आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

बॉम्बे बिल्ली एक घरेलू पालतू बिल्ली होती है जो छोटे पैंथर की तरह दिखती है। अपने बैकग्राउंड के कारण बॉम्बे में अमेरिकन शॉर्ट हेयर तथा बर्मीज़, दोनों के कैरेक्टरिस्टिक्स मिलते हैं, मगर इसके साथ ही उसमें अपने भी कुछ कैरेक्टरिस्टिक्स होते हैं। उसकी पर्सनैलिटी भी उन दोनों बिल्लियों का मिश्रण होती है, अर्थात वह सोशिएबल भी होती है और एनेर्जेटीकली क्यूरियस भी होती है। जब इन बिल्लियों की पहचान करनी हो, तब पहले उनके काले फ़र पर ध्यान दीजिये और उसके बाद तांबई आँखों पर।

विधि 1
विधि 1 का 2:

डिफ़ाइनिंग कैरेक्टरिस्टिक्स को खोजना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बॉम्बे बिल्ली की एक प्रमुख कैरेक्टरिस्टिक्स है उनका काला फ़र, जो ग्लॉसी तथा शॉर्ट होता है। ओरिजिनल ब्रीडर का लक्ष्य था कि एक ऐसी बिल्ली क्रिएट की जाये जो मिनिएचर पैंथर की तरह हो, इसलिए फ़र का यह रंग होता है। [१]
  2. इस ब्रीड की दूसरी डिफ़ाइनिंग कैरेक्टरिस्टिक्स होती है उसकी आँखें। उसे ख़ास तौर से, इस तरह ब्रीड किया गया था कि उसकी आँखें सुनहरी या तांबई हों, इसलिए अगर आप ऐसी बिल्ली पाते हैं जिसमें ये कैरेक्टरिस्टिक्स नहीं हैं, तब इसका मतलब यह है कि वह प्योरब्रेड बॉम्बे नहीं है। [२]
  3. बॉम्बे बिल्लियों के सिरे राउंडेड होते हैं। इसका अर्थ होता है, राउंडेड सिर, और छोटी नाक। यही ट्रेंड उस बिल्ली के पूरे शरीर पर लागू होता है, जिसमें उसकी राउंडेड आँखें, कान, और पैर तथा राउंडेड पूंछ भी शामिल होती है। [३]
  4. बिल्ली के मस्कूलर बिल्ड पर ध्यान दीजिये जो कि स्टॉकी नहीं होता है: बॉम्बे बिल्लियाँ मीडियम से विशाल आकार तक की होती हैं। उनका वज़न 3 से 6 किलो तक होता है, और मादा की तुलना में नर बिल्लियाँ बड़ी होती हैं। हालांकि ये बर्मीज़ की तरह स्टॉकी नहीं होती हैं, तब भी ये काफ़ी मस्कूलर, और मज़बूत शरीर वाली बिल्लियाँ होती हैं। [४]
    • बॉम्बे बिल्लियाँ जितनी दिखती हैं, उससे अधिक भारी होती हैं। [५]
  5. बॉम्बे बिल्लियाँ एक ख़ास तरह से चलती हैं। यह एक तरह की स्विशिंग, स्वेयिंग चाल होती है। दिलचस्प बात यह है कि यह पैंथर की चाल की तरह होती है, यानि वह बड़ी बिल्ली जिसकी तरह का होने के लिए बॉम्बे बिल्लियों को ब्रीड किया गया था। [६]
विधि 2
विधि 2 का 2:

उसकी पर्सनैलिटी को चेक करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बॉम्बे बिल्लियाँ बहुत बातूनी होती हैं, और वे आपके साथ बातें कर सकती हैं। वे बहुत लाउड नहीं होती हैं, मगर वे अक्सर बातें करना पसंद करती हैं। उनकी एक ख़ास तरह की म्याऊँ होती है, जिससे आपको पता चल जाता है कि कब आपकी बिल्ली आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती है। [७] हालांकि, सभी बॉम्बे बिल्लियाँ यह कैरेक्टरिस्टिक नहीं प्रदर्शित करेंगी। [८]
  2. बॉम्बे बिल्लियाँ बहुत स्मार्ट होती हैं, इसलिए ध्यान दीजिये कि क्या वह चीज़ों को समझ पाती है। जैसे कि, यही वह बिल्ली है जो पता लगा लेगी कि आपके बेडरूम का दरवाज़ा कैसे खोला जाये, या आपने ऊंची शेल्फ पर जो मिठाई वगैरह रखी है, उस तक कैसे पहुंचा जाये। ये बिल्लियाँ चीज़ें उठा कर लाने के खेल, पहेलियों वाले खेल, और दूसरे प्रकार के मज़ेदार बिल्लियों के खिलौनों में उलझी रहना पसंद करती हैं। [९]
  3. बेशक सभी बिल्लियाँ खोजी और क्यूरियस होती हैं। मगर, बॉम्बे बिल्लियाँ कुछ अधिक ही होती हैं। वे हमेशा चाहती हैं कि जहां कुछ हो रहा हो, वे वहीं रहें, ताकि वे जान सकें कि क्या चल रहा है। [१०]
  4. जब बात सोशल परीथितियों की होती है, तब ये बिल्लियाँ काफ़ी आरामतलब होती हैं। परिवार और अन्य पालतू पशुओं के बीच में ये ठीक रहती हैं, हालांकि ये हमेशा यही चाहती हैं कि ये ही हाउसहोल्ड में डॉमिनेंट पेट बनी रहें, विशेषकर तब, जबकि वहाँ पर दूसरी बिल्लियाँ भी हों। [११] वे कुछ समय आपसे चिपट कर बिताने के लिए, ये आपकी गोद में बैठना भी पसंद करती हैं। [१२]

संबंधित लेखों

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८५२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?