आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

मक्खियाँ अनेक समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं। ये खास तौर से खाने को दूषित करती हैं। वैसे तो मक्खियाँ लोगों को काटती नहीं है पर वह सैल्मोनेला (salmonella), मलेरिया (malaria) और ट्यूबरक्लोसिस (tuberculosis) जैसी खतरनाक बीमारियों को फैला सकती है। भले ही ये देखने में छोटी होती हैं पर वे खाने की सतह पर 500 तक अंडे दे सकती हैं। मक्खियों को अपने घर से हटाना और घर के अंदर आने से रोकना आवश्यक है। आप स्वयं एक ट्रैप बनायें या एक कमर्शियल ट्रैप खरीदकर मक्खियों से छुटकारा पायें।

विधि 1
विधि 1 का 3:

घरेलू उपायों द्वारा मक्खियों से छुटकारा पायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक पात्र में 1 इंच (3 सेमी) लिक्विड डिश सोप डालें। उसके ऊपर 1 इंच (3 सेमी) पानी डालें। मक्खियाँ साबुन की ओर आकर्षित होंगी और पानी में डूब जायेंगी।
    • अच्छे परिणाम के लिए फलों की गंध वाला या फ्रूट फ्लेवर का डिश सोप इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए ऐप्पल सेंटेड सोप या लेमन सेंटेड सोप ज्यादा अच्छा काम करेंगे।
    • अगर वह ज्यादा काम न करे तो आप उसमें ऐप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) की एक या दो बूँदें डालें। सिरका मक्खियों को पात्र की ओर आकर्षित करेगा।
  2. एक स्प्रे करने की बोतल में मक्खियों का एक नेचुरल विकर्षक मिलाएं: मक्खियाँ लालमिर्च की गंध से दूर रहती हैं। आप एक स्प्रे करने की बोतल में उसे थोड़े से पानी के साथ मिलाएं।
    • लालमिर्च के मिश्रण को दरवाज़ों, खिड़कियों की देहलियों और अन्य दरारों और कोनों में स्प्रे करें, जहाँ से मक्खियों के अंदर आ सकती हैं। लालमिर्च की गंध उनको दूर रखेगी।
  3. उनको लैवेंडर, बेसिल और मिंट की गंध नहीं पसंद है। मक्खियों को दूर रखने के लिए अपने किचन या खिड़कियों की देहलीज पर हर्ब्स लगायें।
    • अगर आपको हर्ब्स से ज्यादा फूल पसंद हैं तो आप गेंदे के फूल इस्तेमाल करें। गेंदे मक्खियों को अरुचिकर लगते हैं।
  4. मक्खियों को पानी से भरे हुए प्लास्टिक बैग्स से भगायें: बैग्स और पानी रोशनी को मकड़ी के जाले की तरह प्रतिबिंबित करते हैं। मक्खियाँ उन जालों से दूर रहती हैं।
    • पारदर्शी प्लास्टिक बैग्स को पानी से आधा भरें: बैग्स को सील करें और दरवाज़ों और खिड़कियों के पास टांगे।
    • आप पुराने CDs और DVDs को टांगकर भी ऐसा रोशनी का प्रभाव उत्पन्न कर सकते हैं।
विधि 2
विधि 2 का 3:

कमर्शियल फ्लाई ट्रैप्स द्वारा मक्खियों से छुटकारा पायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ये हार्डवेयर स्टोर्स, डिपार्टमेंट स्टोर्स आदि में मिलता है। मक्खियाँ इस कागज़ पर चिपक जाती हैं और उड़ नहीं पाती हैं।
    • जब बहुत ज्यादा मक्खियाँ एकत्र हो जाएँ आप फ्लाईपेपर को हटायें। क्योंकि वह काम नहीं करेगा और देखने में भी खराब लगेगा।
  2. आप अपने किचन और घर से मक्खियों को दूर रखने के लिए एक खास लाइट खरीद सकते हैं। अनेक रेस्टोरेंट्स में इस प्रकार का यंत्र इस्तेमाल करते हैं।
विधि 3
विधि 3 का 3:

मक्खियों को रोकें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. मक्खियाँ कूड़े के पास, खास तौर से सड़ी हुई खाने की चीजों के पास आकर्षित होती हैं।
  2. जब भी संभव हो उनको किचन में छोड़ने की जगह फ्रिज में रखें।
  3. फर्श, काउंटर टॉप्स और अन्य सतहों को अच्छी तरह साफ करें: उनके ऊपर गिरा हुआ चूरा या खाना हटायें।
  4. मक्खियों और अन्य कीटों को अंदर आने से रोकने के लिए दरवाज़ों और खिड़कियों को बंद और सील करना चाहिए।

सलाह

  • सुविधा के लिए अपने पास एक मक्खीमार रखें। कभी कभी मक्खियों को आसानी से मार सकते हैं।
  • रोशनी का मकड़ी का जाला बनाते समय आपको भी उसमें से झुककर निकलना चाहिए, नहीं तो मक्खी जान जायेगी कि वह नकली है।

चेतावनी

  • इंसेक्टिसाइड्स को संभालकर इस्तेमाल करें। वे अकसर लोगों और पालतू पशुओं को हानि पहुँचा सकते हैं। विष या रसायनों का उपयोग करने से पहले ज्यादा से ज्यादा ऐसे उपाय करके देखें जो विषैले न हों।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • डिश सोप
  • पात्र
  • पानी
  • ऐप्पल साइडर विनेगर
  • लालमिर्च
  • स्प्रे करने की बोतल
  • हर्ब्स
  • प्लास्टिक बैग
  • CDs
  • फ्लाईपेपर
  • फ्लाई लाइट

वीडियो

विकीहाउ के बारे में

आर्टिकल समरी (Summary) X

होममेड फ्लाई ट्रेप इस्तेमाल करना, मक्खियों से छुटकारा पाने का एक आसान तरीका है। एक चौड़े मुँह वाले जार में एक बराबर मात्रा में पानी और डिश सोप मिलाकर शुरुआत करें। बेस्ट रिजल्ट्स पाने के लिए, फ्रूट की महक वाली डिश सोप का इस्तेमाल करें, ये मक्खियों को ज्यादा आकर्षित करेगी। आप चाहें तो इस मक्खी भगाने वाले सोल्युशन में एप्पल साइडर विनिगर भी मिला सकते हैं जिससे मक्खियाँ इसकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगी। ऐसा करने के बाद, जार को आपके किचन जैसी किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहाँ से ये मक्खियों को पकड़ सके। मिक्स्चर से आने वाली खुशबू मक्खियों को लिक्विड में खींचकर ले जाएगी, जहाँ डिश सोप उनके पैरों और पंख में लग जाएगी और उन्हें वहाँ से निकलने से रोक देगी। अपने फ्लाई ट्रेप को डेली चेक करें और उसमें फँसी मक्खियों को हटा दें। जरूरत के हिसाब से अपने फ्लाई ट्रेप को फिर से भरें। मक्खियों को वापस आपके घर आने से रोकने के लिए, एक चम्मच केयेन पैपर या तीखी लाल मिर्च और पानी मिलाकर एक स्प्रे रिपेलन्ट बना लें। इस रिपेलन्ट को दरवाजे, खिड़कियों और ऐसी दरारों में स्प्रे कर दें, जहाँ से मक्खियाँ आ सकती हैं। अपने घर से मक्खियों को दूर रखने के लिए, अपने घर का कचरा, लिड से सील होने वाले एक डिब्बे में रखें, फलों और सब्जियों को खराब होने से पहले इस्तेमाल कर लें, या हटा दें और अपनी खिड़कियों पर लगी स्क्रीन में छेद बगैरह न रहने दें। स्टोर से खरीदे फ्लाई ट्रेप का इस्तेमाल करना सीखने जैसी और सलाह पाने के लिए, आर्टिकल को पढ़ते रहें!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,८१४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?