आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
ये विकीहाउ लेख आपको आईट्यून्स की मदद से अपने आईफोन से अपना ख़रीदा हुआ म्यूजिक अपने कंप्यूटर पर ट्रांसफर करना सिखाएगा | साथ ही वो आपको ये भी बताएगा की पहले से खरीदे हुए म्यूजिक को कंप्यूटर पर फिर से कैसे डाउनलोड कर सकते हैं |
चरण
-
ये देख लें की आपको जो म्यूजिक ट्रांसफर करना है वो आपने खरीद लिया है: अपने आईफोन से म्यूजिक कंप्यूटर के हार्ड ड्राइव में भेजने के लिए आपको वो म्यूजिक अपने फ़ोन की आईट्यून्स लाइब्रेरी में पूरी तरह से डाउनलोड करना होगा |
-
अपने आईफोन को अपने कंप्यूटर से अटैच करें: अपने आईफोन के चार्जिंग केबल का एक छोर अपने आईफोन में लगाएँ, और फिर उसका दूसरा छोर (USB छोर) अपने कंप्यूटर में लगाएँ |
- अगर आप मैक के साथ आईफोन 7 (या उससे भी पुराना) चार्जर प्रयोग कर रहे हैं, तो आपको उसे कंप्यूटर में प्लग इन करने के लिए USB-C चार्जर केबल खरीदना होगा |
-
आईट्यून्स खोलें: इस ऍप का आइकॉन सफ़ेद बैकग्राउंड पर कई रंगों वाला म्यूजिक नोट जैसा दिखेगा | कुछ सेकंड के बाद आईट्यून्स विंडो खुल जाना चाहिए |
- अगर आईट्यून्स अपडेट करने के लिए कहा जाता है, तो Download बटन क्लिक करें और आईट्यून्स के अपडेट होने का इंतज़ार करें | आपको आगे बढ़ने से पहले अपने कंप्यूटर को रीस्टार्ट करना होगा |
-
File क्लिक करें: ये आईट्यून्स विंडो (विंडोज़) के अप्पर लेफ्ट साइड में या स्क्रीन के टॉप मेनू बार (मैक) में होगा |
-
Devices सेलेक्ट करें: ये ऑप्शन File ड्राप डाउन मेनू के सबसे नीचे होगा |
-
Transfer Purchases from [Name] क्लिक करें: "[Name]" के बजाय, आपको यहाँ अपने आईफोन का नाम दिखेगा | इस विकल्प को क्लिक करने से म्यूजिक आपके कंप्यूटर पर ट्रांसफर हो जायेगा |
-
खरीदे हुए म्यूजिक के ट्रांसफर हो जाने का इंतज़ार करें: आपको जितना म्यूजिक ट्रांसफर करना है उस पर निर्भर होगा की ट्रांसफर में, कुछ सेकंड लगेंगे या कुछ मिनट | [१] X रिसर्च सोर्स
-
Recently Added क्लिक करें: ये आईट्यून्स विंडो के लेफ्ट साइड में होगा | ऐसा करने से हाल में एड किये म्यूजिक की लिस्ट सामने आ जाएगी |
-
आपको जो म्यूजिक सेव करना है उसे ढूंढे: आपको जो म्यूजिक अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड करना है उसे ढूंढने के लिए ऊपर या नीचे स्क्रॉल करना पड़ सकता है |
-
Download क्लिक करें: ये आपके द्वारा चुने गए गाने (या एलबम) के राइट में होना चाहिए | इससे म्यूजिक आईट्यून्स से आपके कंप्यूटर में डाउनलोड हो जायेगा, और आप ये सुनिश्चित कर पाएंगे की आपके कंप्यूटर पर हमेशा म्यूजिक का बैकअप रहे |
- अगर आपको Download आइकॉन नहीं दिखाई दे, तो वो म्यूजिक आपके कंप्यूटर पर पहले से मौजूद होगा |
- आप कंप्यूटर पर इस म्यूजिक की लोकेशन जानने के लिए एक गाना सेलेक्ट करें, File क्लिक करें, और फिर या तो Show in Windows Explorer (विंडोज़) या Show in Finder (मैक) सेलेक्ट करें |
-
आईट्यून्स खोलें: इस ऍप का आइकॉन सफ़ेद बैकग्राउंड पर कई रंगों वाला म्यूजिक नोट जैसा दिखेगा | अगर आपने गलती से आईट्यून्स म्यूजिक अपने आईफोन या आईट्यून्स से डिलीट कर दिया है, तो आप उसे दुबारा डाउनलोड कर सकते हैं | आपको बस उसी अकाउंट से साइंड इन होना चाहिए जिससे आपने पहले म्यूजिक ख़रीदा था |
-
ये सुनिश्चित कर लें की आप सही अकाउंट से साइंड-इन हैं: स्क्रीन के या आईट्यून्स विंडो (विंडोज़) के ऊपर स्थित Account क्लिक करें, और उसके बाद साइंड-इन अकाउंट देखें | ये उससे मेल खाना चाहिए जो आकउंट आप अपने आईफोन में इस्तेमाल कर रहे हैं | [२] X रिसर्च सोर्स
- अगर साइंड-इन अकाउंट सही नहीं है, तो Sign Out... क्लिक करें, फिर Sign In क्लिक करें और अपना एप्पल आईडी ईमेल एड्रेस और पासवर्ड एंटर करें |
- अगर कोई अकाउंट साइंड-इन नहीं है, तो Sign In क्लिक करें और अपना एप्पल आईडी ईमेल एड्रेस और पासवर्ड एंटर करें |
-
फिर से Account क्लिक करें: ड्राप डाउन मेनू सामने आएगा |
-
Purchased क्लिक करें: ये ड्राप डाउन मेनू के नीचे होगा | ऐसा करने से आप आईट्यून्स स्टोर टैब पर पहुँच जायेंगे |
-
Music टैब क्लिक करें: ये विकल्प आईट्यून्स विंडो के अप्पर-राइट साइड में होगा |
-
Not in My Library टैब क्लिक करें: आप इसे आईट्यून्स पेज के ऊपर पाएंगे | इसे क्लिक करने से आपको वो खरीदे हुए गानों की सूची मिल जाएगी जो अब आपके आईट्यून्स लाइब्रेरी में नहीं है |
-
Download क्लिक करें: ये उस गाने और एलबम के टॉप राइट कॉर्नर में होगा जो आपको फिर से डाउनलोड करना है | ऐसा करने से ये वो गाना या एलबम वापस से आपके कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाएगी |
- आप कंप्यूटर पर म्यूजिक ढूंढने के लिए गाने को सेलेक्ट कर, File को क्लिक करें, और फिर या तो Show in Windows Explorer (विंडोज़) या Show in Finder (मैक) क्लिक करें |