आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

शर्मीले लड़के अक्सर बहुत संकोची और समझने में बहुत मुश्किल हो सकते हैं। आमतौर पर, क्योंकि वो बहुत ज्यादा सेल्फ-कान्शस होते हैं, इसलिए वो अलग तरह के नियमों के साथ अपने दिल के अंदर की बातें बयां करते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

शुरुआत करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. 1
    सीधे जाकर उससे मत पूछ लें कि वो आपको पसंद करता है: एकदम से सामना होने से शर्मीले लड़के नर्वस हो जाते हैं। ऐसे में न सिर्फ वो आप में उसके इन्टरेस्टेड होने की बात को नामंज़ूर कर देगा, बल्कि वो शर्मिंदगी की वजह से बाद में भी आप से मिलने से बचना शुरू कर देगा। जब भी किसी शर्मिले लड़के से बात करें, तब हमेशा कुछ गूढ तरकीबों का इस्तेमाल करें।
  2. 2
    वो आपको पसंद करता है या नहीं, इसके बारे में उसके फ्रेंड्स से मत पूछें: चीजों को गुप्त बनाए रखना, शर्मीले लड़कों की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। अगर कोई शर्मीला लड़का आपको पसंद करता है, तो ऐसे में इस बात की संभावना होती है कि उसने इसके बारे में किसी को भी नहीं बताया हो और न ही वो ऐसा करने का सोच रहा हो।
    • उसके फ्रेंड्स से पूछने से कुछ बहुत गंभीर नेगेटिव रिजल्ट्स मिल सकते हैं: हो सकता है कि आपको उसकी पसंद नापसंद के बारे में गलत जानकारी दी जाए। क्योंकि वो एक शर्मीला लड़का है और अक्सर उसकी फीलिंग को एक्स्प्रेस नहीं करता है, इसलिए हो सकता है कि आपको ऐसा समझ आ जाए कि वो आप में इन्टरेस्टेड नहीं है, जबकि असल में ऐसा नहीं है।
    • उसके फ्रेंड्स से पूछने की वजह से एक और नुकसान ये होगा कि ये बात उसके कानों तक पहुँच जाएगी। जब उसे पता चलेगा — या वो सोचेगा — कि आप उसे पसंद करती हैं, तो उसे ऐसा लगेगा कि आप चाहती हैं कि वो आप से उसके प्यार का इजहार करे। इससे उसे दबाव जैसा महसूस होगा। ये सोच के मुताबिक कहीं ज्यादा फ्रस्ट्रेटिंग हो सकता है, आपको यहाँ पर बहुत कुछ करने की जरूरत होगी, ताकि उसे इसमें आराम का अहसास करने में मदद मिले।
  3. 3
    आपके उसके ओर से आपके साथ होने वाले बर्ताव को, आपके उसके साथ किए जा रहे बर्ताव के साथ कंपेयर करें: शर्मीले लड़कों का बर्ताव इतना अजीब हो सकता है कि इससे आपको ज्यादा कुछ पता नहीं चल सकेगा। जब वो आपके आसपास न हो, उसके बर्ताव के बारे में विश्लेषण करने की बजाय, इसे उसके दूसरों के साथ में किए जाने वाले बर्ताव के साथ कंपेयर करें। याद रखें, लड़के तो लड़के होते हैं -वो उनके फ्रेंड्स के सामने लड़कों की तरह ही व्यवहार करेंगे, लेकिन बात जब आप दोनों के अकेले बात करने की हो, तब वो आप से कुछ बोलने के पहले शायद सोचेगा, अच्छा बनने की कोशिश करेगा और आपको खुश करने या हँसाने के तरीके की तलाश करेगा। वो आपके आसपास जो भी एक्सट्रा करता है, उसकी तरफ ध्यान दें – फिर चाहे वो अच्छी चीज हो या कोई बुरी। क्या वो आपके साथ कुछ ज्यादा ही अच्छा बन रहा है? बहुत ज्यादा शांत है? ज्यादा बेचैन है? अगर वो आपको हर किसी से अलग ट्रीट करता है, तो इसका मतलब निश्चित रूप से यही है कि उसके अंदर आपके लिए कुछ न कुछ तो है। [१]
    • क्या वो आपके आसपास सच में बहुत चुप रहता है? उसके आप से बात नहीं करने की क्षमता शायद उसकी नर्वसनेस भी हो सकती है: उसे आप पर क्रश है और वो आप से ऐसा कुछ अजीब या स्टुपिड कहने से डर रहा है, जिसकी वजह से वो आपके सामने कुछ भी नहीं बोलने में ही भलाई समझता है।
  4. 4
    उसकी बॉडी लेंग्वेज समझें: हालांकि, नॉर्मल फ़्लर्टिंग बिहेवियर (जैसे, आपके करीब आना, आपको टच करना और मेरी तरफ देखो, वाली बॉडी लेंग्वेज) की तरफ ध्यान देने की बजाय, ऐसे संकेतों की ओर देखने की कोशिश करें, जिससे उसके आपके साथ अनकम्फ़र्टेबल होने की बात समझ आए। अगर वो नीचे देखता है, उसकी आर्म्स क्रॉस करता है, आइ कांटैक्ट अवॉइड करता है या फिर वो हमेशा जब आपके सामने होता है, तब ज्यादा नर्वस जेस्चर दर्शाता है, तो उम्मीद है कि वो आप में उसके इन्टरेस्ट को दिखाने से बचने की ज्यादा कोशिश कर रहा है। [२]
    • जब आप उससे बात करते हैं, तब क्या वो उसके हाथों, कपड़ों या इसके बालों को हिलाता है? इस तरह की चीजें निश्चित रूप से उसकी नर्वसनेस की एक निशानी होती है; आप से बात करके उसे इतना शर्म होती है कि वो खुद को सीधा भी नहीं रख पाता है।
    • क्या उसे आपके सामने पसीना आता है? पसीना आना नर्वसनेस का एक और साइन होता है। पसीना आना एक अनचाहा शरीर का फंक्शन होता है और अगर वो इस पर काबू कर सकता होगा, तो वो कर लेगा। लेकिन अगर वो नहीं कर सकता है, तो उसके माथे पर और उसकी अंडरआर्म्स पर पसीना आना शुरू हो जाएगा।
    • क्या वो आपके आसपास बहुत ज्यादा ब्लश करता या हांफता है? ब्लश करना देख पाना बहुत मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ लड़कों के ऊपर ये बहुत स्पष्ट होता है: उसका चेहरा चमकने लगता है और वो ऐसा दिखता है, जैसे वो कई मिलों दौड़कर आया है। हांफना इस बात का एक इशारा हो सकता है कि उसे लगता है कि वो कुछ कहना चाहता है, लेकिन उसे बोलने के लायक सही शब्द नहीं ढूंढ पा रहा है या उसके पास कहने के लायक कुछ भी नहीं है।
    • अगर वो अक्सर आपके आसपास रहता है, लेकिन कभी भी आपके करीब नहीं आता है? ऐसा शायद आपके करीब होने के कारण हो सकता है, लेकिन वो आपके करीब आकर उसे दिखाना नहीं चाहता है। अगर वो हमेशा आपके ही करीब रहता है, लेकिन वो कभी उसके काफी करीब नहीं आता है, तो इसका मतलब शायद आपकी तरह ही वो भी आपकी तरफ न चाहते हुए भी खिंचा चला आ रहा हो।
  5. क्योंकि शर्मीले लड़के, बाकी के दूसरे लड़कों के मुक़ाबले अपनी फीलिंग्स को ज्यादा दबाए रखते हैं, जो उनके इन्टरेस्ट्स को सीक्रेट रखता है और कभी-कभी उनके क्रश को पूरी तरह से अवॉइड कर देता है, वो अक्सर उसके लिए अपनी नजरों को छिपाया करते हैं। उसके ऊपर अपनी नजरें बनाए रखकर देखें कि क्या वह आपको घूरता है, जब वह सोचता है कि आप नहीं देख रहे हैं। अगर वो ऐसा एक बार से ज्यादा करता है, तो इसका मतलब वो निश्चित रोप से इन्टरेस्टेड है। हालांकि, सावधान रहें: अगर आप उसकी तरफ देखती हैं और वो तुरंत पलट जाता है, तो इसका मतलब वो पूरी तरह से शर्मा रहा है। अगर आप उसे एक उम्मीद देना चाहती हैं, तो उसे देखकर मुस्कुराएँ। [३]
    • उसी समय पर, क्या वो पूरी तरह से आपको देखना अवॉइड करता है? यहाँ तक कि शर्मीले लड़के भी कभी-न-कभी लड़कियों की तरफ देख ही लेते हैं। अगर वो लगातार आपकी तरफ देखना अवॉइड करता है, तो इसका मतलब ये भी हो सकता है कि शायद वो नहीं चाहता कि आप उसकी सीक्रेट फीलिंग्स को आप पर जाहीर नहीं करना चाहता है। अगर वो हमेशा इसी तरह से एक्ट करता है या फिर सिर्फ आप के साथ ही, इसे जानने के लिए नोटिस करें कि वो दूसरी लड़कियों की ओर भी देखता है।
  6. 6
    वो आप से किस तरह से बात करता है, इसकी तरफ ध्यान दें: हर एक इंसान अपनी पसंद के इंसान के सामने बात करने पर नर्वस फील करता ही है, लेकिन शर्मीले लड़कों के लिए, ये तो और भी बदतर होता है, वो आपको या तो बहुत छोटा, शांत, संभावित रूप से जल्दबाज़ी में जवाब दे सकते हैं, या फिर वो पैनिक होने की वजह से बहुत जल्दी-जल्दी बोलेंगे और रट लगाए रहेंगे। फिर से, ध्यान दें कि उसका आपके अलावा बाकी के लोगों साथ बोलने की तुलना में आपके साथ बहुत अजीब है।
    • क्या वो आपको एक छोटा सा "हाँ" या "नहीं" में जवाब देता है और उसे विस्तार से समझाने से इनकार करता है? इसका मतलब ऐसा नहीं है कि उसे आपके साथ बात करने में इन्टरेस्ट नहीं; बल्कि इसका मतलब तो ये है कि वो बात करने में भी इन्टरेस्टेड है और वो नहीं चाहता कि उसके मुंह से ऐसा कुछ निकल जाए, जिससे उसके अंदर आपके लिए मौजूद लगाव जाहीर हो जाए।
    • क्या वो उसके फ्रेंड्स के सामने ज्यादा कॉन्फिडेंट है? उसके फ्रेंड्स उसे थोड़ा सा साइकोलॉजिकल सपोर्ट दे सकते हैं। हो सकता है कि वो अभी भी आपके सामने कोई जोखिम लेना नहीं चाहता हो, लेकिन वो आपके साथ बातचीत में थोड़ा ज्यादा शामिल होने की भी इच्छा रखता हो।
  7. 7
    देखें, अगर वो आपके फ्रेंड्स के साथ में फ्रेंड्स बन जाता है: ऐसा जरूरी नहीं है कि उसे आपके फ्रेंड्स पसंद ही हो, बल्कि शायद वो आपके थोड़ी और करीब आने की कोई वजह पाना चाहता है और वो चाहता है कि उसे आपके बारे में उन लोगों से और भी कुछ सुनने को मिले, जो आपको सबसे अच्छी तरह से जानते हैं। खासतौर पर, अगर वो आपके सभी फ्रेंड्स के साथ में फ्रेंड बन जाता है और सिर्फ आपके साथ नहीं , तो इसका मतलब शायद उसे आप पर क्रश है। [४]
    • इस सिनेरियो के साथ, इस बात का भी पता कर लें कि वो आपके फ्रेंड्स के साथ में फ़्लर्ट नहीं कर रहा है। अगर वो कर रहा है, तो इसका मतलब कि वो सच में उन्हीं में से किसी को पसंद करता है। वहीं दूसरी तरफ, ऐसा भी हो सकता है कि वो आपको सिर्फ ये दिखाने के लिए फ़्लर्ट कर रहा हो कि वो दूसरी लड़कियों को इंप्रेस कर सकता है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

सच्चाई का पता लगाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. 1
    उससे आपके लिए कोई मदद करने का कहें: हालांकि, शर्मीले लड़के, उन्हें जिनके भी ऊपर क्रश होगा, वो उन्हें एक्टिव तरीके से पाने से बचने की कोशिश करेंगे, लेकिन वो लोग अक्सर उनके लिए अपनी केयर दिखाने के लिए, उनके लिए दूसरे तरीके से मदद करने की कोशिश जरूर करेंगे। अगर वो आपको पसंद करता है, तो ऐसे में उम्मीद तो यही है कि वो आपकी मदद करने के लिए अपना समय निकालने को तैयार रहता होगा — कभी-कभी, तो वो ऐसा बार-बार करता होगा। हालांकि, उसके ऊपर अपना अधिकार होने का दावा मत करें। ऐसा किसी शर्मीले लड़के को कुछ बहुत निर्दयी काम करने के लिए कहने के ऊपर जरूरी होता है; असल में शायद ऐसा भी हो सकता है कि उसके साथ में बुरी तरह का बर्ताव किए जाने की वजह से ही वो इतना शर्मीला बन गया हो। [५]
    • उससे बहुत आराम से और प्यार से उससे आपकी बुक्स या आपका बेकपैक को आपकी अगली क्लास तक रखने का कहें। अगर आपको किसी वजह की जरूरत है (आपको जरूरत नहीं है, आप उससे पूछ सकती हैं), तो उसे कहें कि आपकी पीठ में दर्द है और आप उसे बदतर नहीं बनाना चाहती हैं।
    • उससे किसी मुश्किल होमवर्क प्रॉब्लम में मदद करने का कहें। अगर वो मैथ में अच्छा है, तो फिर उससे ज्योमेट्री में मदद करने का मत कहें — ये उसे केवल और ज्यादा नर्वस ही करेगा। पता लगाएँ कि वो किस चीज में अच्छा है और फिर उससे आपके लिए कुछ समझाने का कहें।
    • उससे उसके लंच में आई किसी टेस्टी चीज को बांटने का कहें। हो सकता है कि वो कुछ टेस्टी जेली बीन्स लेकर आया हो और आपने उसे कैफेटेरिया में नोटिस किया है। तो फिर किसी मीठी चीज के बदले में उसे जेली बीन्स देने के लिए कहें। अगर वो बिना किसी हिचक के आपकी इच्छा को पूरा कर देता है, तो ये आपके लिए एक अच्छा संकेत है।
  2. उसे एक अच्छा कॉम्प्लिमेंट दें और देखें वो कैसे रिएक्ट करता है: इस कॉम्प्लिमेंट को बहुत बड़ा नहीं होना चाहिए — बस "आपकी रिपोर्ट के लिए एक गुड जॉब" या "हे, मैथ में मेरी मदद करने के लिए थैंक्स!" आपके काम आएगा। हो सकता है कि आपको उसे कॉम्प्लिमेंट देने में मुश्किल हो, खासतौर पर अगर आप खुद भी शर्मीली हैं, लेकिन ये उसे आपके करीब और ज्यादा सिक्योर फील करने में मदद करेगा और आपको पता भी चल जाएगा कि वो आपको पसंद करता है या नहीं। उसके रिएक्शन में देखने के लायक सबसे जरूरी हिस्सों में, ये शामिल हैं:
    • वो आपको पसंद करता है रिएक्शन:
      • वो हकलाता है, घबराता है या फिर शर्मिंदा नजर आता है या फिर और ज्यादा शर्माता है
      • वो खुद भी किसी कॉम्प्लिमेंट का जवाब देता है, फिर चाहे वो थोड़ा अजीब हो क्यों न हो
    • वो आपको पसंद नहीं करता रिएक्शन:
      • उसे कॉम्प्लिमेंट से जरा भी असर पड़ते नहीं दिख रहा है
      • वो एक स्पष्ट नाराज या हताशा दर्शाता है
  3. 3
    उससे ऑनलाइन बात करें: काफी सारे शर्मीले लड़के किसी से आमने-सामने होकर बोलने की बजाय, स्क्रीन के सामने बैठकर बात करने में ज्यादा कम्फ़र्टेबल फील करते हैं। फेसबुक, ट्विटर या स्काइप पर बातचीत शुरू करने की कोशिश करें और इन टिप्स की मदद से पता करने की कोशिश करें कि वो आपके साथ फ़्लर्ट तो नहीं कर रहा। [६]
    • अगर वो आपको फेसबुक रिक्वेस्ट सेंड करता है, तो ये भी एक अच्छा संकेत होता है। अगर आप उससे मिले हैं, तो फिर खुद ही उसे एक रिक्वेस्ट भेजने के पहले थोड़ा इंतज़ार करें। इंतज़ार करें और देखें अगर वो ऐसा करता है। लड़के अक्सर इन्टरनेट पर वो काम कर सकते हैं, जिसे वो सामने नहीं कर पाते। और अगर वो आपको रिक्वेस्ट भेजता है, तो इसका मतलब वो भी निश्चित तौर पर ऐसा ही करना चाहता है।
    • अगर वो सच में ऑनलाइन बहुत बात करता है और उसे आपके साथ में बातें शेयर करना अच्छा लगता है, तो ऐसा शायद इसलिए क्योंकि वो आपके साथ में बात करने के चांस को पाना चाहता है, लेकिन वो स्थिति को काबू करना चाहता है। उसे शायद अब खुद पर सामने से बात करने के लिए चिंता नहीं करने को लेकर ज्यादा कंट्रोल महसूस होता होगा।
    • उससे सवाल करें और देखें अगर वो भी बदले में आप से सवाल करे: शर्मीले लड़के अक्सर सवाल करने (वो हर समय सिर्फ बात नहीं करना चाहते) में अच्छे होते हैं। अगर वो लगातार आप से आपके अतीत के बारे में, आपके लक्ष्यों के बारे में या फिर बस आपके दिन के बारे में पूछता है, तो इसे एक अच्छे संकेत की तरह समझें।
    • अपने कन्वर्जेशन को केवल इन्टरनेट तक ही सीमित मत रखें। उससे ऑनलाइन या टेक्स्ट में बातें करना शुरू करना ठीक है, लेकिन आखिर में आपको खुद उसके पास जाना होगा और आपको उसके सामने खुलकर आना होगा। नहीं तो, वो इन्टरनेट के साथ में इतना कम्फ़र्टेबल हो जाएगा कि उसे आपके साथ मिलने के लिए ज्यादा हिम्मत की जरूरत होगी।
विधि 3
विधि 3 का 3:

थोड़ा आगे बढ़ना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. उससे उसकी ही खासियत के साथ इंटरेक्ट करना शुरू कर दें: शर्मीले लड़के अक्सर दुनिया के समाने अजीब महसूस करते हैं — उन्हें ऐसा लगता है, जैसे दुनिया बहुत तेजी से बढ़ते जा रही है और वो किसी और ही दुनिया में चल रहे हैं। ये उनके लिए लोगों से बात करने के जैसी बेसिक चीजों को मुश्किल बना सकता है। लेकिन उम्मीद है कि किसी शर्मीले लड़के की अपनी खुद की एक "सेफ प्ले" होगी, जहां वो पूरी तरह से घर जैसा फील कर सके। अगर आप उस प्लेस को पा सकें और खुद को वहाँ पर ले जा सकें, तो ये एक फ्रेंड से ज्यादा बनने का पहला कदम होगा।
    • वो स्पेशल जगह क्या है? ये उस लड़के के ऊपर निर्भर करता है! कुछ लड़कों एक लिए एक सॉकर फील्ड होती है, जबकि दूसरों के लिए ये लाइब्रेरी होती है। पता लगाने की कोशिश करें कि उसे क्या करना पसंद है और फिर उसके कंफ़र्ट जोन में जाने का अपना एक रास्ता बना लें।
  2. 2
    शुरू-शुरू में फ्रेंड बनकर रहने में कम्फ़र्टेबल रहें: शर्मीले लड़के, आप से कुछ पूछने के फायदे और नुकसान के बारे में सोचकर, लंबे समय के लिए फ्रेंड जोन में बनकर रह सकते हैं। उनके लिए, फ्रेंड जोन ही सबसे हैप्पी मीडियम होता है। उन्हें आपके पास आने और बात करने का मौका मिल जाता है, लेकिन वो आप से कुछ भी पूछने का रिस्क नहीं लेना चाहता है। ये उनके लिए सबसे सेफ चीज होती है और कई सारे शर्मीले लड़के इसे पसंद करते हैं।
    • हताश न हों और उसके साथ में फ्रेंड बनकर रहने के बाद, किसी की इस बात पर भी भरोसा मत करें कि आप उसे डेट नहीं कर सकती। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। आप अपनी दुनिया के मास्टर हैं।
  3. 3
    अपनी खुद की बॉडी लेंग्वेज के ऊपर ध्यान दें: आपने उसके मन में आपके लिए फीलिंग्स होने का पता लगाने के लिए उसकी बॉडी लेंग्वेज को पढ़ने की कोशिश कर ली है; अब टाइम है अपनी खुद की बॉडी लेंग्वेज पर ध्यान देने का, ताकि आप पता कर सकें कि आप उसे सही संकेत दे रही हैं या नहीं। [७] यहाँ पर आपका उसके साथ में एक खुले इंसान की तरह बात करना जरूरी है:
    • मुस्कुराकर बात करना, उसके हैडफोन्स लेना, आपके आसपास के लोगों के साथ बात करना, अजनबियों को देखकर मुस्कुराना और जब भी आपको हँसना हो, तब ज़ोर से हँसें। इससे उसे इस बात का अहसास हो जाएगा — कि सब ठीक है, मैं काटने को नहीं दौड़ती!
    • अगर आप एक कोने में अपने लैपटॉप पर नजर टिकाए हैं, अपने हैडफोन्स को लगाए हैं और दूसरे लोगों को इग्नोर कर रहे हैं, तो वो आपके पास आने में हिचकिचाने लग जाएगा। "क्लोज" बॉडी लेंग्वेज को हर कीमत पर अवॉइड करें!
  4. 4
    जब वो आपके पास आए, तब धैर्य रखें: यहाँ पर आपके लिए उसमें इतना इन्टरेस्ट दिखाना जरूरी है कि आखिर में वो खुद इसे समझ जाएँ और आप से अपने दिल की बात बता सके। फिर आपको पता होगा कि वो आप में इन्टरेस्ट रखता है और फिर जब आप दोनों डेट करें, तब आपको हर समय इसके बारे में अंदाज लगाते रहने की जरूरत न रहे। अगर आप उसके साथ में उसी की खासियत के साथ शामिल हो रही हैं, फ्रेंडशिप बना रही हैं, अपनी बॉडी लेंग्वेज को वैसा ही ढाल रही हैं और धैर्य रख रही हैं, अगर वो आपको पसंद करता होगा, तो वो आप से इजहार कर ही देगा। ये केवल समय की बात है।
  5. अगर बाकी सब-कुछ फेल हो जाता है, तो फिर आप खुद ही उससे अपने दिल का हाल बता दें: आप उसे चाहे कितने भी नोट्स भेज सकती हैं या अपने होठों पर बार-बार जीभ फेर सकती हैं, कि उसमें ऐसा टेस्ट आएँ जैसे आप लिप ग्लॉस खा रही हैं। लेकिन कभी-कभी कोई लड़का इतना शर्मीला या बस बेखबर होता है कि उसके लिए आपको सिर्फ खुद ही जाकर अपने दिल की बात का इजहार करना होता है। परेशान न हों — यहाँ पर दुनिया खत्म नहीं हो जाती और कई सारी खूबसूरत, स्मार्ट और योग्य लड़कियों ने ऐसा किया है। अगर आप उसे पसंद करती हैं, तो फिर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किस से, कब पूछता है, बशर्ते आखिर में आप दोनों एक-साथ सहमत हो जाते हैं।

चेतावनी

  • एक ऐसा शर्मीला लड़का, जो आप से बात नहीं करना चाहता और वो जो आपको पसंद नहीं करता, इनके बीच का अंतर बहुत कम होता है। अगर लड़का कोई पॉज़िटिव साइन (आपकी तरफ देखना, शर्माना बगैरह) की बजाय नेगेटिव साइन (आप से बात करते समय बोर नजर आता, आपको अवॉइड करता बगैरह) दिखाता है, तो शायद वो सच में परेशान हो रहा है या फिर आपको पसंद नहीं करता है।

संबंधित लेखों

एक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
फ़ोन सेक्स करें
अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
किसी लड़की को इम्प्रेस करें
पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
अपने पार्टनर का मूड बनाएँ (Kaise Partner ka Mood Banaye)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ७,२१६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?