आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
यदि आपकी गर्लफ्रेंड की आदत आपको "डैडी" बुलाने की है, तो आप शायद थोड़ा कन्फ़्यूज या हैरान होंगे। लेकिन आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप चैन की साँस ले सकते हैं—ये एक बहुत कॉमन पैट नेम (pet name) यानि निकनेम है, और इस बात का एक संकेत भी है कि वो सच में आपको बहुत पसंद करती है! भले ये अभी थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन उम्मीद है कि बहुत जल्दी ये आपको समझ आ जाएगा। वो ऐसा क्यों करती है और इस बात में चिंता करने जैसी कोई बात क्यों नहीं है, ये जानने के लिए आगे पढ़ते जाएँ। (Why Does Your Girlfriend Call You Daddy? What She Means and How to Respond)
चरण
विधि 1
विधि 1 का 4:
गर्लफ्रेंड आपको डैडी क्यों बुलाती है (Why does my girlfriend call me daddy?)
-
वो आपको पसंद करती है और आपके आसपास सुरक्षित महसूस करती है: आमतौर पर कहा जाए तो डैड अक्सर केयरिंग, प्यार करने वाले और सुरक्षा करने वाले होते हैं। आपको "डैडी" कहना दिखाता है कि आप भी उसके लिए ये सभी काम करते हैं! ये एक अच्छी बात है, और वो ऐसा इसलिए कर रही है, क्योंकि वो आपके आसपास कम्फ़र्टेबल फील करती है, इसलिए ऐसा न मान लें कि ये कोई समस्या की बात है। उसके आपको डैडी बोलने का मतलब ये नहीं है कि वो आपको उसका डैड ही मान रही है! [१] X रिसर्च सोर्स
- वैसे तो "डैडी" का मतलब अक्सर "फादर" होता है, लेकिन लोग अक्सर "बॉस", "प्रोटेक्टर" या "प्रोवाइडर" को भी पुकारने के लिए इस नाम का इस्तेमाल करते हैं। उसके द्वारा आपको डैडी कहने का कारण निश्चित रूप से पहला वाला नहीं है।
-
उसे आपका मजबूत और निर्णायक होना काफी पसंद है: यह सच है या नहीं, आमतौर पर माता-पिता के रिश्ते में अक्सर पिता को 'मजबूत' 'पेरेंट' माना जाता है। माता की तुलना में पिता बच्चों पर "सख्त" होने के लिए जाने जाते हैं। वह आपको यह दिखाने के लिए डैडी कह सकती है कि वह सोचती है कि आप रिश्ते में प्रमुख व्यक्ति हैं, जिसे वह शायद पसंद करती है। [२] X रिसर्च सोर्स
- कुछ लोग रिश्ते में "फॉलोअर" बनना पसंद करते हैं। उन्हें किसी और के नेतृत्व में मिलने वाली आराम और सुरक्षा की भावना पसंद आती है। भले ही आपके लिए ये बात कुछ न लगती हो, लेकिन उसके लिए ये बहुत बड़ी बात है।
-
शायद इससे उसे एक्साइटमेंट फील होता है: यदि वो आप दोनों के इंटीमेट होने के दौरान आपको ये कहती है, तो संभावित रूप से ये उसे सेक्सुअली एक्साइटेड करने का काम करता है। बहुत से लोग अपने पार्टनर को बेड पर लीड करते देखना पसंद करते हैं। यदि उसे आपके द्वारा लीड किया जाना पसंद है, तो आप दोनों के इंटीमेट होने के दौरान शायद वो खुद को आप को सौंप देगी। [३] X रिसर्च सोर्स
विधि 2
विधि 2 का 4:
क्या उसका आपको डैडी कहना एक बुरा संकेत है (Is calling me daddy a red flag?)
-
नहीं, इसमें चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है: आजकल डैडी काफी ज्यादा कॉमन पैट नेम बनते जा रहा है और महिलाओं के द्वारा अपने पार्टनर को इस नाम से पुकारा जाना कोई अजीब बात नहीं है। ऐसी अफवाह है कि जो महिलाएं अपने पार्टनर को "डैडी" कहती हैं, उन्हें अपने पिता के साथ रिश्ते की समस्या होती है, लेकिन जरूरी नहीं कि ऐसा ही हो। कई सारी महिलाएं केवल एक पैट नेम की तरह इसे पसंद करती हैं! [४] X रिसर्च सोर्स
-
यदि आप इसके बारे में सोचें, तो असल में आपकी गर्लफ्रेंड का आपको डैडी पुकारना एक अच्छा संकेत हो सकता है: बहुत से लोग जब अपनी गर्लफ्रेंड को प्रोटेक्ट करते हैं, तब वो खुद को एक हीरो की तरह समझते हैं और अपने बच्चों को प्रोटेक्ट करना डैड की जिम्मेदारियों में से एक है। यदि आपकी गर्लफ्रेंड आपको डैडी कहती है, तो वो इशारा कर रही है कि आप उसे खुश और सुरक्षित रख रहे हैं। इस नजरिए से, सच्चाई ये है कि उसका आपको ये बताने की कोशिश करना कि आप उसे खुश करते हैं, यह एक संकेत है कि वह वास्तव में आपकी परवाह करती है। [५] X रिसर्च सोर्स
-
रिलेशनशिप में पैट नेम का इस्तेमाल किया जाना अच्छा संकेत माना जाता है: प्रोफेशनल थेरेपिस्ट, काउंसलर और साइकोलॉजिस्ट, ये सभी आमतौर पर सहमति जताते हैं कि पैट नेम का इस्तेमाल किया जाना एक हेल्दी, फंक्शनल रिलेशनशिप का संकेत है। [६] X विश्वसनीय स्त्रोत PubMed Central स्त्रोत (source) पर जायें हालांकि पैट नेम के संबंध में आपकी गर्लफ्रेंड की पसंद शायद आपको थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन ये उसके द्वारा पैट नेम का इस्तेमाल किया जाना ही एक अच्छा संकेत है। [७] X रिसर्च सोर्स
- यदि रिलेशनशिप में बाकी सब ठीक चल रहा है, तो फिर आपके सामने चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। ये उसकी बस एक छोटी सी आदत है!
रेफरेन्स
- ↑ https://www.instyle.com/reviews-coverage/why-your-friends-are-calling-hot-guys-daddy
- ↑ https://dc101.iheart.com/content/2018-01-12-women-are-really-getting-into-the-daddy-fetish/
- ↑ https://dc101.iheart.com/content/2018-01-12-women-are-really-getting-into-the-daddy-fetish/
- ↑ https://www.instyle.com/reviews-coverage/why-your-friends-are-calling-hot-guys-daddy
- ↑ https://hernorm.com/boyfriend-wants-me-to-call-him-daddy/
- ↑ https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5926812/
- ↑ https://newrepublic.com/article/117881/why-do-people-call-significant-others-baby
- ↑ https://newrepublic.com/article/117881/why-do-people-call-significant-others-baby
- ↑ https://www.instyle.com/reviews-coverage/why-your-friends-are-calling-hot-guys-daddy