आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

ब्रॉकली एक टेस्टी, हेल्दी सब्जी है, जिसे ब्रॉकली सॉटे, ब्रॉकली और चीज या एक ब्रॉकली ग्रेटिन (broccoli gratin) के जैसी कई सारी डिश में एड किया या फिर बेस तैयार करने के लिए बनाया जा सकता है। [१] [२] [३] हालांकि, इसे काटना सीखने के पहले, आपके लिए इसे तैयार करना मुश्किल होगा! ब्रॉकली को काटने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप सबसे पहले उसके फ्लोरेट्स (florets), जो कि तने से निकलने वाले अलग-अलग फूलों वाले भाग होते हैं, उन्हें अलग-अलग कर लें और फिर अगर आपकी इच्छा हो, तो आप तने को छीलकर और काट भी सकते हैं। [४]

विधि 1
विधि 1 का 2:

फ्लोरेट्स को काटना (Cutting the Florets)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to ब्रॉकली को सही तरीके से काटें (Chop Broccoli)
    ब्रॉकली के सिरे को पकड़ें और उसे अपनी सिंक में ठंडे पानी की बहती हुई धार के नीचे रखें। आपको ब्रॉकली के फूल के अंदर अटकी हुई धूल या कीड़ों बगैरह को हटाने के लिए फूल के हैड पर अपनी उँगलियों को भी चलाना होगा। फिर आप टॉवल से थपथपाकर उसे सुखा सकते हैं।
    • साफ करने के लिए ब्रॉकली को पानी में नहीं डुबोए रखना चाहिए। [५]
  2. Watermark wikiHow to ब्रॉकली को सही तरीके से काटें (Chop Broccoli)
    ब्रॉकली की पत्तियाँ, वैसे तो इनमें बहुत ज्यादा पोषण होता है, लेकिन इन्हें मुश्किल से ही किसी रेसिपी में यूज किया जाता है। पत्तियों को तोड़कर हटा देना, ब्रॉकली को दिखने में काफी समान भी बना देता है, जिससे ब्रॉकली को काटने के बाद, आपकी तैयार हुई डिश की खूबसूरती बढ़ जाएगी। [६] [७]
    • पत्तियों को फेंका जा सकता है या फिर आप इन्हें सलाद की तरह भी यूज कर सकते हैं, जिसे आप अपनी ब्रॉकली के साथ में एक साइड डिश की तरह परोस सकते हैं। [८]
  3. Watermark wikiHow to ब्रॉकली को सही तरीके से काटें (Chop Broccoli)
    एक चाकू या फिर किचन सीजर्स का यूज करके आप से जितना हो सके, उतना फ्लोरेट्स को उसके तने के नीचे से काटकर अलग कर लें। जिस जगह से ब्रांच या शाखा अलग-अलग फ्लोरेट्स में बढ़ना शुरू करे, वहाँ पर इसे करने की सही जगह होती है। [९]
    • फ्लोरेट्स ब्रॉकली के वो भाग होते हैं, जो एक मोटी, हरी स्टेम के तने से पेड़ की तरह बाहर निकलते हुए नजर आते हैं।
    • फ्लोरेट्स की मोटाई या पोजीशन की वजह से, आपको शायद पहली कोशिश में ब्रॉकली के सही टुकड़े नहीं मिलेंगे। लेकिन परेशान न हों, एक बार फ्लोरेट्स के तने से बाहर निकल जाए, उसके बाद आप अपने ब्रॉकली के कटे हुए पीस को फिर सही शेप दे सकते हैं।
  4. Watermark wikiHow to ब्रॉकली को सही तरीके से काटें (Chop Broccoli)
    बाहर की तरफ से काटने की शुरुआत करके और फिर धीरे-धीरे फ्लोरेट्स के क्लस्टर के सेंटर तक आएँ। आप चाहें तो फ्लोरेट्स को छीलकर भी अलग कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने पर आमतौर पर ब्रॉकली के सिरों से छिलकों को हटाने के लिए एक और दूसरा एक्सट्रा कट करने की जरूरत पड़ती है।
    • आमतौर पर आपको फूल के शुरू होने वाली जगह से करीब एक इंच नीचे से फ्लोरेट्स को काटने की शुरुआत करना चाहिए।
    • अगर आप फ्लोरेट्स को पकाने वाले हैं, तो उन सभी को लगभग एक ही बराबर साइज का रखने की कोशिश करें, ताकि वो एक ही बराबर स्पीड में पकें।
    • अगर आप फ्लोरेट्स को कच्चा खाने का सोच रहे हैं, तो फिर इनके साइज से कोई फर्क नहीं पड़ेगा और आपको उन्हें एक बराबर साइज पर भी काटने की जरूरत नहीं होगी। [१०]
  5. Watermark wikiHow to ब्रॉकली को सही तरीके से काटें (Chop Broccoli)
    अंदर की तरफ बढ़ते हुए फ्लोरेट्स को काटते रहना जारी रखें: जब आप बाहरी फ्लोरेट्स को काटकर अलग कर लें, फिर आप बड़ी आसानी से तने को मूव कर पाएंगे, जहां से आपको बाद में ज्यादा कटिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फ्लोरेट्स को तब तक काटते रहें, जब तक कि आप उन सभी को तने से अलग नहीं कर लेते। [११]
  6. Watermark wikiHow to ब्रॉकली को सही तरीके से काटें (Chop Broccoli)
    अपने फ्लोरेट्स के तने को ट्रिम करके लंबाई को एक बराबर कर लें: रेगुलर साइज की ब्रॉकली न केवल देखने में अच्छी लगती है, बल्कि ये इनसे इस बात की भी पुष्टि करने में मदद मिल जाती है कि आप जब इन्हें आपकी किसी भी डिश में डालने के लिए तैयार करेंगे, तब ये काफी अच्छी तरह से, एक बराबर पक जाएंगी। आपको करीब आधा इंच या 1.27 cm तने को अपने फ्लोरेट्स से जुड़ा हुआ छोड़ देना चाहिए।
    • फ्लोरेट्स से बहुत ज्यादा तने या डंठल को काटने की वजह से ब्रॉकली पकाते समय या फिर हाथों में रखते समय टुकड़े-टुकड़े हो जाती है। [१२]
  7. Watermark wikiHow to ब्रॉकली को सही तरीके से काटें (Chop Broccoli)
    अगर आपकी इच्छा हो, तो अपने फ्लोरेट्स को छोटे-छोटे पीस में काटें: ब्रॉकली के बड़े, फूले हुए पीस खाने के साथ में एक अच्छी स्वादिष्ट साइड डिश बन सकते हैं, लेकिन जब इन्हें किसी मिक्स डिश के साथ में, जैसे कि तले हुए, बड़े पीस, परोसा जाता है, तो ये मिक्सचर के बैलेंस को खराब कर देता है। अपने ब्रॉकली के एक बड़े फ्लोरेट्स को लें और फिर:
    • चाकू या कैंची की मदद से फ्लोरेट को आधे में काटें। ब्रॉकली के छोटे पीस के लिए, एक बार बस आधा करना भी ब्रॉकली के साइज को बैलेंस करने के लिए ठीक रहेगा। या फिर
    • ब्रॉकली के बड़े फ्लोरेट्स के लिए पीस को एक बार फिर से आधे में काट लें। खासतौर से बड़े पीस को एक सही साइज रेशो के लिए और चार पीस में काटा जाना जरूरी होता है।
    • अपने चार भाग में कटे हुए फ्लोरेट्स को एक कंसिस्टेंट साइज में रखने से उन्हें एक-समान रेट में पकाने में मदद मिलेगी। [१३]
विधि 2
विधि 2 का 2:

तने को काटना (Cutting the Stalk)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to ब्रॉकली को सही तरीके से काटें (Chop Broccoli)
    इसके सबसे नीचे वाला तना काफी लकड़ी के जैसे स्वाद का रहता है और ये खाने के हिसाब से भी काफी कड़क होता है। अपने चाकू या कैंची की मदद से निचले 1 से 2 इंच (2.5 से 5 cm) तक हिस्से को काटकर अलग कर लें। इस भाग को या तो आप फेंक सकते हैं या फिर कम्पोस्ट में यूज कर सकते हैं। [१४]
  2. Watermark wikiHow to ब्रॉकली को सही तरीके से काटें (Chop Broccoli)
    ब्रॉकली के तने में भी ठीक फ्लोरेट्स के समान ही न्यूट्रीशनल कंटेन्ट रहते हैं और इसे कभी-कभी रेस्तरां में सर्व भी किया जाता है। हालांकि, आपको पहले इसके बाहर की कड़क स्किन या छिलके को हटाने के लिए, ऊपर से एक वेजटेबल पीलर चलाना होगा।
    • रेस्तरां में, कटी हुई ब्रॉकली की स्टिक्स को पकाकर अक्सर "कॉइन्स (coins)" के नाम से परोसा जाता है। [१५] [१६]
  3. Watermark wikiHow to ब्रॉकली को सही तरीके से काटें (Chop Broccoli)
    क्योंकि आपकी ब्रॉकली का तना, उसके फ्लोरेट्स के मुक़ाबले थोड़ा सा मोटा और सख्त होगा, इसलिए इसे पकने में थोड़ा ज्यादा टाइम लगेगा। इसीलिए आपको इसके तने को पतली पट्टियों में, लगभग एक नॉर्मल गाजर की पट्टी के साइज में काट लेना चाहिए। अपने चाकू का यूज करके तने को वर्टिकली या लंबाई में काटें। दोनों आधे भाग को एक-साथ रखें और एक बार फिर से क्रॉसवाइज़ वर्टिकली काटकर अपने तने के चौथाई भाग को काट लें।
    • काफी मोटे तने के लिए, आप तब तक इसी तरह से आधे में कट करते रहना जारी रख सकते हैं, जब तक कि हर एक पीस आपकी इच्छा के मुताबिक पतला न हो जाए।
    • सब्जियों को इस तरह से पतले पीस में काटने की प्रोसेस को अक्सर “जूलियन स्टाइल (Julienne style)” बोला जाता है। ये सब्जियाँ तैयार करने की एक कॉमन मेथड है, इसलिए आपको सब्जियों को काटने के जूलियन तरीके के बारे में भी सीख लेना चाहिए।
    • आप चाहें तो पट्टियों को क्यूब करने के लिए तने को एक-साथ रख कर और फिर अपने चाकू या कैंची से काट सकते हैं। [१७]

सलाह

  • फ्लोरेट्स काफी हेल्दी स्नेक होते हैं और जब इन्हें कच्चा खाया जाए, तब ये काफी क्रंची लगते हैं।

चेतावनी

  • चाकू बगैरह का इस्तेमाल करते समय हमेशा, खासकर कि अगर चाकू की धार काफी तेज हो, तब खास सावधानी बरता करें। ब्लेड को हमेशा अपने से दूर पॉइंट करके ही कट किया करें।
  • अगर बच्चा ब्रॉकली काट रहा है, तो चाकू का इस्तेमाल करते समय आपको हमेशा उस पर नजर बनाए रखना चाहिए।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • तेज धार का चाकू या किचन सीजर्स
  • पानी
  • टॉवल

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,१२० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?