आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आपके कान में कीड़ा है और वह आपको पागल कर रहा है, तो सहायता उपलब्ध है। आपके फ़ोन और कंप्युटर पर सॉफ्टवेयर मौजूद है जो गाने की लय का विश्लेषण करेगा और आपके चुनाव के लिए विकल्पों की एक सूची की पहचान करेगा। गाने को इंटरनेट पर भी प्रभावी रूप से ढूंढना संभव है, जिससे आपको एक संकरी विकल्पों की सूची में से चुनाव करने को मिलेगा। इस चीज़ से अपने आप को और पागल न होने दें। उस गाने को ढूंढने के लिए जिसके बारे में आपको कुछ नहीं पता के विषिट अनुदेशों के लिए आगे पड़ें।

विधि 1
विधि 1 का 2:

अपने फ़ोन का उपयोग करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह लोकप्रिय एप्लिकेशन हैं जो धव्नियों का विश्लेषण करती हैं और अपने अभिलेखों के डेटाबेस से गानों को पहचानती हैं। यदि आपके फ़ोन में शज़ाम है और आप एक एेसा गाना सुनते हैं जिसे आप पहचान नहीं पी रहे और जिसके बारे मे आप कुछ नहीं जानते, तो एप्लिकेशन को सक्रिय करें और ध्वनि केंद्र की तरफ पकड़ें और परिणाम का इंतज़ार करें। [१]
    • शज़ाम का उपयोग आइफ़ोन, ब्लैकबेरी, एंड्रॉयड और अन्य बहुत मोबाइल उपकरणों पर किया जा सकता है। यह आइपैड और आइपौड टच पर भी इस्तमाल किया जा सकता है। म्यूजिकआईडी को आइफ़ोन में डालने के कुछ डॉलर लगते हैं और यह अन्य उपकरणों पर भी इस्तमाल किया जा सकता है।
    • यह एप्लिकेशनस आम तौर पर सजीव प्रदर्शनों के साथ सही से काम नहीं करती हैं। अगर आप किसी बैंड को गाना कव़र करते हुए देख रहे हैं, पर सही से पहचान नहीं पा रहे, तो आपको आमुमन किसी और ढंग का इस्तमाल करके गाना पहचानना होगा।
  2. अगर आप उस गाने का, जो आपको पसंद है और जिसे आप पहचानना चाहते हैं, एक संक्षिप्त क्लिप ही रिकॉर्ड कर पाते हैं तो उसे वापिस जाकर अपने कंम्पयूटर पर औडियोटैग पर अपलोड करें जो की अपने डेटाबेस में ढूंढकर गाने को पहचान लेगा।
    • कम से कम, आपके पास गाने की एक रिकॉर्डिंग है जो आप अपने दोस्तों या संगीत प्रेमियों को सुना सकते हैं और देख सकते हैं अगर वे धुन को पहचान पाते हैं।
  3. अपने फ़ोन पर, आप धुन को साउंडहाउंड में गुनगुना सकते हैं जो की मुफ्त में उपलब्घ है। यह एप्लिकेशन आपके द्वारा गुनगुनाई धुन की विश्लेषण करेगी और आपको संभव विकल्पों की एक सूची देगी। आपके कंप्यूटर पर, मिडोमी भी वही कार्य करता है।
    • यह दोनों एप्लिकेशनस आम तौर पर समकालीन गानों के साथ ज़्यादा प्रभावी हैं। ऐसे गाने का नाम याद करना जो आपके दादाजी काम करते समय गाया करते थे, इन एप्लिकेशनस के साथ काफ़ी कठिन होता है और ऐसे में अन्य तरीकों की आवश्यकता पड़ सकती है।
    • नेममाईट्यून और वॉटज़ाटसॉंग भी ऐसे क्राउड-सोरसड विकल्प हैं जो मूल रूप से समान तरीके से काम करते हैं। इन वेबसाइटों पर, आप अपनी क्लिप डाल सकते हैं (या खुद गाना गाते हुए और गाने का विवरण करके हुए) और अन्य लोग आपको विकल्पों के साथ अपना जवाब देंगे।
  4. अगर आपको धुनों की समझ और कीबोर्ड का प्राथमिक ज्ञान है, तो आप धुन को म्यूज़ीपीडिया या मेलोडीकैचर में डालकर उसके लिए खोज कर सकते हैं। [२]
    • यह साइटस शास्त्रीय शब्दों से मुक्त संगीत और अन्य प्रकार के गैर-पॉप संगीत में बेहतर काम करती हैं क्योंकि इनके पास विश्लेषण करने के लिए थोड़े अलग प्रकार के सामान का डेटाबेस होता है।
विधि 2
विधि 2 का 2:

गानों के लिए प्रभावी रूप से खोजना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. गाने के जो भी बोल आपको याद हों उन्हें उद्धरण में गूगल करें: जो भी बोल याद हों उन्हें गूगल में टाइप करें, पक्का करते हुए कि उनके आसपास उद्धरण के निशान लगा दिए गए हैं। ऐसा करने से खोज उन्हीं शब्दों तक सीमित रहेगी और उसी क्रम में। तो अगर आपको केवल यह याद है "उसने कहा तुम मेरे होगे", यह ढूंढना आसान हो जाएगा अगर आप इन्हें उद्धरण में वर्ग कर देंगे।
  2. गाने के संदर्भ की खोज करने से उसे संकीर्ण करने में मदद मिलेगी: अगर आप ऐसे गाने की तलाश कर रहे हैं जो आपने एक टीवी शो के क्रैडिटस के दौरान सुना था, तो फटाफट खोज करें "सपरानोस प्रकरण छह, सीज़न पांच के अंत में बजा गाना" या "माज़दा विज्ञापन में गाना"।
    • अगर आपको लगता है आप पास पहुँच रहे हैं, तो आइट्यूनस का प्रयोग करें। अगर आपने गाने को टीवी शो या चलचित्र पर सुना था, तो उले आइट्यूनस पर ढूंढने की कोशिश करें। अगर आप उसे ढूंढ लेते हैं, तो एल्बम में हर गाने का मुफ्त नमूना बजाने के लिए अपने माउस को ट्रैक संख्या पर मंडराएँ और उसपे दिखाई देने वाले नीले प्ले बटन को दबाएँ।
    • जब आपने अपनी खोज को थोड़ा सीमित कर लिया हो तब आप यूट्यूब पर भी खोज करने की कोशिश कर सकते हैं।
  3. वर्णन करें कि क्या इसे एक पुरुष, महिला या समूह ने गाया है और गाने के अन्य प्रकार के विवरण का भी वर्णन करें जो आपको याद हों। अपने आप से पूछें अगर गीत जाना पहचाना है तो। क्या आवाज़ अलग है? क्या यह कोई ऐसा हो सकता है जिसे आप पहले ही सुनते हैं या पसंद करते हैं? अगर आपको लगता है कि यह बहुत ज़्यादा ऐसे गायक या समूह की तरह है जिसको आप सुन चुके हैं, तो उस बैंड की वेबसाइट या उनके प्रशंसकों की साइटस की जांच करें यह देखने के लिए कि क्या उस बैंड की कोई नई रिलीज़स हैं और उन्हें सुनें।
  4. अगर आप गाने को रेडियो पर सुन रहे हैं, तो एक पल के लिए रुकने का प्रयास करें और सुनें। डीजे शायद उन गानों के बारे में बताए जो उसने बजाएँ हैं। स्टेशन को कॉल करें या स्टेशन की वेबसाइट पर जाके देखें अगर उन्होंने उस दिन बजाए गए गानों की सूची वहाँ लगाई है।

सलाह

  • गाने के जो बोल आप टाइप करें उन्हें अलग बनाएँ और आम शब्दों के उपयोग से बचें, जैसै "या", "और", "लेकिन", आदि।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,५३५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?