आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

स्टैंडर्ड कॉस्मेटिक स्पंज डिस्पोज़ेबल होते हैं, जिन्हें इस्तेमाल करने के बाद फेंका जा सकता है, लेकिन ब्यूटी ब्लेंडर और इसी तरह के दूसरे ब्लेंडिंग स्पंज खास तरह से डिजाइन किए गए होते हैं और इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करने के हिसाब से बनाया जाता है। इसलिए, आपको आपके ब्लेंडर स्पंज पर से दाग-धब्बों को और नुकसानदेह बैक्टीरिया को निकालने के लिए उसे नियमित रूप से साफ करना होगा।

विधि 1
विधि 1 का 3:

बेसिक क्लीनिंग (Basic Cleansing)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक चोटी सी डिश में गरम पानी डालें, फिर उसमें जेंटल हैंड सोप या शैम्पू की एक बड़ी सी बूंद डाल दें। उसे तब तक हल्के से मिक्स करें, जब तक कि पानी की सतह पर झाग न बनने लग जाए। डिश सोप लेने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि जब आप बाद में स्पंज का इस्तेमाल करेंगे, तब ये आपकी त्वचा को इरिटेट कर सकता है।
    • बेबी शैम्पू और “जेंटल फॉर्मूला” ओर्गेनिक शैम्पू खास रूप से अच्छे से काम करेंगे, लेकिन ऐसा साबुन जो आपकी त्वचा या बालों पर इस्तेमाल करने लायक हो, इसमें अच्छी तरह से काम करेगा।
  2. Watermark wikiHow to ब्यूटी ब्लेंडर साफ करें (Clean a Beauty Blender)
    स्पंज को साबुन वाले पानी की डिश में डाल दें। उसे अपने हाथ से दो या तीन बार दबाएँ, फिर उसे करीब 30 मिनट के लिए सोखने के लिए छोड़ दें। [१]
    • डिश में ब्लेंडर स्पंज को पूरा डुबोने लायक भरपूर पानी होना चाहिए। अगर उसमें पहले काफी पानी नहीं है, तो आप जरूरत के अनुसार थोड़ा और पानी डाल दें।
    • स्पंज सोखने के दौरान, पानी का रंग बदलना शुरू होने लग जाएगा। क्योंकि पानी में स्पंज से फाउंडेशन और ऐसे दूसरे कॉस्मेटिक्स निकल रहे होंगे, इसलिए पानी के रंग को बेज (beige) या टैन हो सकता है।
    • इसके अलावा, स्पंज में साबुन वाला पानी सोखने के बाद, वो बढ़कर उसके पूरे साइज में आ जाएगा।
  3. Watermark wikiHow to ब्यूटी ब्लेंडर साफ करें (Clean a Beauty Blender)
    एक सॉलिड "ब्लेंडर क्लींजर" या इसी तरह के किसी दूसरे साबुन को सीधे स्पंज के सबसे ज्यादा गंदे हिस्से पर रगड़ें। इसके अलावा आपको स्पंज को खराब करने से रोकने के लिए एक जेंटल क्लींजर भी इस्तेमाल करना होगा। अगर आप सॉलिड सोप्स चुनते हैं, तो केस्टिल सोप (castille soap) आमतौर पर अच्छे से काम करते हैं। अगर आप एक लिक्विड सोप चुन रहे हैं, तो फिर एक मॉइस्चराइजिंग बेबी शैम्पू या एक जेंटल फॉर्मूला के साथ एक ओर्गेनिक शैम्पू चुनें।
    • 2 से 3 मिनट तक आराम से क्लींजर से स्पंज पर मसाज करें। केवल अपनी फिंगरटिप्स ही इस्तेमाल करें; स्क्रबिंग ब्रश या दूसरे अब्रेसिव टूल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ऐसा करने की वजह से स्पंज डैमेज हो सकता है।
  4. Watermark wikiHow to ब्यूटी ब्लेंडर साफ करें (Clean a Beauty Blender)
    स्पंज को गरम पानी के नीचे तब तक धोएँ, जब तक कि सारा क्लींजर निकल न जाए। इस स्टेप के दौरान, स्पंज की सतह के करीब लगे किसी भी एक्सट्रा मेकअप को भी निकल जाना चाहिए।
    • साबुन और मेकअप को निकलने में मदद करने के लिए, आपको स्पंज को आराम से पानी के नीचे दबाना होगा।
  5. Watermark wikiHow to ब्यूटी ब्लेंडर साफ करें (Clean a Beauty Blender)
    पानी से धोने के दौरान निकलने वाले पानी के रंग को देखते हुए, स्पंज के साफ होने की जांच करें: अगर धोने के बाद स्पंज के नीचे से निकला पानी पूरा साफ दिख रहा है, तो फिर ये काफी साफ हो चुका है और अब आप उसे सुखाने के स्टेप पर जा सकते हैं। अगर निकला पानी अभी भी थोड़ा गंदा दिख रहा है, तो फिर अभी के लिए सुखाने के स्टेप को छोड़ दें और डीप क्लीनिंग मेथड (इस गाइड के “डीप क्लीनिंग (Deep Cleaning)” सेक्शन) पर पहुँच जाएँ।
  6. Watermark wikiHow to ब्यूटी ब्लेंडर साफ करें (Clean a Beauty Blender)
    स्पंज को अपने हाथों से दबाकर उसमें मौजूद एक्सट्रा पानी निकाल दें, फिर स्पंज को एक सूखे पेपर टॉवल के ऊपर घुमाएँ, ताकि उसमें अभी भी रह गया पानी भी सूख जाए।
    • अगर पानी को पेपर टॉवल से सुखाने के बाद भी, स्पंज गीला लगता है, तो फिर उसे एक अच्छी हवादार लोकेशन में रखकर सूखने के लिए छोड़ दें। स्पंज को एक एप्लीकेटर की तरह इस्तेमाल करने के पहले, उसके पूरे सूखने का इंतज़ार करें।
विधि 2
विधि 2 का 3:

डीप क्लीनिंग (Deep Cleaning)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक आम नियम के अनुसार, अगर आपका ब्लेंडर स्पंज, ऊपर बताई हुई बेसिक क्लींजिंग प्रोसीजर से पूरा साफ करने के बाद भी गंदा दिख रहा है, तो आपको केवल तभी उसे डीप क्लीन करना चाहिए।
    • ऐसा केवल तभी हो सकता है,जब आप ब्लेंडर स्पंज को दिन में कई बार यूज करते हैं या फिर आप उसे एक या कई हफ्तों से साफ करना भूल गए हैं।
    • आपको आपके ब्लेंडर स्पंज को देखकर समझ आ जाएगा, कि उसे डीप क्लीन करने की जरूरत है या नहीं। अगर बेसिक क्लींजिंग रूटीन के बाद में धोने में निकलने वाला पानी गंदा दिखता है या फिर स्पंज के सूखने के बाद भी उसके ऊपर निशान नजर आ रहे हैं, तो फिर उसे डीप क्लीन करें।
  2. Watermark wikiHow to ब्यूटी ब्लेंडर साफ करें (Clean a Beauty Blender)
    स्पंज को गरम, बहते पानी के नीचे 30 से 60 सेकंड के लिए या जब तक कि वो अपने पूरे साइज में फैलने लायक पानी न सोख लें, तब तक के लिए रखें।
    • वैकल्पिक रूप से, आप ब्लेंडर स्पंज को 5 से 10 मिनट के लिए गरम पानी के बाउल में छोड़ सकते हैं। आपकी साबुन वाला पानी इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है, न ही आपको अगले स्टेप तक जाने से पहले पानी के कलर बदलने का इंतज़ार करना होगा।
  3. Watermark wikiHow to ब्यूटी ब्लेंडर साफ करें (Clean a Beauty Blender)
    सॉलिड या लिक्विड क्लींजर को सीधे सपन के सबसे ज्यादा गंदे हिस्से पर लगा लें।
    • बेसिक क्लींजिंग प्रोसीजर की तरह ही, आपको आपके स्पंज के ऊपर केवल जेंटल क्लींजर ही इस्तेमाल करना चाहिए। खास तरह से तैयार किए “ब्लेंडर क्लींजर” ज्यादा अच्छी तरह से काम करते हैं, लेकिन अगर आप कोई दूसरा ऑप्शन, सॉलिड केस्टिल सोप, लिक्विड बेबी शैम्पू या “सेंसिटिव फॉर्मूला” ओर्गेनिक शैम्पू चुनते हैं, तो वो भी अच्छे से काम करेंगे।
  4. Watermark wikiHow to ब्यूटी ब्लेंडर साफ करें (Clean a Beauty Blender)
    स्पंज के कोट किए हुए हिस्से को, स्पंज को छोटे सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए अपनी हथेली के बीच में रगड़ें। करीब 30 सेकंड के लिए स्पंज को इसी तरह से रगड़ते रहें। [२]
    • यहाँ पर होने वाली स्क्रबिंग को बेसिक क्लींजिंग में इस्तेमाल की हुई स्क्रबिंग से ज्यादा इंटेन्स और जोरदार होना चाहिए। नोट, हालांकि, इसे इतना जेंटल होना चाहिए, कि इससे स्पंज के शेप पर कोई फर्क न पड़े या स्पंज का मटेरियल खराब न हो।
    • स्क्रब करते समय, स्पंज में अंदर-अंदर तक मौजूद कॉस्मेटिक्स, स्पंज की सतह से बाहर आ जाएगा। आपको आपकी हथेली पर मौजूद झाग में फाउंडेशन के कलर का दिखना शुरू हो जाना चाहिए।
  5. Watermark wikiHow to ब्यूटी ब्लेंडर साफ करें (Clean a Beauty Blender)
    स्पंज को अपनी हथेली के बीच में, सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए, गरम पानी के नीचे रखकर धो लें। पूरा झाग निकल जाने तक ऐसे ही धोना जारी रखें।
    • साबुन साफ होने के पहले आपको स्पंज को कई बार धोना होगा। उस पर से पूरे साबुन को धोकर निकालना बहुत जरूरी होता है, इसलिए इस प्रोसेस में जल्दी न मचाएँ।
  6. Watermark wikiHow to ब्यूटी ब्लेंडर साफ करें (Clean a Beauty Blender)
    स्पंज को पानी के नीचे रखकर तब तक धोएँ, जब तक कि सारा झाग निकल नहीं जाता। उसमें से निकलने वाले पानी के साफ और एकदम क्लियर होने की पुष्टि कर लें।
    • स्पंज पर और क्लींजर लगाएँ और उसे अपनी हथेली के ऊपर रगड़ें। अगर सामने दिखने वाला झाग ग्रे या बेज कलर का दिखने की बजाय एकदम सफेद दिखता है, तो आपका स्पंज साफ हो चुका है।
  7. स्पंज को अपने हाथों से दबाकर उसमें मौजूद अतिरिक्त नमी को निचोड़ दें। स्पंज को और भी सुखाने के लिए क्लीन, सूखे पेपर के ऊपर घुमाएँ।
    • इसके बाद भी स्पंज शायद गीला ही होगा, इसलिए इसे किसी हवादार जगह पर अलग से रख दें और उसे हवा में सूखने दें। ब्लेंडर स्पंज के पूरे सूखने के बाद ही उसे एप्लीकेटर की तरह इस्तेमाल करें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

हीट स्टेराइलाइजेशन (Heat Sterilization)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. फिर चाहे आप आपके ब्लेंडर को हर हफ्ते ही क्यों न साफ करते हैं, तब भी आपको उसे महीने में कम से कम एक बार हीट का इस्तेमाल करके स्टेराइल करना चाहिए। ये खासतौर से तब और भी जरूरी हो जाता है, जब आप एपके ब्लेंडर स्पंज को डेली बेसिस पर इस्तेमाल करते हैं। स्टैंडर्ड क्लीनिंग से बैक्टीरिया निकल जाते हैं, लेकिन स्पंज में अंदर गहराई में छिपे बैक्टीरिया को खत्म करने का एकमात्र तरीका यही है कि आप उन्हें तेज गर्माहट देकर खत्म कर दें।
    • अगर आप बहुत तेजी से बैक्टीरिया जमते देखते हैं, तो आपको स्पंज को महीने में एक बार से ज्यादा बार स्टेरलाइज करने की जरूरत पड़ेगी। इंटेन्स बैक्टीरिया के जमने के लक्षणों में अस्वाभाविक मुहाँसे होना और स्पंज के अंदर से एक गंदी/अजीब सी महक आना।
    • ध्यान रखें कि स्पंज को स्टेरलाइज करने के बाद भी आपको बेसिक क्लीनिंग प्रोसेस परफ़ोर्म करने की जरूरत पड़ेगी ही। स्टेरलाइजेशन बैक्टीरिया को खत्म करेगी; ये उस पर से कॉस्मेटिक के दाग या फाउंडेशन को नहीं निकालेगा।
  2. एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में करीब 1 इंच (2.5 cm) तक पानी भर लें। स्पंज को पानी के इस बर्तन के बीच में डाल दें।
    • आपको ब्लेंडर स्पंज को पानी में रखे रहने देना चाहिए। पूरे सूखे स्पंज को माइक्रोवेव मत करें, क्योंकि ऐसा करने से मटेरियल डैमेज हो सकता है या स्पंज आग पकड़ सकता है।
  3. बिना ढंके बाउल को माइक्रोवेव में रखें और माइक्रोवेव को उसके पूरे पावर पर 30 सेकंड के लिए चालू छोड़ दें। [३]
    • ब्लेंडर स्पंज को माइक्रोवेव करते समय उस पर नजर रखें। अगर ये थोड़ा सा फैल जाता है या उसमें थोड़ा सा धुआँ जैसा उठता है, तो उसे देखकर घबराएँ नहीं, लेकिन अगर आपको उसके पूरे साइज से भी बड़ा गुब्बारा जैसा बनते दिखता है या फिर उसमें ज्यादा धुआँ उठना शुरू हो जाता है, तो माइक्रोवेव को तुरंत बंद कर दें।
  4. बाउल को माइक्रोवेव से निकालने के पहले और स्पंज को पानी में से निकालने के पहले एक या दो मिनट का इंतज़ार करें।
    • माइक्रोवेव साइकिल के पूरे होने के बाद स्पंज बहुत गरम हो जाएगा और उसे छूने के पहले का ये इंतज़ार, आप ही की सुरक्षा के लिए है। आप स्पंज के छूने लायक ठंडा होने के बाद उसे हैंडल कर सकते हैं।
  5. Watermark wikiHow to ब्यूटी ब्लेंडर साफ करें (Clean a Beauty Blender)
    स्पंज को आराम से क्लीन, ड्राय पेपर टॉवल के ऊपर घुमाएँ। उसे पूरा सूखने तक रूम टेम्परेचर में ही रखा रहने दें।
    • अगर आप स्पंज के हीट से स्टेरलाइज होने के बाद, उसे बेसिक क्लींजिंग रूटीन से साफ करने का सोच रहे हैं, तो आप उसे माइक्रोवेव से निकालने के तुरंत बाद ही परफ़ोर्म कर सकते हैं। आपको स्पंज को पहले सुखाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
    • ब्लेंडर स्पंज को एक एप्लीकेटर की तरह इस्तेमाल करने के पहले, उसके पूरे सूखने का इंतज़ार करें।

सलाह

  • स्पंज को हर एक से दो हफ्ते के बीच में साफ किया करें। अगर आप अपने ब्लेंडर स्पंज को डेली बेसिस पर साफ किया करते हैं, तो आपको लगभग हर हफ्ते एक बेसिक, रूटीन क्लींजिंग परफ़ोर्म करना होगी। फिर चाहे आप आपके स्पंज को हफ्ते में कुछ बार ही क्यों न यूज करते हों, फिर भी आपको उसे हर दो हफ्ते में एक बार जरूर साफ करना चाहिए।
  • रूटीन क्लीनिंग ब्लेंडर स्पंज की सतह के ऊपर ज़्यादातर जमा हुए कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स को निकाल देगी और स्पंज में गहराई में जमा कॉस्मेटिक्स को भी निकाल देगी। इससे ज़्यादातर तरह के सर्फ़ेस बैक्टीरिया भी निकल जाना चाहिए। स्पंज को काफी समय तक गंदा रखने की वजह से बैक्टीरिया की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

बेसिक क्लीनिंग

  • छोटा बाउल
  • पानी
  • जेंटल सॉलिड या लिक्विड क्लींजर
  • सिंक
  • पेपर टॉवल्स

डीप क्लीनिंग

  • जेंटल सॉलिड या लिक्विड क्लींजर
  • सिंक
  • पेपर टॉवल्स

हीट स्टेराइलाइजेशन

  • माइक्रोवेव-सेफ बाउल
  • पानी
  • माइक्रोवेव
  • पेपर टॉवल्स

संबंधित लेखों

परफेक्ट ब्राइडल मेकअप करें (Do Wedding Makeup, Bridal Makeup Tips in Hindi)
मेकअप सेटिंग स्प्रे यूज करें (Use Makeup Setting Spray)
फ़ाउंडेशन प्राइमर लगाएँ (Apply Foundation Primer)
अपने आँखों का आकार निर्धारित करें (Determine Eye Shape)
कंसीलर (concealer) लगाएँ
हर दिन के लिए सिम्पल मेकअप करना सीखें (Apply Simple Everyday Makeup, Daily Makeup Tips)
अपने लिए बेस्ट फाउंडेशन कलर शेड की तलाश करें
फाउंडेशन लगाएँ (Apply Foundation)
रूखी त्वचा पर मेकअप करें (Apply Makeup to Dry Skin)
अपनी आँखों को बड़ा दिखाएँ
सांवली त्वचा पर मेकअप करें (Dark Skin Par Makeup Kaise Karen, Makeup Guide)
घर पर ही लूज फेस पाउडर से कॉम्पैक्ट बनायें (Loose Face Powder Se Compact Banaye)
नकली आइलैशेज लगाएँ (Apply False Eyelashes)
मेकअप यूज करने से पहले अपने चेहरे को इसके लिए तैयार करें

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ६,८१६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?