आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

अपने घोड़े के लिए अनुपयुक्त पाश्चात्य काठी ख़रीदना एक महंगी भूल हो सकती है। गलत फ़िट वाली काठी से आपके घोड़े की पीठ घायल हो सकती है, या आपका सवारी का अनुभव बहुत कष्टदायी हो सकता है। पश्चिमी काठी की सही नाप कर पाना आपको और आपके घोड़े को सही उपकरण पाने में सहायक होगा, ताकि आप दोनों को सवारी का आनंद आ सके।

विधि 1
विधि 1 का 2:

काठी पहनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सुनिश्चित करिए कि आपका घोडा, प्रक्रिया के दौरान, क्रॉस टाइज़ से बंधा हो, या कोई सहायक उसको पकड़े हुये हो। काठी को, बिना काठी पैड के, उसकी पीठ पर यह सुनिश्चित करते हुये ऐसे रखिए कि न तो वह उसके कंधे के आगे वाले भाग को दबाए, और न ही उसकी सबसे पिछली पसलियों के आगे जाये।
  2. गला वह खोखला स्थान होता है, जो घोड़े की रीढ़ से नीचे की ओर आता है। यदि आप अपने घोड़े के पीछे खड़े होंगे तो आप उसके गले के नीचे तक उसके बालों को देख सकते हैं। काठी के अगले भाग में 2-3 उँगलियाँ खड़ी करके गले तक चली जानी चाहिए।
    • यदि आप एक उंगली या उससे भी कम जगह गले तक पाते हैं, तब काठी का अग्रभाग बहुत पतला है।
    • यदि आप 3 से अधिक उँगलियाँ गले तक ले जा पाते हैं, तब इसका अर्थ है की काठी का अग्र भाग शायद बहुत चौड़ा है।
  3. सामान्य घोड़े का ऊपरी भाग उसके पृष्ठ भाग में तथा कंधों पर थोड़ा उठा होता है, और इन दोनों के बीच में हल्का सा छिछला गड्ढा होता है। दो मूल समस्याएँ उत्पन्न होती हैं यदि घोड़ा पीछे को झुका है, (पुट्ठों और कंधों के बीच में गहराई अधिक है) या उसकी पीठ सीधी है (पुट्ठों और कंधों के बीच में या तो गड्ढा बिलकुल नहीं है, या बहुत ही छिछला है)। काठी को घोड़े के ऊपरी भाग से मेल खाना चाहिए।
    • यदि काठी कंधे और पुट्ठों पर, बीच की जगह को छूए बिना ही टिकी रहती है, तब पुल सा बन जाता है। अपने घोड़े में यह देखिये और यदि ऐसा होता है तो जहां भी काठी छुएगी वहाँ घाव हो जाएँगे। आपके घोड़े को ऐसी काठी की आवश्यकता होगी जिसमें कि काठी के मध्य-भाग में अधिक मोड़ हो।
    • यदि आपके घोड़े की पीठ सीधी है तो (यह खच्चरों में अत्यंत सामान्य है), काठी उनकी पीठ पर आगे पीछे झूलती रहेगी। आप विशेष तौर से खच्चरों वाली काठी, जो विशेष तौर पर सीधी होती है, ख़रीद कर इसका इलाज कर सकते हैं।
  4. सलाख़ें (दो समानान्तर सलाख़ें जो सहारा देने के लिए काठी की लंबाई में लगी होती हैं) काठी के आगे की ओर थोड़ी चौड़ी हो जाती हैं। सही फ़िट नहीं होने वाली सलाखों की सबसे सामान्य समस्या यह है कि चौड़ाई काफ़ी नहीं होती है जिससे कि कंधों की गतिविधि बाधित होती है, और घाव भी हो सकते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए जांच करिए कि गतिविधि में अधिक स्वतन्त्रता की अनुमति देने के लिए काठी, आगे की ओर घोड़े से थोड़ी चौड़ी हो। [१]
  5. फ़िट करने की प्रक्रिया के दौरान अपने घोड़े पर ध्यान दीजिये: यदि आप कभी निश्चित न हो पाएँ कि जो काठी आप लगा रहे हैं, वह घोड़े के लिए उपयुक्त है अथवा नहीं, तब संकेतों के लिए घोड़े की ओर देखिये। उनके शरीर की भाषा आपको यह दिखा देगी कि काठी कहीं असहज या पीड़ादायक तो नहीं है अथवा काठी पूरी तरह से उपयुक्त है और उनके आकार के अनुरूप ही बनी है।
विधि 2
विधि 2 का 2:

घुड़सवार को फ़िट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने बैठने के स्थान से स्वेल तक की दूरी को जाँचिए: काठी पर आराम से बैठिए और देखिये कि आपके बैठने के स्थान से काठी के स्वेल/फ़ोर्क (वह भाग जहां हॉर्न लगा होता है) की दूरी क्या है। ठीक से फ़िट होने वाली काठी में आपके शरीर के अगले भाग से काठी के फ़ोर्क की दूरी लगभग 4 इंच (10 सेंटीमीटर) होनी चाहिए।
  2. कुर्सी के पिछवाड़े की तरह केंटल काठी का वह उठा हुआ पृष्ठ भाग होता है जो बैठने के स्थान के पीछे होता है। यदि आपकी काठी आपके लिए उपयुक्त है, तब आपको केंटल के उभार के ठीक नीचे टिका हुआ होना चाहिए। यदि काठी आपके लिए बहुत बड़ी है तो आपके पृष्ठभाग और केंटल के बीच में 2 अंगुलियों से अधिक का स्थान होगा। यदि काठी आपके लिए बहुत छोटी है तो शायद आप केंटल पर ही टिके होंगे।
  3. जब आप पश्चिमी काठी की माप कर रहे हों, तब रकाबों में पैर डालकर खड़े होने पर आपके पृष्ठभाग और काठी की सीट के बीच में 2 इंच (5 सेंटीमीटर) से 4 इंच (10 सेंटीमीटर) का स्थान होना चाहिए। रकाबों को समायोजित किया जा सकता है परंतु आप तो शायद लटकता हुआ अतिरिक्त ढीला चमड़ा नहीं ही चाहेंगे। [२]

सलाह

  • काठी स्थल पर घोड़े में सफ़ेद बाल या घाव, जब आप लंबी सवारी के बाद काठी उतारते हैं, तब शुष्क बिन्दु, सवारी करने पर हिलने डुलने वाली काठी या काठी लगा हुआ एक बदमिज़ाज घोड़ा, अनुपयुक्त काठी के चिन्ह होते हैं।
  • जब काठी लगवा रहे हों, तब छोटी पीठ वाले घोड़े के लिए फैले हुये घेर वाली काठी लगवाने का विचार करिए।
  • पश्चिमी काठियाँ सामान्य तौर पर छोटी, सामान्य एवं चौड़ी काठी के घेर के आकारों, तथा 13 इंच (33 सेंटीमीटर) से 17 इंच (43 सेंटीमीटर) के सीट साइज़ों में आती हैं।
  • छोटी सीट होने के स्थान पर सीट का थोड़ा बड़ा होना बेहतर होता है।

चीज़ें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • हाल्टर
  • हेड स्टाल तथा लगाम [३]
  • घोड़ा
  • बांधने का स्थान
  • पश्चिमी काठी
  • काठी का पैड

संबंधित लेखों

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,८५५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?