आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

मछली फ्रीजर या रेफ्रीजिरेटर दोनों में ही ताज़ी बनी रहती है, और खाने से पहले आप उन्हें इनमें से किसी में भी रख सकते हैं | लेकिन, अंत में वो ख़राब हो जायगी, जब उसे पकाने के लिए सुरक्षित या ताज़ा नहीं माना जा सकता है | ये पता करने के लिए की मछली खराब हो गयी है, आपको पैकेजिंग पर लिखी सैल बाई (sell by) तारीख, स्थान जहाँ मछली को रखा था, और उसकी महक और बनावट का जायजा लेना होगा | फ़ूड पॉईजनिंग से बचने के लिए, जैसे ही उसमें ख़राब होने के संकेत देखें उस मछली को निकाल कर फैंक दें |

विधि 1
विधि 1 का 3:

सैल बाई (sell by) तारीख पढ़ना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अनपकी मछली को सैल बाई (sell by) तारीख के दो दिन बाद फैंक दें: अनपकी मछली रेफ्रीजिरेटर में ज्यादा देर तक सलामत नहीं रहती है, और सैल बाई तारीख के निकलते ही वो खराब होने लगते हैं | पैकेजिंग पर सैल बाई तारीख को ध्यान से पढ़ें | अगर तारीख से एक या दो दिन निकल चुके हैं, तो मछली को फैंक दें | [१]
    • अगर आप चाहते हैं रेफ्रीजिरेटर में रखी मछली की एक्स्पिरेशन कम हो जाये, तो उसे फ्रीजर में रखें |
    • अगर आपकी मछली में सैल बाई तारीख के बजाय यूज़ बाई तारीख है, तो उस मछली को उस तारीख के बाद नहीं रखें | “यूज़ बाई (Use-by)” का मतलब है की उस तारीख के बाद मछली खराब होने लग जाएगी |
  2. पकी हुई मछली को सैल बाई तारीख के बाद 5 या 6 दिन तक रखें: अगर आपने पकी हुई मछली खरीदी है- या अपनी खुद की मछली पकाई है- और फिर एक एयरटाइट कंटेनर में उसे स्टोर करके रखा है, तो वो अनपकी मछली से ज्यादा दिन तक रखी जा सकती है | लेकिन अगर आपने मछली सैल बाई तारीख के 5-6 दिन निकलने के बाद भी मछली को नहीं खाया है, तो आप को उसे फैंकना पड़ेगा | [२]
    • अगर आपको पहले से पता है की आप एक्सपायरी से पहले मछली को नही खा पाएंगे, तो एक्स्पिरेशन को स्थगित करने के लिए उसे फ्रीजर में रख दें |
    • अगर आप पकाने के बाद मछली की पहली पैकेजिंग को फैंकने की सोच रहे हैं, तो सैल बाई तारीख लिख लें ताकि उसे फैंकने के बाद भी आप तारीख को नहीं भूलें |
    • आप सैल बाई तारीख को एक स्टिकी नोट पर लिख कर उस टप्परवेयर पर चिपका सकते हैं जिसमें मछली रखी हुई है | इसके इलावा, तारीख को फ्रिज के दरवाज़े पर लगे नोटपैड पर भी लिख सकते हैं |
  3. फ्रोज़न मछली को सैल बाई तारीख से 6 से 9 महीने आगे तक रखें: चाहे वो अनपकी हो या पकी हुई, फ्रोज़न मछली रेफ्रीजिरेटर में रखी मछली से ज्यादा लम्बे समय तक सही बनी रहेगी | लेकिन स्मोक्ड सैलमन (smoked salmon) इस नियम से विपरीत होती है | फ्रीज़र में भी, स्मोक्ड सैलमन ज्यादा से ज्यादा 3 से 6 महीने तक सलामत बनी रह सकती है | [३]
    • चाहे आपने सैलमन को कच्चा खरीदा है या उसको पका लिया है, आप चाहे तो उसे खुद से फ्रीज़ कर सकते हैं | सैलमन को फ्रीज़ करने के लिए, मछली के टुकड़ों को प्लास्टिक व्रैप की परत में लपेट लें, या किसी एयर टाइट प्लास्टिक बैग में रख लें | [४]
विधि 2
विधि 2 का 3:

मछली का आंकलन करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अनपकी मछली पर चिकनी परत महसूस करने की कोशिश करें: जैसे मछली समय के साथ ख़राब होने लगती है, उसकी परत गीली होती जाएगी और अंत में उसके ऊपर एक चिकनी सी परत बन जाएगी | ये एक पक्का संकेत है की आपकी मछली ख़राब हो रही है | एक बार मछली पूरी तरह से खराब हो गयी हो, मीट पर मोजूद गीली सी परत मोटी होकर फिसलनी लगने लग जाएगी | [५]
    • जैसे ही आपको ये गीले परत बनती दिखे आप ताज़ा मछली को भी फैंक दें |
    • पकी हुई मछली में ये गीली परत नहीं बनेगी, फिर चाहे वो ख़राब ही क्यूँ नहीं होने लगी हो |
  2. कोई भी मछली-पकी या अनपकी- मछली जैसी ही महक देती है | लेकिन रेफ्रीजिरेटर में रखी मछली जो ख़राब होने लगी है उसमें अजीब सी मछली की महक आने लगेगी | अगर ज्यादा समय निकल गया हो तो, ये मछली की महक सड़ते हुए मीट की महक जैसी प्रतीत होगी | [६]
    • जैसे जैसे मछली ख़राब होती जाएगी, ये तीखी बदबू और तीव्र होती जाएगी | इससे बेहतर है की जैसे ही मछली “अलग” सी महकने लगे उसको फैंक दें |
  3. मछली का मीट आम तौर पर हल्का गुलाबी या सफ़ेद रंग का होता है, और उसके ऊपर पतली और साफ़ लिक्विड की परत होती है | जैसे ताज़ी और रेफ्रीजिरेटर में रखी मछली का समय बढ़ता है और वो खराब होने लगती है उस मीट का रंग चमकीला, या दूधिया दिखने लगेगा | मछली के ये दूधिया हिस्से नीले और स्लेटी रंग में भी परिवर्तित हो सकते हैं | [७]
    • अगर आपने अपनी मछली पहले ही पका ली है, तो वो दूधिया रंग नहीं पकड़ेगी | ये ऍक्स्पायरेशन का संकेत सिर्फ अनपकी मछली पर लागू होता है |
  4. अगर आपने फ्रीजर में मछली 9 महीने से ज्यादा समय के लिए रखी है, तो वो फ्रीज़र बर्न के संकेत दिखाने लगेगी | मछली की सतह पर बर्फ के क्रिस्टल ढूँढें, और इसके इलावा बदरंग धब्बे भी देखें | [८] फ्रीजर बर्नड खाने को फैंक दें |
    • कायदे से फ्रीजर बर्नड खाना खाने योग्य होता है, और वो आपको बीमार नहीं बनाएगा | लेकिन, जैसे ही फ्रीजर बर्न की अवधि बढती है, मछली अपना स्वाद खो देती है और उसकी बनावट दानेदार हो जाएगी |
विधि 3
विधि 3 का 3:

एक्स्पायिर्ड सैलमन की पहचान करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ध्यान दें की क्या मीट के ऊपर मोजूद सफ़ेद रेखाएं गायब हो गयी हैं: सैलमन, अन्य मछलियों की प्रकार से भिन्न, उन पतली सफ़ेद रेखाओं से पहचानी जाती है जो उसके मीट की परतों को अलग दिखाती हैं | ये रेखाएं इस बात की और इशारा करती हैं की मछली अभी भी ताज़ी और खाने योग्य है | अगर आप देखें की ये सफ़ेद रेखाएं गायब हो गयी हैं- या वो थोड़ी स्लेटी रंग में परिवर्तित हो गयी हैं- इसका मतलब सैलमन ख़राब हो चुकी है | [९]
  2. खाने योग्य ताज़ी सैलमन छूने में सख्त होनी चाहिए | अगर आपके रेफ्रीजिरेटर में रखी सैलमन गीली सी, नम्र या पिलपिली हो गयी है, तो शायद वो एक्स्पायिर हो गयी है | [१०]
    • सैलमन के ऊपर मोजूद सफ़ेद रेखाएं उसकी सख्त होने के इलावा ताजगी का सबूत होती है | एक बार रेखाएं धुंधली पड़ जाएँ, मीट का पिलपिला होना तय है |
  3. अन्य प्रकार की मछलियों से भिन्न, जैसे सैलमन का वक़्त निकलता है और वो ख़राब होने लगता है, उस के अपर बदरंग धब्बे पड़ने लगेंगे | मीट की सतह को ध्यान से देखें | अगर आपको कोई ऐसा धब्बा दिखे जो अधिकतर सैलमन के गुलाबी रंग से भिन्न रंग का है, तो शायद आपकी मछली एक्स्पायिर हो चुकी है | [११]
    • सैलमन पर मोजूद धब्बे अक्सर गहरे रंग के होंगे | लेकिन, खराब सैलमन पर छोटे सफ़ेद रंग के धब्बे भी पड़ सकते हैं |

सलाह

  • कैंड फिश कई सालों तक रखी रहती है | कैंड टूना (tuna), अन्कोवीस (anchovies), और सारडाइन (sardine) केन पर छपे सैल बाई तारीख के दो से पांच साल बाद तक चल सकती है | अगर आपके पास एक्सपायरी के पांच साल बाद की कैंड मछली है, तो उसे फैंकना बेहतर है | [१२]
  • अगर कैंड मछली की सैल बाई तारीख के बजाय यूज़ बाई तारीख है, तो सैलमन को यूज़ बाई तारीख से पहले खाने की कोशिश करें |
  • क्योंकि सैलमन अन्य कैंड मछली से ज्यादा जल्दी ख़राब होती है, कैंड सैलमन आपकी पैंट्री में सिर्फ 6 से 9 महीने तक रह सकती है | [१३]

चेतावनी

  • जब शक हो, उस मछली को फैंक दें जो आपको लग रहा है ख़राब हो गयी है | फ़ूड पोइज़निंग से बचना एक बेहतरीन विचार रहता है |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,१७८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?