आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

बाहरी और अंदरूनी कंक्रीट (concrete) सर्फेस ज़रूरी नहीं है की सदा ही ग्रे के नीरस रंग के हों | पेंट के कुछ कोट लगाकर कंक्रीट को रोचक और सुन्दर दिखाया जा सकता है | कंक्रीट पेंट करना एक आसान और सस्ता तरीका है और इसे कोई भी मकानमालिक कर सकते हैं | सफलता से कंक्रीट और अन्य सतहों को पेंट करने के लिए आपको उस सतह को साफ़ करके तैयार करना , उपयुक्त पेंट लगाना होगा, और पेंट को थोड़े समय तक बने रहने देना चाहिए |

विधि 1
विधि 1 का 2:

कंक्रीट को तैयार करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कंक्रीट सतह को साबुन और गरम पानी से साफ़ करें, और कोई पुराना पेंट हो तो उसे हटा दें: सबसे पहले, सतह पर से पत्ते , गंदगी और मिटटी साफ़ कर दें | उसके बाद पावर वॉशर या स्क्रेपर और वायर ब्रश से मौजूदा पेंट हटा दें | कंक्रीट से चिपके हुए किसी भी मिटटी, गंदगी, चिकनाई इत्यादि को साफ़ कर दें | हाँ अगर दाग, सतह में बस गए हैं और ऊपरी नहीं है तो आपको चिंता करने की ज़रुरत नहीं है |
    • कंक्रीट को ढकने वाले वाइन्स, मॉस या अन्य कोई पौधा हो तो उसे खींच कर निकाल लें |
    • आप चाहेंगे की सतह इतनी साफ़ और सुथरी हो ताकि बाद में पेंट की सबसे अच्छी कोट लग सके | [१]
  2. ट्राय सोडियम फॉस्फेट (Tri sodium phosphate) से तेल और चिकनाई की ज़्यादा गहरी परतों को हटा दें ताकि पेंट बाद में बेरंग नहीं हो जाए: ट्राय सोडियम फॉस्फेट किसी भी होम इम्प्रूवमेंट स्टोर पर मिल सकता है | बस जैसे पैकेजिंग पर लिखा है उस अनुपात में उसको पानी से मिलाएं और सभी तेल के दाग धो डालें, और ऐसा करने के बाद क्लीनर को पानी से धो दें | अगले चरण की शुरुआत करने से पहले कंक्रीट सतह को पूरी तरह से सूखने दें | [२]
  3. कंक्रीट पैच लगाकर कोई बड़े परेशानियां जैसे क्रैक्स, गॉज या असमान सतह को ठीक करें: आप चाहेंगे की कंक्रीट जितना हो सके उतना स्मूथ और रेगुलर हो | अगर कोई ब्रेक और क्रैक रह जाते हैं तो वहां से मॉइस्चर पेंट के अंदर जा कर, उसे बाद में सतह पर से हटा सकता है | निर्माता के निर्देशों को पढ़ कर पैच के सूखने के उपयुक्त समय की पुष्टि करें | [३]
  4. कोई भी इंडोर कंक्रीट हो तो सीमेंट के रास्ते मॉइचर के अंदर आने को रोकने के लिए उसे सील कर दें: कंक्रीट सीलेंट महंगा होता है, पर वो ये सुनिश्चित करता है की आप पेंट जॉब को लगाते ही उसे ख़राब नहीं कर दें | कंक्रीट पारदर्शी होता है, मतलब ये की कंक्रीट में फंसा मॉइस्चर बाद में पेंट को बर्बाद कर सकता है | उत्पाद की सही तैयारी और लगाने को अंजाम देने के लिए सीलेंट निर्माता के निर्देशों का पालन करें |
    • ये चरण बाहरी कंक्रीट को पेंट करने के लिए ज़रूरी नहीं है | [४]
विधि 2
विधि 2 का 2:

कंक्रीट पेंट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर बाहरी कंक्रीट पेंट कर रहे हैं तो वेदर फोरकास्ट देखें ताकि आपके पास 2-3 बिना बारिश के दिन हों: आपको पेंट के हर कोट के बीच उसे सूखने देने का वक़्त देना होगा | अलग पेंट के लिए अलग समय होता है, तो निर्माता के निर्देश पढ़ना नहीं भूलें | कुछ पहले से काम करें और तभी इस कार्य को शुरू करें जब मौसम सही हो | [५]
    • कुछ केस में, पेंट को पूरी तरह से सूखने के लिए, 24 घंटे तक लग सकते हैं | इसलिए ये ज़रूरी है की आप पेंटिंग की प्रक्रिया को खत्म करने के लिए भरपूर समय दें |
  2. पेंट रोलर से कंक्रीट पेंट प्राइमर की एक सतह लगाएं: रंग लगाने से पहले आपको प्राइमर प्रयोग करना होगा ताकि पेंट सतह पर चिपका रह सके | कंक्रीट पर प्राइमर लगा कर ये सुनिश्चित करें की पेंट मज़बूती से चिपक जाए | फिर से, सही एप्लीकेशन और सूखने के समय की पुष्टि करने के लिये निर्माता के निर्देशों का पालन करें |
    • अगर आप पुराने रंग के ऊपर पेंटिंग कर रहे हैं, या आप बाहर काम कर रहे हैं, तो उत्तम नतीजों के लिए प्राइमर के दो कोट लगाने होंगे | दूसरा कोट लगाने से पहले सुनिश्चित करें की पहला कोट सूख गया है | [६]
  3. कंक्रीट पेंट के साथ काम करते समय, आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है, मेसनरी पेंट का प्रयोग करना, जो की टेम्परेचर के बदलाव के साथ कॉन्ट्रैक्ट और एक्सपैंड होता है | ये कई बार एलस्टोमेट्रिक पेंट या एलस्टोमेट्रिक वॉल कोटिंग की तरह से बेचा जाता है | क्योंकि वो सामान्य पेंट से ज़्यादा गाढ़ा होता है, आपको निश्चित तौर पर हाई कैपेसिटी रोलर या ब्रश का प्रयोग करना पड़ेगा | [७]
  4. पेंट रोलर की मदद से पेंट का एक पतला, समान कोट लगाएं: किसी एक कोने से शुरुआत करें, या फिर दीवार को पेंट कर रहे हैं उसके ऊपर से शुरू करें, और धीरे धीरे पूरे सतह पर समान रूप से पेंट करें | आप जितना सोचते हैं उतना पेंट की शायद आपको ज़रुरत नहीं होगी- आप एक लेयर के सूखने के बाद उसमें- 1-2 लेयर्स और लगाएंगे, तो पहली बार में ही बहुत सारा पेंट नहीं डाल दें | [८]
  5. एक बार रात भर पेंट सूख जाए आप दूसरा कोट लेयर कर सकते हैं | आप कम से कम पेंट का एक और कोट पतला कर के लगा सकते हैं, लेकिन अगर आपको ज़्यादा गहरा रंग या और समतल कोटिंग चाहिए तो आप एक तीसरा लेयर भी लगा सकते हैं |
  6. कंक्रीट पर पैर रखने या कुछ भी रखने से पहले पेंट को 1-2 दिन सूखने दें: स्मूथ, प्रोफ़ेशनल लुक के लिए पेंट के आखिरी कोट को कम से कम 24 घंटे रक् सूखने दें तभी आप उस नए पेंटेड कंक्रीट पर कुछ रखें | [९]

सलाह

  • कंक्रीट पेंट्स के कई सारे पतले कोट्स एक मोटे कोट से ज़्यादा ठोस सतह बनाता हैं | एक मोटे कोट से अक्सर सतह कमज़ोर रह जाती हैं |
  • कंक्रीट पेंट करना तभी सोचा जाता है जब वो किसी मौजूदा स्लैब को ढक रहा हो | ताज़े कंक्रीट को तब तक नहीं पेंट करें जब तक वो 28 दिन तक क्योर नहीं किया गया हो |

चेतावनी

  • कंक्रीट फर्श को पेंट करते समय, ऐसा फ्लोर टेक्सचर एडिटिव प्रयोग करें जो पेंट में मिलाया जा सके और उसे फैलने से रोक दें |
  • ट्राय-सोडियम फॉस्फेट का इस्तेमाल करते समय, ज़रूरी सावधानियों को बरतें, क्योंकि वह आपकी आँखों, लंग्स और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है |

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • पावर वॉशर (Power washer)
  • स्क्रेपर (Scraper)
  • वायर ब्रश (Wire brush)
  • पेंट ब्रश (Paintbrush)
  • पेंट ट्रे (Paint tray)
  • पेंट रोलर्स (Paint rollers)
  • कपड़े के टुकड़े
  • ट्राय-सोडियम फॉस्फेट
  • कंक्रीट पैच (Concrete patch)
  • कंक्रीट सीलेंट (Concrete sealant)
  • कंक्रीट प्राइमर (Concrete primer)
  • कंक्रीट पेंट (Concrete paint)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,५९३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?