आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

कीवीफल, जिसे एक चीनी करौदे के रूप में भी जाना जाता है, पहली नज़र में अनाकर्षक लगता है। लेकिन इसके रुएँदार बाहरी भाग के अंदर एक स्वादिष्ट खजाना छिपा है, एक सुंदर हरा (या स्वर्ण) मांस जिस पर काले बीजों के धब्बे हैं और जिसका बीच का भाग सफेद है। कीवीफल काटने के लिए कई तरीके हैं जो इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप छिलके को ऊपर छोड़ना चाहते हैं या नहीं, फल को सीधा खाना पसंद करते हैं या सजावटी प्रयोजनों के लिए उपयोग करना चाहते हैं। यह लेख कुछ तकनीकों की पड़ताल करता है।

विधि 1
विधि 1 का 2:

छिलके के साथ

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. फल एक भूरे-हरे रंग का होना चाहिए और उस पर छोटे रुएँदार बाल होने चाहिएँ। उसे अपनी हथेली में पकड़ें और यह महसूस करने के लिए कि वह नरम है या नहीं, कीवीफल को हलका सा दबाएँ। आगर वह ज़्यादा नरम है, तो शायद खराब हो सकता है। एक मध्यम नरम कीवीफल उठाने की कोशिश करें क्योंकि वह सीधा खाने के लिए सही होगा।
  2. Watermark wikiHow to एक कीवी को काटें
    कीवीफल को धोने से यह सुनिश्चित हो जाता है कि छिलके पर लगे कोई भी संभव प्रदूषक जैसै बैक्टीरिया फल में हस्तांतरित नहीं होंगे।
  3. Watermark wikiHow to एक कीवी को काटें
    कीवीफल को उसके सबसे चौड़े हिस्से से आधे में काट लें: एक साफ और तेज़ फल काटने वाले चाकू और एक चौपिंग (chopping) बोर्ड का उपयोग करें। फल की परिपक्वता पर निर्भर करते हुए, चाकू सीधा बीच से चला जाना चाहिए। अगर वह अभी भी थोड़ा कड़क है, तो आपको कोर (core) तक काटने के लिए फिर चाकू मारने की ज़रूरत पड़ेगी।
    • इस स्थल पर, आप कीवीफल को ऐसे ही खा सकते हैं। गूदे को एक चम्मच के साथ बाहर निकाल लें, जैसे आप एक उबले हुए अंडे को खा रहे हों।
    • कुछ लोग कीवीफल से उसके छोटे, काले बीजों को निकालना पसंद करते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से ऐच्छिक है क्योंकि बीज पूरी तरह खाने योग्य होते हैं।
  4. Watermark wikiHow to एक कीवी को काटें
    कीवीफल के छोटे और अधिक सजावटी टुकड़ों के लिए पूरे फल को गोल टुकड़ों में काटें, एक छोर से दूसरे तक काम करते हुए और अंत के टुकड़ों को फेंकते हुए। फ़िर कीवीफल के छोटे अर्धचक्र बनाने के लिए हर चक्र के व्यास (diameter) से काटें।
    • ये कीवीफल के टुकड़े सजावटी सलाद में डालकर उसे और अधिक सुन्दर बनाने का एक बहुत अच्छा तरीका हैं। साथ ही यह केक, पावलोवा (pavlova) और अन्य मिठाइयों के ऊपर एक ट्रॉपिकल (tropical) रंग का छपाका भी डालते हैं।
    • ये छोटे बच्चों के लिए बाइट-साइज़ स्नैक हैं और स्कूल लंच में भी अच्छे रहते हैं। अगर आप काटने से पहले छिलके को हटाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई विधि का पालन करें।
विधि 2
विधि 2 का 2:

छिलके को हटाकर

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to एक कीवी को काटें
    कीवीफल को चौपिंग बोर्ड पर रखें और एक छोटे चाकू से फल के दोनों सिरों को ध्यानपूर्वक काट लें। फल का नुकसान करने के बारे में चिंता न करें, इस विधि के काम करने के लिए आपको कीवीफल के हरे मांस की काफ़ी राशि दिखनी चाहिए।
  2. Watermark wikiHow to एक कीवी को काटें
    कीवीफल के छिलके और गूदे के बीच में एक चमच्च डालें: आप ऐसा करने के लिए एक साधारण चम्मच का उपयोग कर सकते हैं। चमच्च को जितना हो सके उतना छिलके के नीचे डालें क्योंकि इससे फल को निकालना आसान हो जाएगा।
  3. Watermark wikiHow to एक कीवी को काटें
    यह छिलके को फल से ढीला कर देगा। चम्मच के विस्तार पर निर्भर करते हुए, आपको पहले कीवी के एक तरफ काम करना पड़ सकता है और फ़िर पूरे छिलके को ढीला करने के लिए दूसरी तरफ़ चले जाएँ।
  4. Watermark wikiHow to एक कीवी को काटें
    जब पूरा छिलका ढीला हो जाएगा, तब आप आसानी से एक पूरी तरह से चिकने और बेलनाकार के फल को स्लाइड कर पाएँगे।
    • कीवीफल को सिर्फ एक चाकू के साथ छीलना भी संभव है, लेकिन इस तरह से आप निश्चित रूप से थोड़े से फल को हटा देंगे और एक अजीब आकार के कीवीफल के साथ रह जाएँगे।
  5. 5
    कीवीफल को लम्बे रूप से आधे में काटें: फिर कीवीफल के वेजेस (wedges) बनाने के लिए प्रत्येक आधे टुकड़े को फिर से काटें। ये एक फलों के सलाद या एक अच्छे से व्यवस्थित फल की थाली के लिए उत्तम हैं। वैकल्पिक रूप से, आप आसानी से किसी भी विस्तार के क्यूब्स में कीवीफल को काट सकते हैं।

सलाह

  • कीवीफल का हर हिस्सा खाने योग्य है, रुएँदार छिलका भी।
  • कीवीफल में एक एंजाइम होता है जो कि मांस को नरम करता है। यह एंजाइम जमने से भी रोकता है, इसलिए कीवीफल को घर की बनी आइसक्रीम बनाने की विधि, जेली या जैम में न डालें नहीं तो वे जमेंगे नहीं।
  • एक तेज़ धार वाले चाकू का उपयोग करें- कुंठित चाकू के साथ काटना ज़्यादा कठिन होता है और इससे गंद मच सकता है।
  • स्वर्ण किस्म के लिए चौकस रहें। यह आम तौर पर हरे किस्म की तुलना में छोटे होते हैं, इनका छिलका चिकने भूरे रंग का होता है और पीला गूदा व ज़्यादा मीठा स्वाद होता है।
  • कीवीफल आपके मुंह में थोड़ी सी झुनझुनी कर सकता है। एक पेय, जैसे कि पानी या दूध के साथ इस फल को देना मददगार होता है।
  • अगर फल 60 सेकंड के लिए उबलते पानी में डुबाया जाता है तो इसका छिलका आराम से हट जाता है।

चेतावनी

  • संभावित हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने के लिए आप खाने से पहले फल को धो लें। इसे काटने से पहले अच्छी तरह से सूखने दें। एक कागज के तौलिए के साथ सुखाने से पर्याप्त नमी दूर नहीं होगी। इसकी वजह है इसके रुएँ।
  • काटने के लिए एक तेज़ चाकू का प्रयोग करें। एक कुंठित चाकू आसानी से फ़िसल सकता है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • कटिंग बोर्ड
  • कागज का तौलिया
  • तेज़ चाकू
  • चमच्च (ऐच्छिक)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ७८,७८९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?