आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
ये लेख आपको अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड पर फंक्शन कीज़ के Fn (फंक्शन) को टॉगल (toggle) करने की विधि सिखाएगा |
चरण
-
अपने कीबोर्ड पर नम लॉक की ढूंढे: आप उसे अपने कीबोर्ड के नम पैड के पास पाएंगे, या किसी और की के स्टैंडर्ड फंक्शन के तौर पर |
- नम लॉक की को आपके नम पैड पर मौजूद नंबर कीज़ को लॉक करने के लिए प्रयोग किया जाता है, पर आप उससे अपनी Fn की को भी डिसएबल कर सकते हैं |
-
अपने कीबोर्ड पर Fn की को दबा कर रखें: इससे आप नम लॉक बटन का प्रयोग कर Fn को डिसएबल कर सकते हैं |
-
Fn को दबाते समय साथ में NumLock को भी दबाएँ: इससे तुरंत ही सारे फंक्शन कीज़ के फंक्शन डिसएबल हो जायेंगे |
- कुछ कीबोर्ड्स में नम लॉक की Num ⇩ ऐसी दिख सकती है |
-
अपने कीबोर्ड में Fn Lock key ढूंढे: Fn लॉक की अक्सर एक लॉक आइकॉन जिस पर "Fn" बना हो जैसी दिखती है |
- आप इसे एक सेकेंड्री फंक्शन की तरह अपनी स्टैंडर्ड फंक्शन कीज़ (F1-F12) में पा सकते हैं या किसी अन्य ख़ास की जैसे Esc पर पा सकते हैं |
-
अपने कीबोर्ड पर Fn की को दबा कर रखें: इससे आपको अपनी फंक्शन की को डिसएबल करने के लिए फंक्शन लॉक फ़ीचर का प्रयोग करने की अनुमति मिल जाती है |
-
Fn Lock को Fn के साथ दबा कर रखें: इससे तुरंत ही आपकी फंक्शन कीज़ के फंक्शन टॉगल हो जायेंगे |
- Fn लॉक की भी कैप्स लॉक की के जैसे काम करता है | आप जब चाहे इसे ऑन या ऑफ टॉगल कर सकते हैं |
-
मैक का एप्पल मेनू, मेनू बार में खोलें: स्क्रीन के अप्पर लेफ्ट कार्नर में मौजूद एप्पल आइकॉन को क्लिक कर एप्पल मेनू को खोलें |
-
मेनू में System Preferences को क्लिक करें: इससे आपके सिस्टम प्रेफरेन्सेस (System Preferences) नयी विंडो में खुल जायेंगे |
-
सिस्टम प्रेफरेन्सेस में Keyboard को क्लिक करें: ये विकल्प सिस्टम प्रेफरेन्सेस के सेकंड रो में कीबोर्ड आइकॉन जैसा दिखेगा | इससे आपकी टाइपिंग और इनपुट सेटिंग्स खुल जाएँगी |
-
ऊपर मौजूद Keyboard टैब को क्लिक करें: आप इसे कीबोर्ड पेज पर Text के बगल में पा सकते हैं |
- कीबोर्ड मेनू स्वयं ही इस टैब पर खुल सकता है | ऐसी स्थिति में, आपको यहाँ टैब क्लिक करने की ज़रुरत नहीं होगी |
-
"Use F1, F2, etc keys as standard function keys" बॉक्स को चेक करें: जब ये विकल्प सेलेक्ट किया जाता है, आपके कीबोर्ड पर मौजूद Fn डिसएबल हो जाएगी लेकिन आपके F कीज़ के साथ लिखे उसके ख़ास फीचर्स सुचारु रहेंगे |
- आपको ये विकल्प कीबोर्ड मेनू के ठीक नीचे मिलेगा |
- आपके कीबोर्ड के ऊपर मौजूद F कीज़ अब सामान्य फंक्शन कीज़ (F1–F12) की तरह काम करेंगी | आप बिना Fn को दबाये इन फंक्शन कीज़ का प्रयोग कर सकते हैं |
- अगर आप अपने कीबोर्ड के ऊपर लिखे किसी ख़ास फंक्शन का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो F की के साथ Fn को दबा कर रखें | अब ये आपकी Fn की का एकमात्र फंक्शन रहेगा |