आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

आप जो कुछ भी पढ़ते हैं, उसको अब्सॉर्ब करने का एक बढ़िया तरीका होता है किताब की समरी लिखना। इससे आपको जल्दी ही संदर्भ भी मिल जाता है, जिससे ज़रूरत पड़ने पर आप कभी भी उस किताब के मुख्य पॉइंट्स को याद कर सकते हैं। एक अच्छी समरी लिखने के लिए, मुख्य आइडियाज़, प्लॉट के ट्विस्ट्स, और प्रमुख कैरेक्टर्स पर नोट्स लेते हुये किताब को ध्यानपूर्वक पढ़िये। उसके बाद आप उन नोट्स का इस्तेमाल आप अपनी शानदार समरी को पहले ड्राफ़्ट करने, और उसके बाद प्रूफ़रीड करने के लिए कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

नोट्स लेना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. 1
    जब आप पढ़ें तब टेक्स्ट को एनोटेट (Annotate) करते जाइए: पढ़ते समय एनोटेट करने से जब आप समरी लिख रहे होंगे उस समय महत्वपूर्ण पैसेजेज़ को ढूँढना आसान हो जाएगा। कोई भी ऐसी चीज़ जो कनफ्यूज़ करने वाली, महत्वपूर्ण, चकित करने वाली, या इंटरेस्टिंग हो उसे सर्कल, हाईलाइट, या नोट कर लीजिये। पैसेजेज़ के बीच में दोहराव, विसंगतियाँ, और संबंधों को भी मार्क कर लीजिये।
    • अगर किताब आपकी ही हो, तब पैसेजेज़ को हाईलाइट करने या उसमें लिखने में हिचकिचाइएगा नहीं। अगर किताब आपकी न हो, तब पैसेजेज़ को मार्क करने के लिए उसकी जगह स्टिकी नोट्स का इस्तेमाल करिए।
  2. जब आप पढ़ रहे हों, तब एक नोटबुक अपने पास ही रखिए ताकि आप उस पर अपने विचार लिखते रह सकें। पढ़ते समय नोट्स लिखते रहने से आप अपने विचारों को सही रिकॉर्ड कर सकेंगे। पूरा पढ़ लेने के बाद समरी लिखने के उद्देश्य से वापस जा कर डिटेल्स को देखने की तुलना में, इससे आपका काम भी कम हो जाएगा। [1]
    • एक अच्छा विचार यह भी हो सकता है कि नोट्स के लिए आप अपने पास अनेक काग़ज़ रखें। उनमें से एक हो सकता है सामान्य इम्प्रेशंस और क्विक विचारों के लिए, दूसरा हो सकता है कैरेक्टर्स और घटनाओं की लिस्ट बनाने के लिए, और तीसरा हो सकता है किताब के मुख्य थीम और विचारों को रिकॉर्ड करने के लिए।
    • आप जिन शब्दों को नहीं समझ पा रहे होंगे, उनका हिसाब रखने के लिए भी आप नोट्स ले सकते हैं। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएँ उन शब्दों को डिक्शनरी में देखते जाइए और उनके अर्थ और परिभाषाएँ भी नोट करते जाइए।
  3. मुख्य कैरेक्टर्स की एक रनिंग लिस्ट भी बनाते रहिए: मुख्य कैरेक्टर्स के नाम और पर्सनैलिटीज़ का संक्षिप्त विवरण या प्रमुख कैरेक्टरिस्टिक्स लिख लीजिये। प्रत्येक प्रमुख कैरेक्टर की इच्छाओं तथा लक्ष्यों के संबंध में एक या दो लाइन्स शामिल कर लीजिये। इन नोट्स का इस्तेमाल करके यह सोचिए कि किस तरह से ये कैरेक्टर किताब के मुख्य थीम को चित्रित करते हैं।
    • आप किताब में होने वाली प्रमुख घटनाओं की एक टाइमलाइन भी बना सकते हैं, जिसकी विशेष ज़रूरत तब होती है जबकि क्रोनोलॉजी उलझी हुई या कन्फ़्यूजिंग हो। अगर कहानी विभिन्न प्लॉटलाइन्स में आगे-पीछे जाती रहने वाली हो तब अनेक टाइमलाइन्स बना कर रख लीजिये।
  4. ख़ुद को किताब के सागर में डूबने से बचाने के लिए, सोच लीजिये कि किताब तीन खंडों में है। कहानी में एक शुरुआत होगी, बीच का भाग होगा, और एक अंत होगा। अपने नोट्स को उसी हिसाब से ऑर्गनाइज़ करिए।
    • प्रमुख कैरेक्टर्स का परिचय देने और कहानी की सेटिंग को स्थापित करने पर शुरुआत में फ़ोकस किया जाएगा।
    • बीच में, किताब की मुख्य “समस्या” को एक्स्प्लोर किया जाएगा, चाहे वह अच्छाई और बुराई की लड़ाई हो या कोई हत्या का रहस्य।
    • अंत में किताब की मुख्य समस्या का समाधान होगा।
  5. प्रत्येक खंड का एक ख़ास थीम और उद्देश्य होना चाहिए। सोच कर देखिये कि लेखक प्रत्येक खंड में किस चीज़ पर अपना अधिकतर समय बिताता है। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करिए कि आप जान लें कि किस प्रकार सभी खंड एक दूसरे से सम्बद्ध हैं।
  6. जब आप पुस्तक पढ़ रहे हों, तब यह सोचने की कोशिश करिए कि किताब में आपको क्या सिखाया जा रहा है। ध्यान दीजिये कि क्या थीम बार बार सामने आ रहा है। यह कोई ऐसी चीज़ हो सकती है, जिसके बारे में कैरेक्टर्स हमेशा बातें करते रहते हैं, या लोगों में कोई ऐसा घातक दोष हो सकता है जिसके कारण एक के बाद एक समस्याएँ सामने आती रहती हों।
    • उदाहरण के लिए, कि लेखक पाठकों को दिखाना चाहता हो कि घमंड के कारण लोग ग़लत निर्णय ले लेते हैं। इसे दिखाने के लिए, हो सकता है कि मुख्य कैरेक्टर्स स्वयं को ऐसी परिस्थितियों में डालते रहते हों, जो उनकी सामर्थ्य से बाहर की हों, और वह भी इसलिए क्योंकि वे घमंडी और अख्खड़ हैं।
    • अगर आप कोई नॉन-फ़िक्शन किताब पढ़ रहे होंगे, तब हो सकता है कि मुख्य विचार इतिहास या समाज के संबंध में हो। हो सकता है कि लेखक पाठकों को दिखाना चाहता हो, कि फ़ास्ट फ़ूड स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं, और इसी पॉइंट को सिद्ध करने के लिए किताब में अनेक उदाहरण सामने लाये गए हों।
विधि 2
विधि 2 का 3:

ड्राफ़्ट और एडिट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. चेक कर लीजिये कि क्या आपकी समरी के लिए, लंबाई संबंधी कुछ बाध्यताएँ हैं: अगर आप अपनी समरी, अपने किसी स्कूल असाइनमेंट के लिए लिख रहे होंगे, तब शायद कोई शब्द सीमा तो होगी ही, जिससे अधिक या कम आपको नहीं लिखना होगा। कोशिश करिए कि आपकी समरी उस सीमा के जितनी निकट हो सके उतनी निकट पहुँच जाये। अगर वह बहुत छोटी होगी तब लगेगा कि आपने किताब पढ़ी ही नहीं, और अगर बहुत लंबी होगी तब लगेगा कि आप वास्तव में समरी लिख ही नहीं रहे हैं। [2]
    • उदाहरण के लिए अगर शब्दों की सीमा 200 हो, तब आप 190 से 200 शब्दों के बीच में लिखिए।
    • अगर आप समरी केवल अपने इस्तेमाल के लिए ही क्यों न लिख रहे हों, आपको ध्यान रखना होगा कि उसको जितना हो सके उतना छोटा ही रखें। 500 शब्दों से कम की समरी आपको एक त्वरित और आसान रेफरेंस टूल उपलब्ध कराती है।
  2. 2
    समरी को क्रोनोलॉजिकल क्रम में लिखिए: समरी में घटनाओं को उसी क्रम में रखा जाना चाहिए जिस क्रम में वे हुई हों। किताब के विभिन्न भागों के बीच इधर से उधर जाने को अवॉइड करिए। ओरिजिनल कहानी की इंटीग्रिटी को बनाए रखते हुये, शुरुआत में शुरू करिए और अंत में समाप्त करिए।
  3. मुख्य प्लॉट पॉइंट्स तथा कैरेक्टर्स का विवरण दीजिये: शुरू में किताब के शीर्षक तथा लेखक का परिचय देते हुये, आगे संक्षेप में बताइये कि किताब में हुआ क्या। इसमें केवल कुछ ही वाक्य लगेंगे। इसे आप परिचय समझ सकते हैं।
    • आप चाहें तो ऐसा कुछ कह सकते हैं: “जे के राउलिंग की हैरी पॉटर एंड सोरसेरर्स स्टोन में एक ऐसे छोटे, अनाथ बच्चे की कहानी कही गई है जिसे पता चलता है कि वह एक विज़ार्ड है। हॉग्वर्ट्स में छात्र के रूप में, अपने पहले वर्ष में उसे पता चलता है कि अच्छे और बुरे विज़ार्ड्स और विचेज़ से भरपूर, एक सम्पूर्ण विज़ार्डिंग विश्व का अस्तित्व है।”
  4. किताब में कहानी कैसे आगे बढ़ती है उसको बताने के लिए अपने नोट्स का इस्तेमाल करिए। कुछ वाक्यों में यह बताइये कि प्रत्येक खंड में क्या होता है, कैसे वे एक दूसरे को प्रभावित करते हैं, और वह खंड किताब के सम्पूर्ण दृष्टिकोण के लिए किस कारण महत्वपूर्ण है।
    • समरी का यह हिस्सा ऐसा हो सकता है: “किताब का पहला भाग पाठक को इस तथ्य से परिचित कराता है कि विज़ार्ड होना क्या होता है। हैरी, जिसके लिए ख़ुद भी यह दुनिया बिलकुल नई है, के साथ ही पाठक भी यह अनुभव करता है कि वह सब कितना अद्भुत है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह स्पष्ट हो जाता है कि हॉग्वर्ट्स में कुछ बुरा हो रहा है, यह पता लगाने के लिए कि वह क्या है, हैरी को नए मित्रों, रॉन तथा हरमियोनी की ज़रूरत है। किताब का अंत उन परीक्षणों और ट्रायल्स पर फ़ोकस करता है, जिनमें बिना मित्रों पर विश्वास, और माँ के प्यार के हैरी को सफलता नहीं मिलती।”
  5. अपनी समरी को यह बताते हुये समाप्त करिए कि आपके विचार से इस किताब से क्या शिक्षा मिलती है। स्वयं को यह याद दिलाने के लिए कि क्या थीम बार-बार सामने आता है, अपने नोट्स को रेफ़र करिए। इस बात को समरी का अंतिम वाक्य होना चाहिए।
    • उदाहरण के लिए: “राउलिंग ने अपनी कहानी इस्तेमाल यह दिखाने के लिए किया है कि प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भी दुष्टता पर विजय पाने के लिए मित्रता की आवश्यकता पड़ती है।”
  6. समरी को किताब का स्वाभाविक विवरण होना चाहिए। कहानी के तथ्यों पर फोकस करिए। यह सब मत लिखिए कि किताब को पढ़ कर आपको कैसा महसूस हुआ या यह कि आप लेखक के विचारों से सहमत हैं, अथवा असहमत हैं।
    • जैसे कि, आप बजाय यह कहने के कि, “यह सचमुच बुरा लग रहा है कि वोल्डेनमोर्ट भाग जाता है क्योंकि वह सबसे बुरा है और लेखक को यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि वह पकड़ा जाये,” कह सकते हैं कि, “सोरेसेरर्स स्टोन नहीं मिलने पर प्रोफ़ेसर क्विरेल और लॉर्ड वोल्डेनमोर्ट दोनों ही ग़ायब हो जाते हैं।”
  7. सुनिश्चित करिए कि आपने सभी स्पेलिंग्स सही लिखी हैं। ग्रामर की ग़लतियों को और ग़लत जगहों पर लगाए हुये कॉमाज़ को ढूँढने के लिए समरी को बोल कर पढ़िये। शब्दों की गिनती को दो बार चेक करिए। [3]
    • स्पेल-चेक पर भरोसा मत करिए क्योंकि वह कंटेक्स्ट का ध्यान नहीं रख सकता है और न ही “there,” “their,” और “they’re” के ग़लत इस्तेमाल जैसी ग्रामर की ग़लतियों को पकड़ सकता है।
    • हो सकता है कि आप समरी किसी बुक क्लब, या अपने इस्तेमाल के लिए लिख रहे हों। ऐसी परिस्थितियों में एडिट करना कोई बड़ा काम नहीं होगा, तब भी आप यह तो चाहेंगे ही कि आपकी समरी समझी जा सके। यह सुनिश्चित करने के लिए, कि वह स्पष्ट रूप से लिखी गई है, उसे एक सरसरी नज़र से पढ़ कर देखिये।
  8. ख़ास तौर पर अगर आपकी समरी स्कूल के लिए लिखी जा रही हो, तब किसी मित्र या परिवार के सदस्य द्वारा उसे पढ़ लेने देना अच्छा होगा। वे ऐसी ग़लतियों को पकड़ सकते हैं जो आपसे छूट गई होंगी। अगर आप साथ में पढ़ने वाले किसी दूसरे छात्र से ही मदद लेंगे, तब आप लोग एक दूसरे की मदद करने के लिए आपस में समरीज़ एक्सचेंज भी कर सकते हैं!
विधि 3
विधि 3 का 3:

ध्यान से पढ़ना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बिना किसी बाधा के पढ़ने के लिए कोई शांत जगह ढूंढ निकालिए: टीवी से दूर कोई स्पॉट खोज लीजिये। अपने फ़ोन को साइलेंट पर करिए, और उसे अपने से दूर कहीं ऐसी जगह रख दीजिये जहां वह आपको ललचा न सके। केवल किताब पर फ़ोकस करिए, और आप जो समय उसे पढ़ने में लगाने वाले हैं उसे एंजॉय करिए।
    • आपको यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि पढ़ते समय आप किसी लैंप या खिड़की के पास हों, ताकि पढ़ते समय आप अपनी आँखों को प्रकाश की कमी के कारण स्ट्रेन न करें।
  2. ताकि आपके ऊपर बहुत बोझ न हो जाए किताब को 20-मिनट के सेशन्स में पढ़िये। अगर आप किताब को पढ़ना वास्तव में एंजॉय करते हैं, तब एक बार में एक या दो घंटे भी पढ़ सकते हैं। इस तरह से आप किताब को धीरे-धीरे प्रोसेस कर सकेंगे।
  3. अगर आप किसी डेडलाइन के अंतर्गत काम कर रहे हों, तब काफ़ी समय निकाल कर रख लीजिये: आप नहीं चाहेंगे कि किताब को पढ़ने और समरी को लिखने के लिए आपको रात भर जागने की ज़रूरत पड़े। कोशिश करिए कि छोटी किताबों के लिए कम से कम दो हफ़्ते का और बड़ी किताबों के लिए एक महीने का समय लें। पढ़ने के लिए प्रतिदिन कुछ समय ज़रूर निकालिए।
    • अगर यह किसी स्कूल असाइनमेंट या बुक क्लब के लिए है, तब जैसे ही असाइन किया जाये, वैसे ही किताब पढ़ना शुरू कर दीजिये। आपके टीचर या ग्रुप लीडर ने संभवतः हिसाब लगा लिया होगा, कि आपको बिना उसके लिए तनावग्रस्त हुये, किताब को पूरा पढ़ने और समरी लिखने में कितने हफ़्ते लगेंगे, लगने वाले हैं।
  4. महत्वपूर्ण पैसेजेज़ को स्पॉट करना आसान होना चाहिए। अगर आप ध्यान देते हैं कि मुख्य कैरेक्टर को कोई बड़ा एहसास हो रहा है या कहानी में एकाएक कोई प्लॉट ट्विस्ट आता है, तब किताब में उन पैराग्राफ़्स को फिर से पढ़िये। [4]
    • आम तौर पर इन पैराग्राफ़्स में किसी विवरण पर फ़ोकस नहीं किया गया होगा। इसकी जगह उनमें प्लॉट का टर्निंग पॉइंट, कोई दुखद घटना, या किसी संघर्ष के समाधान को कवर किया गया होगा।
  5. प्रमुख कैरेक्टर्स वे होंगे, जिनके एक्शन, ग़लतियाँ, और भावनाएँ किताब के मुख्य मुद्दे होते हैं। जब टेक्स्ट में वे सामने आयें, तब विशेष ध्यान दीजिये। [5]
  6. जब आप समरी लिख रहे होते हैं तब आपसे यह आशा नहीं की जाती है कि आप सेकंडरी कैरेक्टर्स, विवरणों या माइनर प्लॉट पॉइंट्स की छोटी-छोटी बातों को भी उसमें शामिल करेंगे। हालांकि आपको तब भी किताब के इन भागों को पढ़ना चाहिए, और उन पर ध्यान देना चाहिए, मगर सामान्यतः समरी में उनकी कोई केंद्रीय भूमिका नहीं होती है।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,३३२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?