आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

क्रोशिए में चेन एक बुनियादी तत्त्व है और इसे बनाना आसान है। ये गूथी हुई लगती है और धागे को तरीके से घुमाकर बनती है। एक चेन बनाना सीख लें फिर आप उसके ऊपर क्रोशिए से कुछ भी बना सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

पहली स्टिच बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपनी तर्जनी (पहली उँगली) बाहर निकालें ताकि नाखून आप से दूर हो। अब धागे को अपनी उँगली पर लपेटें। उसका अंतिम भाग आपकी उँगली के आगे होना चाहिए और करीब 1-1.5" धागा उँगली के नीचे लटकना चाहिए। बाकी धागा उँगली के पीछे गिरना चाहिए।
    • उसी हाथ के अंगूठे को उँगली की टिप पर दबाकर धागे को सही जगह पर रोकें।
  2. Watermark wikiHow to एक चेन क्रोशिए करें
    दूसरे हाथ की उँगली के पीछे धागा उठाकर अपनी ओर खींचें फिर उसे ऊपर करके उँगली पर लपेटें। आपकी उँगली पर दो फंदे दिखाई देने चाहिए। अब दूसरे फंदे को पहले फंदे के ऊपर करें ताकि एक तिरछा x बने।
    • इसके बाद आप बाकी लटके हुए धागे को उसी हाथ की मध्यमा (बीच की) और अनामिका (रिंग फिंगर) में पकड़ सकते हैं।
  3. Watermark wikiHow to एक चेन क्रोशिए करें
    अपनी उँगली के ऊपर बने हुए x का ऊपर का "आर्म" (अंग) देखें, जो आपकी उँगली के अंत में है (यदि फंदा राईट हैण्ड में बनाया हो तो लेफ्ट में देखें, लेफ्ट हैण्ड में फंदा बनाया हो तो राईट में देखें)। इस आर्म को चुटकी से उठाकर ज़रा ढीला करें।
  4. Watermark wikiHow to एक चेन क्रोशिए करें
    अब नाखून की ओर से इस आर्म के नीचे से पीछे का आर्म पकड़ें। उस धागे को नीचे से निकालें। अब इस धागे से आपको उँगली के ऊपर एक और फंदा बनते हुए दिखाई देगा। जब वह आपकी उँगली वाले फंदे के बराबर हो जाये उसको संभालकर अपनी उँगली पर से उतारें।
    • अब आपके पास एक फंदा होगा और एक खुली हुई, ढीली, गाँठ की शुरुआत होगी। ऐसा न हो तो दुबारा कोशिश करें।
  5. Watermark wikiHow to एक चेन क्रोशिए करें
    फंदे को चुटकी में पकड़कर धागे का छोटा हिस्सा या सिरा खींचें और गाँठ को कसें। जैसे जैसे करते जाएँ उसे ठीक करते जाएँ ताकि आपके पास ज़्यादा लम्बा सिरा न रहे। सिरे (टेल) की लम्बाई 1-2" बनाये रखें। गाँठ कसने के बाद उसे इतना ढीला होना चाहिए कि उसे खिसकाकर बड़ा या छोटा फंदा बना सकें। अपना हुक फंदे में रखें और उसे आरामदेह नाप तक कसें।
    • अभी तक आपने जो बनाया है उसे "स्लिपनॉट" कहते हैं। यह क्रोशिए से कोई भी चीज़ बनाने की बुनियाद है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

चेन बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. फंदे के साथ हुक को अपने सामने पकड़ें। उसका मुँह अपने दूसरे हाथ की ओर रखें और धागे का लम्बा किनारा हुक के पीछे रखें। फंदे को हुक के मुड़े हुए हिस्से से करीब 1" नीचे होना चाहिए।
    • अर्थात गाँठ हुक के नीचे होनी चाहिए।
  2. Watermark wikiHow to एक चेन क्रोशिए करें
    धागे का लम्बा किनारा हुक के ऊपर से ले जाएँ। अब गाँठ हुक के नीचे रहेगी और बाकी धागा हुक के सामने होगा।
    • इसे यार्न ओवर कहते हैं।
  3. हुक को आगे करें और उसके मुड़े हुए हिस्से से अभी जो आपने हुक के ऊपर धागा डाला है उसे पकड़ें। धागा हुक में ठीक से फंस जाना चाहिए।
  4. Watermark wikiHow to एक चेन क्रोशिए करें
    अपने हुक को इस्तेमाल करके स्लिपनॉट फंदे में से धागा निकालें। अब आपने पहली चेन बनाई है।
  5. आपको जितनी चेन्स चाहियें उतनी बन जाने तक इसे दोहराएँ: धागे को ऊपर करने और फिर अंदर से निकालने का काम बार बार करते जाएँ, जब तक आपके पास अपनी चीज़ बनाने के लिए काफी चेन्स न हो जाएँ।
    • चेन्स को गिनने के लिए चेन को नीचे बिछाकर रखें और v आकारों को देखें। हर एक v एक चेन है।
विधि 3
विधि 3 का 3:

यहाँ से चलें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to एक चेन क्रोशिए करें
    मान लीजिये आप ब्रेसलेट बना रहें है और आपको सिर्फ एक चेन की ज़रूरत है तो वांछित लम्बाई तक पहुँचने के बाद आप उसे बाँधकर पूरा कर सकते हैं। धागे को आखिरी स्टिच से कम से कम 1 इंच की दूरी पर काटें, बचे हुए अंतिम हिस्से को हुक से पकड़कर फंदे में से निकालें। उसे हल्के से खींचकर अंत को पक्का करें।
  2. Watermark wikiHow to एक चेन क्रोशिए करें
    सामान्य रूप से नई पंक्ति शुरू करने के लिए आप दिशा बदल सकते हैं। आप इस चेन के ऊपर नई पंक्ति बनायेंगे। यह कैसे करना है आपके पैटर्न पर निर्भर करेगा। ज़्यादातर सिंगल क्रोशिए या डबल क्रोशिए इस्तेमाल करते हैं। Crocheting_the_Second_Row_sub single crochet or double crochet .
    • नई पंक्ति शुरू करने से पहले आप कुछ और चेन्स बनायेंगे (ज़्यादातर दो, आपकी स्टिचिस कितनी बड़ी और कसी हुई होती हैं यह उस पर निर्भर करेगा)। ये एक्स्ट्रा स्टिचिस बनायें और चेन की आखिरी ठीक स्टिच पर अपनी दूसरी पंक्ति शुरू करें।
  3. Watermark wikiHow to एक चेन क्रोशिए करें
    क्रोशिए से गोला बनाते समय आप बुनियादी चेन (ज़्यादातर चार स्टिचिस की) बनायें और एक स्लिप स्टिच करके उसके अंतिम किनारों को जोड़ें।
    • अपने हुक को आखिरी चेन के फंदे के साथ चेन की पहली स्टिच में डालें। अब आपके पास हुक पर दो फंदे होंगे। सामान्य चेन बनाते समय जैसे हुक से धागे को पकड़ते है वैसे पकड़े और दोनों फंदों में से निकालें। इसके बाद आपके पास एक फंदा रह जायेगा। अब आप अगली "पंक्ति" शुरू करने के लिए तैयार हैं।

सलाह

  • हुक की साइज़ का चेन के तनाव पर असर पड़ेगा; यदि आप को क्रोशिए में ज़्यादा अनुभव न हो तो बताई हुई साइज़ ही लें। यदि आप ढीला ("स्लैक") क्रोशिए करते हैं तो पतला हुक लें और कसा हुआ ("टाइट") करते हैं तो मोटा हुक लेना अच्छा है। अभ्यास के साथ आपको ये समझ में आयेगा।
  • निर्देशों में तारक (*) का मतलब होता है की आप "दोहराएँ"। अगर निर्देश लघु कोष्ठक में हों तो उसके अंदर के पूरे निर्देशों को दोहराएँ।
  • हमेशा अच्छी रोशनी में क्रोशिए करें।
  • राईट हैण्ड इस्तेमाल करने वाले छात्र राईट से लेफ्ट की ओर बनाते हैं; लेफ्ट हैण्ड इस्तेमाल करने वाले लेफ्ट से राईट की ओर क्रोशिए करते हैं। लेफ्ट हैण्ड से काम करने वाले चाहें तो राईट हैण्ड वालों के निर्देशों के सामने एक आईना रखकर देख सकते हैं।

चेतावनी

  • अपनी आधी बनी हुई क्रोशिए की चीज़ को इधर उधर न छोड़ें, वह गंदी हो सकती है या घर का कोई पालतु पशु उसे खराब कर सकता है। उसे संभालकर बाद में फिर पूरा करने के लिए रखें।
  • गंदे हाथों से क्रोशिए न करें इससे धागे का रंग खराब हो जायेगा।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • धागा
  • क्रोशिए का हुक
  • कैंची

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,९३१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?