आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

ओरियो क्लासिक कुकीज़ हैं जिससे एक क्लासिक मिल्कशेक बनता है। यद्यपि आप वनीला आइसक्रीम के साथ ओरियो मिल्कशेक बना सकते हैं, और आइसक्रीम के बिना, फ्रीज़ किए गए केले का इस्तेमाल करके आप मिल्कशेक बनाने की कोशिश कर सकते हैं। जो भी विकल्प आप चुनते हैं, इसमें आप अपनी पसंद का आइसक्रीम, ज़ायका, और दूध का इस्तेमाल करके अपना कहलाने वाला ओरियो मिल्कशेक बना सकते हैं।

सामग्री

  • 4 छोटे चम्मच चॉकलेट सिरप
  • 8 ओरियो कुकीज़, अलग किए गए
  • 1 कप दूध (250 मिली)
  • 2 कप मुलायम, वनीला आइसक्रीम
  • 2 केले
  • 1/2 कप दूध
  • 1/2 कप व्हिप्ड क्रीम या टॉपिंग, और अतिरिक्त गार्निश करने के लिए
  • 4 ओरियो कुकीज़
विधि 1
विधि 1 का 3:

आइसक्रीम का इस्तेमाल करके ओरियो मिल्कशेक बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. लगभग 15 मिनट के लिए गिलास को फ्रीज़र में ठंडा होने दे, या जब तक वह थोड़ा फ्रॉस्टी नहीं बन जाते। इससे आपका मिल्कशेक जल्दी पिघलने से बच जाता है।
    • आप एक बड़ा गिलास मिल्कशेक बना सकते हैं, या मिल्कशेक को कई छोटे गिलास में बांट सकते हैं।
  2. एक या अधिक गिलास में चॉकलेट सिरप डालें और उन्हें घुमाएं (swirl), ताकि चॉकलेट सिरप गिलास की निचली सतह पर अच्छे से फैल जाएं।
  3. Watermark wikiHow to ओरियो मिल्कशेक बनाएं
    चाकू या फूड प्रोसेसर का इस्तेमाल करके, 4 ओरियो कुकीज़ बारीक होने तक काटे। इन्हें अलग से रख दें; यह आपके मिल्कशेक की टॉपिंग बनेगा।
  4. Watermark wikiHow to ओरियो मिल्कशेक बनाएं
    बाकी बचे ओरियो कुकीज़ को ब्लेंडर में डालें।
  5. Watermark wikiHow to ओरियो मिल्कशेक बनाएं
    वैसे तो आपको ज़्यादा दूध मिलाने की आवश्यकता पड़ सकती है, परंतु सिर्फ 1 कप दूध के साथ शुरू करें। मिल्कशेक को पतला बनाने के लिए आप बाद में दूध मिला सकते हैं।
  6. Watermark wikiHow to ओरियो मिल्कशेक बनाएं
    आइसक्रीम आपके मिल्कशेक को गाढ़ा और क्रीमी बना देगा।
  7. Watermark wikiHow to ओरियो मिल्कशेक बनाएं
    सारे सामग्री को ब्लिट्स करें ताकि ओरियो अच्छे से पीस जाएं और दूध और आइसक्रीम के साथ पूरी तरह से मिल जाएं। ज़्यादा देर तक ब्लेंड करने से मिल्कशेक स्मूथ बनेगा और ओरियो कुकीज़ कम नज़र आएंगे। अगर आप ओरियो कुकीज़ के कुछ छोटे टुकड़े मिल्कशेक में देखना चाहते हैं तो मिल्कशेक को ज्यादा समय तक ब्लेंड न करें।
  8. Watermark wikiHow to ओरियो मिल्कशेक बनाएं
    गिलास में पहले से डाले गये चॉकलेट सिरप के ऊपर मिल्कशेक फैल जाएगा।
  9. बारीक कटे ओरियो को एकसमान मिल्कशेक के ऊपर फैलाएं और परोसें। [१]
विधि 2
विधि 2 का 3:

फ्रोज़न केलों का इस्तेमाल करके ओरियो मिल्कशेक बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. लगभग 15 मिनट के लिए गिलास को फ्रीज़र में ठंडा होने दे, या जब तक वह थोड़े फ्रॉस्टी नहीं बन जाते। इससे आपका मिल्कशेक जल्दी पिघलने से बच जाता है।
    • आप एक बड़ा गिलास मिल्कशेक बना सकते हैं, या मिल्कशेक को कई छोटे गिलास में बांट सकते हैं।
  2. 2 केलों के छिलके उतार दें और उन्हें 1 इंच के टुकड़ों में काटें। इन टुकड़ों को किनारे वाले बेकिंग शीट पर रखकर सख्त होने तक, फ्रीज़ करें। इस प्रक्रिया में एक घंटे का समय लग सकता है।
    • आप केलों को साबुत भी फ्रीज़ कर सकते हैं। यह बस फ्रीज़ होने में ज्यादा समय लेंगे, कम से कम कुछ घंटे। [२]
  3. Watermark wikiHow to ओरियो मिल्कशेक बनाएं
    फ्रीज़ किए गए केले और दूध ब्लेंडर में डालें और ब्लिट्स करें: फ्रीज़ किए केले ओर दूध के मिश्रण को स्मूथ और क्रीमी होने तक ब्लेंड करें। यह प्रक्रिया कई मिनट लग सकता है, खासकर अगर आप साबुत फ्रीज़ किए केले का इस्तेमाल कर रहे हैं।
  4. Watermark wikiHow to ओरियो मिल्कशेक बनाएं
    व्हिप्ड क्रीम या व्हिप्ड टॉपिंग और ओरियो कुकीज़ डालें: इस मिश्रण को ब्लेंड करें जब तक ओरियो कुकीज़ अपने मनचाहे टेक्स्चर तक पीस जाएं।
    • जितनी ज्यादा देर आप इस मिश्रण को ब्लेंड करेंगे, उतना ही स्मूथ और अच्छा आपका ओरियो मिल्कशेक बनेगा। अगर आप इसमें कुकीज़ के बड़े टुकड़े चाहते हैं, तो ओरियो और व्हिप्ड क्रीम को दो-तीन बार सिर्फ पल्स करें।
  5. गिलास में मिल्कशेक डालें और अतिरिक्त व्हिप्ड क्रीम से टॉप करें: तुरंत परोसें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

मिल्कशेक में भिन्नता लाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आइसक्रीम के बदले फ्रीज़ किए योगर्ट का इस्तेमाल करें: अगर अपने कैलोरी पर आपका नज़र हैं, या थोड़ा हल्का मिल्कशेक बनाना चाहते हैं, तो फ्रीज़ किए योगर्ट इस्तेमाल करने का विचार करें। योगर्ट आपको विभिन्न स्वाद में भी मिलता है और इस प्रक्रीया में आप ग्रीक योगर्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. वैसे तो वनीला आइसक्रीम और ओरियो कुकीज़ क्लासिक जोड़ा है, चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, या पीनट बटर आइसक्रीम का विकल्प चुन सकते हैं। आप चौक जाएंगे कि कैसे ओरियो कुकीज़ की रुची अन्य स्वाद के साथ कितना मज़ेदार बन सकता है!
  3. वैसे तो पहले ओरियो कुकी सिर्फ एक ही स्वाद में मिलता था, लेकिन अब विभिन्न स्वाद के ओरियो कुकीज़ मिलते हैं। चॉकलेट, पीनट बटर, ऑरेंज से लेकर स्ट्रॉबेरी तक, किसी भी कुकीज़ का इस्तेमाल करके आप अपने मिल्कशेक में आसानी से एक नया स्वाद मिलाने का विकल्प कर सकते हैं।
  4. मिल्कशेक किसी भी तरह के दूध से बनाया जा सकता है। कम-फैट वाला मिल्कशेक बनाने के लिए स्कीम दूध का इस्तेमाल करें या ज्यादा क्रीम वाले मिल्कशेक के लिए फुल-क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। आप नॉन-डेअरी नट मिल्क या सादा दूध को फ्लेवर दूध से बदल सकते हैं। चॉकलेट दूध का इस्तेमाल करने से आपके ओरियो मिल्कशेक को एक बेहतरीन स्वाद मिलेगा।

सलाह

  • अपने मिल्कशेक को ज़्यादा क्लासिक दिखाने के लिए, मिल्कशेक को स्ट्रॉ के साथ एक लंबे आइसक्रीम गिलास (sundae glass) में डालें, और मिल्कशेक के ऊपर व्हिप्ड क्रीम डालकर परोसें।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,११७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?