुनः प्राप्त किया जा सकता है)।
-
अगर माँग की जाए तो एक "Security Challenge" का उत्तर दीजिए।
-
अपने नए PayPal खाते का उपयोग कीजिए : अपने खाते को सक्रिय करने के लिए आपको Paypal से एक ईमेल प्राप्त हो सकता है। यदि ऐसा हो तो, आप PayPal से प्राप्त अपने ईमेल को खोलिए और "Activate" पर क्लिक कीजिए। यह एक नई विंडो में आपके खाते को सक्रिय कर देगा।