आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

द्रव्यमान या मास्स (mass) का मतलब है कि किसी चीज में कितना पदार्थ (matter) है। पदार्थ एक ऐसी चीज है जिसे आप भौतिक रूप से (physically) छू सकते हैं। आम तौर पर, द्रव्यमान आकार (size) से संबंधित होता है लेकिन हमेशा नहीं। उदाहरण के लिए, एक गुब्बारा किसी चीज से बड़ा हो सकता है, लेकिन द्रव्यमान कम होता है। ऐसे तरीके हैं जिनसे आप द्रव्यमान को माप सकते हैं।

भाग 1
भाग 1 का 3:

घनत्व (density) और आयतन (volume) से द्रव्यमान (mass) पता करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. घनत्व मापता है कि किसी वस्तु में पदार्थ आपस में कसकर कैसे पैक किया गया है। प्रत्येक पदार्थ का अपना घनत्व होता है, जिसे आप ऑनलाइन या पाठ्यपुस्तक (textbook) में देख सकते हैं। किलोग्राम प्रति घन मीटर (kg/m 3 ) घनत्व की वैज्ञानिक इकाई है, लेकिन आप छोटी वस्तुओं के लिए ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर (g/cm 3 ) उपयोग कर सकते हैं।
    • इन इकाइयों के बीच बदलने के लिए इस फ़ॉर्मूले को उपयोग करें: 1,000 kg/m 3 = 1 g/cm 3
    • तरल पदार्थ (liquid) का घनत्व अक्सर किलोग्राम प्रति लिटर (kg/L) या ग्राम प्रति मिलीलिटर (g/mL) में मापा जाता है। ये इकाइयाँ बराबर हैं: 1 kg/L = 1 g/mL।
    • उदाहरण: हीरे का घनत्व 3.52 g/cm 3 है।
  2. वस्तु का आयतन मापें : आयतन वस्तु द्वारा घेरी गई जगह की मात्रा है। ठोस पदार्थों के आयतन को घन मीटर (m 3 ) या घन सेंटीमीटर (cm 3 ), और तरल पदार्थों के आयतन को लिटर (L) या मिलीलिटर (mL) में मापें। आयतन का फ़ॉर्मूला वस्तु की आकृति (shape) पर निर्भर करता है। आम आकृतियों के लिए इस आर्टिकल को देखेँ।
    • उसी इकाई का उपयोग करें जो आपके घनत्व की माप में दिखती है।
    • उदाहरण: चूंकि हमने हीरे के घनत्व को g/cm 3 में मापा था, इसलिए हमें अपने हीरे के आयतन को cm 3 में मापना चाहिए। मान लीजिए कि हमारे हीरे का आयतन 5,000 cm 3 है।
  3. अपनी दो संख्याओं को आपस में गुणा करें, और आपको अपनी वस्तु के द्रव्यमान का पता चलेगा। [१] ऐसा करते समय आप इकाइयों पर नज़र रखें, और आप देखेंगे कि आपको द्रव्यमान की इकाइयाँ (kilograms or grams) में मिलती हैं।
    • उदाहरण: हमारे पास एक हीरा है जिसका आयतन 5,000 cm 3 और घनत्व 3.52 g/cm 3 है। हीरे का द्रव्यमान पता करने के लिए, 5,000 cm 3 x 3.52 g/cm 3 को गुणा करें = 17,600 grams
भाग 2
भाग 2 का 3:

विज्ञान के दूसरे सवालों में द्रव्यमान हल करना (Solving for Mass in Other Science Problems)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बल (force) और त्वरण (acceleration) के साथ द्रव्यमान (mass) का निर्धारण करें: न्यूटन के गति का दूसरा नियम कहता है कि बल : F = ma द्रव्यमान और त्वरण के गुणा के बराबर होता है। यदि आपको वस्तु पर शुद्ध बल, और इसका त्वरण पता है, तो आप द्रव्यमान: m = F / a को पता करने के लिए इस फ़ॉर्मूले को पुनर्व्यवस्थित कर सकते हैं।
    • बल (force) को N (newton) में मापा जाता है, जिसे आप (kg * m)/ s 2 में भी लिख सकते हैं। त्वरण (acceleration) को m/s 2 में मापा जाता है। जब आप F / a की गणना करते हैं, तो इकाइयाँ रद्द (cancel) हो जाती है और आपको उत्तर किलोग्राम (kg) में देती हैं। [२]
  2. द्रव्यमान किसी वस्तु में पदार्थ (matter) की मात्रा है; यह तब तक नहीं बदलता है जब तक कि आप वस्तु के हिस्से को काट नहीं देते हैं, या ज्यादा पदार्थ नहीं जोड़ते हैं। वजन (weight) द्रव्यमान पर गुरुत्वाकर्षण (gravity) के असर का एक माप है। यदि आप वस्तु को अलग-अलग गुरुत्वाकर्षण वाले क्षेत्र (जैसे कि पृथ्वी से चंद्रमा तक) में ले जाते हैं, तो उसका वजन बदल जाएगा, लेकिन द्रव्यमान नहीं बदलेगा। [३] [४]
    • ज्यादा द्रव्यमान वाली वस्तु कम द्रव्यमान वाली वस्तु से अधिक वजन की होती है, यदि उन पर बराबर गुरुत्वाकर्षण लग रहा है।
  3. मोल भार की गणना करें : यदि आप अपना कैमिस्ट्री होमवर्क कर रहे हैं, तो आपको "मोल भार" शब्द देखने को मिल सकता है। यह एक मिला जुला सिद्धांत है, लेकिन इसमें आप किसी वस्तु को मापने के बजाय, किसी पदार्थ के एक मोल को मापते हैं। अधिकांश संदर्भों (contexts) में इसकी गणना कैसे करें: [५]
    • एक तत्व (element) के लिए: उस तत्व या यौगिक के परमाणु द्रव्यमान को देखें जिसे आप माप रहे हैं। यह "परमाणु द्रव्यमान इकाइयों" (amu) में होगा। इसे मानक मोल द्रव्यमान इकाइयों g/mol में रखने के लिए, मोल द्रव्यमान स्थिरांक (molar mass constant), 1 g/mol से गुणा करें।
    • एक यौगिक के लिए: अणु की कुल परमाणु द्रव्यमान इकाइयों (amu) को पता करने के लिए यौगिक में प्रत्येक परमाणु के परमाणु द्रव्यमान को जोड़ें। इस जोड़ को 1 g/mol से गुणा करें।
भाग 3
भाग 3 का 3:

एक तराजू (Balance) से द्रव्यमान मापना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. तराजू एक उपकरण है जिसका उपयोग किसी वस्तु के द्रव्यमान की गणना करने के लिए काफी किया जाता है। तराजू में तीन बीम हैं। ये बीम वजन उठाते हैं। [६] वजन आपको बीम के साथ ज्ञात (known) द्रव्यमान को सरकाने की अनुमति देता है। [७]
    • ट्रिपल बीम बैलेंस पर गुरुत्वाकर्षण (gravity) का असर नहीं होता है। इस प्रकार, यह द्रव्यमान का सही माप देता है। यह ज्ञात (known) द्रव्यमान की तुलना किसी अज्ञात (unknown) द्रव्यमान से करता है।
    • मध्य बीम 100 ग्राम की बढ़ोत्तरी (increments) में पढ़ता है। दूर वाला बीम 10g की बढोत्तरी (increments) में पढ़ता है। वजन एक निशान में बैठ जाएगा। सामने का बीम 0 से 10 ग्राम तक वजन पढ़ सकता है।
    • आपको इस तराजू से द्रव्यमान का एक बहुत सटीक माप मिलना चाहिए। ट्रिपल-बीम बैलेंस की रीडिंग एरर केवल 0.06 ग्राम है। ट्रिपल-बीम बैलेंस को झूले की तरह इस्तेमाल करने की सोचें। [८]
  2. आप यह काम तब करना चाहते हैं जब पैन खाली है। आप चाहते हैं कि तराजू शून्य पढ़ें।
    • यदि सबसे दाएं तरफ का इंडिकेटर निर्धारित चिह्न पर नहीं है, तो आपको पैन के नीचे बाईं ओर लगे सेट पेंच को बदलकर तराजू को कैलिब्रेट करना चाहिए।
    • आपको ऐसा इसलिए करने की जरूरत है क्योंकि आपको यह अवश्य पक्का करना है कि खाली पैन 0.000 ग्राम है, इसलिए इसका वजन आपको मिलने वाले द्रव्यमान पर असर नहीं करता है। कंटेनर या पैन के वजन को इसका टैर (tare)/बारदाना कहा जाता है।
    • आप पैन के नीचे की घुंडी को अंदर या बाहर घुमाकर पैन को 0 पर सेट कर सकते हैं। फिर, तराजू में शून्य दिखना चाहिए। वस्तु को पैन पर रखें। अब आप स्लाइडिंग बीम का उपयोग करके वस्तु का द्रव्यमान पता करने के लिए तैयार हैं।
  3. सबसे पहले, बीम के साथ 100-ग्राम स्लाइडर को सबसे दाईं ओर ले जाएं। इसे तब तक करें जब तक कि इंडिकेटर निर्धारित निशान से नीचे न जाए। इस बिंदु के बाईं ओर की स्थिति सौ ग्राम की संख्या को इंगित करती है। आप इसे एक समय में एक निशान खिसका रहे हैं।
    • बीम के साथ 10-ग्राम स्लाइडर को दाईं ओर ले जाएं। इसे तब तक करें जब तक कि इंडिकेटर निर्धारित निशान से नीचे न जाए। इस बिंदु के बाईं ओर तुरंत स्थित स्थिति दस ग्राम की संख्या को इंगित करती है।
    • सामने की बीम में निशान नहीं हैं। आप स्लाइडर को बीम पर कहीं भी ले जा सकते हैं। बीम के बोल्डफेस नंबर ग्राम हैं। बोल्डफेस नंबरों के बीच टिक के निशान दस ग्राम का संकेत देते हैं।
  4. अब आप पैन में रखी गई वस्तु का द्रव्यमान पता करने के लिए तैयार हैं। ऐसा करने के लिए, आपको तीन बीम की संख्याओं को जोड़ना चाहिए।
    • सामने की स्केल को पढ़ें जैसे कि आप एक रूलर को पढेंगे। आप इसे नज़दीकी आधे टिक मार्क पर पढ़ सकते हैं।
    • उदाहरण के लिए, मान लें कि आप सोडा के एक कैन को मापने की कोशिश कर रहे हैं। यदि पीछे का वजन निशान 70g बताता है, यदि मध्य वजन निशान 300g बताता है, और यदि सामने बीम का वजन 3.34g है, तो सोडा कैन का वजन 373.34g है।

सलाह

  • द्रव्यमान के लिए चिन्ह m या M है।
  • अगर आप आयतन और घनत्व जानते हैं तो आप द्रव्यमान पता करने के लिए ऑनलाइन कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। [९] [१०]

चेतावनी

  • द्रव्यमान (mass) मापने के लिए पाउंड और औंस का उपयोग न करें; ये वजन की इकाइयाँ हैं, और वैज्ञानिक संदर्भों (contexts) में इसका उपयोग नहीं किया जाता है। तकनीकी रूप से, संयुक्त राज्य अमेरिका में, द्रव्यमान के माप को "स्लग" कहा जाता है। [११]

संबंधित लेखों

औसत गति की गणना करें (Calculate Average Speed)
सर्किट का कुल प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) कैलकुलेट करें
किलोवाट घंटा कैल्क्युलेट करें (Calculate Kilowatt hours)
आवृत्ति की गणना करें (Calculate Frequency)
द्रव्यमान (mass) से भार (weight) कैल्क्युलेट करें
स्पीड को मीटर पर सेकंड में कैलकुलेट करें (Calculate Speed in Meters per Second)
रेसिस्टर के अक्रॉस वोल्टेज कैलकुलेट करें (Resistor ke across voltage calculate karen)
एक प्रिज्म के आयतन की गणना करें
डिस्प्लेसमेंट कैल्क्युलेट करें (Calculate Displacement)
फिजिक्स में तनाव (tension) की गणना करें
प्रारंभिक वेग या इनिशियल वेलोसिटी पता करें (Initial velocity pata karen)
एवरेज वेलोसिटी कैल्क्युलेट करें
विंड लोड कैल्क्युलेट करें (wind load calculate karen)
त्वरण की गणना करें

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८,८०३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?