माइक्रोसॉफ्ट पेंट (MS पेंट) में इरेज़र का आकार बदलने के लिए कुछ पूर्व निर्धारित सेटिंग मौजूद होते हैं, लेकिन वास्तव में आप अंजान की (key) कॉम्बिनेशन की मदद से अपने इच्छानुसार इरेज़र का कोई भी आकार बना सकते हैं। दुर्भाग्यवश, यह की (Key) कॉम्बिनेशन ऐसे लैपटॉप में काम नहीं करता है जिसमें न्यूमेरीक की पैड (numeric key pad) नहीं है। सौभाग्य से, आप शॉर्टकट तरीके से इरेज़र को विंडोज ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड (On-Screen Keyboard) के जरिए बड़ा कर सकते हैं।
-
MS पेंट में इरेज़र टूल सिलेक्ट करें: आप MS पेंट के होम टैब से इरेज़र सिलेक्ट कर सकते हैं। इरेजर सिलेक्ट करने के लिए MS पेंट विंडो का ऐक्टिव होना आवश्यक है।
-
चार प्रीसेट साइज़ में से साइज़ सिलेक्ट करने के लिए साइज़ बटन का इस्तेमाल करें: साइज़ बटन कलर पैलेट (color palette) के बायीं तरफ होम टैब में मौजूद होता है। यदि ये आकार आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं हैं, तो आप आकार बदलने के लिए न्यूमेरीक "+" का उपयोग कर सकते हैं।
-
विंडो ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड खोलें: Ctrl + + / - को प्रेस करते हुए दबाकर आप इरेज़र का साइज़ बदलने के लिए न्यूमेरीक की पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। [१] X रिसर्च सोर्स यदि आपके लैपटॉप में न्यूमेरीक की पैड नहीं है, तो आप विंडोज़ ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो एक पूर्ण आकार के कीबोर्ड का अनुकरण करता है।
- ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड खोलने के लिए, स्टार्ट बटन पर क्लिक करें, तथा "keyboard" टाइप करें। परिणामों की सूची से "On-Screen Keyboard" को चुनें।
- आप देखेंगे कि ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड तब भी दिखाई देता है जब MS पेंट ऐक्टिव विंडो है।
-
ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड पर "Options" बटन क्लिक करें: डिफ़ॉल्ट रूप से, ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड में न्यूमेरीक की पैड ऐनेबल नहीं होता है। आप इसे Options मेनु से ऐनेबल कर सकते हैं।
-
"Turn on numeric key pad" बॉक्स को क्लिक करें तथा "OK" पर क्लिक करें: न्यूमेरीक पैड ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड के दाईं ओर दिखाई देगा।
-
न्यूमेरीक की पैड में "Ctrl" की पर क्लिक करके फिर "+" की पर क्लिक करें: आप देखेंगे कि "Ctrl" की तब तक हाइलाइट रहती है जब तक आप "+" पर क्लिक नहीं करते हैं। आपको न्यूमेरीक की पैड में "+" की पर क्लिक करना है न कि ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड में Backspace की के बगल में मौजूद "+" की पर।
-
इरेज़र बड़ा होने तक "Ctrl" और फिर "+" पर क्लिक करते रहें: हर बार जब आप दोनों की क्लिक करते हैं, तो इरेज़र एक पिक्सेल से बढ़ जाता है। इसका मतलब यह है कि आपको इरेज़र के आकार में अंतर दिखाई देने तक कई बार की के इस कॉम्बिनेशन को क्लिक करना होगा। ध्यान देने योग्य अंतर देखने के लिए "Ctrl" और फिर "+" पर दस बार क्लिक करके देखें।
- यदि इरेज़र का आकार नहीं बदल रहा है, तो सुनिश्चित करें कि जब आप आकार बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो MS पेंट एक ऐक्टिव विंडो है।
- न्यूमेरीक की "-" के साथ भी यही प्रक्रिया अपनाएं ताकि इरेज़र का साइज़ एक पिक्सल से कम हो जाएं।
- "+" या "-" पर क्लिक करने से पहले प्रत्येक बार ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड पर "Ctrl" की पर क्लिक करना होगा।