आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

बलून आर्च (balloon arch) किसी भी पार्टी या समारोह की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं | बलून आर्च बहुत घने और प्रभावशाली दिखते हैं, लेकिन इनको बनाना बहुत आसान है | आप साधारण बलून या फ्लोटिंग हीलियम (floating helium) बलून से, एक बेसिक (basic) बलून आर्च बना सकते हैं | आप चिकन वायर (chicken wire) से भी आपकी दीवार पर माउंट आर्च बना सकते हैं | इनमें से जो भी आर्च आप बनाएँ वह आपके मेहमानों को प्रभावित ही करेगा |

विधि 1
विधि 1 का 3:

बेसिक बलून आर्च बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप जितना लंबा और ऊंचा आर्च बनाना चाहते हैं उतना वायर कटर से काट लें | आप स्टोर से बलून आर्च किट और वायर भी खरीद सकते हैं |
    • क्योंकि लंबा वायर बहुत कमजोर और ढीला हो जाता है, इसलिए यह तरीका छोटे आर्च के लिए ठीक रहता है |
  2. एक बाल्टी में कंकड़, पत्थर या रेत भर कर उसमें आर्च के आखिरी सिरे को चिपकाएँ | यदि आपने बाजार से बना हुआ आर्च खरीदा है तो उसका बेस पहले से ही समतल होता है | ऐसी स्थिति में उसके बेस को भारी बनाने के लिए उसके अंदर ईंट या सिंडरब्लॉक (cinderblock) रखें |
    • बाल्टी के अंदर ऊपरी भाग में कलर्ड सेंड (colored send) की पतली लेयर करें | यह साधारण सेंड या पत्थरों को छिपा देगी |
    • बलून से मेल करते हुये पेपर से ईंटों और पत्थरों को कवर करें | आप इनको अपने बलून आर्च से मेल करते हुये पेंट भी कर सकते हैं |
  3. यह एक कलर के या अलग –अलग कलर के भी हो सकते हैं | जैसे ही हवा भरें बलून के आखिरी सिरे पर नॉट (knot) लगा दें | सभी बलून एक ही साइज के हों यह कोशिश करें | [१]
    • हवा भरने के लिए साधारण पंप का उपयोग करें, न कि हीलियम टैंक का |
    • हवा भरने के लिए बलून पंप का उपयोग भी जरूरी नहीं है, परंतु ऐसा करने से आपके लंग्स (Lungs) थक सकते हैं |
  4. यदि आप ऊपर दिये तरीके को करने में परेशान होराहे हैं, इसके अलावा आप बलून को बांधने में धागे का उपयोग भी कर सकते हैं | ऐसे ही बाकी बचे दो बलून्स को भी बाँधें | अब आपके पास दो बलून्स के जोड़े होना चाहिए | [२]
  5. बलून्स के एक सेट को दूसरे सेट के ऊपर क्रॉस शेप में रखें | नीचे वाले दो बलून्स को ऊपर लें आयें | अब दायें वाले बलून्स को बाएँ और बाएँ वाले को दायें मोड़ दें | अब आपके पास कुछ चार लीफ़ (leaf) जैसा दिखने वाला क्लोवर शेप होगा | [३]
    • इसके अतिरिक्त आप बलून्स को आपस में क्रॉस शेप में डोरी से भी बांध सकते हैं |
  6. वायर से सटा कर बलून्स क्लोवर को बांधें | क्लोवर के बीच में से वायर में ध्यान से नॉट लगाएँ | आमने –सामने के बलून्स मोड़ें जिससे कि वह वायर के सामने की ओर आ जाएँ | [४]
    • आप बलून्स को धागे या कलरफुल रिबन से भी बांध सकते हैं |
  7. एक बार में चार बलून्स फुलाएँ | फिर इनको सेट बनाने के लिए मोड़ें, इसके बाद दो सेट्स को मिलाकर क्लोवर शेप बनाएँ | क्लोवर को वायर के ऊपर लगाते हुये, बलून्स की नीचे वाली लाइन भरें और वायर के पूरा भरने तक उसमें बलून्स लगाते रहें | [५]
    • आप एक ही कलर या अलग –अलग कलर भी उपयोग कर सकते हैं |
    • बलून्स को एकांतर करें: पहली लाइन में जो बलून्स के बीच में जगह बचती है उसमें दूसरी लाइन के बलून्स को लगाएँ | [६]
विधि 2
विधि 2 का 3:

फ्लोटिंग आर्च बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आपकी कलर स्कीम से मैच (match) करता हुआ बलून वेट चुनें | जाल के सिरे को कवर से दो-चार बार लपेटें, फिर अच्छे से नॉट लगा दें | [७] दूसरे सिरे को अभी न बाँधें |
    • यदि आपको मछ्ली जाल नहीं मिलता है तो इसकी जगह आप सफ़ेद डोरी भी ले सकते हैं | आपकी कलर स्कीम से मैच करता, बलून रिबन भी ले सकते हैं |
    • यदि आप बड़ा बलून आर्च बना रहे हैं तो बलून वेट की बजाय डोरी को बकैट (bucket) के हैंडिल से बाँधें | बकैट को कंकड़, पत्थरों या रेत से भर दें |
    • यदि आप बड़ा बलून आर्च बना रहे हैं तो डोरी को सिंडरब्लाक से बांध सकते हैं |
  2. दूसरे आर्चेस से हटकर यह आर्च, स्ट्रक्चर के लिए फ्लोटिंग बलून्स पर निर्भर है | टैंक का उपयोग करते हुये अपने पहले बलून में हवा भरें, फिर उसके आखिरी सिरे पर नॉट लगा दें | [८]
    • आप हीलियम टैंक को पार्टी सप्लाई स्टोर या आर्ट एंड क्राफ्ट स्टोर से खरीद सकते हैं | कुछ स्थानों पर आपको यह उधार भी मिल जाएगा |
  3. आपके बलून वेट से 12 इंच की दूरी पर नाप लें | बलून के आखिरी सिरे को डोरी से बांध दें और उसमें डबल नॉट लगा दें | [९]
  4. बलून्स फुलाना जारी रखें और डोरी में बांधते जाएँ: बलून्स को इतने पास लगाएँ की वो एक दूसरे से टकराते रहें | [१०] डोरी के एक सिरे से दूसरे तक बलून्स बांध दें | डोरी के अंत में 12 से 14 इंच तक की जगह खाली रखें |
    • यदि आप अपने एंकर के लिए सिंडरब्लाक का उपयोग करते हैं तो डोरी को बांधने के लिए खाली जगह छोड़ने की आवश्यकता होगी |
  5. आखिरी बलून से 12 इंच की दूरी नाप लें | बलून एंकर के हैंडिल को डोरी से लपेटें, फिर उसमें अच्छे से नॉट लगा दें |
  6. यदि आप चाहें तो प्रत्येक बलून के अंतिम छोर में रिबन बाँधें: यह एक सुंदर दृश्य देता है एवं ऐसा लगता है जैसे कि बलून्स सुव्यवस्थित लहरा रहे हों | बलून के कलर के विपरीत कलर वाले रिबन को कर्ल (curl) कर के बलून के अंतिम सिरे पर बांध दें | अधिक सुंदरता के लिए सीजर के उपयोग से रिबन को और कर्ल करें | [११]
  7. छोटे बलून एंकर अक्सर छोटे गिफ्ट बॉक्स के समान दिखते हैं और वह अपने आप में सुंदर लगते हैं | यदि आपने बड़े आर्च के लिए एक बकैट या सिंडरब्लाक का उपयोग किया है तो आप इसको सजाना चाहेंगे | इसके लिए यहाँ कुछ तरीके दिये गए हैं:
    • सिंडरब्लाक को रैपिंग पेपर (wrapping paper) से कवर करें |
    • एक्रेलिक पेंट (acrylic paint) या स्प्रे पेंट से बकैट को कलर करें |
    • बकैट की ऊपरी सतह को कंकड़ –पत्थरों या कलर्ड सेंड से भर दें |
    • बकैट या सिंडरब्लाक में फूल बना दें |
विधि 3
विधि 3 का 3:

उभरा हुआ आर्च बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कितना लंबा वायर काटना है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको कितना ऊंचा और चौड़ा आर्च बनाना है | यदि आपका चिकन वायर ज्यादा चौड़ा है तो आप उसको पतला काट सकते हैं | इससे आर्च का शेप गोल होगा और उसको झुकाने में सरल रहेगा |
  2. आप जैसा शेप चाहते हैं चिकन वायर को उस शेप में मोड़ दें: यह एक सही आर्च या ताना हो सकता है | यदि आपको वायर को कम करना है तो इसको आधी लंबाई में मोड़कर छोटा कर के बनाएँ | [१२]
  3. आप इसके लिए कीलें, थंब टेक्स (thumb tacks) या पुशपिन (pushpins) का उपयोग कर सकते हैं | चिकन वायर के ऊपर से शुरू करें और आगे बढ़ते हुये उसके ऊपरी सिरे तक, फिर दूसरे सिरे पर वापिस पुशपिन्स लगाएँ |
    • आर्च पूरी तरह से बराबर शेप में हो ये जरूरी नहीं है | आप एक वास्तविक डिजाइन के लिए एक मुड़ा हुआ आर्च भी ले सकते हैं |
  4. अधिक रोमांचक डिजाइन के विभिन्न आकार के और विभिन्न कलर के बलून्स में हवा भरें | आप वॉटर बलून्स, रेगुलर बलून्स और बड़े बलून्स भी लें | रेगुलर बलून्स में किसी में कम और किसी में ज्यादा हवा भरें |
    • इसके लिए हीलियम टैंक का उपयोग न करें |
    • आप बलून्स को मुंह से भी फुला सकते हैं, परंतु इससे आपके लंग्स थक सकते हैं |
  5. नॉट के नीचे बलून के अंतिम सिरे पर एक ग्लू डॉट (glue dot) रखें | बलून की टेल में वायर लपेट दें और उसको नॉट के विपरीत दबा दें | अब छोड़ने से पहले 10 सेकंड तक रोक के रखें | ऐसा करने से वह अच्छे से चिपका रहेगा | [१३]
    • आपको आर्ट एंड क्राफ्ट ( art and craft) की स्टोर पर स्क्रेपबुकिंग सेक्शन ( scrapbooking section) में यह ग्लू डॉट मिल जाएंगे | यह एक स्ट्रिप पर लगे हुये आते हैं | इन्हें एक बार में एक ही निकाल कर लगाएँ |
  6. पहले वाले बलून से सटाकर अच्छे से लगाएँ | अब जहां पर दोनों बलून जुड़ रहे हों वहाँ पर एक ग्लू डॉट चिपकाएँ | [१४]
  7. बलून्स के गुच्छे बना लें | बड़े से शुरू करते हुये छोटे बलून्स लगाएँ | आप बड़े बलून्स के ऊपर ग्लू डॉट लगा कर उस पर छोटे बलून्स भी लगा सकते हैं | [१५]
  8. इसके लिए सूखे फूल या फ्रेश फूल भी सही रहेंगे, परंतु आप नकली फूल भी लगा सकते हैं | इसके अलावा आप इनके बीच में कलरफुल रिबन भी लगा सकते हैं | यह खाली जगह को छिपाने और आर्च का वास्तविक एहसास कराने का बहुत अच्छा तरीका है |
    • ग्लू डॉट और स्ट्रिंग की सहायता से फूलों को चिकन वायर से अच्छे से फिट कर दें | [१६]
    • यह ध्यान दें कि फूलों में कांटे न हों | यदि कांटे हों तो उनको क्राफ्टिंग ब्लेड से काट दें |

सलाह

  • यदि आप एक ही कलर लेना चाहते हैं तो उसके अलग –अलग शेड जैसे कि हल्का गुलाबी और गहरा गुलाबी भी ले सकते हैं |
  • पारदर्शी बलून्स में चमकीले प्रभाव के लिए कनफेटि (confetti) का उपयोग करें |
  • हीलियम टैंक को आप पार्टी सप्लाई स्टोर या आर्ट एंड क्राफ्ट स्टोर से खरीद सकते हैं |
  • आपकी पार्टी की थीम से आर्च का कलर मैच करें |
  • कलर स्कीम प्रयोग करें, रेन्बो या आम्ब्रे |
  • आप अपने आर्च के सिरों को पास या दूर कर के उसको लंबा और छोटा कर सकते हैं |
  • बलून आर्च को कनफेटि से भर दें, जब बलून्स फूटेंगे तो वह झिलमिल बरसेगी |
  • आप अलग –अलग कलर और पैटर्न के बलून्स भी लगा सकते हैं |

चेतावनी

  • हीलियम बलून्स 8 से 15 घंटे में उड़ने की क्षमता को देते हैं इसलिए अपनी पार्टी से कुछ घंटे पहले ही आप इसको बनाएँ | [१७]
  • अधिक ठंड के कारण हीलियम बलून की हवा निकलने लगती हैं | [१८]

समान जिनकी आपको आवश्यकता होगी

=बेसिक बलून आर्च बनाना

  • बलून्स
  • बलून पम्प
  • मजबूत वायर
  • वायर कटर
  • बकैट और सिंडरब्लाक या पत्थर

फ्लोटिंग आर्च बनाना

  • बलून्स
  • हीलियम टैंक
  • फिशिंग लाइन
  • कैंची
  • बलून एंकर्स

उभरा हुआ आर्च बनाना

  • बलून्स (अलग –अलग कलर और साइज के)
  • बलून पम्प
  • चिकन वायर
  • वायर कटर
  • कीलें, थंब टैंक या पुशपिंस
  • ग्लू डॉट्स
  • रिबन या फूल

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,२१७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?