आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

भले ही आम उष्ण कटिबंध क्षेत्र में पाए जाते हैं, फिर भी पूरी दुनिया में इसे बड़े चाव से स्नैक की तरह या अपने व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि यह बहुत मीठे, रसीले और स्वादिष्ट होते हैं। आम खाने से पहले, इसे खाने के तरीकों से आपको परिचित होना चाहिए। अपने आम खाने के अनुभव को यादगार बनाने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

विधि 1
विधि 1 का 3:

आम को तैयार करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. जब आम को अपनी उंगली से दबाते हैं और उसपर दबने का निशान आ जाता है, तो आम खाने योग्य है। एवोकैडो या नाशपाती के पकने की जाँच के जैसे ही आम के पकने की जाँच करें। [१]
    • अगर आम को छूने पर वह सख्त प्रतीत होते हैं, तो उसे पकने के लिए कुछ दिनों तक अलग रख दें। अगर आप कच्चे आम खाएंगे, तो उसका गूदा सख्त तथा कड़वा होगा और आप इतने महँगे आम को यूँ जूठा करके बिलकुल फेंकना नहीं चाहेंगे।
  2. भले ही आप आम के छिलके निकालकर खाने का विचार कर रहे हैं, फिर भी उसे अच्छी तरह से साफ़ करना चाहिए। [२]
  3. आम को क्यूब में या स्लाइस में काटने के लिए, आपको चाकू, कटिंग बोर्ड, और कटे आम को रखने के लिए एक कटोरे की ज़रूरत पड़ेगी।
विधि 2
विधि 2 का 3:

क्यूब में कटे आम खाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आम की बड़ी गुठली काटने से बचते हुए, उसे दो या तीन भागों में काटें। फिर, एक हिस्से को हाथ में रखकर उसे वर्टिकली (vertical) काटें। ध्यान रहें, आम को छिलके समेत न काटें। फिर, आम को हॉरिज़ान्टली (horizontal) काटें, ताकि आम पर चौकोर या वर्गाकार आकार (checkered pattern) बन जाएं। अब छिलके को बीच से दबाते हुए गूदे को आगे की तरफ धकेलें। [३]
    • जो टुकड़े आपने काटे हैं वह बाहर निकलने चाहिए, और आम एक फूल की तरह दिखाई देना चाहिए।
    • इसके बाद, आम के टुकड़ों को निकाल लें।
    • अगर वह आसानी से नहीं निकलते हैं, तो चाकू या चम्मच का इस्तेमाल करके उन्हें एक कटोरे में निकाल लें।
  2. कटे आम के क्यूब्ज को एक कटोरे में लें, एक चम्मच लें, और आम का मज़ा लें! अगर आम को बाद में खाना चाहते हैं, तो उन्हें एक टप्परवेअर (Tupperware) कंटेनर में रखें, लेकिन यह जान लें कि ताज़े आम खाना ही सही रहेगा और अगर इन्हें ऐसे ही रख दिया जाए तो कुछ समय पश्चात यह चिपचिपे हो जाएंगे।
    • आम को और स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं।
  3. किसी भी प्रकार के फ्रूट सलाद में आम के टुकड़ों को मिलाना एक अद्भुत विचार है। अगर आप अपने सलाद में अधिक आम का रस नहीं चाहते हैं, तो आम के टुकड़ों को सलाद में मिलाने से पहले उस में से रस को छलनी कर दें। नीचे स्वादिष्ट आम को मिलाकर फ्रूट सलाद बनाने के सुझाव दिए गए हैं: :
    • पपीता, सेब, और खरबूजे को मिलाकर सलाद बनाएं।
    • आम, अनन्नास को मिलाकर सलाद बनाएं। और सलाद में स्वाद बढ़ाने के लिए छुटकी भर दालचीनी पाउडर मिलाएं।
    • आम, नाशपाती, और आधे में कटी कुछ चेरीज़ मिलाकर सलाद बनाएं।
    • आम और संतरा से बनाए सलाद में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और उसे खाएं।
  4. अपने मेन कोर्स को चटपटा बनाने के लिए आम के टुकड़े मिलाएं: हालांकि आप सोच सकते हैं कि आम को फ्रूट सलाद तथा डिसर्ट में मिलाना एकदम सही विचार है, चूंकि यह बहुत मीठे और रसीले होते हैं, उन्हें किसी भी मेन कोर्स में मिलाने से व्यंजन का स्वाद बढ़ जाता है। यहाँ मेन कोर्स में आम के टुकड़ों को इस्तेमाल करने के कुछ उदाहरण दिए गए हैं:
    • पपीता एवोकैड़ो, थोड़ा सा नींबू का रस, और थोड़ा सा धनिया मिलाकर आम का सालसा (Mango Salsa) बनाएं। आप इस सालसा को चिकन, बीफ, या झींगा, या केवल आलू या केले के चिप्स के ऊपर रखकर खा सकते हैं।
    • आम के टुकड़ों को बुर्रिटो (burrito) में स्टफिंग के तौर पर इस्तेमाल करें।
    • कैरिबियन राइस (Caribbean rice) या अन्य कैरिबियन व्यंजन बनाने के लिए आम का इस्तेमाल करें।
  5. आम प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं और कई मीठे व्यंजनों में एकदम सही सामग्री साबित होते हैं। यहाँ पर कुछ सुझाव दिए गए हैं:
    • दही में आम के टुकड़े मिलाएं।
    • आइसक्रीम में आम के टुकड़े मिलाएं।
    • चावल की खीर में किशमिश के साथ आम के टुकड़े मिलाएं।
    • अपने डेसर्ट को आम के टुकड़ों से सजा दें, या आम के टुकड़ों को डेज़र्ट में मिलाएं।
विधि 3
विधि 3 का 3:

आम को स्लाइस में काटकर खाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आम को स्लाइस में काटने से पहले, ज्ञात रहें कि गूदे के बीचोबीच बादाम के आकार की एक बड़ी सी गुठली होती है। गुठली को ध्यान में रखते हुए सेब के स्लाइस के समान ही आम के स्लाइस काटें। फिर आम को लगभग एक इंच मोटे स्लाइस में काटें। [४]
    • आम को स्लाइस में काटने के बाद, आपके पास आम के बहुत सारे स्लाइस होने चाहिए, और एक गुठली जिस पर अभी भी थोड़ा गूदा चिपका हुआ है। इसके बाद क्या करना है यह नीचे दिया गया है:
      • अगर आप सिर्फ स्लाइसेस खाना चाहते हैं, तो इन्हें लें और खाएं। आप गुठली में चिपके गूदे को खाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन गुठली के निकट तक न खाएं, क्योंकि यह बहुत रेशेदार होता है और मकई के रेशों से भी बदतर रूप से आपके दांतो में फंस सकते हैं।
      • अगर आप आम के छिलकों को निकालना चाहते हैं, तो एक स्लाइस उठाएं और चम्मच की मदद से हल्के हाथों से गूदे को निकाल लें। अगर आम थोड़ा कम पका हुआ है, तो चम्मच के बदले चाकू का इस्तेमाल करें।
  2. हालांकि आम के क्यूब्ज थोड़े अधिक उपयोगी है, ताज़े आम के स्लाइस डेज़र्ट से लेकर मेन कोर्स तक किसी भी व्यंजन में चटपटा स्वाद ला सकते हैं। ताज़े कटे स्लाइसेस को नीचे दिए व्यंजनों में मिलाने का विचार करें:
    • थाई मैंगो सलाद (Thai mango salad)
    • खट्टा और तीखा चिकन (Sweet and spicy chicken)
    • नींबू और हरे धनिये के साथ चिकन (Chicken with lime and cilantro)
    • बीफ तेरीयाकी (Beef teriyaki)
    • आम, कॉर्न और साबुत काली बीन्स या राजमा स्ट्यू (Mango, corn, and black bean stew)
    • आम और अनन्नास पाइ (Mango and pineapple pie)
  3. ऐसा करने के लिए, आम को पतले स्लाइस में काटें और आम के टुकड़ों को सुखाए। एक खट्टे स्वाद के लिए, आम के टुकड़ों पर ली हींग मुई पाउडर (li hing mui powder), या चुटकी भर सिट्रिक एसिड (citric acid) छिड़ककर एक ज़िपलॉक कवर में रखें।

सलाह

  • आप आम को केले की तरह ही छील सकते हैं। ऊपर की तरफ से थोड़ा सा छिलका छीले, और छिलके से अलग हुए गूदे को खाएं, फिर छिलका निकालें और घुमाते हुए आम को खा लें।
  • आप आम से रस निकालकर स्वादिष्ट स्मूदी, या अल्कोहलिक या नॉन-अल्कोहलिक ड्रिंक बना सकते हैं।
  • जब आम का रस निकाल लेंगे, तो उस रस को आप अपने मन चाहे व्यंजन में मिला लें। अपने मेहमानों को प्रभावित करने के लिए, प्लेट पर डेज़र्ट के नीचे आम का रस डालें।
  • आम को दो भागों में काटने के बाद, छिलके और गूदे को अलग करने के लिए बड़े मुंह वाले काँच के कटोरे के किनारे का इस्तेमाल करें। [५]

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,०२४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?