आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

ये लेख आपको स्मार्टआर्ट (SmartArt), या मैन्युअली शेप्स को लगा कर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में फ्लोचार्ट्स बनाना सिखाएगा |

विधि 1
विधि 1 का 2:

स्मार्टआर्ट (SmartArt) की मदद से

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. किसी डॉक्यूमेंट को डबल क्लिक कर के उसे वर्ड में खोलें | नया डॉक्यूमेंट क्रिएट करने के लिए, स्टार्ट मेनू (विंडोज) में मोजूद All Apps हिस्से में या फिर Applications फोल्डर (macOS) में जा कर वर्ड को खोलें |
    • आपके वर्ड के वर्ज़न पर निर्भर, आपको नया डॉक्यूमेंट बनाने के लिए File और फिर New (या Blank Document ) को क्लिक करना होगा |
  2. टैब को क्लिक करें: ये वर्ड के टॉप लेफ्ट कार्नर में स्थित होता है |
  3. क्लिक करें: ये स्क्रीन के ऊपर टूलबार पर मोजूद ″Illustrations″ पैनल में स्थित होगा | एक ग्रीन एरो आइकॉन की तलाश करें जिसके ऊपर एक सफ़ेद कागज़ का टुकड़ा बना हो |
    • स्मार्ट आर्ट पहले से बने ग्राफ़िक्स होते हैं जो की ख़ास फ्लोचार्ट्स के लिए उपयोग किये जाते हैं | स्मार्ट आर्ट के चुनाव करते समय, आपको ये दिख जायेगा की आपका फ्लोचार्ट कैसा दिखेगा |
  4. लेफ्ट पर स्थिति ऑप्शंस में आपको अलग अलग प्रकार के चार्ट्स देखने को मिल जायेंगे | आपको जिस प्रकार का फ्लो चार्ट बनाना है उसके उदाहरण सेण्टर पैनल में देखें, और फिर उसे सेलेक्ट करने के लिए किसी उदाहरण को सेलेक्ट करें | सिलेक्शन से जुड़े डिटेल्स राईट में स्थित पैनल में दिखेंगे |
  5. क्लिक करें: इससे सेलेक्ट किये गए चार्ट ग्राफ़िक्स डॉक्यूमेंट में ऐड हो जायेंगे |
  6. इसको करने के लिए लेबल पॉप-अप विंडो का इस्तेमाल करें-बस उन्हें टाइप करें और वो चार्ट पर दिखने लगेंगे |
  7. स्क्रीन के ऊपर स्थित ″SmartArt Styles″ टूलबार के बटन्स को ब्राउज कर के विकल्पों को देखें |
  8. ऐसा करने के लिए:
    • File मेनू क्लिक करें |
    • Save As सेलेक्ट करें |
    • डॉक्यूमेंट को नाम दें और Save क्लिक करें |
विधि 2
विधि 2 का 2:

मैन्युअली फ्लोचार्ट बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. किसी डॉक्यूमेंट को डबल क्लिक कर के उसे वर्ड में खोलें | नया डॉक्यूमेंट क्रिएट करने के लिए, स्टार्ट मेनू (विंडोज) में मोजूद All Apps हिस्से में या फिर Applications फोल्डर (macOS) में जा कर वर्ड को खोलें
    • आपके वर्ड के वर्ज़न पर निर्भर, आपको नया डॉक्यूमेंट बनाने के लिए File और फिर New (या Blank Document ) को क्लिक करना होगा |
  2. टैब पर क्लिक करें: ये वर्ड के टॉप लेफ्ट कार्नर में स्थित होगा |
  3. क्लिक करें: ये स्क्रीन के ऊपर स्थित टूलबार में लेफ्ट की तरफ मिलेगा | कई सारी शेप्स वाली मेनू सामने आ जाएगी |
  4. ″Flowchart″ हैडर के अन्दर मोजूद किसी भी शेप को क्लिक करें |
  5. ऐसा करने के लिए, डॉक्यूमेंट में कहीं भी क्लिक करें, और फिर अपने माउस को ड्रैग करके शेप को ड्रा करें | एक बार शेप सही आकार की बन जाए, माउस पर से अपनी ऊँगली उठा लें |
  6. आप फ्लोचार्ट के हर हिस्से के लिए शेप्स ऐड कर सकते हैं | उदहारण के तौर पर, आप रेक्टेंगल डाल कर, एक एरो उसके पीछे और फिर रेक्टेंगल डाल कर, अपनी प्रगति दिखा सकते हैं |
  7. एक बार शेप्स उनके स्थान पर पहुँच गए, आप उन्हें आसानी से डॉक्यूमेंट में किसी भी और स्थान पर ड्रैग कर सकते हैं |
  8. ऐसा करने के लिए:
    • शेप को डबल क्लिक कर के ड्राइंग टूल्स तक पहुँच जाएँ |
    • ऊपर मोजूद Draw Text Box को क्लिक करें |
    • आपको डॉक्यूमेंट में जहाँ पर टेक्स्ट बॉक्स ऐड करने है उस स्थान पर क्लिक करें, फिर माउस को ड्रैग कर बॉक्स बनाएं |
    • इन चरणों को चार्ट के हर उस हिस्से को दोहराएं जहाँ लेबल की ज़रुरत है |
  9. एक टेक्स्ट बॉक्स को क्लिक करके टाइप करना शुरू करें, और फिर इस चरण को हर उस लेबल के लिए दोहराएं जो आपको ऐड करना है |
  10. ऐसा करने के लिए:
    • File मेनू क्लिक करें |
    • Save As सेलेक्ट करें |
    • डॉक्यूमेंट को नाम दें और Save क्लिक करें |

संबंधित लेखों

अपने फोन को एक माइक के रूप में यूज करें
वर्ड में एक इंडेक्स बनाएँ (Create an Index in Word)
Excel में शीट्स को लिंक करें
फाइल को पीडीएफ में कन्वर्ट करें (File ko PDF mein convert karen)
एमएस वर्ड (MS Word) में शब्दों को तिरछा करें
Microsoft Word में टेक्स्ट का ओरिएनटेशन बदलें
किसी Excel शीट को अनप्रोटेक्ट करें
SQL सर्वर डेटाबेस बनाएँ (Create a SQL Server Database)
MS Paint में एक इमेज बैकग्राउंड चेंज करें (ग्रीन स्क्रीन)
एक्सेल (Excel) में वॉटरमार्क डालें
एक्सेल में एक इन्वेंट्री (inventory) लिस्ट बनाएँ
पावरपॉइंट डाउनलोड करें (PowerPoint download karen)
पेंट में किसी बैकग्राउंड को ट्रांसपेरेंट बनाएँ (Make a Background Transparent in Paint)
Photoshop में लेअर्स को अनलॉक करें (Unlock Layers in Photoshop)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,३२६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?