इस विकिहाउ आर्टिकल में आपको सिखाया गया है कि विंडोज़ तथा मैक के लिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कैलेंडर किस प्रकार बनाया जाये। आप जल्दी से कैलेंडर बनाने के लिए या तो माइक्रोसॉफ्ट कैलंडर टेम्पलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं या या आप टेबल (table) का इस्तेमाल करके मैनुअली अपना कैलेंडर बना सकते हैं।
चरण
-
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड खोलिए: यह एक गहरा नीला ऐप होता है जिस पर सफ़ेद "W" बना होता है।
-
सर्च बार पर क्लिक करिए: यह वर्ड विंडो के टॉप पर होती है।
- मैक में, पहले ऊपर बाएँ कोने पर पहले File पर क्लिक करिए, फिर ड्रॉप डाउन मेन्यू में New from Template… पर क्लिक करिए।
-
टाइप करिए calendar , उसके बाद ↵ Enter दबाइए: ऐसा करने से टेम्पलेट स्टोर में कैलेंडर टेम्पलेट की सर्च की जाएगी।
- ऐसा करने के लिए आपको इन्टरनेट से जुड़ा होना चाहिए।
-
कैलेंडर टेम्पलेट चुनिये: आप जिस कैलेंडर का इस्तेमाल करना चाहते हों, उस पर क्लिक करिए। कैलेंडर का पेज खुल जाएगा।
-
क्लिक करिए Create : यह कैलेंडर के दाईं ओर होता है। इससे कैलेंडर टेम्पलेट डाउनलोड होने को प्रॉम्प्ट होगा।
- अगर आपको मैक्रोज़ एनेबल करने के लिए प्रॉम्प्ट किया जाये, तब Enable Macros चुन लीजिये, चूंकि इससे भविष्य के महीनों और तिथियों के लिए अतिरिक्त कैलेंडर बनाना आसान हो जाएगा।
-
कैलेंडर के लोड होने का इंतज़ार करिए: जब टेम्पलेट डाउनलोड होना पूरा हो जाएगा, तब वह स्वतः माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में खुल जाएगा।
-
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड खोलिए: यह एक गहरा नीला ऐप होता है जिस पर सफ़ेद "W" बना होता है। वर्ड होम पेज खुल जाएगा।
-
क्लिक करिए Blank document : यह विकल्प होम पेज के ऊपर बाईं ओर होगा।
- मैक में यह चरण छोड़ दीजिये।
-
महीना एंटर करिए: आप जिस महीने के लिए अपना कैलेंडर बनाना चाहते हैं उसका नाम टाइप करिए, उसके बाद ↵ Enter दबाइए। ऐसा करने से यह सुनिश्चित होगा कि आपका महीना कैलेंडर के ऊपर लिखा होगा।
-
Insert टैब पर क्लिक करिए: यह वर्ड विंडो के ऊपर नीले रिबन में होता है। रिबन के नीचे Insert टूलबार खुलेगी।
-
क्लिक करिए Table : आप उसको टूलबार के "Tables" सेक्शन में पा सकते हैं।
-
टेबल की रचना करिए: अपने माउस कर्सर को सात बॉक्स दाईं ओर तथा पाँच (या छह, महीने के अनुसार) बॉक्स नीचे को ड्रैग (drag) करिए, तब क्लिक करिए। इससे एक सात-बाई-पाँच (या सात-बाई-छह) की टेबल बन जाएगी जो आपके कैलेंडर का काम करेगी।
-
सप्ताह के दिनों को एंटर करिए: बॉक्सेज़ की टॉप पंक्ति में, प्रत्येक कॉलम में सप्ताह के दिन टाइप कर दीजिये।
- जैसे कि, "Sunday" बाएँ टॉप बॉक्स में लिखेंगे, "Monday" उसके दाईं ओर वाले बॉक्स में आदि।
-
कैलेंडर के बॉक्सेज़ को एक्सपैन्ड (Expand) करिए: बॉक्सेज़ की दूसरी पंक्ति को एनलार्ज (enlarge) करने के लिए, कैलेंडर के टॉप में स्थित तीसरी हॉरिजॉन्टल (horizontal) लाइन पर क्लिक करके, लाइन को नीचे की ओर ड्रैग करिए। अपने कैलेंडर को सही साइज़ का बनाने के लिए, अपनी इच्छानुसार यही प्रक्रिया बॉक्सेज़ की सभी पंक्तियों के लिए तब तक दोहराइए, जब तक आपको मन पसंद साइज़ न मिल जाये।
-
दिनों के नंबर शामिल करिए: उस बॉक्स को क्लिक करिए जिसमें आपके महीने का पहला दिन हो, टाइप करिए 1 , तब Tab ↹ दबाइए, और फिर बाकी दिनों को नंबर देते रहिए।
-
अपने कैलेंडर में जानकारी शामिल करिए: जब आप दिनों की नंबरिंग कर चुकें, आप वापस जा कर उस दिन के बॉक्स पर क्लिक करके और ↵ Enter दबा कर नई लाइन शुरू करके और ईवेंट, का नाम या विवरण दे कर, उसमें ईवेंट्स, छुट्टियाँ, अपोइण्ट्मेंट वगैरह शामिल करिए।
-
दूसरे महीनों की रचना करिए: वर्तमान महीने के कैलेंडर के नीचे दो बार ↵ Enter दबा कर, और फिर कैलेंडर की रचना करने की प्रक्रिया को दोहरा कर, आप अपने कैलेंडर में और महीने शामिल कर सकते हैं।
-
अपने कैलेंडर को सेव करिए: Ctrl + S (विंडोज़) या ⌘ Command + S (मैक) दबा कर, फिर सेव लोकेशन चुन कर, अपने कैलेंडर का नाम एंटर करिए और Save क्लिक करिए।