आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

बीट्स या चुकंदर महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनमे उत्कृष्ट डिटोक्सीफायिंग गुण होते हैं | ये बनाने में आसान हैं और एक कम कैलोरी की ट्रीट के लिए थोड़े से बटर या थोड़ी सी दालचीनी छिड़ककर एक स्वादिष्ट डिश के रूप में खाए जा सकते हैं | युवा चुकंदर खाने के लिए सबसे अच्छे होते है इसलिए छोटे चुकंदर चुने जिनमे पत्तियां लगी हुई हों | इस लेख में चुकंदर को उबालने, भूनने, और छीलने के निर्देश दिए गये हैं और इसमें चुकंदर की सलाद और चुकंदर ग्रेटिन बनाने की विधियाँ भी दी गयी हैं |

सामग्री

  • एक गुच्छा चुकंदर, छिला और भुना हुआ
  • 1/2 कप लाल प्याज़ टुकड़ों में कटी हुई
  • 2 बड़ी चम्मच ऑलिव ऑइल
  • 2 बड़ी चम्मच नीम्बू का रस
  • नमक और मिर्च
  • ग्रीन सलाद

बीट या चुकंदर ग्रेटिन

  • एक गुच्छा चुकंदर उबले और छीले हुए
  • 2 अंडे
  • 1/2 कप दूध
  • 1/3 कप ग्रूयर चीज़, किसा हुआ
  • 1 पिसी हुई कली लहसुन
  • नमक और मिर्च
विधि 1
विधि 1 का 3:

चुकंदर को पकाने की विधि

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    चुकंदर को भूनना, इसके स्वाद को बाहर लाने और पोषक तत्वों को सुरक्षित रखने का एक स्वादिष्ट तरीका है | भुना हुआ चुकंदर सलाद के साथ बहुत अच्छा लगता है लेकिन अकेला भुना हुआ चुकंदर भी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है |
    • चुकंदर को रगड़ें और सारी धूल-मिट्टी हटा दें |
    • एक नुकीले चाकू के द्वारा चुकंदर से ऊपरी हरे हिस्से की काट-छांट करें |
    • ओवन को 400 डिग्री फ़ारेनहाइट (304 डिग्री सेल्सियस) पर प्रीहीट करें |
    • चुकंदर को ओलिव ऑइल में मलें और नमक और मिर्च छिडकें |
    • एक एलुमिनियम फॉयल लगे हुए रोस्टिंग पैन में चुकंदर डालें और चुकंदर को भी एक अन्य फॉयल की शीट से ढँक दें |
    • इस पैन को ओवन में रखें और कम से कम 1 घंटे के लिए भुनने या रोस्ट होने दें | चुकंदर भुन गये हैं या नहीं, इसका टेस्ट करने के लिए एक काँटा या फोर्क इसके अंदर चुभाकर देखें | अगर आपको कोई अवरोध अनुभव हो तो इन्हें और भुनने दें | अगर इनका मांसल भाग नर्म हो गया है तो ये भुन चुके हैं |
    • जब चुकंदर ठन्डे हो जाएँ, उनकी बाहरी स्किन को छीलकर निकल दें | इन्हें एक रेसिपी में प्रयोग करें या सादा ही परोसें |
  2. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    उबलने के परिणामस्वरूप चुकंदर नर्म और नमीयुक्त हो जाते हैं |
    • चुकंदर से पत्तियों को काटकर अलग कर दें लेकिन सावधानी से लगभग 2 इंच पत्तियों को तने से लगा रहने दें | यह पकाते समय ब्लीडिंग से सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरी है |
    • चुकंदर को एक बर्तन में रखें और पानी से ढँक दें और पानी में उबाल आने दें |
    • जब तक ये कांटे से आसानी से दबने न लगें तब तक इन्हें उबालें |
    • जब चुकंदर लगभग तैयार हों तब सिंक या बड़े बाउल को बहुत ठन्डे पानी से भर दें |
    • चुकंदर को गर्म पानी से निकाल लें और फिर ठन्डे पानी में डाल दें |
  3. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    जब चुकंदर पकड़ने लायक ठन्डे हो जाएँ तब इन्हें अपने हाथों में पकड़ें और अपने अंगूठे के उपयोग से चुकंदर को दबाकर उसकी स्किन निकालें |
  4. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    अपनी पसंद के अनुसार चुकंदर में मसाले डालें और परोसें या इन्हें एक रेसिपी में प्रयोग करें |
विधि 2
विधि 2 का 3:

चुकंदर की सलाद की रेसिपी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    ऊपर दी गयी विधि के अनुसार चुकंदर को भूनें और छीलें |
  2. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    छिले हुए चुकंदर को निवाले के आकार के टुकड़ों (बाईट साइज्ड चंक्स) में काटें: इन्हें एक बाउल में रखें |
  3. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    चुकंदर में एवोकाडो और प्याज डालकर हिलायें (टॉस करें) |
  4. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    एक छोटे बाउल में, ओलिव ऑइल, नीम्बू का रस, नमक और मिर्च मिलाएं: स्मूथ होने तक फेंटें |
  5. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    इस ड्रेसिंग को चुकंदर, एवोकाडो और प्याज़ के ऊपर डालें: एक साथ मिलाकर हिलाएं या टॉस करें |
  6. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    ग्रीन सलाद के ऊपर चुकंदर का मिश्रण रखें | एडिशनल ड्रेसिंग के साथ इसे परोसें |
विधि 3
विधि 3 का 3:

चुकंदर ग्रेटिन की रेसिपी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    ऊपर वर्णन की गयी विधि के अनुसार, चुकंदर को उबालें और छीलें: इन्हें ¼ इंच की डिस्क के रूप में काटें |
  2. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    ओवन को 400डिग्री फ़ारेनहाइट (304 डिग्री सेल्सियस) पर प्रीहीट करें |
  3. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    डिश में कटे हुए चुकंदर रखें और ज़रूरत हो तो एक के ऊपर एक रखें | आवश्यकता के अनुसार कई परतें बनायें |
  4. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    एक छोटे बाउल में, चुकंदर के साथ अंडे, दूध, लहसुन, ग्रूयर चीज़ और एक चुटकी नमक और मिर्च डालकर एक साथ मिलाएं |
  5. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    बेकिंग डिश में चुकंदर के ऊपर इस मिश्रण को डालें |
  6. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    डिश को ओवन में रखें और 35 मिनट के लिए बेक होने दें या जब तब ग्रेटिन ब्राउन और बुलबुले वाला न हो जाये तब तक बेक करें |
  7. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    अब परोसने से पहले डिश को 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें |
  8. Watermark wikiHow to चुकंदर को छीलें और पकाएं

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १३,७८९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?