आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

आमतौर पर असबाब, पहनने के कपड़े, पर्स, बेल्ट, सजावटी चीजों वगैरह को बनाने के लिए नकली चमड़ा या आर्टिफीशियल लेदर यूज़ किया जाता है। इसे फॉक्स लेदर कहते हैं। ये प्लास्टिक पॉलीमर से बनाया जाता है और इसका टेक्सचर व लुक असली लेदर जैसा होता है। आप फॉक्स लेदर की बनी हुई चीजों को पेंट करके थोड़ा भिन्न या नया जैसा बना सकते हैं। इसमें ज्यादा पैसे नहीं लगते हैं और ये करने में मज़ा भी आता है। आप एक ऐसा पेंट चुनें जो मटेरियल पर ठीक से चिपके और अपनी लेदर की कुर्सी को पेंट करें, या अपने पर्स या स्कर्ट पर एक डिज़ाइन बनाने का आनंद लें!

भाग 1
भाग 1 का 3:

सही पेंट चुनें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप ऐक्रेलिक पेंट्स को किसी आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स के स्टोर से खरीद सकते हैं। आपको कई रंगों के अलावा, मेटैलिक और ग्लिटर वाले रंग (metallic and glittery shades) भी मिल जायेंगे। ऐक्रेलिक पेंट कई सतहों पर अप्लाई किया जा सकता है और ये फॉक्स लेदर पर भी अच्छे से चिपकता है। ये बाकी पेंट्स की तुलना में ज्यादा जल्दी फीका नहीं होता है। साथ ही, ये लचीला होता है इसलिए समय के साथ इसके क्रैक होने की कम संभावना होती है। [१]
  2. ये ऐक्रेलिक पर आधारित पेंट है जिसे आप अपने लोकल आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स स्टोर से खरीद सकते हैं। लेदर पेंट बहुत से रंगों का होता है। इसे खासतौर से असली और आर्टिफीशीयल लेदर पर अप्लाई करने के लिए बनाया जाता है। ये ऐक्रेलिक पेंट से थोड़ा ज्यादा महंगा होता है। इसकी एक छोटी बॉटल के लिए आपको लगभग 150 से 500 रूपये ($2 से $8) देने पड़ सकते हैं। [२] ये महंगा होता है, लेकिन समय के साथ इसके छोटे-छोटे टुकड़ों के हटने या रंग के फीका होने की कम चांस होती है। [३]
  3. इस तरह के पेंट्स एक सहायक उपकरण या फर्नीचर के पीस को बढ़िया शैबी चिक (shabby chic) या एंटीक लुक (antique look) दे सकते हैं। [४] ये कई प्रकार की सतहों और फैब्रिक्स पर चिपक सकते हैं इसलिए फॉक्स लेदर के लिए भी अच्छे हैं। आपको एक आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स स्टोर या होम इम्प्रूवमेंट शॉप में अनेक ब्रैंड्स के भिन्न प्रकार के चौक पर आधारित पेंट्स मिल जायेंगे।
भाग 2
भाग 2 का 3:

पेंट अप्लाई करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to फॉक्स लेदर को पेंट करें (Paint Faux Leather)
    थोड़ा सा आइसोप्रोपिल अल्कोहल लें और उससे धूल, गंदगी, चिकनाई, और वैक्स को फॉक्स लेदर पर से साफ करें। एक कॉटन बॉल को गीला करें और मटेरियल की पूरी सतह को पोंछें। अगर सतह साफ होगी और उसके ऊपर कोई गंदगी या चिकनाई नहीं होगी तो पेंट फॉक्स लेदर पर ज्यादा अच्छे से चिपकेगा। [५]
  2. एक पेंट पैलेट को तैयार करें ताकि काम करते समय आपको जिन रंगों की ज़रूरत हो उन्हें आप आसानी से कुशलतापूर्वक यूज़ कर सकें। आप एक आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स स्टोर से एक लकड़ी या प्लास्टिक का आर्टिस्ट का पैलेट खरीदें, या अपने पेंट्स को रखने के लिए एक एल्युमीनियम फॉयल, अखबार, या मैगज़ीन इस्तेमाल करें। [६]
  3. Watermark wikiHow to फॉक्स लेदर को पेंट करें (Paint Faux Leather)
    आपको जिन रंगों की ज़रूरत है उनको पेंट पैलेट में निकालें और अगर आप ऐक्रेलिक पेंट्स यूज़ कर रहे हैं तो उनमें एसीटोन की कुछ बूंदें मिलाएं। एसीटोन मिलाने से पेंट पतला हो जायेगा और आप उसे स्मूद और आसान तरीके से यूज़ कर सकेंगे। पेंट और एसीटोन को एक छोटे पेंट ब्रश से धीरे से मिक्स करें। आप पेंट में एसीटोन की केवल कुछ बूंदें डालें, या ज्यादा से ज्यादा एक छोटा चम्मच एसीटोन मिलाएं ताकि पेंट ज्यादा पतला न हो जाये। [७]
    • ऐक्रेलिक पेंट काफी जल्दी सूख जाता है इसलिए आप पैलेट में एक बार में बहुत ज्यादा पेंट न निकालें।
    • अगर पेंट बहुत गाढ़ा हो तो आप उसमें थोड़ा-थोड़ा करके एसीटोन की कुछ और बूंदें मिलाएं।
  4. अगर आप एक बड़ी सतह को एक ही रंग से पेंट करने जा रहे हैं तो आपको सतह पर बराबर से पेंट का एक बेस कोट अप्लाई करना चाहिए। आपने प्रोजेक्ट के लिए जो पेंट चुना है उसे सतह पर अप्लाई करें। अगर आप फर्नीचर या पहनने के कपड़ों के साथ काम कर रहे हैं तो ये करना सबसे अच्छा है। [८]
  5. Watermark wikiHow to फॉक्स लेदर को पेंट करें (Paint Faux Leather)
    स्पंज को पेंट पैलेट में जो पेंट है उस पर हल्के से दबाएं। फॉक्स लेदर की सतह पर पेंट को बराबर से फ़ैलाने के लिए लम्बे, सीधे स्ट्रोक्स यूज़ करें। अगर आप ऐक्रेलिक पेंट्स के साथ काम कर रहे हैं तो आपको जल्दी-जल्दी काम करना चाहिए क्योंकि ये बहुत जल्दी सूख जाते हैं। [९]
    • बड़ी सतह को पेंट करते समय लम्बे स्ट्रोक्स यूज़ करें ताकि धारियां न बनें। अगर आप असबाब को पेंट कर रहे हैं तो एक बार में एक साइड को पेंट करें।
  6. बाकी कोट्स अप्लाई करने से पहले पेंट को पूरी तरीके से सूखने देना चाहिए। आप आइटम को एक सेफ जगह पर रखें जहाँ उसे कोई नहीं छुएगा, मूव करेगा, या नुकसान पहुंचाएगा। 15 से 20 मिनट तक इंतज़ार करें और पेंट को ठीक से सूख जाने दें।
  7. जब पेंट का पहला कोट बिल्कुल सूख जाये तो आप पेंट का दूसरा कोट अप्लाई करके रंग की चमक को बढ़ाएं और उसे एक भरा हुआ लुक दें। पेंट के हर नए कोट को लगाने से पहले पक्का करें कि उससे पहले वाला कोट पूरी तरीके से सूख गया है।
भाग 3
भाग 3 का 3:

एक डिज़ाइन पेंट करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. लेदर पर एक पेंसिल से अपने पसंद का डिज़ाइन ट्रेस करें। पेंसिल को ज्यादा कसके न दबाएं, वरना लेदर में खरोंचने का निशान बन जायेगा। पेंट कुछ हद तक पारदर्शी होता है इसलिए अगर आप बोल्ड लाइन्स बनायेंगे तो वे पेंट के नीचे से दिखाई देंगी। [१०]
  2. Watermark wikiHow to फॉक्स लेदर को पेंट करें (Paint Faux Leather)
    एक पेंट ब्रश से डिज़ाइन में अपने पसंद के रंग भरें। [११] कोशिश करके पेंट की ज्यादा मोटी परतें न अप्लाई करें। पेंट की मोटी परतों की समय के साथ क्रैक होने की संभावना होती है। अगर आपके डिज़ाइन में कई रंग हैं तो एक रंग को सूख जाने दें फिर दूसरा रंग यूज़ करें ताकि रंग इधर-उधर फैले नहीं।
    • हर बार नए रंग का पेंट यूज़ करने से पहले ब्रश को साफ करना न भूलें। आप जहाँ काम कर रहे हैं वहां पर एक छोटे कप में पानी भर कर रखें। ब्रश को दूसरे रंग में डालने से पहले इस पानी में भिगोयें।
  3. Watermark wikiHow to फॉक्स लेदर को पेंट करें (Paint Faux Leather)
    पेंट करते समय अगर आप से कोई गलती हो जाये तो आप एक कॉटन स्वॉब या कॉटन बॉल को एसीटोन से गीला करें और उससे पेंट को धीरे से उठायें। पेंट को हटाने के बाद उस जगह को सूख जाने दें फिर बाकी पेंट करने का काम करें।
  4. डिज़ाइन को पेंट करने के बाद उसे अलग रखें और हवा में सूखने दें। उस आइटम को एक ऐसी सेफ जगह पर संभालकर रखें जहाँ उसे कोई नुकसान पहुँचने की संभावना न हो। पेंट को सूखने में लगभग 15 से 20 मिनट लग सकते हैं।

सलाह

  • आप इस काम के लिए पॉलीविनाइल क्लोराइड की जगह पॉलीयुरेथेन फॉक्स लेदर यूज़ करें तो अच्छा है। इसे धोया जा सकता है। ये विनाइल फॉक्स लेदर से ज्यादा लचीला होता है और हवा को अंदर आने-जाने देता है। पहनने के कपड़ों या सहायक उपकरणों के लिए इस्तेमाल करने पर विनाइल लेदर अकड़ सकता है।

चेतावनी

  • आपको ये मालूम होना चाहिए कि बहुत ज्यादा यूज़ करने पर फॉक्स लेदर की बनी हुई चीजों पर लगा हुआ पेंट उतर सकता है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • फॉक्स लेदर का एक आइटम
  • ऐक्रेलिक पेंट, लेदर पेंट, या चौक पेंट
  • पेंट करने के ब्रश
  • कई स्पंज
  • एक कप पानी
  • एक पेंट पैलेट
  • एसीटोन
  • आइसोप्रोपिल अल्कोहल
  • कॉटन स्वॉब्स या कॉटन बॉल्स

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,०१४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?