आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

इतालवी भाषा (Italian) में "grazie" कहना, "धन्यवाद" कहने का मानक तरीका है, लेकिन इस वाक्यांश को अधिक ईमानदारी और प्रमुखता के साथ कहने के अन्य तरीके उपलब्ध हैं। इतालवी में "आपका स्वागत है" कहने के भी कई तरीके हैं। सबसे आम वाक्यांश नीचे दिए गए हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

आधारिक धन्यवाद (Basic Thanks)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. [१] grazie कहना, इतालवी में धन्यवाद व्यक्त करने का सबसे बुनियादी तरीका है।
    • "धन्यवाद" कहने के लिए, इस शब्द का एक विस्मयादिबोधक (interjection) के रूप में प्रयोग किया जाता है।
    • मोटे तौर पर, grazie का उच्चारण ग्रा-ज़ी होता है, लेकिन इसका शुद्ध उच्चारण ग्रात्सी
  2. किसी के प्रस्ताव को अस्वीकार करने के लिए "no grazie" कहें: [२] यदि आप विनम्रता के साथ किसी को "नहीं, धन्यवाद" कहना चाहते हैं, तो इतालवी में "धन्यवाद" कहने से पहले "no" कह सकते हैं।
    • इतालवी में No का वही अर्थ होता है जो कि अंग्रेजी में होता है।
    • इस वाक्यांश का उच्चारण करने के लिए नो ग्रात्सी कहें।
विधि 2
विधि 2 का 3:

प्रभावी ढंग से धन्यवाद कहना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आभार व्यक्त करके इतालवी में धन्यवाद कहने का यह सबसे सरल तरीका है।
    • Molte का मतलब "बहुत" होता है।
    • molte grazie का उच्चारण करने के लिए, मोल्ते ग्रात्सी कहें।
  2. और भी ज्यादा आभार से धन्यवाद कहने के लिए, "grazie mille" या "mille grazie" कहें: इसका मतलब होता है " बहुत बहुत धन्यवाद"। इस वाक्यांश का शाब्दिक अनुवाद "हज़ार बार धन्यवाद" होता है।
    • इतालवी में Mille का मतलब "हजार" होता है।
    • बहुत बहुत धन्यवाद कहने के लिए इनमें से किसी भी शब्द क्रम (word order) का इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • grazie mille का उच्चारण करने के लिए ग्रात्सी मी-ले कहें।
  3. गंभीरता से और व्यंग्य (sarcasm) के साथ धन्यवाद कहने के लिए "grazie tante" कहें: अक्सर, गंभीरता से "बहुत बहुत धन्यवाद" कहने के लिए इस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है।
    • "बहुत बहुत धन्यवाद" कहने के लिए इस वाक्यांश का व्यंग्यात्मक ढंग (sarcastically) से भी प्रयोग किया जा सकता है।
    • tante का मतलब "कई" या "बहुत" होता है।
    • grazie tante का उच्चारण करने के लिए ग्रात्सी तान्ते कहें।
  4. [३] दोनों वाक्यांशों का मतलब "बहुत बहुत धन्यवाद" होता है, लेकिन पहला वाक्यांश अनौपचारिक (casual) है जबकि दूसरा ज्यादा औपचारिक (formal) है।
    • दोनों ti और la शब्दों का मतलब "तुम" होता है, लेकिन la ज्यादा औपचारिक है।
    • Tanto का मतलब "बहुत" या "काफी" होता है।
    • Ringrazio का मतलब "धन्यवाद" होता है।
    • ti ringrazio tanto का उच्चारण करने के लिए ती रीन-ग्रात-सी-ओह- तान्तो कहें।
    • la ringrazio tanto का उच्चारण करने के लिए ला रीन-ग्रात-सी-ओह- तान्तो कहें।
  5. आभार के साथ धन्यवाद कहने के लिए "grazie infinite" का प्रयोग करें: मोटे तौर पर, इस वाक्यांश का अर्थ होता है - "आपका बहुत बहुत धन्यवाद", लेकिन इसका शाब्दिक अनुवाद होता है - "अनंत धन्यवाद"।
    • Infinite का इतालवी और अंग्रेजी में एक ही मतलब होता है।
    • "grazie infinite" का उच्चारण करने के लिए ग्रात्सी ईन-फ़ी-नीते कहें।
  6. यदि आप किसी के बहुत आभारी हैं , तो "grazie di tutto" का प्रयोग करें: इस वाक्यांश का प्रयोग "सब चीज़ों के लिए धन्यवाद" कहने के लिए किया जाता है।
    • Di का अर्थ "का" या "के लिए" होता है।
    • Tutto का अर्थ "सभी" या "सब कुछ" होता है।
    • "grazie di tutto" का उच्चारण करने के लिए ग्रात्सी दी तूतो कहें।
  7. किसी को ईमानदारी से धन्यवाद कहने के लिए "grazie di cuore" कहें: मोटे तौर पर, इस वाक्यांश का अर्थ "हार्दिक धन्यवाद" या "आपका बहुत बहुत धन्यवाद" होता है।
    • Cuore का अर्थ "दिल" या "मूल" होता है। जब इसका प्रयोग Di के साथ किया जाता है, तब इसका मतलब "दिल से" या "ईमानदारी से" होता है।
    • "grazie di cuore" का उच्चारण करने के लिए ग्रात्सी दी क्वो-रे कहें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

धन्यवाद का जवाब देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. "तुम्हारा स्वागत है" या "कोई बात नहीं" कहने का सबसे आसान तरीका है - "Prego" कहना, जो कि एक इतालवी विस्मयादिबोधक (interjection) है।
    • एक और संदर्भ में "कृपया" कहने के लिए भी Prego का प्रयोग किया जा सकता है।
    • Prego का सही उच्चारण करने के लिए प्रे-गो कहें।
  2. इसका प्रयोग "कोई बात नहीं" कहने के लिए किया जाता है। इसका तात्पर्य (implication) यह होता है कि जिस काम को करने के लिए आपका धन्यवाद किया जा रहा है, वह काम करने में आपको खुशी हुई।
    • इस वाक्यांश का शाब्दिक अनुवाद करना मुश्किल है। Non का अर्थ नहीं होता है, C'è का अर्थ "वहां" होता है, di का अर्थ "का" या "के लिए" होता है और che का अर्थ "वो" "क्या" या "कौन सा" होता है।
    • इस वाक्यांश का मतलब है - "कोई बात नहीं"।
    • इस वाक्यांश का उच्चारण करने के लिए नोन चे-दी-के
  3. का प्रयोग करें: इस वाक्यांश का मतलब होता है - "कोई बात नहीं"।
    • Problema का अर्थ "समस्या" होता है।
    • अनुवाद करने पर, इस वाक्यांश का मतलब "कोई बात नहीं" होता है।
    • इस वाक्यांश का उच्चारण करने के लिए नोन चे प्रो-ब्ले-मा कहें।
  4. कहें: इस प्रश्न का मतलब है - "किसके लिए?" दूसरे शब्दों में, आप किसी से कह रहे हैं - "कोई बात नहीं"।
    • Cosa का अर्थ "क्या" या "चीज़" होता है।
    • इस सवाल का उच्चारण करने के लिए दी के कौसा कहें।
  5. [४] इस सरल प्रतिक्रिया का मतलब होता है - "कोई बात नहीं", लेकिन इसका शाब्दिक अनुवाद होता है - "कुछ भी नहीं"।
    • Niente का अर्थ "कुछ नहीं" होता है।
    • इस वाक्यांश का उच्चारण करने के लिए, दी नि-ऐन्ते कहें।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५,००९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?