आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

हो सकता है कि आप अपने बॉयफ़्रेंड से प्यार करती हों, और अपनी रिलेशनशिप के बारे में पैशनेट महसूस करती हों, मगर अफ़सोस कि "सेक्सी" होना संभवतः स्वाभाविक रूप से आपको नहीं आता हो। अपने बॉयफ़्रेंड के साथ सेक्सी होने के लिए, आपको सीखना होगा कि किस तरह से सेक्सी एक्ट करें, सेक्सी दिखें, और सेक्सी विचार मन में लाएँ – मगर इस सबसे ऊपर, आपको अपने आप को खुद ही बना रहना होगा और यह समझना होगा कि आपकी रिलेशनशिप के लिए सबसे अच्छा क्या होगा। चाहे आप किसी सीरियस रिलेशनशिप की शुरुआत में प्यार की ज्वालाओं को भड़काने की कोशिश कर रही हों, या राख़ में दबी प्यार की आग की उन चिंगारियों को फिर से जलाने की कोशिश कर रही हों, जिनको समय ने बुझा दिया हो, सही स्ट्रैटजीज़ एक दूसरे के लिए आपके पैशन को फिर से बढ़ा सकती हैं।

विधि 1
विधि 1 का 4:

स्वयं ही बनी रहिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. हालांकि सेक्सी होने से आपकी रिलेशनशिप में मसाला शामिल हो सकता है, मगर आपके लिए यह जानना भी ज़रूरी है कि कब वह काफ़ी हो गया है। यहाँ पर कुछ संकेत हैं, जिनसे आपको यह पता चल सकता है कि अब पीछे हटने का समय आ गया है: [१]
    • अगर आप दुखी या डिप्रेस्ड महसूस कर रही हों। ऐसे भी दिन आएंगे जब आप अपने बॉयफ़्रेंड से प्यार मांगने की जगह रोने के लिए कंधा मांगेंगी। अगर आप इतनी अपसेट महसूस कर रही हों कि आपसे कुछ काम न हो पा रहा हो, तब समझ लीजिये कि सेक्स के समय को टालना ही पड़ेगा। अगर आपका बॉयफ़्रेंड जानता होगा और आपको प्यार करता होगा, तब वो समझ जाएगा।
    • अगर आप बस मूड में नहीं हों। ऐसे दिन भी आएंगे, जब आपके अंदर प्यार की भावना नहीं ही जागेगी, और इसमें कोई बुराई नहीं है। "सेक्सी टाइम" की जगह "मी टाइम" निकालने की तुलना में ज़बरदस्ती की सेक्सीनेस बुरी है। [२]
    • अगर उसके एक्शन आपको अनकम्फ़र्टेबल करते हैं। अगर आपको लग रहा हो कि वो आपके रोमांस को कुछ अधिक ही खींच रहा है, तब यह समय आ गया है कि आप पीछे हट जाएँ। अगर आपको लगता है कि आप अधिकतर समय अनकम्फ़र्टेबल ही रहती हैं, तब शायद समय आ गया है कि इस रिलेशनशिप को समाप्त कर दिया जाये।
  2. हालांकि यह असंभव लगेगा कि कभी ऐसा भी समय आयेगा जबकि आपका बॉयफ़्रेंड मूड में नहीं होगा, मगर यह मान लीजिये कि वो भी मनुष्य है और कभी ऐसा हो सकता है कि वो सेक्सी नहीं महसूस कर रहा हो। ये कुछ लक्षण हैं, जो कि तब दिखेंगे जबकि वो आपके सेक्सी मूव्स के लिए मूड में नहीं होगा:
    • जब वह थका हुआ या बीमार होगा। अगर देखने से ऐसा लगता है कि वो शारीरिक रूप से सेक्सी टाइम के लिए सक्षम नहीं है, तब संभावना यही है कि वो उसे नहीं चाहेगा। अगर आपके साथ शारीरिक संबंध बनाने की जगह आराम से सोना चाहे, तब उसे ऐसी कोई चीज़ करने के लिए मजबूर मत करिए, जिसे वो नहीं करना चाहता हो। आपके एड्वांसेज के जवाब में कुछ नहीं कर पाने के लिए वो गिल्टी महसूस कर सकता है, जिसके कारण सभी लोगों को और भी बुरा लगेगा।
    • अगर वो स्ट्रेस्ड आउट हो। हालांकि सेक्स स्ट्रेस को कम करता है, परंतु अगर आपका आदमी अपने नए काम के कारण इतनी चिंता में हो कि आप पर फ़ोकस ही न कर सके, तब उसे अकेले रहने के लिए कुछ समय दीजिये।
विधि 2
विधि 2 का 4:

सेक्सी एक्ट करिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बोल्ड और सेक्सी, संबन्धित होते हैं। अगर आप कोई दीवानापन करने में या अपने कमफ़र्ट ज़ोन से बाहर, कुछ भी करने में डरती हैं, तब तो आप सेक्सी हो ही नहीं सकतीं। अपने बॉयफ़्रेंड के साथ सेक्सी होने के लिए, आप इन तरीकों से बोल्ड होने की कोशिश कर सकती हैं:
    • अगर आप उससे फ़ोन पर बात कर रही हों, तब उससे कुछ कैजुयल गंदी बातें करके उसे चौंका दीजिये। आपके इस अचानक उत्पन्न सेक्सी मूड से - वो चकित हो जाएगा – और टर्न ऑन भी।
    • जोखिम उठाइए: कोई एड्वेंचरस फ़ूड ट्राई करिए, स्काई डाइविंग के लिए जाइए, या पर्वतारोहण के लिए जाइए। इससे आप और भी अधिक ओपेन – और अधिक सेक्सी – व्यक्ति बन जाएंगी।
    • आपको जो भी चाहिए, उसके बारे में ओपेन रहिए। अगर आपको किसी चीज़ का मूड है, तब उसे बताइये कि आप क्या चाहती हैं। अपनी सच्ची भावनाओं को शेयर करने के लिए वो आपका सम्मान करेगा और इस प्रोसेस में टर्न ऑन हो जाएगा। [३]
    • बोल्ड बनिए, मगर जानकारी रखिए कि कब स्ट्राइक करना है। अपने बॉयफ़्रेंड को किसी सेक्सी चीज़ से चकित करना तो ठीक है, मगर जब उसे बुरी तरह ज़ुकाम हो या वो मूड में न हो, तब तो नहीं करना ही अच्छा है। अगर आप कुछ करने को तैयार हों, तब ख़ुद से पूछिये कि क्या आपका बॉयफ़्रेंड सचमुच वो सब लेने के मूड में हैं, जो आप ऑफर कर रही हैं।
  2. आपके बॉयफ़्रेंड के साथ कुछ सबसे सेक्सी पल वो होंगे, जिनके लिए आपने पहले से कोई प्लानिंग नहीं की होगी। अपने जीवन के किसी भी समय में सेक्सीनेस के लिए जगह छोड़ ही दीजिएगा, चाहे आप उस समय साधारण डिनर कर रही हों या टेलीविज़न शो देख रही हों। स्पोंटेनियसली सेक्सी होने के ये कुछ तरीके हैं:
    • अगर आप सेक्सी महसूस कर रही हों, तब इनीशिएटिव लीजिये। चाहे आप किसी सेक्सी एक्टिविटी के बीच में न भी हों, अपने आदमी को किस करके या चुपके से छू कर पता चलने दीजिये। और अगर चुपके से कुछ करने से काम न चले तब उसे यह पता लगने देने के लिए कि उसके लिए क्या कुछ उपलब्ध है, उसके साथ थोड़ी गंदी बातें करने की कोशिश करिए। वो बहुत खुश हो कर चकित हो जाएगा।
    • जब वो काम से घर वापस लौटे, तब सभी बत्तियाँ बुझा दीजिये, पर्दे खींच दीजिये, और उसकी डेस्क पर नंगी हो कर लेट जाइए। जब वह बत्ती जलाएगा तब सचमुच में चकित हो जाएगा। मगर, अगर आप इसके आगे की सेक्सुयल गतिविधियों के लिए तैयार न हों, तब ऐसा मत करिएगा। कोई लड़का अपनी डेस्क पर नंगी गर्लफ़्रेंड को देखने के बाद अख़बार पढ़ने के लिए नहीं बैठ जाएगा।
    • उसे पब्लिक में चकित करिए। हालांकि आपको ऐसा करने के लिए कार की पिछली सीट पर या किसी दूसरी ऐसी ही अनुचित जगह जाने की ज़रूरत नहीं है, बस एक खास तरह से छू लेने या सही समय पर लिए गए एक किस से ही उसे पता चल सकता है कि आप इससे कुछ अधिक के लिए तैयार हैं। और अगर आप लोग बिलकुल अकेले में हैं और किसी दूसरे को ऑफेंड नहीं कर रहे हैं, तब आप रोमांस के लिए समय भी निकाल सकती हैं।
    • याद रखिए कि एक अच्छा सैनिक हर समय युद्ध के लिए तैयार रहता है। सेक्सी टाइम के लिए तैयार रहिए – हर समय। कोशिश करिए कि अधिक से अधिक समय, आपके पैरों पर वैक्स हुआ रहे, आप साफ़ सुथरी हों, और आपकी सांस महकती हुई हो, ताकि आप हमेशा काम के लिए तैयार मिलें।
  3. जब वो आपके आसपास न हो, तब उसे याद दिलाती रहिए कि आप कितनी सेक्सी हैं: जब आपका बॉयफ्रेंड देश के दूसरे कोने में हो तब भी आप अपने बॉयफ़्रेंड के साथ सेक्सी हो सकती हैं। अगर आप दोनों एक दूसरे से दूर रहने पर भी सेक्सी हो सकते हैं, तब उसे वापस लौटने की और भी अधिक उत्सुकता होगी। जब वो कहीं दूर हो, उस समय सेक्सी होने के ये कुछ तरीके हैं:
    • अगर वो शहर से बाहर गया हुआ हो, तब उसके साथ वीडियो चैट अरेंज करिए। बातें करते हुये किसी समय कपड़े उतारना शुरू कर दीजिये। मगर बहुत सारे कपड़े, बहुत जल्दी मत उतार दीजिएगा। थोड़ा सताइए।
    • रात में, उसको सेक्सी – मगर सुरुचिपूर्ण – टेक्ट मेसेज भेजिये। [४]
    • उसे अपने साथ ले जाने के लिए एक सेक्सी पिक्चर दीजिये, ताकि उसे याद आता रहे कि वो क्या मिस कर रहा है।
  4. जब आप बेडरूम में नहीं भी हों, तब भी आपके बॉयफ़्रेंड को सोचते रहना चाहिए कि आपके शरीर के पास देने के लिए क्या कुछ है। ये कुछ तरीके हैं जिनसे आप सेक्स के बिना भी सेक्सी हो सकती हैं:
    • सेक्सी तरीके से चलिये जिससे आपके कूल्हे या आपका क्लीवेज एम्फेसाइज़ (emphasize) हो सके।
    • उसे हाइकिंग पर ले जाइए या ऐसी कोई फ़िजिकल एक्टिविटी करिए जहां आप अपनी चीज़ों को अच्छी तरह से दिखा सकें। वो केवल आपके शरीर को देख कर सेक्सी महसूस करने लगेगा।
    • डांस करना बहुत इरोटिक हो सकता है। शायद आप बेली डांस या स्ट्रिपटीज़ करना सीख सकती हैं; इस प्रकार के डांसेज़ से आपको एक सेक्सी पॉइज़ और एक ज़बर्दस्त शारीरिक विश्वास मिलेगा।
  5. कोई कारण है तभी तो "फ़ूड" और "न्यूड" राइम करते हैं। सही भोजन करने से आपको अपने बॉयफ़्रेंड के साथ सेक्सी होने में बहुत सहायता मिल सकती है।
    • उसके लिए कुछ बेक करिए: अपने बॉयफ़्रेंड के लिए केक, मफ़िन या कुकीज़ जैसी कोई मीठी चीज़ बेक करिए और फिर नंगी हो कर उसे खिलाइए। आपकी नग्नता, बेशक उसके आगे के कार्यक्रमों को बढ़ावा देगी।
    • उसे चॉक्लेट दीजिये। उसके मुंह में डालते समय उसको किस करिए। उसके बाद बिना कुछ कहे वहाँ से चली जाइए। वो बेशक आपके पीछे आयेगा।
  6. खुद सेक्सी होने में इतनी व्यस्त मत हो जाइए कि आप भूल ही जाएँ कि आपका आदमी भी सेक्सी है। इस बात को बार बार यह बात बता कर रीएनफ़ोर्स करिए कि वो कितना सेक्सी या मैनली है।
  7. उसे ऐसे छोड़िए कि उसके मन में और अधिक की इच्छा रहे: कभी भी एक साथ अपेटाइज़र, पूरा खाना और मिठाई एक साथ सामने मत ले आइये, वरना आपके बॉयफ़्रेंड के पेट में दर्द हो जाएगा। उसकी जगह अपनी सेक्सीनेस के बारे में थोड़ा हाथ दबा कर रखिए और सभी कुछ एक साथ सामने मत ले आइये। सेक्सी होने और ईज़ी होने में अंतर होता है। ये कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनसे उसके मन में और अधिक की इच्छा होती रहेगी:
    • किसी भी मेकआउट सेशन के बाद सीधे सेक्स के लिए मत चली जाइए। उसे अपने शरीर पर थोड़ा लिंगर (linger) करने दीजिये ताकि उसका पैशन बढ़े।
    • हर बार, जब भी वो चाहे, उसे सेक्स मत करने दीजिये – बशर्ते कि आप भी न करना चाहती हों। उसकी जगह जब आपको ठीक महसूस हो रहा हो, तभी सेक्सी होइए।
विधि 3
विधि 3 का 4:

सेक्सी दिखिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप चाहे जो भी सोचती हों, आपका बॉयफ़्रेंड सबसे पहले आपका चहरा ही देखता है, इसलिए आप सेक्सी एपीयरेंस बनाए रहिए, और उसके बाद बाकी वो सब होता ही रहेगा।
    • अगर आप मेकअप लगा कर कम्फ़र्टेबल हों, तब बस इतना लगाइए कि आपकी आँखों में एक स्मोकी लुक हो और आपके होंठों पर एक बढ़िया रसीली झलक।
    • अपने बॉयफ़्रेंड की तरफ सेक्सी ग्लांस डालिए। आपकी आँखों में उसे वो सब दिखाई पड़ सकता है जो आप उसके बारे में महसूस करती हैं।
  2. ऐसी अंडरवियर पहनिए जिससे आप सेक्सी महसूस करें और दिखाई पड़ें: यह जानने से कि आपने उसे पहना हुआ है, आपको सेक्सी महसूस हो सकता है, या अपने आदमी को उसकी एक झलक दिखाने से बाद में आपने उसके लिए क्या प्लान किया हुआ है, वो शेष रात के लिए एक्साइटेड हो सकता है। ये कुछ सेक्सी आइटम्स हैं:
    • थोंग, लेस वाली अंडरवियर, पुश अप ब्रा, कॉर्सेट, घुटनों तक के मोज़े, या स्पांडेक्स।
    • कुछ भी ऐसे अनकम्फ़र्टेबल कपड़े अवॉइड करें जिनसे छिल जाये, क्योंकि यह तो सेक्सी के बिलकुल विपरीत होता है।
  3. आपको हर समय डिज़ाइनर थोंग या टेड्डीज़ पहनने की ज़रूरत नहीं है। बस आप कुछ ऐसा पहनिए जो कि साधारण से हट कर हो और आपकी स्किन उसमें से थोड़ी बहुत दिखती रहे, तभी आपका आदमी समझेगा कि वो सेक्सी है, और आप यह सब सिर्फ़ उसे दिखाने के लिए पहन रही हैं।
    • कोई भी इतनी इलैबोरेट चीज़ मत पहनिए जिसे उतारना असंभव हो। इसके कारण बेडरूम में फ़्रस्ट्रेशन और दुर्घटनाएँ हो सकती हैं।
  4. अगर आपके कपड़े ढकने से अधिक आपके अंगों कॉ दिखा रहे होंगे, तब तो आपका बॉयफ़्रेंड टर्न ऑन होने की जगह, आपके साथ के कारण एंबेरेस हो जाएगा।
    • यह सुनिश्चित करिए कि आपकी ड्रेसेज़ और स्कर्ट्स एक अच्छी कहानी जैसी हों – इतनी छोटी कि दिलचस्प हों, और इतनी लंबी कि उनमें सब कुछ कवर हो सके।
    • थोड़ा क्लीवेज दिखाना ठीक है, मगर इतना नहीं कि आपकी पूरी छाती ही खुली रहे।
    • ब्रा स्ट्रैप का कुछ भाग दिखाना सेक्सी हो सकता है, मगर पूरी ब्रा दिखाना तो बहुत अधिक हो जाएगा।
  5. अपनी एक्सट्रीमिटीज़ की परवाह करिए ताकि आपका आदमी आपसे और भी अधिक एक्साइटेड हो सके।
    • अपने हाथों और नाखूनों की परवाह करिए ताकि जब आपका आदमी उनको पकड़े तब वह टर्न ऑन हो जाये।
    • अपने पाँवों की ताज़गी और सुंदरता का ध्यान रखिए ताकि बेडरूम में अच्छी महक रहे।
विधि 4
विधि 4 का 4:

सेक्सी विचार रखिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आपको लगता है कि आप सेक्सी दिखती है, आपका बॉयफ़्रेंड भी वैसा ही सोचेगा। रीएनफोर्समेंट के लिए, अपने लुक्स के बारे में उससे पूछते रहने की जगह उसे अपना सुंदर चेहरा और शरीर दिखाने में गर्व महसूस करिए। [५]
    • अपने ऐसे तीन एट्रिब्यूट्स चुनिये जो आपको अपने बारे में पसंद हों, और उनको शो ऑफ करिए। अगर आपको अपने पैर अच्छे लगते हों, तब छोटी स्कर्ट पहनिए, अगर आपको लगता हो कि आपकी बाँहों पर जान दी जा सकती है, तब उन्हें परफेक्ट टैंक टॉप पहन कर शान से दिखाइए।
    • अपने शरीर के साथ मज़ा लीजिये: अपने मनपसंद गाने पर शीशे के सामने डांस करिए, और आप देखेंगी कि अपने शरीर में रहने में कितना मज़ा आता है।
    • स्वस्थ रहिए: सही खाने और एकसरसाइज़ करने से आप अपने बारे में जो भी सोचती हैं उस पर पॉज़िटिव प्रभाव पड़ सकता है। एकसरसाइज़, अपने बॉयफ़्रेंड के साथ कुछ सेक्सी करने का अवसर भी हो सकता है, जैसे कि एक साथ साल्सा लेसन्स लेना।
    • आप अपने शरीर के बारे में किस तरह बातें करती हैं, उस पर ध्यान दीजिये। अगर आप नई ड्रेस पहन रही हैं, तब अपने बॉयफ़्रेंड से यह पूछने की जगह, "क्या मैं इसमें ठीक लग रही हूँ?" उससे कहिए, "क्या मैं इसमें शानदार नहीं लग रही हूँ?" वो आपके लुक्स से टर्न ऑन हो जाएगा।
  2. अपने आदमी को यह दिखाने से अधिक सेक्सी और कुछ नहीं है कि आप कितनी कॉन्फिडेंट हैं। आपको यह बताने में समय बिताने की जगह कि आप कितनी अद्भुत हैं, वो आपकी स्वाभाविक ईज़ को पसंद करने में व्यस्त रहेगा, जिसके कारण आप और भी अधिक सेक्सी दिखने लगेंगी। कॉन्फिडेंट होने के ये कुछ तरीके हैं:
    • उन चीज़ों के बारे में जानकारी रखिए जिनसे आप सुंदर, यूनीक, तथा टेलेंटेड व्यक्ति बनती हैं। जब भी आपको संदेह हो, तब अपने आपको अपने इन गुणों की याद दिलाइए। शायद इनको लिख डालने से भी मदद मिल सकती है।
    • कॉन्फिडेंट रहिए – मगर एक पॉइंट तक। कॉन्फ़िडेंस का एक हिस्सा यह स्वीकार करना है कि आप एक दोषपूर्ण व्यक्ति हैं। आप पहले ही शानदार हैं, मगर सुधार की गुंजाइश तो हमेशा ही रहती है। आपका बॉयफ़्रेंड न केवल आपके कॉन्फ़िडेंस से प्रभावित होगा, बल्कि इस बात से भी कि आप यह स्वीकार करने में कम्फ़र्टेबल हैं कि आप परफेक्ट नहीं हैं।

सलाह

  • मूड सेट करने के लिए कुछ म्यूज़िक लगा लीजिये। दरअसल एक प्ले-लिस्ट पहले ही तैयार कर लीजिये और अपने एंकाउंटर के समय आप उसको प्ले कर सकते हैं।
  • फ़ूड एफ़्रोडेज़ीयक भी हो सकता है: व्हिप्ड क्रीम, पिघली हुई चॉक्लेट, वाइन, स्ट्रॉबेरीज़, वगैरह। आप जैसे भी उचित समझें, वैसे इनको उसे खिलाइए।
  • अगर आप और आपका बॉयफ़्रेंड स्कूल में हों, तब एक दूसरे के लिए समय निकालिए। अगर आपके पास उसे फ़ीड करने के लिए कुछ सेक्सी हो, तब उसे सेक्सी तरीके से फ़ीड करिए।
  • अगर आप दोनों साथ रहते हों, तब कोशिश करिए कि अधिकांश समय आप उसके आसपास सेक्सी लेंजरी या बिकिनी में रहें और अगर आपके लिए कम्फ़र्टेबल हो तब नंगी रहें!

चेतावनी

  • न तो उसे हड़बड़ी कराइए और न आप उसे अपने आपको हड़बड़ी कराने दीजिये।
  • यह समझ लीजिये कि ऊपर दी गई कुछ चीज़ें (जैसे कि उसके लिए नंगे हो कर इंतज़ार करना, वगैरह) उन लोगों के लिए है जो कम्फ़र्टेबल तथा सेक्सुयल रिलेशनशिप में हों। अगर आपने (अभी तक) केवल एक दूसरे के होठों को छुआ भर हो तब अभी इसको ट्राई मत ही करिए।
  • कभी भी ऐसा कुछ मत करिए जिसे करने में आप अनकम्फ़र्टेबल हों। अगर उसे कुछ ग़लत समझ में आ जाएगा तो वो बात को वहाँ से भी आगे ले जाने की कोशिश कर सकता है, जहां तक आपने सोचा होगा।

संबंधित लेखों

सेक्स की इच्छाओं पर काबू पाएँ (Control Sexual Urges)
एक कंडोम का प्रयोग करें
कैसे पता करें कि गर्भ में पल रहा बच्चा लड़की है या लड़का?
जल्दी सिक्स पैक एब्स प्राप्त करें
कड़े मल को सॉफ्ट बनाएं
सेक्स की अवधी बढ़ाएं (Kaise Sex ka Samay Badhaye)
अपने मन पर काबू पायें (Control Your Mind)
अल्ट्रासाउंड पिक्चर पढ़ें (Read an Ultrasound Picture)
किसी को अपनी आँखों से हिप्नोटाईज (सम्मोहित) करें (Hypnotize Kaise Kare, Kaise Kisi ko Apne Bas Me Kare)
काम वासना पर विजय पायें
वीर्य की मात्रा बढ़ाएँ (Sperm, Shukranu ki sankhya badhayen)
सेक्स के बारे में सोचना बंद करें (Stop Thinking About Sex)
उत्तेजित लिंग (इरेक्शन) को शांत करें
महिला कंडोम का इस्तेमाल करें

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,९३२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?