आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

यदि आपको पहले से नहीं पता है कि आपके कछुए का जन्म कब हुआ है, तो फिर आपके लिए इसकी उम्र को बता पाना बहुत ही मुश्किल हो सकता है। यदि आप कछुए के पेट की रिंगों की गिनती कर सकते हैं, तो यह तरीका अक्सर इस बात को बेहतर तरीके से बता सकता है, कि कछुए ने कब खाना खाया था और कब नहीं। यदि आपका कछुआ यंग है, तो आप इसकी उम्र का पता लगाने के लिए इसकी तुलना इस प्रजाति के दूसरे कछुओं के साइज से कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 2:

रिंग्स को गिनना (Counting Rings)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. गिनने के लिए एक "स्कूट (scute)" या कछुए के ऊपर के एक भाग को चुनें: उम्र निर्धारित करने में मदद करने के लिए, आपको कछुए के स्कूट्स पर रिंग्स को गिनना होता है। स्कूट्स वे स्केल्स होते हैं, जो कछुए के शैल को कवर करते हैं। ध्यान रखें, इस तरीके से आपको केवल एक लगभग अनुमान मिलता है, क्योंकि अक्सर कछुए के लिए भरपूर भोजन करने और भोजन की कमी के दौरान ये रिंग्स बनते हैं। दूसरे शब्दों में, केवल सर्दियों और गर्मियों के बजाय वे तब बन सकते हैं जब कछुआ बहुत अधिक भूखा था या बहुत वह अधिक भोजन करता था। [१]
  2. आमतौर पर, स्कूट्स के अंदर के रिंग्स, एक कलर की चौड़ी रिंग और दूसरे कलर की संकरी रिंग के बीच अल्टर्नेट होते हैं। थ्योरी में, चौड़ी रिंग अच्छी तरह से खाने के समय के बारे में, आमतौर पर गर्म मौसम को बताती है। दूसरी तरफ, संकरी रिंग अक्सर सर्दियों में, कमी की अवधि के बारे में बताती है। इसलिए, यदि आप रिंग्स को गिनते हैं और 2 से डिवाइड करते हैं, तो आपके पास कछुए की उम्र का एक सामान्य अनुमान होता है। [२]
    • रिंग के लिए देखेँ: आपको स्कूट्स को नहीं गिनना होगा, क्योंकि स्कूट्स से टर्टल की उम्र का पता नहीं चलता है। बल्कि, आपको स्कूट्स के अंदर के रिंग्स को देखना होगा। [३]
  3. रिंग्स को गिनने के बाद, टर्टल की उम्र का एक अनुमान लगाएं। जैसे कि, यदि कछुए के 14 रिंग होते हैं, तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि कछुआ की उम्र 7 साल है, क्योंकि हर 2 रिंग का मतलब एक साल हो सकता है।
    • टर्टल चाहे लॉक में हो या फिर वह जंगली हो, उस पर रिंग्स होते ही हैं।
    • यदि कछुए की उम्र 15 साल से अधिक होती है, तो उसकी उम्र को बता पाना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि इसके बाद रिंग्स एक दूसरे के बहुत पास-पास होते जाते हैं। [४]
विधि 2
विधि 2 का 2:

साइज को चैक करना (Checking the Size)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक कछुए के साइज से, उसकी उम्र का पता लगाया जा सकता है, खासतौर से यदि वह यंग है। कछुए को सिर से लेकर उसकी पूंछ तक मापने से शुरू करें, ताकि आपको यह पता चल सके कि यह कितना बड़ा है। कछुए को बिना हिले खड़ा करने की कोशिश करें, ताकि आप उसे मापने के लिए एक स्केल का इस्तेमाल कर सकें। एक आकर्षक खाना, कछुए के सिर को शैल से बाहर निकालने में मदद कर सकता है। [5]
  2. अपनी खास प्रजाति के लिए एक ग्रोथ चार्ट को खोजें। अपने खास कछुए को खोजना सुनिश्चित करें, क्योंकि एक जैसे नाम वाले कछुए भी अलग-अलग साइज में आ सकते हैं। आप ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं या अपने कछुए की प्रजाति के बारे में जानने के लिए, आपको लाइब्रेरी से एक बुक भी मिल सकती है। [6]
    • उदाहरण के लिए, एक साऊदर्न पेंटेड टर्टल आमतौर पर 6 इंच (15 cm) से बड़ा नहीं होता है, जबकि एक बड़ा वेस्टर्न पेंटेड टर्टल 8 इंच (20 cm) तक बड़ा हो सकता है।
    • लॉक में रखे हुए टर्टल अपनी तरह के वाइल्ड टर्टल की तुलना में तेजी से बढ़ते हैं। ध्यान दें, कि यह बढ़े हुए साइज से कछुए की उम्र का गलत अनुमान लग सकता है।
  3. एक बार साइज चार्ट मिलने के बाद, अपने कछुए के साइज को चार्ट से मैच करें। यदि वह अभी तक अपने फुल साइज तक नहीं पहुँच पाया है, तो आप अपने कछुए की उम्र का अनुमान लगा सकते हैं। [7]

सलाह

  • असल में, एक खराब क्वालिटी वाले शैल की वजह से कछुए की उम्र, उसकी सही उम्र की तुलना में अधिक दिख सकती है। जैसे कि, एक कछुआ जिसे कई सालों तक सही पोषण नहीं मिला हो, उसका शैल मोटा और रफ हो सकता है जिससे वह ज्यादा उम्र का दिखता है। उम्र का अनुमान लगाते समय, कछुए के दिखने पर बहुत जोर न दें।
  • 5 वर्ष की उम्र से अधिक होने के बाद, कछुए की उम्र को पता कर पाना मुश्किल होता है।

संबंधित लेखों

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २१,५८९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?