आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

पिघली हुई चेडार चीज़ बहुत स्वादिष्ट होती है। लेकिन उसे पिघलाना इतना सरल नहीं है। पिघलने पर वह जितना आप चाहते हैं उससे ज्यादा पतली हो सकती है। कभी-कभी तो उसकी फैट और प्रोटीन अलग हो जाते हैं और वह तैलीय हो जाती या जल जाती है। इन सब समस्याओं से बचने के लिए आप चीज़ को ज़रा सा भी गर्म करने से पहले ग्रेट कर लें और कमरे के तापमान तक आ जाने दें। आप इन तीन तरीकों को अपनाकर चेडार चीज़ को सफलतापूर्वक माइक्रोवेव में या स्टोव पर पिघला सकते हैं या फिर एक स्टीमर बास्केट में स्टीम कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

चेडार को माइक्रोवेव में पिघलाएं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. चीज़ जितनी पुरानी होती है वह उतनी शार्प मानी जाती है। इसके आधार पर चेडार चीज़ को माइल्ड, शार्प, या एक्स्ट्रा शार्प कहा जा सकता है। माइल्ड चीज़ सबसे कम और एक्स्ट्रा शार्प चीज़ सबसे ज्यादा पुरानी होती है। जैसे-जैसे चीज़ पुरानी होती है उसकी संरचना (texture) बदलती है। माइल्ड और शार्प चीज़ की संरचना एक्स्ट्रा शार्प चीज़ से ज्यादा स्मूद और क्रीमी होती है। उनको पिघलाना ज्यादा आसान होगा। [१]
    • जो चेडार चीज़ ज्यादा पुरानी नहीं है उसे पिघलाने के लिए इतनी ज्यादा गर्माहट की ज़रूरत नहीं है जितनी एक्स्ट्रा शार्प चीज़ को पिघलाने के लिए चाहिए।
    • माइल्ड और शार्प चेडार चीज़ में एक्स्ट्रा शार्प चीज़ से ज्यादा नमी होती है।
  2. [२] आप चीज़ को काटने या ग्रेट करने के लिए एक चक्कू, बॉक्स ग्रेटर, या फ़ूड प्रोसेसर इस्तेमाल कर सकते हैं। लोग ज्यादातर इस काम के लिए बॉक्स ग्रेटर का उपयोग करते हैं क्योंकि यह चीज़ को ग्रेट करने का सबसे आसान तरीका है। आप चीज़ को अपने हाथ में कसके पकड़ें और उसके दूसरे छोर को बॉक्स ग्रेटर के छेदों पर दबाएं। चीज़ के ब्लॉक पर थोड़ा सा दबाव डालें और उसे ग्रेटर पर ऊपर-नीचे ले जाएँ।
    • जब चीज़ ठंडी हो तब उसे ग्रेट करना सबसे अच्छा है। अगर आप गर्म चीज़ को ग्रेट करेंगे तो वह भर्ता हो जाएगी।
    • यदि आप चीज़ को खुद ग्रेट नहीं करना चाहते है तो आप बाज़ार से श्रेड (shred) करी हुई चीज़ खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आप चीज़ को अपने हाथों से ग्रेट करेंगे तो अंतिम परिणाम ज्यादा क्रीमी और स्वादिष्ट होगा। [३]
    • यदि चेडार चीज़ को ग्रेट करते समय आपको कोई मुश्किल हो तो उसे 10-30 मिनटों के लिए फ्रीज़र में रखें ताकि वह सख्त हो जाये।
  3. ग्रेट करने के बाद चीज़ को काउंटर पर छोड़ दें और कमरे के तापमान तक आ जाने दें। ऐसा करने से आपको चेडार चीज़ को पिघलाने के लिए ज्यादा देर तक गर्म नहीं करना पड़ेगा। बहुत ज्यादा देर तक गर्माहट के संपर्क में रहने से पिघली हुई चेडार चीज़ रबड़ जैसी और तैली हो जायगी। इसलिए उसे पिघलाने के लिए आप जितना कम गर्माहट इस्तेमाल करें उतना अच्छा है। [४]
  4. ग्रेट करी हुई चीज़ को एक बड़े कटोरे में रखें ताकि सारी चीज़ रखने के बाद उसमें थोड़ी खाली जगह रहे। चीज़ को एक प्लेट पर न रखें क्योंकि जब चीज़ पिघलेगी तो वह प्लेट से बाहर बह जाएगी और माइक्रोवेव को गन्दा कर देगी। फिर आपको माइक्रोवेव को साफ करना पड़ेगा।
  5. Watermark wikiHow to चेडार चीज़ को पिघलाएं (Melt Cheddar Cheese)
    माइक्रोवेव को लो हीट (low heat) पर 15 सेकंड के लिए सेट करें: ग्रेट करी हुई चीज़ से भरे कटोरे को माइक्रोवेव में रखें और उसका दरवाज़ा बंद करें। माइक्रोवेव की सबसे कम गर्माहट की सेटिंग इस्तेमाल करें। चीज़ एकदम कम टेम्प्रेचर पर पिघलना पसंद करती है। [५] Start with 15 seconds.
    • अगर चीज़ को ऊँचे तापमान पर गर्म किया जाता है तो उसकी नमी और वसा बाहर निकल जाती हैं। इससे पिघली हुई चीज़ ढेलेदार और / या तैली हो जाती है। [६]
  6. Watermark wikiHow to चेडार चीज़ को पिघलाएं (Melt Cheddar Cheese)
    15 से 30 सेकंड का अंतराल देकर यह करते रहें जबतक चीज़ ठीक से पिघल जाये: 15 सेकंड पिघलाने के बाद कटोरे को माइक्रोवेव में से निकालें और चीज़ को चलायें। फिर कटोरे को दोबारा माइक्रोवेव में 15 सेकंड के लिए रखकर गर्म करें। इस प्रक्रिया को दोहराते रहें जबतक चीज़ पिघलकर उतनी पतली हो जाये जितना कि आप चाहते हैं।
    • पिघलने के बाद चीज़ को स्ट्रिंग (string) जैसा होना चाहिए। यानी कि चीज़ को खींचने पर तार बनने चाहियें और चीज़ को बिना टूटे लम्बा हो जाना चाहिए। ज़रूरत से ज्यादा पकी हुई चीज़ सख्त और करारी होती है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

चेडार को स्टोव पर पिघलाएं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to चेडार चीज़ को पिघलाएं (Melt Cheddar Cheese)
    चेडार को महीन-महीन ग्रेट करने के लिए एक बॉक्स ग्रेटर इस्तेमाल करें। आप चीज़ को फ्रिज में से निकालें और उसी समय ग्रेट करें क्योंकि जब वह ठंडी होती है तो ज्यादा अच्छे से ग्रेट होती है। अगर उसे ग्रेट करने में मुश्किल हो तो उसे 10-30 मिनटों के लिए फ्रीज़र में रखें ताकि वह सख्त हो जाये। फिर उसे ग्रेट करने की कोशिश करें।
    • इसके लिए आप चाहें तो पहले से श्रेड करी हुई चीज़ इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप चेडार का ब्लॉक लेकर उसे खुद ग्रेट करते हैं तो उसका स्वाद बेहतर होता है। [७]
  2. Watermark wikiHow to चेडार चीज़ को पिघलाएं (Melt Cheddar Cheese)
    कमरे के तापमान वाली ग्रेट करी हुई चीज़ को एक नॉन-स्टिक बर्तन में रखें: चीज़ को ग्रेट करने के बाद कमरे के तापमान तक आ जाने दें फिर गर्म करें। ऐसा करने से पिघली हुई चीज़ ज्यादा स्मूद होगी और कमरे के तापमान पर होने के कारण उसे पिघलाने के लिए कम गर्माहट की ज़रूरत होगी। ग्रेट करी हुई चीज़ को एक ऐसे नॉन-स्टिक बर्तन में रखें जिसमें काफी जगह हो ताकि सारी चीज़ उसमें आराम से आ जाये।
  3. चीज़ से भरे बर्तन को सबसे धीमी आंच पर अपने स्टोव पर रखें। चीज़ को पिघलाने के लिए आप जितनी कम से कम आंच इस्तेमाल करें उतना अच्छा है। [८] अगर आप चीज़ को बहुत तेज़ तापमान के संपर्क में रखेंगे तो वह अपनी नमी और वसा खो देगी। जिससे चीज़ ढेलेदार या तैली हो जाएगी। [९]
  4. Watermark wikiHow to चेडार चीज़ को पिघलाएं (Melt Cheddar Cheese)
    चीज़ को स्टोव पर रखने के बाद उस पर नज़र रखें क्योंकि चीज़ पिघलकर बहुत जल्दी जलने लगती है। उसे बार-बार चलाते रहें ताकि सारी चीज़ बराबर से पिघले, बर्तन में चिपके नहीं और / या जले नहीं।
  5. कोशिश करके चीज़ को ज़रूरत से ज्यादा न पिघलाएं क्योंकि ऐसा करने से वह रबड़ जैसे बन सकती है और उसका स्वाद भी बिगड़ सकता है। जब वह पिघल जाये और स्ट्रिंग जैसी हो जाये (उसके तार बनने लगें) तो उसे एक बार चलायें और तुरंत आंच पर से हटा दें। [१०]
विधि 3
विधि 3 का 3:

चेडार चीज़ को स्टीम करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ग्रेट करी हुई चीज़ को छोटे-छोटे तापसह (oven-safe) कटोरों में रखें: चेडार को फ्रिज में से निकालें और ठंडी चीज़ को ग्रेट करें। आप चाहें तो पहले से श्रेड करी हुई चेडार भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप उसे खुद ग्रेट करेंगे तो उसका स्वाद ज्यादा अच्छा होगा। चीज़ को कई छोटे-छोटे तापसह कटोरों में रखें। इस काम के लिए रेमकिन (ramekin) अच्छे रहेंगे। [११]
    • अगर आपको केवल थोड़ी सी चीज़ को पिघलाना हो तो यह तरीका बहुत उपयोगी है। उदाहरण के लिए, आप स्वादिष्ट और जायकेदार हैमबर्गर्स बनाने के लिए चीज़ को स्टीम करके पिघला सकते हैं और हैमबर्गर्स में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. एक सॉस पैन में पानी डालें और उसे तेज़ आंच पर रखें: एक सॉस पैन में इतना पानी डालें कि उसका एक-तिहाई या उससे कम हिस्सा पानी से भर जाये। उसे स्टोव पर रखें और पानी को उबालें। जब पानी उबलने लगे तो आंच को धीमा करें। पानी को धीमी आंच पर धीरे-धीरे उबलने दें। [१२]
  3. Watermark wikiHow to चेडार चीज़ को पिघलाएं (Melt Cheddar Cheese)
    सॉस पैन में एक स्टीमर बास्केट (steamer basket) रखें और उसमें चीज़ से भरे कटोरों को रखें: सॉस पैन में धीरे-धीरे उबलते हुए पानी पर एक स्टीमर बास्केट रखें। फिर चीज़ के कटोरों को बास्केट के अंदर रखें। पानी को 1 से 5 मिनटों तक धीमी आंच पर उबलने दें, जबतक सारी चीज़ पिघल जाये। चीज़ को कई बार चेक करें ताकि वह बहुत ज्यादा न पिघल जाये। [१३]
    • ओवन सेफ कटोरों में चीज़ भरने से पहले चेक करें कि वे स्टीमर बास्केट में फिट होते हैं या नहीं।
    • अगर आप चाहते हैं कि चीज़ की बहुत ही स्मूद, सॉस जैसी संरचना हो तो आप उसमें दो-चार चम्मच आटा डाल सकते हैं।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • चीज़ ग्रेटर
  • प्लेट
  • माइक्रोवेव
  • स्टोव
  • आटा
  • पानी
  • सॉस पैन
  • छोटे ओवन सेफ कटोरे
  • स्टीमर बास्केट

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,०५५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?