आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

फिल्मों और किताबों में जब किसी के हाथ को किस किया जाता है, तो ये बहुत क्यूट लगता है, लेकिन क्या ऐसा अभी भी किया जाता है? अच्छा सवाल है! यह आमतौर पर स्थानीय स्थिति और संस्कृति पर निर्भर करता है, लेकिन आप जब किसी का हाथ पर किस करने का सोचें, तब आपको कुछ सामान्य नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। आपकी मदद के लिए इस गाइड में आपके लिए हाथ पर किस करने के बारे में पूछे जाने वाले कुछ सबसे आम सवालों के जवाब दिए हैं। (How to Kiss Someone on the Hand in Hindi)

विधि 1
विधि 1 का 6:

किसी का हाथ चूमने का सही शिष्टाचार क्या है? (What's the proper etiquette for hand-kissing?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने होठों को दूसरे व्यक्ति के हाथ की सतह पर थोड़ी देर के लिए धीरे से रगड़ें: अपने एक या दोनों हाथों से उस व्यक्ति का हाथ पकड़ें, फिर उसे धीरे से पकड़ें। सावधान रहें और धीरे से अपने होंठों को उनके हाथ के ऊपर के बीच के भाग में एक बार स्पर्श करें। यदि वो आपको असहज लग रहे हैं, तो आपको अगली बार ऐसा नहीं करना चाहिए। [१]
    • परंपरागत रूप से, हाथ पर चुंबन धीरे से किया जाता है, लगभग हवा को चूमने की तरह।
    • क्योंकि आजकल हाथ पर किस करना आम नहीं रह गया है, इसलिए आप दूसरे व्यक्ति को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। ऐसे में किसी ऐसे व्यक्ति की प्रतिक्रिया के बारे में पहले से अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होगा, जो आपके किए की वजह से चौंक गया था। तो, इस बात का ध्यान रखें!
विधि 2
विधि 2 का 6:

किसको हाथ से किस करना शुरू करना चाहिए? (Who’s supposed to initiate hand-kissing?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. परंपरागत रूप से, एक महिला चुंबन के लिए अपना हाथ देकर इसकी शुरुआत करती है: हाथ पर किस करने का अब कई जगहों पर पॉपुलर नहीं है। यूरोप में, हाथ से चूमना कम आम होता जा रहा है, लेकिन परंपरा पूरी तरह से गायब नहीं हुई है, खासकर उच्च वर्ग के बीच। एक धनी वृद्ध यूरोपीय महिला अभी भी एक पुरुष को चुंबन के लिए अपना हाथ दे सकती है, लेकिन इसकी बहुत कम संभावना है। [२]
    • जब आप किसी से मिलते हैं, विशेष रूप से भारत में, आप अपने हाथ को चूमने की पेशकश करते हैं, तो आप थोड़े अजीब या अलग कल्चर के लग सकते हैं!
  2. 2
    आजकल के समय में, किस करने वाले को शायद इसकी शुरुआत करना पड़ सकती है: भारत में तो ऐसी संभावना बहुत कम है कि कोई किसी को किस करने के लिए अपने हाथ आगे कर दे। यूरोप में, एक पुरुष एक महिला के हाथ पर चुंबन शुरू कर सकता है क्योंकि यह अभी भी कुछ देशों में एक परंपरा है। [३]
    • जैसे, यदि आप वियना में एक भव्य ओपेरा प्रोग्राम में भाग लेने वाली महिला हैं, तो एक पुरुष अभिवादन के रूप में आपका हाथ चूम सकता है। यह एक परंपरा और सम्मान है। [४]
विधि 3
विधि 3 का 6:

क्या किसी महिला के हाथ पर किस करना सही है? (Is it okay to kiss a woman's hand?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आप उस महिला को जानते हैं और आपको लगता है कि उसे ये अच्छा लगेगा, तो आप कर सकते हैं: यदि आप इसके पहले उससे कभी नहीं मिले हैं, तो उसके हाथ पर किस करना शायद थोड़ा अजीब लग सकता है। कुछ महिलाएं हाथ पर किस करना क्यूट या अच्छा समझती हैं, जबकि कुछ इसे एक ओल्ड-फैशन रिवाज समझती हैं और इसे शायद वो ठीक से नहीं लेंगी। [५]
    • अगर आप यूरोप में गए एक भारतीय पुरुष हैं, और आपने इसके पहले कभी किसी के हाथ पर किस नहीं किया है, तो अभी इस आदत को अपनाने की कोशिश न करें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो ये बहुत अजीब लग सकता है। [६]
विधि 4
विधि 4 का 6:

क्या एक महिला के लिए किसी पुरुष का हाथ चूमना अजीब है? (Is it weird for a woman to kiss a guy’s hand?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. परंपरागत रूप से, एक महिला ने कभी भी पुरुष के हाथ को किस नहीं किया है, बशर्ते कि वो पुरुष रॉयल न हो: हालांकि, आजकल जेंडर के लिए भूमिकाएँ पहले के समान नहीं होती हैं। अगर आप ऐसी महिला हैं जो किसी का हाथ चूमना चाहती हैं, चाहे वह पुरुष हो या महिला, तो आप ऐसा कर सकती हैं! बस याद रखें कि हर कोई इस प्राचीन परंपरा के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देगा। [७]
    • अगर यह व्यक्ति आपका साथी है, तो यहाँ पर महिला या पुरुष क्या करेगा, ये भूमिका कोई मायने नहीं रखती। आमतौर पर आपके साथी को यह आपका एक बहुत स्वीट जेस्चर लगेगा।
विधि 5
विधि 5 का 6:

आपके द्वारा किसी के हाथ पर किस करने का मतलब क्या होगा? (What does it mean if you kiss someone on the hand?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह आम तौर पर एक रोमांटिक सॉफ्टनेस या प्रशंसा का संकेत देता है: [८] हाथों को किस करना एक प्राचीन रिवाज है। इसलिए अगर कोई लड़का पहली डेट पर आपका हाथ चूमकर स्वागत करता है, तो हो सकता है कि वह पुराने जमाने की शिष्टता दिखा रहा हो। अगर आपका साथी आपका हाथ पकड़ता है और उसे किस करता है, तो यह एक इशारा है जो प्यार और प्रशंसा को दर्शाता है। [९]
    • यदि आप पुराने जमाने के विनम्र इशारों को पसंद नहीं करते हैं, तो बस उसे विनम्रता से बता दें कि यह आपको असहज करता है और इसे लेकर हंस दें, ताकि व्यक्ति बहुत शर्मिंदा न हो।
    • कुछ जगहों पर मजाक के अलावा किसी के हाथ को इस तरीके से चूमने का कोई कारण नहीं है।
विधि 6
विधि 6 का 6:

हाथ को किस करने का और क्या मतलब होता है? (What else could hand-kissing mean?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कुछ यूरोपीय देशों में, किसी का अभिवादन करने के लिए हाथ से किस करना एक आसान तरीका है: एक यूरोपीय लड़के के लिए आपके हाथ को चूमना असामान्य नहीं है, खासकर अगर वह बूढ़ा हो। यदि आप यूरोप में हैं और ऐसा होता है, तो प्रवाह के साथ चलें क्योंकि यह काफी सामान्य परंपरा है। यदि आप भारत में हैं और एक यूरोपीय व्यक्ति आपके हाथ को चूमने की कोशिश करता है, तो आप या तो इसे जाने दे सकते हैं या संक्षेप में बता सकते हैं कि यह परंपरा यहाँ पर नॉर्मल नहीं है। [१०]
    • अभिवादन के रूप में हाथों को चूमने की परंपरा अभी भी इटली, स्पेन और ऑस्ट्रिया जैसे यूरोपीय देशों में हो सकती है। [११]
  2. 2
    ऐतिहासिक रूप से, यह उच्च पद के लोगों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए किया गया था: उदाहरण के लिए, इंग्लैंड में, एक नागरिक के लिए घुटने टेकना, क्वीन के हाथ को और चूमना पूरी तरह से सामान्य है। कैथोलिक सिद्धांत में, पोप की अंगूठी को चूमना एक जीवित परंपरा है। यूरोप में, महिलाओं को चुंबन के लिए हाथ देने की आदत होती है जब वे सामाजिक रूप से "अपने नीचे" के पुरुषों का अभिवादन करती हैं। [१२]
    • उदाहरण के लिए, 17वीं या 18वीं शताब्दी में, एक पुरुष के लिए नोबल वर्ग की महिला का हाथ चूमना काफी स्वाभाविक था।

संबंधित लेखों

एक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
फ़ोन सेक्स करें
अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
किसी लड़की को इम्प्रेस करें
अपने पार्टनर का मूड बनाएँ (Kaise Partner ka Mood Banaye)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,९७१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?