फेसबुक आधुनिक जीवन का एक प्रमुख अंग बन गया है। यदि आप दोस्तों या परिवार के साथ संपर्क में रहना चाहते हैं, या अपने व्यापार को बड़ाना चाहते हैं, तो आप यह सब फेसबुक के साथ आसानी से कर सकते हैं। इस लेख से आप सीखेंगे की एक नया फेसबुक अकाउंट कैसे बनाया जाता है।
-
www.facebook.com पर जाएँ। यदि आप किसी दूसरे फेसबुक अकाउंट पर लॉग-इन हैं, तो आपको उस अकाउंट से लॉग-आउट करना पड़ेगा।
- आप को यह साइन-अप फॉर्म (form) दिखेगा।
- इस फॉर्म को पूरी तरह से भर दें। सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही है। फिर, "साइन-अप" बटन क्लिक करें।
-
अपने दोस्तों को खोजें: फेसबुक आपको अपने अनेक ईमेल अकाउंट के दोस्तों को खोजने का सुझाव देगा। आप यह अभी कर सकते हैं, या आप Skip this step पर क्लिक कर इस कदम को छोड़ सकते हैं।
-
प्रोफ़ाइल जानकारी भरें: स्टेप 2 में फेसबुक आपको सब बेसिक जानकारी भरने कहेगा: हाई स्कूल, कॉलेज, इत्यादि। फिर से, आप इसे भर सकते है या इस कदम को छोड़ सकते हैं।
-
अपना फोटो अपलोड करें: इस से पूरी दुनिया को आप के बारे में मालूम पड़ेगा। आप चाहें तो इस कदम को भी छोड़ सकते हैं।
-
आपका नया फेसबुक अकाउंट तैयार है। फेसबुक पर विकिहाउ हिंदी में को पसंद करना न भूलें!
सलाह
- प्राइवेसी सेटिंग्स (Privacy Settings) समायोजित करें।
चेतावनी
- व्यक्तिगत जानकारी खूब ध्यान से शेयर करें।
विकीहाउ के बारे में
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,५७,४७३ बार पढ़ा गया है।