आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

शकरकंद, जिन्हें यैम्स (yams) भी कहा जाता है, ये एक ऐसा स्वादिष्ट और पौष्टिक फूड है जिससे कई तरह की साइड डिश बनाई जा सकती हैं। आप एक पूरे शकरकंद को अवन में पका सकते हैं या उसे छीलकर, क्यूब बनाकर भी रोस्ट कर सकते हैं। कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके, आप बस कुछ ही समय में एक शानदार साइड डिश तैयार कर सकते हैं!

सामग्री

शकरकंद को अवन में बेक करने के लिए

  • शकरकंद (आप जितने चाहें)
  • ऑलिव या वेजिटेबल ऑइल (एक पटेटो के लिए 1 से 3 बूंदें)

शकरकंद को रोस्ट करने के लिए

  • 1.5 kg शकरकंद, छीले और क्यूब किए हुए
  • 1⁄4 कप (60 ml) ऑलिव ऑइल
  • 2 छोटा चम्मच (10 g) नमक
  • ½ छोटा चम्मच (3 g) कालीमिर्च

शकरकंद की कैंडी बनाने के लिए

  • 1 kg शकरकंद
  • ⅓ कप (65 g) पैक्ड ब्राउन शुगर
  • 3 छोटे चम्मच (43 g) बटर या मार्जरीन (margarine)
  • 3 छोटे चम्मच (44 ml) पानी
  • ½ छोटा चम्मच (3 g) नमक

शकरकंद फ्राई बनाने के लिए

  • 0.5 kg शकरकंद, छीले और क्यूब किए हुए
  • ½ कप (55 g) कॉर्नस्टार्च
  • 6 चम्मच (90 ml) क्लब सोडा
  • फ्राई करने के लिए केनोला या वेजिटेबल ऑइल
  • नमक, स्वादानुसार
विधि 1
विधि 1 का 4:

शकरकंद को अवन में पकाना (Baking Sweet Potatoes in the Oven)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. शकरकंद को अच्छे से धो लें, फिर उनमें फोर्क से छेद कर लें: शकरकंद को नल के नीचे पानी में रखें और उनमें लगी हुई मिट्टी बगैरह को निकालने के लिए स्क्रब ब्रश का इस्तेमाल करें। शकरकंद को फोर्क से छेद करने से, जब वो पकेंगे, तब उनमें से भाप निकल पाएगी। फोर्क के दांतों को शकरकंद के अंदर करीब 1 2 inch (1.3 cm) गहराई तक दबाएँ। अपने शकरकंद के सभी साइड्स पर छेद करने की पुष्टि करते हुए, ऐसा 6 से 12 बार तक दोहराएँ। आप अपनी इच्छा के अनुसार कितने भी शकरकंद को बना सकते हैं। [१]
  2. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    अवन को 400 °F (204 °C) पर प्रीहीट करें और शकरकंद के बाहरी हिस्से पर ऑइल लगा दें: वेजिटेबल या ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल करें और हर एक शकरकंद के बाहरी हिस्से को हल्के से कोट कर दें। ये शकरकंद की स्किन को नम और स्मूद रखने में मदद करेगा। आप चाहें तो शकरकंद के ऊपर सीधे कुछ बूंदें ऑइल की डाल सकते हैं और उसे अपने हाथों रगड़ लें। [२]
  3. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    हर एक शकरकंद को एल्यूमिनियम फॉइल में ढीला लपेटने से शकरकंद को एक-बराबर पकने में मदद मिलेगी। उन्हें पूरा ज़ोर से लपेटने की बजाय, आखिर में थोड़ी सी जगह छोड़ दें, ताकि उनमें से भाप निकल सके। [३]
  4. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    फॉइल में लपेटे हुए शकरकंद को सीधे अपने अवन के बीच के रैक में रख दें। उन्हें 45 मिनट के लिए बेक करने के बाद, उनके पकने का पता लगाने के लिए किसी 1 शकरकंद को चेक कर लें। उसे बहुत सावधानी से पॉट होल्डर से हटा दें और स्किन पर एक चाकू से छेद करें। अगर चाकू आसानी से शकरकंद में चला जाता है, तो समझ जाइए कि ये पाक चुके हैं। अगर शकरकंद अभी भी कड़क है, तो फिर उसके सॉफ्ट होने तक उसे 5 मिनट के इंटरवल में पकाते रहें। [४]
  5. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    शकरकंद को बेक करने के बाद उन्हें 15 मिनट के लिए अवन में ही रखा रहने दें: अवन बंद कर दें, लेकिन शकरकंद को 10 से 15 मिनट के लिए रैक में ही रखा रहने दें। ये शकरकंद के एक-बराबर रूप से पकने की पुष्टि करेगा! टाइम पूरा होने के बाद, शकरकंद को अवन से बाहर निकालने के लिए एक पॉटहोल्डर का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये अभी भी काफी गरम होंगे। [५]
  6. बचे हुए शकरकंद को एक एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में या फ्रीजर में रखें: अगर आपके शकरकंद बच गए हैं, तो उन्हें टपरवियर (Tupperware) जैसे एयरटाइट कंटेनर में रख दें। ये फ्रिज में 5 दिनों तक रह सकते हैं या आप उन्हें करीब 6 महीने तक के लिए फ्रीज़ भी कर सकते हैं। [६]
विधि 2
विधि 2 का 4:

शकरकंद के क्यूब्स को रोस्ट करना (Roasting Sweet Potatoes Cubes)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    सब्जी के पीलर या पेयरिंग नाइफ का इस्तेमाल करके शकरकंद की परत को निकाल लें। हर एक शकरकंद को आधे में काटने के लिए कटिंग बोर्ड और तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल करें। फिर, हर आधे हिस्से को 1.5 इंच (3.8 cm) मोटे स्लाइस में काट लें और हर स्लाइस से 1.5 इंच (3.8 cm) के क्यूब्स बना लें। [७]
  2. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    अवन को 450 °F (232 °C) पर प्रीहीट करें और शकरकंद को रिम्ड बेकिंग शीट में रख दें: रिम्ड बेकिंग शीट का इस्तेमाल करें, ताकि आप उनके शीट में खिसकने की चिंता किए बिना, उन्हें उछाल सकें। छीले हुए, क्यूब किए शकरकंद को बेकिंग शीट पर एक-बराबर फैला लें। [८]
  3. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    शकरकंद के ऊपर 1 4 cup (59 ml) ऑलिव ऑइल छिड़कें, फिर उन्हें हर एक पीस के ऊपर एक-बराबर कोट करने के लिए यहाँ-वहाँ टॉस कर लें। शकरकंद के ऊपर 2 चोटी चम्मच (10 g) नमक और ½ चोटी चम्मच (2.5 g) कालीमिर्च फैला लें। उनके ऊपर सब-कुछ अच्छे से फैलने की पुष्टि करने के लिए, उन्हें एक बार फिर से उछालें। [९]
  4. शकरकंद को 35 से 45 मिनट के लिए, उन्हें बार-बार टॉस करते हुए रोस्ट करें: शकरकंद को हर 15 मिनट में या और जल्दी उछालें, ताकि आप उन्हें शीट पर चिपकने रोक लें और उनके हर एक साइड पर पकने की पुष्टि भी कर सकें। शकरकंद जब सॉफ्ट और भूरे हो जाएँ, तब समझ जाएँ कि वो पक चुके हैं। [१०]
  5. शकरकंद परोसें और बचे हुए शकरकंद को करीब 5 दिनों तक के लिए फ्रिज में स्टोर करके रख दें: अवन से बेकिंग शीट को बड़ी सावधानी से निकाल लें और हीट बंद कर दें। शकरकंद को अपने फेवरिट मेन-कोर्स के साथ परोसें। अगर ये बच जाते हैं, तो उन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में रख दें। आप उन्हें 5 दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। [११]
विधि 3
विधि 3 का 4:

कैंडी वाले शकरकंद बनाना (Making Candied Sweet Potatoes)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. हर एक शकरकंद को बहते पानी के नीचे रखें और एक साफ ब्रश से स्क्रब करके, उनकी परत पर जमा मिट्टी और कचरे को साफ कर लें। अपने ब्रश से हर एक दरार और घुमाव तक पहुँचने की पुष्टि करें और शकरकंद को अच्छे से धो लें। [१२]
  2. शकरकंद को एक सॉसपेन में रखें और उन्हें पानी से ढँक दें: आपको करीब 6 या 1 kg शकरकंद की जरूरत पड़ेगी। उन्हें अच्छे से धो लें, लेकिन छीलें नहीं। उन्हें सॉसपेन में नीचे रखें और उन्हें पूरा ढंकने के लिए भरपूर पानी डाल लें। [१३]
  3. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    शकरकंद को पानी के उबलने तक गरम करें, फिर हीट कम कर दें: बर्नर को मीडियम-हाइ हीट पर रखें और पानी के उबलने का इंतज़ार करें। फिर, हीट को कम कर दें। [१४]
  4. पेन को ढँक दें और शकरकंद को 25 से 35 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें: पेन को ढंकना, उसमें गर्माहट और भाप को रोके रखने में मदद करता है, जो शकरकंद को तेजी से पकाता है। जब आप उनमें फोर्क को आसानी से दबा सकें, तब समझ जाएँ कि वो पक चुके हैं। [१५]
  5. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    शकरकंद को पानी से निकाल लें, उन्हें ठंडा होने दें, फिर उनके छिलके को उतार लें: सॉसपेन में मौजूद चीजों को एक कोलेंडर (colander) में डाल लें। शकरकंद को 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें, फिर अपने हाथों से उनके छिलके उतार लें। छिलके बड़ी आसानी से उतर जाने चाहिए, आपको उन्हें केवल शकरकंद के ऊपर से ही खींचना होगा। [१६]
  6. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    कटिंग बोर्ड और तेज धार के चाकू का इस्तेमाल करें। शकरकंद को लंबाई के हिसाब से ऐसी स्लाइस में काटें, जो करीब 1 2 inch (1.3 cm) मोटी हों। स्लाइस को एक बराबर और एक जैसी बनाने की कोशिश करें। [१७]
  7. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    एक 10 in (25 cm) की कढ़ाई अच्छे से काम करेगी। ⅓ कप पैक्ड ब्राउन शुगर, 3 छोटे चम्मच (44 ml) (43 g) बटर या मार्जरिन, 3 चम्मच (44 ml) पानी और ½ छोटा चम्मच (2 g) नमक का इस्तेमाल करें। [१८]
  8. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    इस मिक्स्चर को गरम करें, जब तक कि ये स्मूद न हो जाए और इसमें बबल आने तक इसे लगातार चलाते रहें: ब्राउन शुगर, बटर, पानी और नमक को पूरा अच्छे से मिक्स होने तक चलाते रहना जारी रखें। इस मिक्स्चर में बबल आने में करीब 10 मिनट का समय लगेगा। [१९]
  9. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    स्लाइस किए हुए शकरकंद को सावधानी के साथ कढ़ाई में डाल दें। जब तक वो बटर और शुगर मिक्स्चर से पूरा एक-बराबर कोट न हो जाएँ, तब तक उन्हें आराम से चलाते रहें। उनके पूरे गरम होने के बाद, बर्नर को बंद कर दें और कैंडी बने शकरकंद को परोसें। [२०]
विधि 4
विधि 4 का 4:

शकरकंद फ्राई बनाना (Cooking Sweet Potato Fries)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    आपको तकरीबन आधा किलो शकरकंद की जरूरत पड़ेगी, जो कि तकरीबन 2 बड़े शकरकंद के बराबर होता है। हर एक शकरकंद को पानी के नीचे रखें और उनमें जमी मिट्टी और धूल बगैरह को साफ कर लें। फिर, हर एक शकरकंद की परत या छिलके को उतारने के लिए एक चाकू या वेजिटेबल पीलर का इस्तेमाल करें। [२१]
  2. आप इन फ्राई को बनाने के लिए एक फ्रायर या डच अवन (Dutch oven) का इस्तेमाल कर सकते हैं। उसे पूरा ¾ तक वेजिटेबल या केनोला ऑइल से भरें। आपको कितने ऑइल की जरूरत होगी, ये आपके फ्रायर या डच अवन पर निर्भर करेगा। बस ऑइल के फ्रेश होने और उसके 330–350 °F (166–177 °C) पर गरम होने का ध्यान रखें। [२२]
  3. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    हर एक शकरकंद को लंबाई के अनुसार आधा काट लें, फिर हर आधे भाग को 1 4 inch (0.64 cm) स्लाइसेस में काटें। अपने कटिंग बोर्ड को स्थिर रखने और एक तेज धार के चाकू का इस्तेमाल करने की पुष्टि कर लें। [२३]
  4. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    शकरकंद को स्लाइसेस में काटने के बाद, उन्हें अच्छे से धोएँ और फिर पुराने किचन टॉवल या पेपर टॉवल से सुखा लें। ये स्टार्च को निकालने में मदद करेगा और उनके फ्राय होने के बाद, उन्हें क्रिस्पी बनाए रखेगा। [२४]
  5. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    शकरकंद को पलटें और उसमें क्लब सोडा और स्टार्च मिलाएँ: ½ कप (55 g) कॉर्नस्टार्च और 6 चम्मच (90 ml) क्लब सोडा को एक ज़िपलॉक बैग में रखें। अगर आपके पास क्लब सोडा नहीं है, तो आप इसकी जगह पर ठंडा पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। शकरकंद के स्लाइसेस को बैग में रख दें और उसे सील कर दें, फिर हर एक स्लाइस को कोट करने के लिए उसे अच्छे से हिलाएँ। [२५]
    एक्सपर्ट टिप

    Vanna Tran

    एक्सपेरिएंस्ड कुक
    वाना ट्रान एक होम कुक हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में अपनी माँ के साथ खाना बनाना शुरू किया था। इन्होने 5 साल से भी अधिक सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में इवेंट्स को पूरा किया और पॉप-अप डिनर्स होस्ट किये।
    Vanna Tran
    एक्सपेरिएंस्ड कुक

    एक्सपर्ट की सलाह : ऐसे फ्राई के लिए, जो अंदर से नरम और बाहर से क्रिस्पी हो, शकरकंद को नमक वाले पानी से भरे एक पॉट में ब्लांच कर लें और फिर उन्हें फ्रीज़ करें। फिर जब आप उन्हें खाने के लिए तैयार हों, उन्हें कॉर्नस्टार्च से कोट करें और फिर उन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें!

  6. Watermark wikiHow to टेस्टी शकरकंद (Sweet Potatoes) पकायें
    स्लाइस किए और कोट किए हुए शकरकंद की छोटी सी बैच को आराम से फ्रायर या डच अवन में रखें। उन्हें 2 से 4 मिनट के लिए या जब तक वो क्रिस्पी और ब्राउन होना शुरू न हो जाएँ, तब तक पकाएँ। बचे हुए बैच के लिए भी ऐसा ही दोहराएँ। [२६]
  7. अगर आपका मन हो, तो फ्राई के ऊपर नमक से सीजनिंग करें और उन्हें परोसें: आप चाहें तो रेगुलर नमक से सीजनिंग, ओल्ड बे सीजनिंग (Old Bay seasoning), या केजन सीजनिंग (Cajun seasoning) भी कर सकते हैं। उन्हें अपने फेवरिट डिपिंग सॉस, जैसे कि कैचअप (ketchup) या रेंच (ranch) के साथ परोसें। ये अगर बच जाते हैं, तो उन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर करीब 5 दिनों तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है। [२७]

सलाह

  • आप चाहें तो शकरकंद को उबाल भी सकते हैं या फिर उन्हें माइक्रोवेव में भी पका सकते हैं।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • स्क्रब ब्रश
  • अवन मिट्स या पॉट होल्डर्स
  • फोर्क (बेक करने के लिए)
  • एल्यूमिनियम फॉइल (बेक करने के लिए)
  • वेजिटेबल पीलर या पेयरिंग नाइफ (रोस्ट करने और शकरकंद फ्राई बनाने के लिए)
  • रिम्ड बेकिंग शीट (रोस्ट करने के लिए)
  • कटिंग बोर्ड और चाकू (रोस्ट करने, शकरकंद कैंडी और फ्राई बनाने के लिए)
  • लिड वाला सॉसपेन (शकरकंद कैंडी बनाने के लिए)
  • कोलेंडर (शकरकंद कैंडी बनाने के लिए)
  • कढ़ाई (शकरकंद कैंडी बनाने के लिए)
  • चम्मच या व्हिस्क (शकरकंद कैंडी बनाने के लिए)
  • फ्रायर या डच अवन (शकरकंद फ्राई करने के लिए)
  • पेपर टॉवल या पुरानी किचन टॉवल (शकरकंद फ्राई बनाने के लिए)
  • ज़िपलॉक बैग (शकरकंद फ्राई बनाने के लिए)

वीडियो

  1. https://www.bonappetit.com/recipe/roasted-sweet-potatoes
  2. https://www.realsimple.com/holidays-entertaining/holidays/thanksgiving/how-long-do-sweet-potatoes-last
  3. https://www.healingtomato.com/5-tips-for-baking-sweet-potato/
  4. https://www.bettycrocker.com/recipes/classic-candied-sweet-potatoes/4d6a33d3-b89c-49cf-a2aa-11e67acedf53
  5. https://www.bettycrocker.com/recipes/classic-candied-sweet-potatoes/4d6a33d3-b89c-49cf-a2aa-11e67acedf53
  6. https://www.bettycrocker.com/recipes/classic-candied-sweet-potatoes/4d6a33d3-b89c-49cf-a2aa-11e67acedf53
  7. https://www.bettycrocker.com/recipes/classic-candied-sweet-potatoes/4d6a33d3-b89c-49cf-a2aa-11e67acedf53
  8. https://www.bettycrocker.com/recipes/classic-candied-sweet-potatoes/4d6a33d3-b89c-49cf-a2aa-11e67acedf53
  9. https://www.bettycrocker.com/recipes/classic-candied-sweet-potatoes/4d6a33d3-b89c-49cf-a2aa-11e67acedf53
  10. https://www.bettycrocker.com/recipes/classic-candied-sweet-potatoes/4d6a33d3-b89c-49cf-a2aa-11e67acedf53
  11. https://www.bettycrocker.com/recipes/classic-candied-sweet-potatoes/4d6a33d3-b89c-49cf-a2aa-11e67acedf53
  12. https://dinnerthendessert.com/crispy-sweet-potato-fries/
  13. https://dinnerthendessert.com/crispy-sweet-potato-fries/
  14. https://dinnerthendessert.com/crispy-sweet-potato-fries/
  15. https://dinnerthendessert.com/crispy-sweet-potato-fries/
  16. https://dinnerthendessert.com/crispy-sweet-potato-fries/
  17. https://dinnerthendessert.com/crispy-sweet-potato-fries/
  18. https://dinnerthendessert.com/crispy-sweet-potato-fries/

विकीहाउ के बारे में

आर्टिकल समरी (Summary) X

ओवन में शकरकंद या स्वीट पटेटो पकाने के लिए, सबसे पहले अपने ओवन को 400 °F या 205°C पर प्रीहीट कर लें। आपके ओवन के प्रीहीट होते वक़्त, शकरकंद को पानी द्वारा अच्छे से घिस कर धो लें। फिर, हर एक शकरकंद पर 6-12 बार फोर्क से छेद करें और उन पर ऑलिव ऑइल रगड़ें। हर एक शकरकंद को एल्यूमिनियम फोइल से ढीला बाँध लें और फिर उन्हें सीधे अपने ओवन के रैक के बीच में रख लें। शकरकंद को 45 मिनट के लिए बेक करें। परोसने से पहले उन्हें ओवन में ही और 15 मिनट के लिए ठंडा होने दें। अगर आपके पास में ज्यादा टाइम नहीं है, तो आप शकरकंद को माइक्रोवेव में भी पका सकते हैं! शकरकंद को रगड़ने और फोर्क से छेद करने के बाद, उन्हें एक माइक्रोवेव-सेफ बाउल में रख दें। शकरकंद को 5-8 मिनट के लिए पकाएँ और बीच में एक बार उनको पलट जरूर दें, जिससे पूरा शकरकंदी अच्छी तरह पक जाए। परोसें और एंजॉय करें! शकरकंद को क्यूब करके रोस्ट करने या शकरकंद फ्राई बनाने के लिए, पढ़ते जाएँ!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८,९३६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?