आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

घर में रखे पौधे वहां की हवा को शुद्ध रखते हैं | बदकिस्मती से, कई बार आपके घर के पौधों में मोल्ड जम जाता है और वो हवा को शुद्ध करने के बजाय नुकसान पहुंचा देता है | मोल्ड कई चीज़ों की वजह से हो सकता है जैसे देखभाल में कमी, ज्यादा पानी देना, या धूप की कमी | पौधों की मिटटी या उसेक पत्तों पर उगी मोल्ड पौधों और घर के सदस्यों दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है | किस्मत से, इस मोल्ड का छुटकारा पाने के कई तरीके हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

पौधों से मोल्ड हटाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कुछ भी करने से पहले आपको देखना होगा की ये मोल्ड एक्टिव (active) है या डोर्मेंट (dormant)| अगर वो डोर्मेंट है, तो हलके रंग का और पाउडर जैसा होगा | अगर वो नम्र और धुंधला सा है तो आपका मोल्ड एक्टिव है | [१]
  2. एक बार आपको पता चल गया है की पौधे पर मोल्ड है, तो आप उसे बाहर ले जा सकते हैं | इससे मोल्ड फैलता नहीं है- खास तौर से अगर वो एक्टिव है तो | बाहर आकर, आपको ऐसा स्थान ढूँढने की जरूरत है जो और पौधों और पेड़ों से दूर हो क्योंकि उनके पास मोल्ड हटाने से आप उन्हें खतरे में डाल रहे हैं |
  3. एक कागज़ का तौलिया गीला करें और पत्तों पर से मोल्ड पोंछ दें | हर बार पोंछने के बाद कागज़ की तौलिये का हिस्सा बदल दें | एक बार सारा तौलिया प्रयोग जो चुका हो, तो नए तौलिये का प्रयोग करें | नहीं तो, आप बस मोल्ड को और फैला देंगे | इससे डोर्मेंट मोल्ड साफ़ हो सकता है | [२]
  4. अगर पोंछने के बाद भी मोल्ड दिख रहा है, तो बाकी का मोल्ड एक्टिव है | उन पत्तों की पहचान करें जो मोल्ड से प्रभावित है और उन्हें चाकू से काट दें | इन पत्तों को फैंक दें | [३]
  5. अब जब आपने मोल्ड को हटा दिया है, तो आपको उसे गार्डनिंग स्टोर से खरीदे हुए फंगिसाइड (fungicide) से स्प्रे करने की ज़रुरत है | घर से बाहर पौधे पर फंगिसाइड स्प्रे करें और फिर उसे अन्दर ले आयें | उसे किसी तेज़ धूप वाले स्थान में रखें | पौधे पर नज़र रखें ताकि मोल्ड वापस नहीं आये | अगर मोल्ड फिर से आता है, तो फिर से इन चरणों को दोहराएं | [४]
    • अपने पौधे को 70 डिग्री फ़ारेनहाइट के तापमान में रखें |
    • पौधे की मिटटी को जितना सूखा रखते हैं उससे ज्यादा रखें |
    • अपने पौधे को अच्छी हवा का बहाव दें |
विधि 2
विधि 2 का 3:

मिटटी से मोल्ड निकालना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आपको मिटटी में मोल्ड दिखाई देती है, तो हो सकता है वो उसके उपरी सतह पर हो | आप चम्मच की मदद से उसे आसानी से निकाल सकते हैं | मिटटी पर दिखने वाली मोल्ड एक सैप्रोफाईट (saprophyte) की तरह है, जो आपके और आपके परिवार को नुकसान नहीं पहुंचाती है | लेकिन, अगर आप मोल्ड को वहां छोड़ देंगे तो आपके पौधे की जड़ के सड़ने की सम्भावना बढ़ जाती है | [५]
    • अगर बहुत ज्यादा मोल्ड है-या वो गमले में फैल चुकी है- तो पौधे को फिर से कहीं और लगायें | इस बार उत्तम गुणवत्ता की पौटिंग सोइल (potting soil) का प्रयोग करें |
  2. एक बार मोल्ड निकाल ली हो, या आपने पौधे को फिर से लगा दिया हो, मिटटी को सूखने दें और तभी उसमें और पानी डालें | अगर आपके पौधे को गीली मिटटी चाहिए, तो उसकी सतह के सूखने तक इंतजार करें | नहीं तो, आपको 2-3 इंच नीचे तक की मिटटी के सूखने का इंतजार करना चाहिए | पौधों में पानी देने तक अपनी मिटटी को सूखने दें | [६]
  3. मोल्ड के स्पोर्स (spores) मिटटी के आस पास फैल सकते है और अगर आपने ये नहीं किया तो वो फिर वापस आ सकती है | आप दाल चीनी, बेकिंग सोडा, या एप्पल साइडर विनेगर को प्राकृतिक एंटी फंगल के तौर पर अपनी मिटटी के ऊपर डाल सकते हैं | ये मोल्ड की बढ़त को रोकता है और आपके पौधे को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है |
    एक्सपर्ट टिप

    Chai Saechao

    Plant Therapy के मालिक
    चाई साकहो सैन फ्रांसिस्को में Plant Therapy के मालिक और फाउंडर हैं और एक सेल्फ-डिस्क्राइब्ड प्लांट डॉक्टर हैं। उन्होंने 2018 में प्लांट थेरेपी के लिए दस साल की नौकरी छोड़ दी। उस समय, उनके स्टूडियो अपार्टमेंट में 250 से अधिक इनडोर प्लांट थे। वह पौधों की थेरेप्यूटिक पॉवर में विश्वास करते है, और पौधों के लिए अपने प्यार को किसी के साथ साझा करने को तैयार रहते हैं जो उन्हें सुनने और सीखने के लिए तैयार हैं।
    Chai Saechao
    Plant Therapy के मालिक

    एक्सपर्ट ट्रिक : मिटटी को प्राकृतिक पेस्टिसाइड का असर देने के लिए नीम का तेल डालें, जो की आपको किसी भी होम इम्प्रूवमेंट स्टोर पर मिल जायेगा!

  4. गंदगी जैसे सड़ते पत्ते और पेड़ों के अवशेष को मिटटी से हटाते जाएँ | इससे फंगल बढ़त होती है | जब ज़रूरी हो पौधों को काटते रहे | [७]
विधि 3
विधि 3 का 3:

इसके बाद मोल्ड की बढ़त को रोकना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. स्टेराइल सोइल (sterile soil) से शुरुआत करने से मोल्ड का होना रुक जायेगा | जब आप नया पौधा घर लायें, उसे उस मिटटी से हटा दें जिसमें वो आया था-उसमें मोल्ड हो सकती है | इस पौधे को सावधानी से निकाल कर नयी स्टेराइल सोइल में फिर लगायें | [८]
  2. अपने पौधे को लाइट और फैन की सुविधा दें | ज्यादा रौशनी से घर में रखे पौधों पर जमी मोल्ड की बढ़त को रोका जा सकता है | ये ध्यान दें की उसे काफी धूप मिल रही हो | इसके इलावा, अगर आपके पौधे को सही हवा का बहाव मिल रहा है तो उसमें मोल्ड की बढ़त की सम्भावना कम हो जाती है | बस कम सेटिंग पर एक ओस्सिल्लेटिंग फैन का प्रयोग करें | [९]
  3. पौधे में ज्यादा पानी डालने से मोल्ड की समस्या बढ़ सकती है | पानी देने से पहले देख लें की मिटटी की उपरी परत सूखी हुई है | कई बार, इसे सूखने में अधिक वक़्त लग सकता है | पौधों को नियमित तौर पर पानी देते रहने के बजाय पानी का स्तर छूकर देख लें | [१०]
  4. अपनी मिटटी से मरे हुए पत्तों और गंदगी को हटाते रहे | ये सबसे ज्यादा आपकी मिटटी और पौधों में मोल्ड की समस्या में योगदान करते हैं | अपने पौधे के मरे हुए हिस्सों को समय समय पर काटते रहे | इसके इलावा, अपने पत्तों को साफ़ रखें | नियमित तौर पर उन्हें पोंछ कर गंदगी और मिटटी से छुटकारा पाएं |

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • कागज़ की तौलिये
  • पानी
  • दाल चीनी
  • एंटी फंगल स्प्रे
  • ताज़ी, स्टेराइल पौटिंग सोइल
  • फंगिसाइड

सलाह

  • पौधों की सफाई के समय डस्क मास्क का प्रयोग ज़रूरी है ताकि आप मोल्ड और फंगिसाइडस सूंघ ना लें |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,४९३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?