वज़न, जीवनशैली में दीर्घकालीन परिवर्तनों के साथ-साथ घटाना चाहिए, जैसे कि स्वस्थ खाना और व्यायाम करना। मेयो क्लिनिक यही सलाह देती है कि, स्वस्थ तरीके से वज़न घटाने के लिए, प्रति हफ्ते १/२ से १ किलोग्राम वज़न घटाने का लक्ष्य रखना चाहिए। [१] X विश्वसनीय स्त्रोत Mayo Clinic स्त्रोत (source) पर जायें फिर भी, आप जल, मल, इत्यादि के भार को कम करके एक दिन में २ किलोग्राम या उससे भी ज़्यादा वज़न घटा सकते हैं।
चरण
-
बहुत सारा पानी पियें: आप यदि रोज़ाना १.८ लीटर पानी नहीं पीते हैं, तो सबसे पहले इतना पानी पीना अपना लक्ष्य बनायें।
- आप यदि निर्देशित मात्रा में पानी पीते हैं तो और ज़्यादा पानी पीने की कोशिश करें। आप दिन में ३ से ४ लीटर पानी पीने की कोशिश कर सकते हैं।
- ध्यान रखें कि अचानक से पानी की खपत में बढ़ौत्री करने से दिनचर्या और नींद में काफी परिवर्तन आ सकता है जिससे बेचैनी हो सकती है। आप यदि रोज़ाना १.८ लीटर पानी पीते हैं, तो पानी पीने की मात्रा में प्रति दिन २ से ३ गिलास की बढ़ौत्री करें।
- आप अपने अनुमानित खपत में स्पष्ट जूस और चाय भी जोड़ सकते हैं।
- जिन एथलीटों को अपना वज़न जल्दी से घटाना होता है, जैसेकि पहलवान, वे कई दिनों पहले से ज़्यादा पानी पीना शुरू कर देते हैं, और वज़न करने के तुरंत पहले पानी की खपत कम कर देते हैं। [२] X रिसर्च सोर्स
-
नमक कम खाएं: दिन में लगभग ५०० से १५०० मिलीग्राम नमक खाने का लक्ष्य बनायें। [३] X रिसर्च सोर्स
- इसका सबसे आसान तरीका संसाधित खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना है। इनमें सीरियल, बेक्ड खाद्य पदार्थ, पनीर, लंच मीट, जमी हुई सब्जियाँ, बंद डिब्बे में आने वाले सूप, सब्जियाँ या बीन्स, मिश्रण, और कटे हुए ब्रेड जैसी चीजें आती हैं। नमक एक परिरक्षक और फ्लेवरिंग एजेंट है और संसाधित खाद्य पदार्थों में इसकी मात्रा ज़्यादा होती है।
- कम से कम संसाधित खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जैसे अंडे, चावल, किनुवा, ताज़ी सब्जियां, ताज़े फल, लहसून, सलाद, ताज़ा सीफ़ूड, बिना नमक वाले बादाम आदि।
-
सुबह उठकर व्यायाम करें: सुबह उठकर २० से ३० मिनट तक पैदल चलें, दौड़ें या और कोई कार्डियो करें। इससे आपका चयापचय और पाचन तंत्र प्रभावशाली तरीके से काम करेगा। [४] X रिसर्च सोर्स
-
ज़्यादा फाइबर वाला नाश्ता करें: ओटमील, कम चिकनाइ वाली दही, बिना नमक वाले बादाम आदि, सब्जियों वाला ओम्लेट और पूरे फल जैसी चीजें चुनें।
- उठने के ९० मिनट के अन्दर-अन्दर नाशता करें।
- नाशते में ३०० से ६०० कैलोरी का सेवन करने की कोशिश करें।
- ओटमील, फल और दही मिलाकर स्मूदी बनायें। ज़्यादा पोषण के लिए उसमे हरी सब्जियां भी डाल सकते हैं।
- आपको रोज़ाना २५ से ४० ग्राम फाइबर खाना चाहिए, इसलिए इन चीजों की खपत बढ़ाएं।
-
सुबह सुबह कॉफ़ी या चाय पियें: यह प्राक्रितिक मूत्रल मल त्यागने में मदद कर सकते हैं।
- यदि आपको असंगत रूप से मल त्याग हो रहा है, तो एक बार में आपका २ किलोग्राम तक वज़न कम हो सकता है।
-
ऐसे फल और सब्जियां खाएं जो प्राक्रितिक रूप से मूत्रल हों: इस तरह से अपने भोजन की योजना बनायें की उनमे शरीर से पानी और मल बहार निकालने वाली सामग्रियां हों।
- खरबूजे, क्रैनबेरी और टमाटर जैसे फल खाएं।
- एस्परैगस, अजवाइन, खीरे, सौफ, लेटिष, ब्रसल स्प्रोउट, गाजर और चुकंदर जैसी सब्जियां खाएं।
- डैनडेलियन के पत्तों, ग्रीन टी और बिछुआ की चाय पियें। [५] X रिसर्च सोर्स
-
रोज़ाना प्रोबायोटिक्स का सेवन करें:
- ग्रीक दही का एक छोटा सेवारत आदर्श है। ध्यान रखें कि उसमे एक्टिव कल्चर हो और नमक कम हो।
- आप दही के जगह पर केफिर भी ले सकते हैं। केफिर एक प्रोबायोटिक होता है जो आजकल हर किराने की दुकान पर मिलता है।
-
जिस दिन आपको वज़न कम करना है उस दिन कर्बोहाईड्रेट ना खाएं: उस दिन आप फल और सब्जियाँ खाकर अपने शरीर के पानी के वज़न को कम कर सकते है।
- सैंडविच के जगह पर सलाद खाएं।
- ब्रेड, पास्ता या अन्य परिष्कृत अनाज से बनी चीजें ना खाएं।
- कुछ जांचों के अनुसार, सप्ताह में ३ दिन कम कर्बोहाईड्रेट वाला आहार खाने से आपका वज़न कम हो सकता है। यह विधि वज़न का स्तर बनाये रखने में भी मदद करती है। [६] X रिसर्च सोर्स
-
दिन के प्रगति के साथ-साथ, कम खाएं:
- अपने सामान्य आहार का आधा खाएं। छोटे सेवारत इसमें मदद कर सकते हैं।
- नाश्ते में ६०० कैलोरी और उसके बाद आने वाले भोजन में उससे कम खाने से, आपको मल के द्वारा वज़न कम करने की ज़रुरत कम पड़ेगी।
- किसी और वक्त उपभोग की गई कैलोरीज से, सुबह उपभुक्त कैलोरीज़ दिन भर में ज़्यादा प्रयुक्त होते हैं। [७] X रिसर्च सोर्स
-
सॉना के लिए जायें: यदि आप दिन भर में अपने शरीर से २ किलोग्राम पानी का वज़न नहीं कम कर पाए हैं, तो आप पसीने के साथ उसे कम करने की कोशिश कर सकते हैं।
- एक गरम सॉना या भाप लेते हुए २० मिनट तक बैठें।
- धयन रखें की इससे आपका निर्जलीकरण हो सकता है और इसका असर सिर्फ कुछ देर के लिए ही रहता है।
-
अपनी गतिविधी बढ़ाएं: व्यायाम से आप ज़्यादा कैलोरीज घटा सकते हैं और शरीर से ज़्यादा पानी और मल निकाल सकते हैं।
- दोपहर और रात के खाने के बाद ३० मिनट तक पैदल चलें।
- शाम को टीवी देखने के बजाये कोई ऐसी गतिविधी चुनें जो सक्रीय हो।
- आने जाने के लिए पैदल चलें या साइकिल का इस्तेमाल करें।
- घर के कठिन कामकाज करें।
- अपने अतिरिक्त वक्त का इस्तेमाल ज़्यादा कैलोरीज घटाने में और चयापचय बढ़ाने में करें।
चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी
- पानी, चाय और जूस
- ताज़े फल और सब्जियां
- ओटमील
रेफरेन्स
- ↑ http://www.mayoclinic.org/healthy-lifestyle/weight-loss/in-depth/weight-loss/art-20047752
- ↑ http://www.fourhourworkweek.com/blog/2013/05/06/how-to-cut-weight-ufc/
- ↑ http://www.nowloss.com/how-to-lose-5-pounds-in-2-days.htm
- ↑ http://www.totalbeauty.com/content/gallery/10-ways-to-drop-5-pounds#7
- ↑ http://www.nowloss.com/natural-diuretics-flush-out-water-weight.htm
- ↑ http://www.nbcnews.com/id/45587821/ns/health-diet_and_nutrition/t/cutting-carbs-just-days-week-can-spur-weight-loss/#.UkNHS2Q__AY
- ↑ http://www.npr.org/blogs/thesalt/2013/01/30/170591028/to-maximize-weight-loss-eat-early-in-the-day-not-late